भारतीय संविधान में राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति (Vice President of India) का पद देश का दूसरा सबसे सर्वोच्च संवैधानिक पद है. यदि आप UPSC, SSC, Railway, या राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) uprashtrapati se sambandhit question answer के नजरिए से यह टॉपिक बेहद महत्वपूर्ण है.
आज के इस लेख में हम भारत के उपराष्ट्रपति के पद, उनकी योग्यताओं, शक्तियों और निर्वाचन प्रक्रिया को आसान भाषा में समझेंगे —
1. संवैधानिक प्रावधान और पद की स्थिति
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 63 (Article 63) में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि “भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा.” हमारे देश में उपराष्ट्रपति के पद का मॉडल संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.) के उपराष्ट्रपति के पद से प्रेरित है.
हालाँकि, उपराष्ट्रपति का मुख्य विधायी कार्य राज्यसभा के संचालन से जुड़ा होता है. संविधान के अनुच्छेद 64 के तहत उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति (Ex-officio Chairman) होता है.
इसका मतलब यह है कि जो भी व्यक्ति उपराष्ट्रपति चुना जाएगा, वह स्वतः ही राज्यसभा का अध्यक्ष बन जाएगा, भले ही वह संसद के किसी भी सदन का सदस्य न हो.
2. उपराष्ट्रपति बनने के लिए योग्यताएँ
संविधान के अनुच्छेद 66(3) के तहत कोई भी व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार तभी बन सकता है जब वह निम्नलिखित शर्तों को पूरा करता हो:—
● वह भारत का नागरिक हो.
● उसकी आयु कम से कम 35 वर्ष पूरी हो चुकी हो.
● वह राज्यसभा का सदस्य निर्वाचित होने की योग्यता रखता हो (ध्यान रहे, वह राज्यसभा का सदस्य होता नहीं है, सिर्फ योग्यता होनी चाहिए).
● वह केंद्र सरकार, राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकरण के अधीन किसी लाभ के पद (Office of Profit) पर न हो.
3. निर्वाचन प्रक्रिया (Election Process)
उपराष्ट्रपति का चुनाव जनता सीधे नहीं करती, बल्कि एक अप्रत्यक्ष निर्वाचन पद्धति द्वारा होता है. इनका चुनाव समानुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत (Single Transferable Vote) द्वारा गुप्त मतदान से होता है.
निर्वाचक मंडल (Electoral College):
उपराष्ट्रपति के चुनाव में संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के सभी सदस्य भाग लेते हैं.
एक महत्वपूर्ण अंतर: राष्ट्रपति के चुनाव में संसद के मनोनीत सदस्य (Nominated Members) और राज्यों की विधानसभाओं के सदस्य भाग लेते हैं, लेकिन उपराष्ट्रपति के चुनाव में राज्यों की विधानसभाओं की कोई भूमिका नहीं होती, जबकि संसद के निर्वाचित और मनोनीत दोनों सदस्य वोट डालते हैं.
नामांकन के लिए उम्मीदवार को कम से कम 20 प्रस्तावक और 20 अनुमोदक सदस्यों की आवश्यकता होती है, साथ ही ₹15,000 की जमानत राशि RBI में जमा करनी होती है.
4. कार्यकाल, शपथ और पदमुक्ति
कार्यकाल: पद ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष हालांकि, वे समय से पहले राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र सौंप सकते हैं.
शपंथ: उपराष्ट्रपति को उनके पद की शपथ भारत के राष्ट्रपति या उनके द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति द्वारा दिलाई जाती है.
हटाने की प्रक्रिया: उपराष्ट्रपति को हटाने के लिए किसी औपचारिक महाभियोग (Impeachment) की आवश्यकता नहीं होती. इन्हें हटाने का प्रस्ताव केवल राज्यसभा में ही पेश किया जा सकता है. यदि राज्यसभा अपने तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत (साधारण बहुमत) से प्रस्ताव पारित कर दे और लोकसभा उससे सहमत हो जाए, तो उपराष्ट्रपति को पद से हटा दिया जाता है. इसके लिए उन्हें 14 दिन पहले नोटिस देना अनिवार्य है.
5. कार्य और शक्तियाँ
उपराष्ट्रपति की भूमिका दोहरी होती है:—
राज्यसभा के सभापति के रूप में: वे राज्यसभा की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं और सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं. सदन में सामान्य परिस्थिति में वे वोट नहीं देते, लेकिन मत बराबर (Tie) होने पर वे अपना निर्णायक मत (Casting Vote) दे सकते हैं.
कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में: यदि राष्ट्रपति का पद मृत्यु, त्यागपत्र या निष्कासन के कारण अचानक खाली हो जाता है, तो उपराष्ट्रपति अधिकतम 6 महीने तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में काम करते हैं. इस अवधि के दौरान उन्हें राष्ट्रपति वाले सभी वेतन, भत्ते और विशेषाधिकार मिलते हैं.
भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
Q 1. भारत के उपराष्ट्रपति की स्थिति की तुलना किस देश के उपराष्ट्रपति से की जा सकती है?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (U.S.A.)
Q 2. भारत में उपराष्ट्रपति का पद कैसा है?
Ans. संविधान में प्रारम्भ से ही है
Q 3. उपराष्ट्रपति पद की अहर्ता के सम्बन्ध में क्या सही नहीं है?
Ans. वह राज्यसभा का सदस्य हो (वह केवल सदस्य बनने की योग्यता रखता हो, सदस्य होना अनिवार्य नहीं है)
Q 4. उपराष्ट्रपति का चुनाव करने वाली निर्वाचन संस्था के सदस्य कौन होते हैं?
Ans. संसद के दोनों सदनों के सदस्य (निर्वाचित और मनोनीत दोनों)
Q 5. उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होती है?
Ans. कोई सीमा नहीं
(SSC 2013)

Q 6. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है?
Ans. अप्रत्यक्ष रूप से
Q 7. उपराष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु कौन-सी पद्धति अपनायी जाती है?
Ans. समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय पद्धति
Q 8. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन को निर्वाचक मंडल के कम से कम कितने सदस्यों के द्वारा प्रस्तावित करना आवश्यक है?
Ans. 20 सदस्यों द्वारा
Q 9. उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नामांकन की निर्वाचक मंडल के कम से कम कितने सदस्यों का अनुमोदन प्राप्त होना आवश्यक है?
Ans. 20 सदस्यों का
Q 10. नामांकन के समय उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जमानत के तौर पर कितना रुपया जमा करना पड़ता है?
Ans. ₹ 15,000
यह भी पढें
1. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न
2. Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी (PDF)
3. भारतीय संविधान के मूल कर्तव्य: previous exam मे पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF)
4. राज्य के नीति निदेशक तत्व से संबंधित 51 महत्वपूर्ण प्रश्न
5. राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक का जीवन परिचय
Q 11. उपराष्ट्रपति की विधायी स्थिति क्या होती है?
Ans. वह संसद सदस्य नहीं होता है
(SSC 2013)
Q 12. उपराष्ट्रपति के सम्बन्ध में निम्न में से कौन-सा कथन सही है?
Ans. वह राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है
(UPSC 1991)
Q 13. राज्यसभा की बैठकों का सभापतित्व कौन करता है?
Ans. उपराष्ट्रपति
(RRB 2005)
Q 14. भारत के उपराष्ट्रपति को किसके समान भत्ता मिलता है?
Ans. लोकसभा अध्यक्ष / संसद सदस्य (राज्यसभा के सभापति के रूप में उन्हें लोकसभा अध्यक्ष के समतुल्य वेतन-भत्ते मिलते हैं)
Q 15. उपराष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व पद से हटाने का अधिकार किसको है?
Ans. संसद को
uprashtrapati se sambandhit question answer
Q 16. भारत के उपराष्ट्रपति को पदच्युत (हटाने) करने का प्रस्ताव कहाँ प्रस्तावित किया जा सकता है?
Ans. केवल राज्यसभा में
(UPPCS 2004)
Q 17. भारत के उपराष्ट्रपति को पद से कौन निकाल सकता है?
Ans. लोकसभा की सम्मति से राज्यसभा
(SSC 2000)
Q 18. उपराष्ट्रपति को कार्यकाल पूर्ण होने से पूर्व किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है?
Ans. राज्यसभा के साधारण बहुमत द्वारा पारित प्रस्ताव से, जिसकी स्वीकृति लोकसभा करे
Q 19. उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का कार्यभार किन परिस्थितियों में संभालता है?
Ans. राष्ट्रपति की अनुपस्थिति, बीमारी या अपना कार्य करने में अक्षम होने पर (उपर्युक्त सभी मामलों में)
Q 20. जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का कार्यभार संभालता है, तो उसे क्या प्राप्त होता है?
Ans. उसे राष्ट्रपति पद के सभी विशेषाधिकार और भत्ते प्राप्त होते हैं
Q 21. जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के कार्यों को संभालता है, तो उस दौरान राज्यसभा के सभापति पद पर कौन कार्य करता है?
Ans. उपसभापति
Q 22. राष्ट्रपति की मृत्यु पर जब उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का पद ग्रहण करता है, तो वह कितने समय तक इस पद पर रह सकता है?
Ans. अधिकतम 6 माह तक
Q 23. राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति क्या नहीं कर सकता है?
Ans. वह राज्यसभा को विघटित नहीं कर सकता (क्योंकि राज्यसभा एक स्थायी सदन है)
Q 24. उपराष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धी विवादों और कार्यों के बारे में कौन सा कथन असत्य है?
Ans. “उपराष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धी सभी विवादों को निर्वाचन आयोग देखता है” (यह असत्य है, क्योंकि इसे सर्वोच्च न्यायालय देखता है)
Q 25. संविधान में उपराष्ट्रपति के पुनर्निर्वाचन के सम्बन्ध में क्या प्रावधान है?
Ans. संविधान इस विषय पर पूरी तरह मौन है (पुनर्निर्वाचन के संबंध में कुछ भी प्रावधान नहीं है, अतः कितनी भी बार चुना जा सकता है)

Q 26. भारत के उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से सम्बन्धित विवाद को कौन तय करता है?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court)
Q 27. उपराष्ट्रपति के चुनाव में कौन-कौन मतदान करता है?
Ans. लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सदस्य
Q 28. भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है?
Ans. संसद के दोनों सदनों के सदस्यों द्वारा
(JPSC 2003, UPPCS 2012)
Q 29. उपराष्ट्रपति को कौन चुनता है?
Ans. संसद के सदस्यों द्वारा बना निर्वाचक मण्डल
Q 30. जो सदस्य भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव करते हैं, वे किस सदन के होते हैं?
Ans. संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के
भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न जो परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं
Q 31. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक की प्रक्रिया को समाप्त किया गया?
Ans. 11वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1961
Q 32. उपराष्ट्रपति के कार्यकाल की अवधि कितने वर्ष की होती है?
Ans. 5 वर्ष
Q 33. उपराष्ट्रपति को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 34. उपराष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करता है?
Ans. राष्ट्रपति को
Q 35. उपराष्ट्रपति को राज्यसभा के सभापति के रूप में वर्तमान में कितना मासिक वेतन प्राप्त होता है?
Ans. ₹ 4,00,000 प्रतिमाह
यह भी पढें
1. संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35) TOP 50 Questions
2. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर
3. भारतीय संविधान के अनुच्छेद: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर
4. संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न
5. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
Q 36. उपराष्ट्रपति को किसके समतुल्य वेतन मिलता है?
Ans. लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) के
Q 37. उपराष्ट्रपति को प्राप्त होने वाले वेतन, भत्ते आदि किस रूप में कार्य करने के लिए मिलते हैं?
Ans. राज्यसभा के सभापति के रूप में कार्य करने के लिए
Q 38. भारत के उपराष्ट्रपति पर अभियोग (हटाने का प्रस्ताव) किसके द्वारा लगाया जा सकता है?
Ans. राज्यसभा द्वारा
(SSC 2013)
Q 39. दिए गए विकल्पों में से किन-किन महापुरुषों ने भारत के उपराष्ट्रपति का पद सम्भाला है?
Ans. मोहम्मद हिदायतुल्ला और डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(UPSC 2008)
Q 40. कौन सा एक प्रमुख व्यय भारत की संचित निधि पर भारित नहीं होता है?
Ans. भारत के उपराष्ट्रपति का वेतन एवं भत्ते (उन्हें उपराष्ट्रपति के रूप में नहीं, बल्कि राज्यसभा के सभापति के रूप में वेतन मिलता है)
(UPPCS 2006)
Q 41. भारत के उपराष्ट्रपति का चुनाव किसके द्वारा किया जाता है?
Ans. संसद के सदस्यों (निर्वाचित and मनोनीत दोनों) द्वारा
(SSC 2008)
Q 42. भारत का उपराष्ट्रपति किसका पदेन सभापति होता है?
Ans. राज्यसभा का
Q 43. भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर लगातार दो बार कौन रहा था?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन (इसके बाद हामिद अंसारी भी दो बार रहे)
(SSC 2009)
Q 44. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किसके द्वारा होता है?
Ans. संसद द्वारा
Q 45. अपनी पदावधि समाप्त होने से पूर्व उपराष्ट्रपति को उसके पद से हटाने का अधिकार किसे है?
Ans. संसद को
(RRB 2008)
vice president of india gk questions in hindi
Q 46. भारत के वह कौन-से एकमात्र दूसरे उपराष्ट्रपति हैं जिन्होंने डॉ. एस. राधाकृष्णन के बाद दूसरी अनुक्रमिक अवधि में पद प्राप्त किया?
Ans. एम. हामिद अंसारी
(SSC 2015)
Q 47. भारत के उपराष्ट्रपति बनने से पहले डॉ. एस. राधाकृष्णन द्वारा धारित पद क्या था?
Ans. सोवियत संघ (USSR) में भारत के राजदूत
(APFC/EPFO 2015)
Q 48. उपराष्ट्रपति की योग्यता और पद के संबंध में कौन से कथन सत्य हैं?
Ans. 1 और 2 दोनों सही हैं (राज्यसभा सदस्य बनने की योग्यता हो और वह राज्यसभा का पदेन अध्यक्ष होता है)
Q 49. भारत के उपराष्ट्रपति के सम्बन्ध में कौन-सा कथन असत्य है?
Ans. “उपराष्ट्रपति का चुनाव भारत का राष्ट्रपति करता है” (यह असत्य है, क्योंकि चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा होता है)
(BPSC 1992)
Q 50. राज्यसभा के सभापति के रूप में उपराष्ट्रपति अपने मत (Vote) का प्रयोग कब करता है?
Ans. मतों के बराबर होने (टाई) की स्थिति में निर्णायक मत के रूप में
(UPSC 1984)
Q 51. कौन से सदस्य राष्ट्रपति के चुनाव में तो मतदान नहीं करते हैं परन्तु उपराष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करते हैं?
Ans. संसद के मनोनीत (Nominated) सदस्य
(UPSC 1988)
Q 52. भारत के उपराष्ट्रपति को पदच्युत करने का संकल्प कहाँ प्रस्तावित किया जा सकता है?
Ans. केवल राज्यसभा में
(UPSC 2004)
Q 53. भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन
(RRB 2006)
Q 54. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व निम्न में से कौन उपराष्ट्रपति के पद पर नहीं रहा था?
Ans. ज्ञानी जैल सिंह
Q 55. किसने दो पूर्ण अवधियों (10 वर्ष) के लिए भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभाला था?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन
(SSC 2001)
Q 56. निम्नलिखित उपराष्ट्रपतियों में से कौन चुनाव में निर्विरोध नहीं चुने गए थे?
Ans. के. आर. नारायणन (इनके सामने विपक्ष के उम्मीदवार थे)
Q 57. किस एकमात्र उपराष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल के दौरान पद पर रहते हुए हुई थी?
Ans. कृष्णकांत
Q 58. किस उपराष्ट्रपति ने राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में भाग लेने के लिए अपने पद से त्यागपत्र दिया था?
Ans. वी. वी. गिरि (वर्ष 1969 में)
Q 59. निम्नलिखित में से कौन सर्वाधिक समय (10 वर्ष) तक उपराष्ट्रपति पद पर आसीन रहा?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन
Q 60. निम्नलिखित में से कौन सबसे कम समय (लगभग 2 वर्ष) के लिए उपराष्ट्रपति पद पर आसीन रहा?
Ans. वी. वी. गिरि (राष्ट्रपति चुने जाने के कारण इन्होंने समय से पहले त्यागपत्र दे दिया था)
निष्कर्ष
भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे, जिन्होंने लगातार दो कार्यकाल पूरे किए. उपराष्ट्रपति का पद भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था में संतुलन बनाए रखने और राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कार्यपालिका को निरंतरता देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.
यदि आप इस टॉपिक से जुड़े विगत परीक्षाओं के महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) uprashtrapati se sambandhit question answer पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी वेबसाइट GK PDF के political science सेक्शन को जरूर चेक करें.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह जानकारी भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( uprashtrapati se sambandhit question answer ) आपको पसंद आया होंगे.
दोस्तों अगर आपको हमारे द्वारा प्रस्तुत किए गए भारत के उपराष्ट्रपति और भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, भारत के उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न, Bharat ke up rashtrapati se sambandhit question ,vice president of india gk questions in hindi , उपराष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न pdf पसंद आए हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें