संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35) TOP 50 Questions | इससे बाहर कुछ नहीं आएगा!

भारत का संविधान नागरिकों को कई महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करता है, जिनमें “मौलिक अधिकार” 100 mcq on fundamental rights in hindi सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

ये अधिकार संविधान के भाग-3 में अनुच्छेद 12 से 35 तक वर्णित हैं. मौलिक अधिकारों का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समानता एवम् न्याय प्रदान करना है. प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से बार-बार प्रश्न fundamental rights gk pdf पूछे जाते हैं, इसलिए इसका गहरा अध्ययन बेहद जरूरी है.

मौलिक अधिकारों में समानता का अधिकार, स्वतंत्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार शामिल हैं.

डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संवैधानिक उपचारों के अधिकार को संविधान की “आत्मा” कहा था. अनुच्छेद 14 से 18 समानता के अधिकार से संबंधित हैं, जबकि अनुच्छेद 19 से 22 स्वतंत्रता के अधिकार को स्पष्ट करते हैं.

यदि आप सरकारी नौकरी, SSC, UPSC, रेलवे, पुलिस या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो मौलिक अधिकारों के महत्वपूर्ण प्रश्न ( 100 mcq on fundamental rights in hindi ) आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे.

इस लेख में दिए गए मूल अधिकार के प्रश्न उत्तर, fundamental rights questions in hindi परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं और इन्हें पढ़कर आप संविधान के इस अध्याय को आसानी से मजबूत बना सकते हैं।

 

मौलिक अधिकार: वन-लाइनर प्रश्नोत्तर (Q & A)


 

Q 1. मौलिक अधिकार संविधान के किस भाग में वर्णित हैं?

Ans. भाग- III

Q 2. भारत के संविधान का भाग- III किससे सम्बद्ध है?

Ans. मूल अधिकारों से

(CDS 2004)

Q 3. मूल अधिकारों को सर्वप्रथम किस देश में संवैधानिक मान्यता प्रदान की गई?

Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (सं.रा. अ.)

Q 4. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों का वर्णन किस अनुच्छेद तक है?

Ans. संविधान के अनुच्छेद 12 से 35 तक

(BPSC 1994)

Q 5. डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के किस भाग को सर्वाधिक आलोकित भाग कहा है?

Ans. भाग- III

Q 6. मूल अधिकार ‘मूल’ कहलाते हैं, क्योंकि वे —

Ans. मानव के प्राकृतिक और अप्रतिदेय अधिकार हैं

Q 7. भारतीय संविधान के भाग III में कुल कितने अनुच्छेदों में मूल अधिकारों का वर्णन है?

Ans. 24

Q 8. प्रारम्भ में कितने मौलिक अधिकार दिए गए थे?

Ans. 7

(SSC 2014)

Q 9. वर्तमान में भारतीय नागरिकों को कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?

Ans. 6

Q 10. भारत के संविधान में मौलिक अधिकार —

Ans. मूल संविधान का हिस्सा थे

(SSC 2002)

Q 11. भारतीय संविधान में न्यायालय में कौन प्रवर्तनीय है?

Ans. मूल अधिकार

Q 12. मौलिक अधिकारों को लागू करने का दायित्व किस पर है?

Ans. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय दोनों पर

Q 13. मौलिक अधिकारों का निलम्बन कौन कर सकता है?

Ans. राष्ट्रपति

(RRB 2004)

Q 14. मौलिक अधिकारों के बारे में सुनवाई करने का अधिकार किसे प्रदान किया जाता है?

Ans. सर्वोच्च न्यायालय

(RRB 2006)

Q 15. संविधान में उद्घोषित मौलिक अधिकारों में संशोधन किसके द्वारा किया जा सकता है?

Ans. केवल संसद द्वारा

यह भी पढें

1. ब्रह्मांड और सौरमंडल के टॉप 107 प्रश्न

2. सौरमंडल के 104 अति महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर परीक्षा में पूछे जाते हैं

3. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर

4. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न

5. 50000 GK Questions PDF in Hindi

Q 16. भारतीय नागरिकों को प्रदान किये गये मूल अधिकारों को —

Ans. निलम्बित किया जा सकता है

(SSC 1999)

Q 17. कौन से मामले उच्च न्यायालय तथा उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता में आते हैं?

Ans. मूल अधिकार का प्रवर्तन

Q 18. भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकारों का संरक्षक कौन है?

Ans. न्यायपालिका

(SSC 2013)

Q 19. मौलिक अधिकारों के निलम्बन का आदेश कौन दे सकता है?

Ans. राष्ट्रपति

Q 20. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार किसको है?

Ans. संसद को

 

100 mcq on fundamental rights in hindi 

 

Q 21. मौलिक अधिकारों का प्रमुख उद्देश्य क्या है?

Ans. व्यक्तिगत स्वतंत्रता को सुनिश्चित करना

(RRB 2003)

Q 22. मूल अधिकारों को प्रवर्तित करने की शक्ति किसे प्राप्त है?

Ans. उच्चतम व उच्च न्यायालयों को

Q 23. भारतीय संविधान में प्रदत्त मूलभूत अधिकारों को निलंबित करने वाली सत्ता कौन सी है?

Ans. राष्ट्रपति

Q 24. भारत में मौलिक अधिकारों के सम्बन्ध में सही कथन कौन से हैं?

Ans. यह राज्य कृति के विरुद्ध एक गारन्टी है और यह संविधान के भाग-III में सूचित है।

(UPPCS 1998)

100 mcq on fundamental rights in hindi

Q 25. समानता का अधिकार भारतीय संविधान के किन पांच अनुच्छेदों में दिया गया है?

Ans. अनुच्छेद-14 से 18

Q 26. भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से कौन विधायन सत्ता पर पूर्ण नियंत्रण लगाता है?

Ans. अनुच्छेद-14

(UPPCS 1999)

Q 27. प्रस्तावना में प्रयुक्त “समाजवाद” शब्द को किस अनुच्छेद/अनुच्छेदों के साथ मिलाकर पढ़ने से सर्वोच्च न्यायालय को ‘समान कार्य के लिए समान वेतन’ का मौलिक अधिकार परिभाषित करने की शक्ति प्राप्त हुई?

Ans. अनुच्छेद-14, 15 व 16

(UPPCS 2001)

Q 28. संविधान के किस अनुच्छेद में कानून का समान संरक्षण प्रावधानित है?

Ans. अनुच्छेद-14

(CGPSC 2019)

Q 29. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद छुआछूत उन्मूलन से सम्बन्धित है?

Ans. अनुच्छेद-17

(BSSC 2014)

Q 30. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अस्पृश्यता का उन्मूलन करता है और किसी भी रूप में इसके व्यवहार का निषेध करता है?

Ans. अनुच्छेद-17

(RRB 2009; SSC 2006)

Q 31. समानता का अधिकार भारतीयों के लिए क्या सुनिश्चित करता है?

Ans. धार्मिक, आर्थिक और सामाजिक समानता (उपर्युक्त सभी)

(RRB 2005)

Q 32. किस अनुच्छेद के प्रावधानों के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा “भारत रत्न”, “पद्म विभूषण” आदि अलंकरण प्रदान किये जाते हैं?

Ans. अनुच्छेद-18

Q 33. 1995 में पारित “अस्पृश्यता अपराध अधिनियम” को वर्तमान में किस नाम से जाना जाता है?

Ans. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम

Q 34. धर्म आदि के आधार पर विभेद का प्रतिषेध (अनुच्छेद-15) एक मूल अधिकार है, जिसे किसके अधीन वर्गीकृत किया जायेगा?

Ans. समता का अधिकार

(UPSC 1995)

Q 35. अनुच्छेदों 14, 15, 16 और 19 में से कौन सा एक भिन्न वर्ग में आता है?

Ans. अनुच्छेद-19 (यह स्वतंत्रता का अधिकार है, बाकी समता के अधिकार हैं)

(UPPCS 2000)

Q 36. संविधान के अनुच्छेद 26 में धार्मिक कार्यों के प्रबंध की स्वतंत्रता पर क्या प्रतिबंध लगाया गया है?

Ans. लोक व्यवस्था, सदाचार और स्वास्थ्य

(CGPSC 2019)

Q 37. ‘चेन्नई राज्य बनाम चन्पकम दोरायराजन’ मुकदमे में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के परिणामस्वरूप किस मौलिक अधिकार को संशोधित किया गया?

Ans. भेदभाव के विरुद्ध अधिकार

(UPPCS 1997)

Q 38. भारत में समाचार पत्रों का स्वातंत्र्य —

Ans. संविधान के अनुच्छेद-19(1)(क) में विशेष रूप से उपबंधित है

(UPSC 1994)

100 mcq on fundamental rights in hindi

Q 39. भारत का संविधान स्पष्टतः प्रेस की आजादी की व्यवस्था नहीं करता है, किन्तु यह आजादी किस अनुच्छेद में अन्तर्निहित है?

Ans. अनुच्छेद 19(1)(अ) में

(UPPCS 2003)

Q 40. स्वतंत्रता के मूल अधिकार से सम्बन्धित अनुच्छेद-19 के अन्तर्गत कितने प्रकार की स्वतंत्रताएँ प्रत्याभूत हैं?

Ans. 6

 

मूल अधिकार से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 2026

 

Q 41. स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किन अनुच्छेदों में वर्णित है?

Ans. अनुच्छेद-19 से 22

Q 42. अनुच्छेद-19 में वर्णित स्वतंत्रताएं निम्नलिखित में से किसको प्राप्त हैं?

Ans. केवल भारतीय नागरिकों को

Q 43. भारतीय संविधान का अनुच्छेद-21 किसके विरुद्ध संरक्षण प्रदान करता है?

Ans. कार्यपालिका तथा विधायिका दोनों के विरुद्ध

Q 44. भारत के संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद प्रेस की स्वतंत्रता से सम्बन्धित है?

Ans. अनुच्छेद-19

(BPSC 2005)

Q 45. नागरिकों का स्वतंत्रता सम्बन्धी सही अधिकार कौन सा है?

Ans. भाषण तथा विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता

Q 46. press की स्वतंत्रता किस अधिकार में निहित है?

Ans. भाषण स्वातंत्र्य

(SSC 1999)

Q 47. बोलने, व्यवसाय, धर्म और हड़ताल पर जाने के अधिकार में से कौन सा मौलिक अधिकार नहीं है?

Ans. हड़ताल पर जाने का अधिकार

(RRB 2003)

Q 48. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद व्यक्ति के विदेश यात्रा के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है?

Ans. अनुच्छेद-21

(UPPCS 1997)

Q 49. किसी को राष्ट्रगीत गाने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता, क्योंकि —

Ans. इससे वाक् स्वातंत्र्य और अभिव्यक्ति के अधिकार तथा अंतःकरण और धर्म के अबाध रूप से आचरण और प्रचार करने की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन होगा।

(UPSC 1996)

Q 50. सर्वोच्च न्यायालय ने किन्हें मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी है — आवास का अधिकार, विदेश यात्रा का अधिकार, समान कार्य के लिए समान वेतन का अधिकार?

Ans. इन तीनों को (1, 2 और 3)

(UPPCS 1998)

Q 51. भारतीय संविधान में प्रदत्त “स्वतंत्रता का अधिकार” के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

Ans. भाषण व अभिव्यक्ति की अबाधित (बिना किसी प्रतिबंध के) स्वतंत्रता

Q 52. संविधान के किन अनुच्छेदों में शोषण के विरुद्ध अधिकार वर्णित है?

Ans. अनुच्छेद-23-24

Q 53. मौलिक अधिकारों के अन्तर्गत कौन-सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से सम्बन्धित है?

Ans. अनुच्छेद-24

(UPPCS 2004)

Q 54. संविधान के अन्तर्गत किस आयु के बालक को किसी खान अथवा अन्य संकटमय सेवा में लगाये जाने का प्रतिषेध किया गया है?

Ans. 14 वर्ष से कम

Q 55. कारखानों अथवा खानों में कोई व्यक्ति तब तक नियुक्त नहीं किया जा सकता जब तक उसकी आयु कम-से-कम कितनी न हो?

Ans. 14 वर्ष

(SSC 2001)

Q 56. गिरफ्तार अथवा बंदी बनाए गए व्यक्ति को सबसे नजदीकी मजिस्ट्रेट के समक्ष कितने समय के अन्दर उपस्थित करना होगा?

Ans. 24 घण्टे के अन्दर

Q 57. पटाखे बनाने वाले कारखाने में 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम करवाने पर किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन होता है?

Ans. शोषण के विरुद्ध अधिकार

Q 58. किस अनुच्छेद में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित एवं दंडित नहीं किया जाएगा?

Ans. अनुच्छेद-20

Q 59. सामान्य विधि के अंतर्गत गिरफ्तार किसी व्यक्ति को संविधान कौन से अधिकार प्रदान करता है?

Ans. गिरफ्तारी का कारण जानने, रुचि के वकील से परामर्श लेने और 24 घंटे के अंदर मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत होने का अधिकार (उपर्युक्त सभी)

Q 60. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार संविधान के किन अनुच्छेदों में वर्णित है?

Ans. अनुच्छेद-25-30

 

fundamental rights questions in hindi 2026

 

Q 61. भारतीय संविधान के अनुच्छेद-25 का संबंध किससे है?

Ans. धर्म की स्वतंत्रता से

(UPPCS 1996)

Q 62. धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार में संविधान के अन्तर्गत क्या-क्या सम्मिलित हैं?

Ans. धर्म प्रचार करने का अधिकार, सिखों को कृपाण धारण करने का अधिकार और राज्यों का समाज सुधारक विधि निर्माण का अधिकार

Q 63. किस अनुच्छेद द्वारा सिखों द्वारा कृपाण धारण करना धार्मिक स्वतंत्रता का अंग माना गया है?

Ans. अनुच्छेद-25

(JPSC 2009)

100 mcq on fundamental rights in hindi

Q 64. संविधान द्वारा प्रदत्त धार्मिक अधिकारों पर राज्य किन आधारों पर प्रतिबंध लगा सकता है?

Ans. स्वास्थ्य, सदाचार और लोक व्यवस्था (तीनों आधारों पर)

Q 65. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अल्पसंख्यकों को अपनी संस्कृति के संरक्षण तथा अपनी पसंद की शिक्षा संस्थाओं की स्थापना व संचालन के अधिकार को मान्यता दी गई है?

Ans. अनुच्छेद-29 व 30

Q 66. कौन सा अनुच्छेद अल्पसंख्यकों को अपनी मनपसन्द शिक्षण संस्थाओं को स्थापित तथा संचालित करने के अधिकार को संरक्षण प्रदान करता है?

Ans. अनुच्छेद-30

(UPPCS 1997)

Q 67. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किस अनुच्छेद के द्वारा दिया गया है?

Ans. अनुच्छेद-25

(RRB 2005)

Q 68. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘संवैधानिक उपचारों का अधिकार’ दिया गया है?

Ans. अनुच्छेद-32

(SSC 2002)

Q 69. किस मौलिक अधिकार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने “संविधान का हृदय एवं आत्मा” की संज्ञा दी?

Ans. संवैधानिक उपचारों का अधिकार

(SSC 2001, 2011; RRB 2005)

Q 70. संवैधानिक उपचारों का अधिकार किन परिस्थितियों में निलम्बित हो जाता है?

Ans. आपात स्थिति की घोषणा के दौरान, सेना सदस्यों के सम्बन्ध में और जब सैनिक विधि लागू हो (उपर्युक्त सभी में)

Q 71. कौन-सा अधिकार भारतीय संविधान के अनुच्छेद-32 के अन्तर्गत प्रवर्तित किया जा सकता है?

Ans. मौलिक अधिकार

(UPPCS 1997)

Q 72. मौलिक अधिकारों को लागू करने के लिए न्यायालय द्वारा क्या जारी किया जा सकता है?

Ans. समादेश (रिट / Writ)

(SSC 2002)

Q 73. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के लिये निम्नलिखित में से कौन-सी रिट (Writ) याचिका दायर की जा सकती है?

Ans. बन्दी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus)

(MPPSC 1993)

Q 74. कौन सी रिट व्यक्तिगत स्वतंत्रता से संबंधित है?

Ans. बन्दी प्रत्यक्षीकरण

(RRB 2004)

Q 75. विभिन्न प्रकार की रिट (Writ) जारी करने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय के अतिरिक्त किस न्यायालय को प्राप्त है?

Ans. राज्यों के उच्च न्यायालयों को

Q 76. बन्दी प्रत्यक्षीकरण के अतिरिक्त उच्च न्यायालय कौन-सी याचिकाएं जारी कर सकता है?

Ans. उत्प्रेषण, परमादेश, अधिकार पृच्छा और प्रतिषेध (उपर्युक्त सभी)

Q 77. बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका किसके द्वारा दाखिल की जा सकती है?

Ans. निरुद्ध व्यक्ति या हितबद्ध व्यक्ति दोनों द्वारा

Q 78. किस स्थिति में बन्दी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus) याचिका जारी की जाती है?

Ans. दोषपूर्ण पुलिस नजरबंदी होने पर

(SSC 2011)

Q 79. kisi व्यक्ति के अवैध निरोध के मामले में न्यायालय द्वारा जारीकृत आदेश कौन सा है?

Ans. बंदी प्रत्यक्षीकरण

Q 80. किस याचिका (Writ) का शाब्दिक अर्थ होता है — “हम आदेश देते हैं” (We Command)?

Ans. परमादेश (Mandamus)

(SSC 1999)

 

maulik Adhikar se sambandhit prashn Uttar

 

 

Q 81. किसी अवैध व्यक्ति से सरकारी पद को बचाने के लिए कौन सा समादेश (Writ) जारी किया जाता है?

Ans. अधिकार पृच्छा (Quo Warranto)

(SSC 2001)

Q 82. संवैधानिक प्रतिकार, सम्पत्ति, शांतिपूर्वक एकत्र होने और देश भर में आने-जाने के अधिकार में से कौन-सा मौलिक अधिकार नहीं है?

Ans. सम्पत्ति का अधिकार

(BPSC 1998)

Q 83. भारतीय संविधान के अनुसार सम्पत्ति का अधिकार वर्तमान में क्या है?

Ans. विधिक अधिकार (कानूनी अधिकार)

(SSC 2013)

Q 84. भारत के संविधान के अनुसार जो संवैधानिक अधिकार है किन्तु मूलभूत अधिकार नहीं है, वह कौन सा है?

Ans. सम्पत्ति का अधिकार

(RRB 2005)

100 mcq on fundamental rights in hindi

Q 85. कौन सा अनुच्छेद यह निर्धारित करता है कि राज्य कोष से सम्पोषित कुओं, तालाबों एवं स्नान घाटों का प्रयोग करने से किसी नागरिक को वंचित नहीं किया जा सकता?

Ans. अनुच्छेद-15

(CDS 2019)

Q 86. ‘गिरफ्तारी एवं निरोध विरुद्ध संरक्षण — अनुच्छेद 23’ सुमेलित नहीं है, क्योंकि यह किस अनुच्छेद से संबंधित है?

Ans. अनुच्छेद 22 से (अनुच्छेद 23 मानव दुर्व्यापार और बलात श्रम के प्रतिषेध से है)

(UP RO/ARO 2020)

Q 87. मौलिक अधिकारों के अंतर्गत नागरिकों को किस बात की स्वतंत्रता प्राप्त नहीं है?

Ans. हड़ताल करने की आजादी

(UPSC 1982)

Q 88. किस ऐतिहासिक वाद ने संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार दिया?

Ans. केशवानन्द भारती वाद

(MPPSC 1991)

Q 89. किसी न्यायालय अथवा न्यायाधिकरण के आदेश को रद्द करने के लिए कौन-सी रिट जारी की जाती है?

Ans. उत्प्रेषण (Certiorari)

(CDS 2019)

Q 90. कौन सा मूल अधिकार विदेशी नागरिकों को प्राप्त नहीं है?

Ans. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

(UPPCS 2007)

Q 91. chat वर्ष की आयु से 14 वर्ष की आयु के बीच के सभी बच्चों को शिक्षा का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है?

Ans. मूल अधिकार है

(UPPCS 2006)

Q 92. न्यायपालिका द्वारा जारी की जाने वाली वह रिट जिसमें कार्यपालिका को उसकी शक्तियों के अंतर्गत कार्य करने को कहा जाता है, उसे क्या कहते हैं?

Ans. मेण्डेमस (परमादेश)

(UPPCS 2003)

Q 93. न्यायालय द्वारा जारी किये गये ‘परमादेश’ का मुख्य कार्य क्या है?

Ans. किसी व्यक्ति या संस्था को उनके सार्वजनिक दायित्वों तथा कर्तव्यों का पालन करने के लिए बाध्य करना

(MPPSC 1992)

Q 94. स्वतंत्रता, समानता, संपत्ति और शोषण के विरुद्ध अधिकार में से कौन मूल अधिकारों के अन्तर्गत नहीं आता?

Ans. संपत्ति का अधिकार

(UPPCS 1990, 1994)

Q 95. भारत के संविधान के तहत निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक अधिकार नहीं है?

Ans. नागरिकता का अधिकार

(NDA 2018)

Q 96. सम्पत्ति के मौलिक अधिकार को कब और किस संशोधन द्वारा समाप्त किया गया?

Ans. 1978 में संविधान के 44वें संशोधन द्वारा

(MPPCS 1994)

Q 97. संपत्ति का अधिकार वर्तमान में किस प्रकार का अधिकार है?

Ans. कानूनी / वैधानिक अधिकार

(UPPSC 1996, SSC 2011)

 

gk questions on fundamental rights in hindi

 

Q 98. 44वें संविधान संशोधन विधेयक द्वारा किस मौलिक अधिकार को सामान्य वैधानिक अधिकार बना दिया गया?

Ans. सम्पत्ति का अधिकार

Q 99. भारतीय नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर युक्तियुक्त प्रतिबन्धों को आरोपित करने की शक्ति किसके पास है?

Ans. संसद के पास

(RRB 2008)

Q 100. किसी कैदी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करवाना के लिए किस रिट (Writ) की आवश्यकता होती है?

Ans. बन्दी प्रत्यक्षीकरण

(RRB 2008)

100 mcq on fundamental rights in hindi

Q 101. भारत के संविधान का अनुच्छेद-19(1)(d) किससे संबंधित है?

Ans. समस्त भारतीय क्षेत्र में स्वतन्त्रता पूर्वक आवागमन का अधिकार

(SSC 2020)

Q 102. भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद “शिक्षा का अधिकार” प्रदान करता है?

Ans. अनुच्छेद 21 ए (21A)

(SSC 2020)

Q 103. कौन-सा अनुच्छेद 6-14 वर्ष की आयु के सभी बच्चों की मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा से सम्बन्ध रखता है?

Ans. अनुच्छेद 21A

(SSC 2020)

Q 104. संविधान का अनुच्छेद 24 जोखिमपूर्ण कार्यों से संबंधित कारखानों में बालकों के नियोजन का कैसा निषेध करता है?

Ans. पूर्ण निषेध

(MPPSC 2020)

Q 105. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के नागरिकों को संवैधानिक उपचार प्रदान करता है?

Ans. अनुच्छेद 32

(SSC 2020)

Q 106. भारतीय न्याय व्यवस्था में रिट (Writ) किसके द्वारा जारी की जा सकती है?

Ans. केवल सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय द्वारा

(NDA 2020)

Q 107. समानता का अधिकार संविधान के किन अनुच्छेदों के अन्तर्गत दिया हुआ है?

Ans. अनुच्छेद 14, 15 और 16 के अंतर्गत

(UPPCS 2009)

Q 108. संविधान के अन्तर्गत बन्दी प्रत्यक्षीकरण समादेश जारी करने का अधिकार किसमें निहित है?

Ans. उच्च तथा उच्चतम न्यायालय दोनों में

(SSC 2006)

Q 109. समता, सम्पत्ति, स्वतंत्रता और सांविधानिक उपचारों में से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है?

Ans. सम्पत्ति का अधिकार

(SSC 2006)

Q 110. परमादेश याचिका (Writ of mandamus) का क्या अर्थ है?

Ans. हम आदेश देते हैं

(SSC 2020)

Q 111. संविधान के अनुच्छेद-17 और अनुच्छेद-18 में किसकी व्यवस्था है?

Ans. सामाजिक समता की

(SSC 2007)

Q 112. किसी अर्द्ध न्यायिक या सार्वजनिक अधिकारी को उसके अनिवार्य कर्तव्य के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से जारी की गई रिट क्या कहलाती है?

Ans. परमादेश

(SSC 2007)

Q 113. अनुच्छेद-32 के अधीन सर्वोच्च न्यायालय किस आधार पर राहत देने से मना कर सकता है?

Ans. यदि किसी भी मूल अधिकार का उल्लंघन नहीं हुआ हो

(CDS 2020)

Q 114. उच्चतम न्यायालय ने किस मामले में माना था कि मौलिक अधिकारों में संशोधन नहीं किया जा सकता?

Ans. गोलकनाथ का मामला

(SSC 2007)

Q 115. निम्नलिखित में से कौन सा भारत के संविधान के मूल अधिकारों का अंश नहीं हैं?

Ans. उद्योगों के प्रबंधन में श्रमिकों की सहभागिता (यह राज्य के नीति निदेशक तत्व का हिस्सा है)

(CDS 2019)

निष्कर्ष

मौलिक अधिकार भारतीय संविधान की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक हैं, जो प्रत्येक नागरिक को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की स्वतंत्रता और सुरक्षा प्रदान करते हैं.

अनुच्छेद 12 से 35 तक वर्णित ये अधिकार लोकतंत्र की नींव को मजबूत बनाते हैं तथा नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संरक्षण देते हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं में इस विषय से लगातार प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए इसका अध्ययन अत्यंत आवश्यक है.

यदि आप मौलिक अधिकारों के प्रमुख अनुच्छेदों और महत्वपूर्ण प्रश्नों को अच्छे से समझ लेते हैं, तो परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते हैं. नियमित अभ्यास और सही तैयारी से यह अध्याय आपके लिए बेहद आसान और स्कोरिंग साबित होगा.

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह पोस्ट मौलिक अधिकार से संबंधित प्रश्न उत्तर, मूल अधिकार के प्रश्न उत्तर , 100 mcq on fundamental rights in hindi  आपको पसंद आई होगी.

अगर आपको हमारी यह पोस्ट Mul Adhikar se sambandhit prashn PDF | maulik Adhikar se sambandhit prashn Uttar, fundamental rights questions in hindi पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें

Leave a Comment