संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न

नमस्ते दोस्तों आज के इस विशेष आर्टिकल में हम ‘भारत के संघ और उसके राज्य क्षेत्र’ ( union and its territory important questions in hindi ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तरों पर चर्चा करेंगे.

यह टॉपिक भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है. अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway और State PSC में इस विषय से प्रश्न पूछे जाते हैं.

​यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए One-Liner प्रश्नों को अच्छी तरह याद कर लें, क्योंकि ये पिछली परीक्षाओं में बार-बार दोहराए गए हैं.

 

​📝 संघ और उसके राज्य क्षेत्र: महत्वपूर्ण One-Liner प्रश्न उत्तर

 


Q 1. भारत एक है—
Ans. राज्यों का संघ

Q 2. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-1 में यह घोषणा की गई है कि इण्डिया अर्थात् भारत है—
Ans. राज्यों का संघ
(SSC 2013)

Q 3. भारत का संविधान भारत को कैसे वर्णित करता है?
Ans. राज्यों का संघ
(SSC 2002)

Q 4. आंध्र प्रदेश एक भाषाई राज्य के रूप में गठित किया गया—
Ans. 1953 में
(UPPCS 2009)

Q 5. भारतीय संघ में किसी राज्य को सम्मिलित करने का अधिकार किसे है?
Ans. संसद को

Q 6. किसी राज्य के नाम में परिवर्तन करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसको प्राप्त है?
Ans. संसद को

Q 7. राज्यों में पुनर्गठन सम्बन्धी विधेयक को संसद में प्रस्तुत करने से पूर्व किसकी सहमति प्राप्त करना आवश्यक होता है?
Ans. राष्ट्रपति की

Q 8. नए राज्य के गठन अथवा सीमा में परिवर्तन करने का अधिकार किसको है?
Ans. संसद को

Q 9. निम्नलिखित में से कौन किसी राज्य का क्षेत्र घटा या बढ़ा सकता है?
Ans. संसद

Q 10. अन्य रजवाड़ों के भारत में विलय के बाद भी किन तीन राज्यों में भारत में शामिल होना विलम्बित किया?
Ans. जूनागढ़, हैदराबाद व जम्मू-कश्मीर
(UPPCS 1998)

 

union and its territory important questions in hindi

 

Q 11. 500 से अधिक देशी रियासतों के भारत में विलय के लिए कौन उत्तरदायी था?
Ans. सरदार वल्लभ भाई पटेल
(RRB 2005)

Q 12. निम्नलिखित जोड़ों में से किसने देशी रियासतों को भारतीय संघ का अंग बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका अदा की?
Ans. सरदार पटेल व वी. पी. मेनन
(SSC 2002)

Q 13. मूल संविधान में राज्यों को कितने वर्गों में रखा गया था?
Ans. 4

Also read 

1. Lucent General Knowledge PDF

2. संविधान की अनुसूचियां पूरी जानकारी

3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना Objective Questions in Hindi

4. दृष्टि मिशन क्या है?

5. SSC परीक्षा के लिए GK Questions in Hindi PDF 2026

Q 14. भारत संघ में वर्तमान में कितने राज्य हैं?
Ans. 28

Q 15. संविधान के प्रवर्तन के समय राज्यों की श्रेणियों (अ, ब, स तथा द) को किस वर्ष समाप्त किया गया?
Ans. 1956 में

भारत के संघ और राज्य क्षेत्र प्रश्न उत्तर,​भारतीय राजव्यवस्था वन लाइनर प्रश्न,
​संघ और राज्य क्षेत्र पिछले वर्षों के प्रश्न,
​इंडियन पॉलिटी जीके हिंदी में,
​भारत के राज्यों का पुनर्गठन महत्वपूर्ण प्रश्न,
Union and its Territory Important Questions,
​Indian Polity One Liner GK,
​Reorganization of States Previous Year Questions,
​Union and Territory of India, SSC GK,
​Polity GK for Competitive Exams,
संघ और उसके राज्य क्षेत्र 📝 पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न

 

Q 16. भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन किस वर्ष में किया गया था?
Ans. 1956
(SSC 2015)

Q 17. प्रथम भाषायी राज्य किसे बनाया गया था?
Ans. आन्ध्र प्रदेश
(SSC 2015)

Q 18. सर्वप्रथम भाषा के आधार पर गठित आन्ध्र प्रदेश के आंदोलन में किसकी मृत्यु हो गई थी?
Ans. पोत्ती श्रीरामुलु

Q 19. किसकी अध्यक्षता में राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किया गया था?
Ans. फजल अली

Q 20. राज्य पुनर्गठन आयोग का गठन किस वर्ष किया गया था?
Ans. 1953 ई.

 

भारत के संघ और राज्य क्षेत्र प्रश्न उत्तर

 

Q 21. 1956 के ‘राज्य पुनर्गठन अधिनियम’ के समय आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
Ans. जस्टिस फजल अली

Q 22. राज्य पुनर्गठन अधिनियम कब पारित किया गया?
Ans. 1956 ई.

Q 23. 1956 के राज्य पुनर्गठन अधिनियम द्वारा कितने राज्य और संघीय क्षेत्रों की स्थापना की गई?
Ans. 14 राज्य, 6 संघीय क्षेत्र
(SSC 2015; MPPSC 2020)

Q 24. वर्तमान में भारतीय संघ में राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों की संख्या क्रमशः कितनी है?
Ans. 28, 8

Q 25. निम्नलिखित में से क्या संघ राज्य क्षेत्र नहीं है?
Ans. नगालैंड

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 'भारत के संघ और राज्य क्षेत्र' का संपूर्ण निचोड़
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ‘भारत के संघ और राज्य क्षेत्र’ का संपूर्ण निचोड़

Q 26. पुडुचेरी की फ्रांसीसी बस्ती को फ्रांसीसी सरकार ने किस वर्ष भारत को सौंपा?
Ans. 1954

Q 27. पुडुचेरी को किस वर्ष भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया?
Ans. 1962

Q 28. किस वर्ष गोवा सहित अन्य पुर्तगाली बस्तियों को भारतीय संघ का राज्य क्षेत्र बनाया गया?
Ans. 1961

Q 29. सिक्किम को किस वर्ष भारतीय संघ में सहयुक्त राज्य के रूप में शामिल किया गया?
Ans. 1974 में

Q 30. किस संवैधानिक संशोधन के अन्तर्गत सिक्किम को भारत का एक सहराज्य बनाया गया?
Ans. 35वाँ

 

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ‘भारत के संघ और राज्य क्षेत्र’ का संपूर्ण निचोड़

 

Q 31. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया—
Ans. 1970 में

Q 32. निम्नलिखित में से किस वर्ष सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था?
Ans. 1975 में
(SSC 2002)

Q 33. झारखण्ड राज्य का गठन कब हुआ?
Ans. 15 नवम्बर, 2000

Q 34. सिक्किम भारत का 22 वां राज्य बना—
Ans. 36वें संशोधन द्वारा

Q 35. छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड का गठन किस वर्ष में किया गया था?
Ans. 2000
(SSC 2020)

union and its territory important questions in hindi
union and its territory important questions in hindi

Q 36. भारत में एक नया राज्य सृजित करने वाले विधेयक को पारित होना अनिवार्य है—
Ans. संसद में साधारण बहुमत द्वारा
(UPPCS 2016)

Q 37. किस केंद्रशासित प्रदेश को आंशिक राज्य का दर्जा दिया गया है?
Ans. पुडुचेरी
(SSC 2019)

Q 38. मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा किस अधिनियम के अंतर्गत राज्य बन गए?
Ans. उत्तर-पूर्वी क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम, 1971
(SSC 2019)

Q 39. एक भारतीय राज्य के रूप में बिहार बना—
Ans. 1912 में

Q 40. मध्य प्रदेश राज्य का गठन कब हुआ था?
Ans. 1 नवम्बर, 1956
(MPPSC 2014)

Q 41. हरियाणा राज्य कब बना?
Ans. 1 नवम्बर, 1966

Q 42. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार, राज्यों की सीमाओं को बदलने के लिए किसकी सहमति की आवश्यकता है?
Ans. राज्य की सहमति आवश्यक नहीं है
(CGPSC 2019)

Q 43. संविधान के अनुच्छेद-3 के तहत् संसद के एक कानून द्वारा क्या सम्भव नहीं है?
Ans. नए राज्यों का प्रवेश (यह अनुच्छेद 2 में है)
(UPPCS 2020)

उम्मीद है यह One-Liner फॉर्मेट आपकी तैयारी में मददगार साबित होगा। अपनी तैयारी को और मजबूत करने के लिए हमारे अन्य लेख भी जरूर पढ़ें.

तो आज की हमारी यह पोस्ट union and its territory important questions in hindi  अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

Leave a Comment