नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारे blog GK PDF में. दोस्तों आज हम बात करेंगे आपातकाल क्या है ( aapatkal kya hai ) और आपातकाल कब और क्यों लगाया जाता है.
“आपातकाल” शब्द सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में 1975 का दौर आता है, लेकिन आपातकाल केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं है। यह भारतीय संविधान में दिया गया एक विशेष प्रावधान है, जो देश पर असाधारण संकट आने की स्थिति में सरकार को अतिरिक्त शक्तियाँ देता है।
इस Article में हम आसान भाषा में समझेंगे कि आपातकाल क्या है, यह कितने प्रकार का होता है, इसे कब, क्यों और कैसे लगाया जाता है, नागरिकों के अधिकारों पर इसका क्या असर पड़ता है और भारत में अब तक कितनी बार आपातकाल लग चुका है। यह जानकारी विद्यार्थियों, Competitive Exams की तैयारी करने वालों और जागरूक नागरिकों, सभी के काम की है।
आपातकाल क्या है? (Aapatkal Kya Hai)
आपातकाल वह असाधारण स्थिति है, जब देश की सुरक्षा, शांति, एकता या आर्थिक स्थिरता गंभीर खतरे में पड़ जाए और सामान्य कानूनी व्यवस्था से उसका सामना करना संभव न हो. ऐसी स्थिति में संविधान राष्ट्रपति को विशेष अधिकार देता है, जिनके सहारे केंद्र सरकार की शक्तियाँ बढ़ जाती हैं और देश की शासन-व्यवस्था का स्वरूप कुछ समय के लिए बदल जाता है।
सरल शब्दों में, आपातकाल संविधान में दिया गया एक सुरक्षा-कवच है, जिसका उद्देश्य संकट के समय देश को बचाना है। आपातकालीन प्रावधान भारतीय संविधान के भाग 18 (अनुच्छेद 352 से 360) में दिए गए हैं। माना जाता है कि इनकी प्रेरणा जर्मनी के वाइमर संविधान से ली गई है.
भारतीय संविधान में आपातकाल के प्रकार
संविधान में तीन तरह के आपातकाल का प्रावधान है:—
- राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352)
- राज्य में आपातकाल या राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356)
- वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360)
आइए तीनों को विस्तार से समझते हैं।
1. राष्ट्रीय आपातकाल (अनुच्छेद 352)
यह कब और क्यों लगाया जाता है?
राष्ट्रीय आपातकाल तब लगाया जा सकता है, जब भारत या उसके किसी हिस्से की सुरक्षा को इन कारणों से गंभीर खतरा हो:
- युद्ध
- बाहरी आक्रमण
- सशस्त्र विद्रोह
मूल संविधान में “सशस्त्र विद्रोह” की जगह “आंतरिक अशांति” शब्द था। इसी शब्द का इस्तेमाल 1975 में किया गया था। बाद में 44वें संविधान संशोधन (1978) ने इसे बदलकर “सशस्त्र विद्रोह” कर दिया, ताकि इसका दुरुपयोग रोका जा सके।
यह कैसे लगाया जाता है?
- राष्ट्रपति आपातकाल की घोषणा तभी कर सकते हैं, जब केंद्रीय मंत्रिमंडल लिखित रूप में उन्हें इसकी सलाह दे (44वें संशोधन के बाद)।
- घोषणा के बाद एक महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों से विशेष बहुमत से इसकी मंज़ूरी लेनी होती है। विशेष बहुमत का अर्थ है, सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित व मतदान करने वाले सदस्यों का दो-तिहाई बहुमत।
- संसद की मंज़ूरी मिलने पर आपातकाल छह महीने तक लागू रहता है। इसे हर छह महीने में संसद की मंज़ूरी से आगे बढ़ाया जा सकता है।
यह कैसे हटाया जाता है?
राष्ट्रपति कभी भी आपातकाल की समाप्ति की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा, लोकसभा साधारण बहुमत से प्रस्ताव पारित करके इसे समाप्त करने का निर्देश दे सकती है। लोकसभा के कम से कम एक-दसवें सदस्य लिखित सूचना देकर इस उद्देश्य से सदन की विशेष बैठक बुला सकते हैं।
राष्ट्रीय आपातकाल का असर
- केंद्र की शक्ति बढ़ जाती है। केंद्र सरकार राज्यों को निर्देश दे सकती है और संसद राज्य सूची के विषयों पर भी कानून बना सकती है। इस तरह संघीय ढाँचा कुछ समय के लिए एकात्मक स्वरूप ले लेता है।
- मौलिक अधिकारों पर असर पड़ता है। यदि आपातकाल युद्ध या बाहरी आक्रमण के आधार पर लगा हो, तो अनुच्छेद 19 के अधिकार (जैसे अभिव्यक्ति और संगठन की स्वतंत्रता) अपने आप निलंबित हो जाते हैं (अनुच्छेद 358)।
- अन्य मौलिक अधिकारों को भी निलंबित किया जा सकता है। राष्ट्रपति आदेश जारी करके उन्हें लागू कराने के लिए अदालत जाने का अधिकार रोक सकते हैं (अनुच्छेद 359)। लेकिन 44वें संशोधन के बाद अनुच्छेद 20 और 21 (अपराध में दंड से संरक्षण तथा जीवन और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार) को कभी निलंबित नहीं किया जा सकता।
- लोकसभा का कार्यकाल संसद कानून बनाकर एक बार में अधिकतम एक वर्ष तक बढ़ा सकती है।
2. राज्य में आपातकाल या राष्ट्रपति शासन (अनुच्छेद 356)
यह कब और क्यों लगाया जाता है?
जब किसी राज्य में संवैधानिक तंत्र विफल हो जाए, यानी राज्य सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम न कर पाए, तब राष्ट्रपति उस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा सकते हैं। यह आमतौर पर राज्यपाल की रिपोर्ट पर या राष्ट्रपति के अपने समाधान पर लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, किसी दल को स्पष्ट बहुमत न मिलना और सरकार न बन पाना, या कानून-व्यवस्था का पूरी तरह चरमरा जाना.

यह कैसे लगाया जाता है?
- राष्ट्रपति की उद्घोषणा के बाद दो महीने के भीतर संसद के दोनों सदनों की साधारण बहुमत से मंज़ूरी ज़रूरी है।
- सामान्यतः यह छह महीने के लिए लागू होता है और हर छह महीने में संसद की मंज़ूरी से बढ़ाया जा सकता है।
- इसकी अधिकतम अवधि तीन वर्ष है। एक वर्ष से अधिक बढ़ाने के लिए कुछ शर्तें ज़रूरी हैं: देश में राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो या चुनाव आयोग प्रमाणित करे कि उस राज्य में चुनाव कराना कठिन है।
राष्ट्रपति शासन का असर
राज्य की सरकार भंग या निलंबित हो जाती है, राज्य का प्रशासन राष्ट्रपति के नाम पर राज्यपाल चलाते हैं और राज्य विधानसभा के अधिकार संसद के पास चले जाते हैं।
3. वित्तीय आपातकाल (अनुच्छेद 360)
यह कब और क्यों लगाया जाता है?
जब राष्ट्रपति को लगे कि भारत की वित्तीय स्थिरता या साख खतरे में है, तब वे वित्तीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं।
यह कैसे लगाया जाता है?
- घोषणा के बाद दो महीने के भीतर संसद की मंज़ूरी आवश्यक है।
- एक बार मंज़ूर होने पर यह तब तक लागू रह सकता है, जब तक राष्ट्रपति इसे वापस न लें। इसके लिए छह महीने की अधिकतम सीमा नहीं है।
इसका असर
केंद्र सरकार राज्यों को वित्तीय नियमों के पालन के निर्देश दे सकती है। राज्यों के कर्मचारियों, और केंद्र के कर्मचारियों तथा सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालयों के न्यायाधीशों सहित, वेतन-भत्तों में कटौती के निर्देश दिए जा सकते हैं। राज्यों के धन विधेयक राष्ट्रपति के विचार के लिए आरक्षित रखे जा सकते हैं।
ध्यान दें: भारत में अब तक वित्तीय आपातकाल कभी नहीं लगाया गया है।
भारत में अब तक कितनी बार लगा राष्ट्रीय आपातकाल?
भारत में अब तक तीन बार राष्ट्रीय आपातकाल लगाया गया है:
| क्रम | वर्ष | आधार | पृष्ठभूमि |
|---|---|---|---|
| 1 | 1962 (26 अक्टूबर) | बाहरी आक्रमण | भारत-चीन युद्ध |
| 2 | 1971 (3 दिसंबर) | बाहरी आक्रमण | भारत-पाकिस्तान युद्ध |
| 3 | 1975 (25 जून) | आंतरिक अशांति | राजनीतिक संकट |
1962 का आपातकाल जनवरी 1968 में हटाया गया। 1971 का आपातकाल 1975 में भी लागू था और दोनों आपातकाल 21 मार्च 1977 को समाप्त किए गए।
1975 का आपातकाल: सबसे चर्चित अध्याय
12 जून 1975 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव को राज बनारायण की याचिका पर अवैध ठहराया। इसके साथ ही देश में जयप्रकाश नारायण (जेपी) के नेतृत्व में सरकार-विरोधी आंदोलन तेज़ था। 25 जून 1975 की रात तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री की सलाह पर “आंतरिक अशांति” के आधार पर आपातकाल की घोषणा कर दी।
इसके बाद के लगभग 21 महीनों में:
- बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
- प्रेस पर सेंसरशिप लागू कर दी गई।
- नागरिकों के मौलिक अधिकार निलंबित रहे।
- 42वाँ संविधान संशोधन (1976) लाया गया, जिसने संविधान में बड़े बदलाव किए।
मार्च 1977 में आपातकाल हटा और हुए आम चुनावों में कांग्रेस की हार हुई। केंद्र में पहली बार गैर-कांग्रेसी सरकार बनी। आपातकाल के इसी अनुभव के कारण 44वें संशोधन के ज़रिये भविष्य में दुरुपयोग रोकने के लिए कई सुरक्षा उपाय जोड़े गए।
राष्ट्रीय आपातकाल बनाम राष्ट्रपति शासन बनाम वित्तीय आपातकाल
| आधार | राष्ट्रीय आपातकाल | राष्ट्रपति शासन | वित्तीय आपातकाल |
|---|---|---|---|
| अनुच्छेद | 352 | 356 | 360 |
| कारण | युद्ध, बाहरी आक्रमण, सशस्त्र विद्रोह | राज्य में संवैधानिक तंत्र की विफलता | वित्तीय स्थिरता को खतरा |
| संसद की मंज़ूरी | 1 महीने में, विशेष बहुमत | 2 महीने में, साधारण बहुमत | 2 महीने में, साधारण बहुमत |
| अवधि | 6 माह, बार-बार बढ़ाया जा सकता है | अधिकतम 3 वर्ष | कोई निश्चित सीमा नहीं |
| अब तक कितनी बार | 3 बार | कई बार | कभी नहीं |
राष्ट्रीय आपातकाल से संबंधित 49 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q 1. तीसरी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति ने किस आधार पर की?
(a) युद्ध
(b) बाह्य आक्रमण
(c) आन्तरिक अशान्ति
(d) सशस्त्र विद्रोह [ c ]
Q 2. प्रथम राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा के समय देश के राष्ट्रपति कौन थे?
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(c) डॉ. जाकिर हुसैन
(d) वी. वी. गिरि [ b ]
Q 3. द्वितीय राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा के समय देश के राष्ट्रपति थे–
(a) डॉ. एस. राधाकृष्णन
(b) डॉ. जाकिर हुसैन
(c) वी. वी. गिरि
(d) फखरुद्दीन अली अहमद [ c ]
Q 4. 1975 में तीसरे राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा किसने की?
(a) डॉ. जाकिर हुसैन
(b) वी. वी. गिरि
(c) बी. डी. जत्ती
(d) फखरुद्दीन अली अहमद [ d ]
Q 5. 1975 के राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा के सम्बंध में कौन-सा कथन सही है?
(a) मंत्रिमंडल के मौखिक सिफारिश पर राष्ट्रपति ने उद्घोषणा की
(b) मंत्रिमंडल के लिखित सिफारिश पर राष्ट्रपति ने उद्घोषणा की
(c) प्रधानमंत्री के लिखित सिफारिश पर राष्ट्रपति ने उद्घोषणा की
(d) मंत्रिमंडल के अनुमोदन के पूर्व ही प्रधानमंत्री की सिफारिश पर राष्ट्रपति ने यह उद्घोषणा की [ d ]

Q 6. 44 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1978 ने अनुच्छेद -352 में किस शब्द के स्थान पर “सशस्त्र विद्रोह” शब्द रखे गए?
(a) आन्तरिक अशान्ति
(b) हिंसात्मक आन्दोलन
(c) संवैधानिक विफलता
(d) षड्यन्त्र [ a ]
Q 7. राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा को संसद के समक्ष उसकी स्वीकृति हेतु रखा जाना आवश्यक है
(a) एक माह के अंदर
(b) दो माह के अंदर
(c) एक वर्ष के अंदर
(d) छह माह के अंदर [ a ]
(UPPCS 2004)
Q 8. राष्ट्रीय आपातकाल की अधिकतम अवधि की सीमा है
(a) 2 वर्ष
(b) 3 वर्ष
(c) 5 वर्ष
(d) कोई समय सीमा नहीं [ d ]
Q 9. भारतीय संविधान के अंतर्गत कितने प्रकार का आपातकाल होता है?
(a) 2
(b) 4
(c) 3
(d) 1 [ c ]
(UPPCS 2014)
Q 10. भारत का राष्ट्रपति किस प्रकार के आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है?
(a) राष्ट्रीय आपातकाल
(b) राज्यीय संवैधानिक आपातकाल
(c) वित्तीय आपातकाल
(d) इनमें से सभी [ d ]
aapatkal se sambandhit prashn | आपातकाल से संबंधित प्रश्न pdf
Q 11. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति करता है?
(a) अनुच्छेद -352
(b) अनुच्छेद -356
(c) अनुच्छेद -360
(d) अनुच्छेद -368 [ a ]
(RRB 2004, BPSC 2011)
Q 12. अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की जा चुकी है?
(a) 2
(b) 3
(c) 4
(d) 5 [ b ]
Q 13. राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा किन परिस्थितियों में कर सकता है?
(a) युद्ध
(b) बाह्य आक्रमण
(c) सशस्त्र विद्रोह
(d) इनमें से सभी [ d ]
Q 14. बाह्य आक्रमण के आधार पर अब तक राष्ट्रपति ने कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा की है?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4 [ b ]
Q 15. आन्तरिक अशान्ति के आधार पर अब तक कितनी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा राष्ट्रपति द्वारा की गई है?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार [ a ]
Also read 📚
1. भारतीय राजव्यवस्था: राजभाषा (अनुच्छेद 343 से 351) Rajbhasha Top 27 MCQs with Explanation
2. विधान परिषद क्या है? संपूर्ण जानकारी एवं Top 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (व्याख्या सहित)
3. राज्यपाल MCQ Quiz in हिन्दी – Objective Question with Answer for Governor
4. GK Questions and Answers in Hindi PDF – 25+ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर
5. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ in Hindi | gk pdf
Q 16. देश में पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा कब की गई?
(a) 26 अक्टूबर, 1962
(b) 4 सितम्बर, 1962
(c) 5 नवम्बर, 1962
(d) 16 दिसम्बर, 1962 [ a ]
(RRB 2006)
Q 17. देश में दूसरी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा कब की गई?
(a) 14 दिसम्बर, 1966
(b) 9 अगस्त, 1969
(c) 3 दिसम्बर, 1971
(d) 25 जून, 1975 [ c ]
Q 18. राष्ट्रपति ने तीसरी बार राष्ट्रीय आपातकाल की उदघोषणा कब की?
(a) 26 अगस्त, 1962
(b) 3 दिसम्बर, 1971
(c) 26 जून, 1975
(d) 27 मार्च, 1977 [ c ]
Q 19. किसी राज्य में सामान्यतः किसके परामर्श से राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है?
(a) मुख्यमंत्री
(b) राज्यपाल
(c) राज्य विधानसभा
(d) राज्य उच्च न्यायालय [ b ]
Q 20. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की प्रारम्भिक अवधि कितनी होती है?
(a) 1 वर्ष
(b) 3 माह
(c) 6 माह
(d) दो वर्ष [ c ]
aapatkal se sambandhit question | आपात उपबंध से संबंधित प्रश्न उत्तर
Q 21. राष्ट्रपति शासन किसी भी परिस्थिति में 1 वर्ष से अधिक समय तक लागू नहीं हो सकता है परंतु यदि 3 वर्ष तक बढ़ाई जा सकती हैं यदि–
(a) आपातकाल की घोषणा भारतीय संविधान की धारा 352 के अन्तर्गत की गई हो
(b) प्रधानमंत्री राष्ट्रपति से प्रार्थना करे कि अवधि बढ़ा दी जाये
(c) चुनाव आयोग घोषणा करे कि परिस्थिति चुनाव योग्य नहीं है
(d) सुप्रीम कोर्ट स्वीकृति दे दे [ c ]
Q 22. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन के लागू हो जाने पर निम्न में से किस कृतियों के अलावा राज्य प्रशासन के सभी कृति संघीय नियंत्रण में आ जाते हैं?
(a) विधायनी
(b) कार्यपालक
(c) न्यायिक
(d) इनमें सभी [ c ]
Q 23. संसद द्वारा प्रस्ताव पारित होने पर किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन एक बार में कितने समय के लिए लागू होता है?
(a) 1 माह
(b) 23 2 माह
(c) 6 माह
(d) 12 माह [ c ]
Q 24. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन किसी परिस्थिति में अधिकतम कितनी अवधि तक लागू की जा सकती हैं?
(a) 2 वर्ष
(b) 3 वर्ष
(c) 4 वर्ष
(d) 5 वर्ष [ b ]

Q 25. 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा राष्ट्रपति शासन की 6 माह की अवधि को बढ़ाकर कितना कर दिया गया था?
(a) 9 माह
(b) 12 माह
(c) 15 माह
(d) 18 माह [ b ]
Q 26. प्रथम बार राष्ट्रपति शासन कब लागू किया गया?
(a) 4 अप्रैल, 1951
(b) 20 जून, 1951
(c) 27 अप्रैल, 1951
(d) 23 दिसम्बर, 1951 [ b ]
Q 27. प्रथम बार राष्ट्रपति शासन किस राज्य में लागू किया गया?
(a) पश्चिम बंगाल
(b) केरल
(c) मैसूर
(d) पंजाब (पेप्सू) [ d ]
Q 28. अब तक किस राज्य में सर्वाधिक लंबी अवधि तक राष्ट्रपति शासन लागू रहा?
(a) नगालैंड
(b) जम्मू कश्मीर
(c) असम
(d) पंजाब [ b ]
Q 29. राष्ट्रपति शासन की सर्वाधिक व घोषणा की गई–
(a) इंदिरा गांधी के प्रथम शासनकाल में
(b) इंदिरा गांधी के दूसरे शासनकाल में
(c) मोरारजी देसाई के शासनकाल में
(d) नरसिंहराव के शासनकाल में [ a ]
Q 30. अनुच्छेद 356 की व्यवस्थाओं का प्रयोग करते समय राष्ट्रपति किन शक्तियों को अपने हाथ में ले सकता है?
1. कार्यपालिका शक्तियां 2. विधायी शक्तियां 3.न्यायिक शक्तियां
निम्नलिखित कूटो में से सही उत्तर चुनिए
(a) 1,2एवं 3
(b) 2 एवं 3
(c) 1 एवं 2
(d) 1 एवं 3 [ c ]
आपात उपबंध से संबंधित प्रश्न pdf | आपातकाल से संबंधित प्रश्न
Q 31. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर राष्ट्रपति में वित्तीय आपात की घोषणा करता है ?
(a) अनुच्छेद 352
(b) अनुच्छेद 355
(c) अनुच्छेद 356
(d) अनुच्छेद 360 [ d ]
Q 32. निम्नलिखित में से कौन सी ऐसी आपात स्थिति है जिसकी घोषणा अभी तक भारत में नहीं की गई है ?
(a) आंतरिक अशांति के कारण उत्पन्न आंतरिक आपात स्थिति
(b) बाहरी खतरों के कारण उत्पन्न बाह्य आपात स्थिति
(c) राज्यों में संवैधानिक व्यवस्था भंग हो जाने के कारण उत्पन्न राजकीय आपात स्थिति
(d) वित्तीय आपात स्थिति [ d ]
(SSC 2002)
Q 33. राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपात की घोषणा कर सकते हैं, तब–
(a) जब उन्हें लगे कि भारत की सुरक्षा खतरे में है
(b) प्रधानमंत्री उन्हें ऐसा करने का परामर्श दे
(c) उन्हें ऐसा करने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट का लिखित निर्णय प्राप्त हो
(d) संसद ऐसी उद्घोषणा के लिए प्रस्ताव पारित करे [ c ]
Q 34. राष्ट्रीय आपात की उद्घोषणा का स्वतः प्रभाव होता है–
(a) अनुच्छेद 19 के अन्तर्गत प्राप्त मूल अधिकारों का निलम्बन
(b) अनुच्छेद 20 व 21 के अन्तर्गत प्राप्त मूल अधिकारों को छोड़कर शेष सभी मूल अधिकारों का निलम्बन
(c) राज्यों में राष्ट्रपति शासन का प्रवर्तन
(d) न्यायालयों की सभी प्रकार की रिट भारी करने की शक्ति पर प्रतिबन्ध [ b ]
Q 35. राष्ट्रीय आपातकाल में संविधान की संघीय प्रकृति का क्या होता है?
(a) समाप्त कर दी जाती है
(b) निलंबित कर दी जाती है
(c) वैसी ही बनी रहती है
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं [ c ]
यह भी पढें 📚
1. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar
2. संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न
3. भारतीय संविधान के अनुच्छेद: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर
4. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liner GK)
5. राज्य के नीति निदेशक तत्व से संबंधित 51 महत्वपूर्ण प्रश्न (PDF)
Q 36. 44 वें संविधान संशोधन के पश्चात् राष्ट्रपति को निम्नलिखित परिस्थितियों में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित करने का अधिकार प्राप्त है–
(a) युद्ध, बाह्य आक्रमण या आन्तरिक अशान्ति से उत्पन्न परिस्थिति
(b) युद्ध, बाह्य आक्रमण या सशस्त्र विद्रोह से उत्पन्न परिस्थिति
(c) केवल युद्ध या बाह्य आक्रमण की स्थिति में
(d) युद्ध, आन्तरिक गड़बड़ी या सैनिक उपद्रव के समय [ b ]
Q 37. राष्ट्रपति राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं
(a) हथियारबंद विद्रोह के आधार पर
(b) बाहरी आक्रमण के आधार पर
(c) युद्ध के आधार पर
(d) ऊपर वर्णित सभी कारणों के आधार पर [ d ]
(BPSC 1994)
Q 38. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 352 के अनुसार राष्ट्रीय आपात की घोषणा निम्नलिखित में से किन परिस्थितियों में की जा सकती है?
(a) संवैधानिक मशीनरी की विफलता
(b) बाह्य आक्रमण
(c) आन्तरिक अशान्ति
(d) युद्ध, बाह्य आक्रमण, सशस्त्र विद्रोह [ d ]
Q 39. संसद के दोनों सदनों को कितने दिनों के अंदर युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन स्थिति की घोषणा करने की मंजूरी देनी चाहिए?
(a) 15 दिनों में
(b) 1 महीना में
(c) 2 महीने में
(d) 3 महीने में [ b ]
(UPPCS 2003)
Q 40. युद्ध या बाह्य आक्रमण के कारण की गई आपातकाल की घोषणा का संसद द्वारा अनुमोदन होना चाहिए?
(a) 1 महीने में
(b) 2 महीने में
(c) 3 महीने में
(d) 4 महीने में [ a ]
aapatkal se sambandhit prashn | आपातकाल से संबंधित प्रश्न pdf
Q 41. संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यों में संवैधानिक तंत्र के विफल होने पर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाता है?
(a) अनुच्छेद -352
(b) अनुच्छेद -354
(c) अनुच्छेद -355
(d) अनुच्छेद -356 [ d ]
(SSC 2011)
Q 42. किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन की उद्घोषणा किस व्यक्ति के प्रतिवेदन मिलने पर राष्ट्रपति करता है?
(a) राज्य के राज्यपाल
(b) राज्य के मुख्यमंत्री
(c) राज्य के गृहमंत्री
(d) राज्य के विधानसभाध्यक्ष [ a ]
Q 43. राज्य में राष्ट्रपति शासन से तात्पर्य राज्य में किसके शासन से है?
(a) सीधे राष्ट्रपति से
(b) कार्यकारी सरकार से
(c) राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत मुख्यमंत्री के
(d) राज्य के राज्यपाल के [ d ]
(SSC 2011)
Q 44. राष्ट्रपति द्वारा राज्यों में राष्ट्रपति शासन उद्घोषणा के कितने दिनों के भीतर संसद की स्वीकृति आवश्यक है?
(a) एक माह
(b) दो माह
(c) छह माह
(d) एक वर्ष [ b ]
Q 45. वित्तीय आपात स्थिति के दौरान राज्य विधानमंडलों द्वारा पारित सभी वित्त विधेयकों को निम्नलिखित में से किसके विचारार्थ आरक्षित रखा जाता है?
(a) राज्यपाल
(b) प्रधानमंत्री
(c) संसद
(d) राष्ट्रपति [ d ]
Q 46. वित्तीय आपात के दौरान राष्ट्रपति राज्य के किस प्रकार के विधेयकों की स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किये जाने के लिए बाध्य कर सकता है?
(a) साधारण विधेयक
(b) वित्तीय विधेयक
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) इनमें से कोई नहीं [ b ]
Q 47. राज्य में आपातकाल के समय राज्य का शासन किसके हाथ में रहता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) मुख्यमंत्री
(c) प्रधानमंत्री
(d) मुख्य न्यायाधीश [ a ]
(RRB 2009)
Q 48. निम्नांकित में से कौन-सी तारीख को भारत के राष्ट्रपति ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए उद्घोषणा द्वारा यह घोषणा की कि गम्भीर आपात विद्यमान है जिसके कारण आंतरिक अशांति से भारत की सुरक्षा को गंभीर खतरा है?
(a) 25 जून, 1975
(b) 26 अक्टूबर, 1962
(c) 26 जून, 1975
(d) 3 दिसम्बर, 1971 [ c ]
(RAS/ RTS 2018)
Q 49. निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद का समर्थन डॉ. बी. आर. अम्बेडकर द्वारा इस तर्क पर किया गया था कि इसका प्रयोग ”अंतिम उपाय” के रूप में किया जाएगा?
(a) अनुच्छेद -352
(b) अनुच्छेद -359
(c) अनुच्छेद -356
(d) अनुच्छेद -368 [ c ]
(CDS 2020)
निष्कर्ष
आपातकाल लोकतंत्र के लिए एक दोधारी तलवार जैसा प्रावधान है। एक ओर यह देश को युद्ध, विद्रोह या आर्थिक संकट जैसी असाधारण स्थितियों से बचाने का साधन है। दूसरी ओर, अगर इसका दुरुपयोग हो तो यह नागरिकों की स्वतंत्रता के लिए खतरा बन सकता है। 1975 के अनुभव और उसके बाद हुए संवैधानिक सुधारों ने यही सिखाया कि इतनी बड़ी शक्ति पर संसद, न्यायपालिका और जागरूक नागरिकों की निगरानी ज़रूरी है।
उम्मीद है कि इस लेख से आपको आपातकाल क्या है, कब, क्यों और कैसे लगाया जाता है, इसकी पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और परीक्षा की तैयारी कर रहे साथियों के साथ शेयर करें।
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह पोस्ट आपातकाल क्या है और आपातकाल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर आपको पसंद आई होगी.
अगर आपको हमारी यह पोस्ट आपातकाल क्या है पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और जो दोस्त सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनके साथ जरूर शेयर करें