यदि आप SSC, UPSC, Railway, State PCS या किसी भी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय संविधान (Indian Constitution) Bhartiya Sansad ke Prashn Uttar और राजव्यवस्था (Polity) का एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है—भारतीय संसद (Parliament of India) इस टॉपिक से हर साल परीक्षाओं में 2 से 3 प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं.
विद्यार्थियों की सहूलियत और कम समय में सटीक रिवीजन के लिए हम इस लेख में भारतीय संसद से संबंधित टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liners) Bhartiya Sansad ke Prashn Uttar लेकर आए हैं. यह सभी प्रश्न पिछली कई सरकारी परीक्षाओं में बार-बार दोहराए गए हैं.
भारतीय संसद: एक संक्षिप्त परिचय (Quick Overview)
भारतीय संविधान के भाग-5 (Part V) के अंतर्गत अनुच्छेद 79 से 122 तक संसद के गठन, संरचना, अवधि, अधिकारियों, प्रक्रियाओं और शक्तियों का वर्णन किया गया है.
याद रखने योग्य मुख्य बिंदु:
- अनुच्छेद 79 के अनुसार, भारत की संसद तीन अंगों से मिलकर बनती है: राष्ट्रपति, लोकसभा (निम्न सदन) और राज्यसभा (उच्च सदन).
- संसद के सत्रों को बुलाने और सत्रावसान करने की शक्ति राष्ट्रपति के पास होती है.
- संसद में किसी भी गतिरोध को दूर करने के लिए अनुच्छेद 108 के तहत संयुक्त बैठक (Joint Session) का प्रावधान है.
भारतीय संसद से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liners)
यहाँ Bhartiya Sansad ke Prashn Uttar से जुड़े उन चुनिंदा प्रश्नों को वन-लाइनर फॉर्मेट में दिया जा रहा है, जो आपकी आगामी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.
Q 1. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी?
Ans. अनुच्छेद -79
Q 2. कौन सा कथन असत्य है?
Ans. राज्यसभा एक अस्थायी सदन है (यह एक स्थायी सदन है)
Q 3. भारतीय संसद के संबंध में कौन से कथन सत्य हैं?
Ans. उपर्युक्त सभी (लोकसभा जनता की प्रतिनिधि सभा है, राज्यसभा उच्च सदन है और यह राज्यों का प्रतिनिधित्व करता है)
Q 4. संसद का निम्न सदन एवं उच्च सदन क्रमशः कौन से हैं?
Ans. लोकसभा एवं राज्यसभा
Q 5. संसद को भंग करने के लिए कौन सक्षम है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 6. भारतीय संसद की सम्प्रभुता किससे प्रतिबंधित है?
Ans. न्यायिक समीक्षा से
Q 7. संसद के कौन-कौन से सत्र होते हैं?
Ans. उपर्युक्त सभी (बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र)
Q 8. संसद के दो सत्रों के बीच अधिकतम कितना अंतराल दिया जा सकता है?
Ans. 6 महीना
(SSC 2014)
Q 9. भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस सम्बन्ध में होती है?
Ans. साधारण विधेयक
(UPPCS 1997)
Q 10. भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. संसद
Q 11. भारतीय संसद के कितने सदन हैं?
Ans. दो
Q 12. संसद के किस सदन को ‘प्रतिनिधि सभा’ भी कहा जाता है?
Ans. लोकसभा को
Q 13. संसद का लोकप्रिय सदन कौन सा है?
Ans. लोकसभा
Q 14. संसद का स्थायी सदन कौन सा है?
Ans. राज्यसभा
Q 15. भारत के संविधान के अनुच्छेद 79 के अनुसार, किसे भारत की संसद के भाग के रूप में वर्णित किया गया है?
Ans. लोकसभा, राज्यसभा और भारत का राष्ट्रपति (1, 2 और 3)
(NDA 2020)
Q 16. कौन-सा एक प्रावधान भारतीय संविधान के अंतर्गत संसद के सदस्यों के विशेषाधिकारों तथा उन्मुक्तियों को निर्धारित करता है?
Ans. अनुच्छेद -105
(CGPSC 2012)
Q 17. निम्नलिखित में से कौन संसद का अनन्य भाग नहीं है?
Ans. उपराष्ट्रपति
(UPPCS 2004)
Q 18. भारत के संविधान में संसद के तीन अंग बताए गए हैं, जिनमें लोकसभा और राज्यसभा के अलावा तीसरा अंग कौन सा है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 19. भारतीय संसद के कितने अंग हैं?
Ans. 3
(RRB 2003)
Q 20. संसद की कार्यवाही सूची में प्रथम विषय कौन सा होता है?
Ans. प्रश्न काल
Q 21. कौन सी प्रथा संसदीय प्रणाली को भारत की देन है?
Ans. शून्य काल
(UPSC 1992)
Q 22. संसद के किसी सदस्य की सदस्यता तब समाप्त समझी जाती है यदि वह बिना सदन को सूचित किये कितने दिनों तक अनुपस्थित रहता है?
Ans. 60 दिन
(UPSC 1990; MPPCS 1992)
Q 23. एक वर्ष में कम से कम कितनी बार संसद की बैठक होना आवश्यक है?
Ans. दो बार
(UPPCS 1995)
Q 24. भारत के संविधान के अनुसार संसद के गठन के बारे में क्या कथित है?
Ans. संसद राष्ट्रपति और दो सदनों से मिलकर बनेगी (केवल कथन 2 सही है)
(UPSC 1997)
Q 25. निम्न विधेयकों में से किसका एक भारतीय संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग विशेष बहुमत से पारित होना आवश्यक है?
Ans. संविधान संशोधन विधेयक
(UPSC 2003)
Q 26. सांसदों के वेतन का निर्णय कौन करता है?
Ans. संसद
(SSC 1999)
Q 27. संसद के कुल सदस्यों का कितना भाग वैधानिक चैम्बर की मीटिंग बुलाने के लिए आवश्यक गणपूर्ति (कोरम) है?
Ans. 1/10
(RRB 2003)
Q 28. संसदीय प्रणाली वाली सरकार को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
Ans. संघीय सरकार
(SSC 1999)
Q 29. भारत की संसद के बारे में कौन सा कथन सही नहीं है?
Ans. लोकसभा में मनोनीत सदस्य नहीं होते हैं (यह कथन गलत है, क्योंकि पूर्व में एंग्लो-इंडियन मनोनीत होते थे)
(NDA 2018)
Q 30. संविधान लागू होने के बाद सर्वप्रथम त्रिशंकु संसद (Hung Parliament) का गठन कब हुआ?
Ans. 1989
Q 31. अस्थायी संसद भारत में कब तक अस्तित्व में रही?
Ans. 17 अप्रैल, 1952
Q 32. भारत की पार्लियामेन्ट (संसद) का उद्घाटन कब हुआ था?
Ans. 1927 में
Q 33. संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 34. संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन किस स्थिति में आयोजित होता है?
Ans. एक ऐसे विधेयक पर विचार करने और उसे पारित करने के लिए जिस पर दोनों सदनों में मतभेद हो (केवल 4)
(UPSC 1995)
Q 35. साधारण विधेयक से सम्बन्धित गतिरोध को दूर करने के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुलाता है?
Ans. राष्ट्रपति
(SSC 1999)
Q 36. लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक कब होती है?
Ans. लोकसभा एवं राज्यसभा में मतभेद होने पर
(RRB 2005)
Q 37. संसद के दोनों सदनों के साथ-साथ बैठने पर क्या होता है?
Ans. एक बिल जिस पर दोनों सदन सहमत न हों, उस पर विचार करना और पास होना
(RRB 2005)
Q 38. यदि किसी सामान्य विधेयक पर राज्यसभा और लोकसभा के बीच गतिरोध आता है तो उसका समाधान कौन करेगा?
Ans. संसद का संयुक्त सत्र
(SSC 2013)
Q 39. स्वतंत्र भारत के संसदीय इतिहास में अभी तक कितनी बार संयुक्त बैठक (अधिवेशन) बुलायी गई है?
Ans. 3 बार
Q 40. क्या राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति कभी संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता करते हैं?
Ans. कभी नहीं
Q 41. संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कौन करता है?
Ans. लोकसभाध्यक्ष
Q 42. संसद के संयुक्त बैठक को कौन सम्बोधित करता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 43. भारत की संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठकें किस लिए आयोजित की जाती हैं?
Ans. उस विधेयक पर विचार करने तथा उसे पारित करने के लिए, जिसपर दोनों में मतभेद हो
(NDA 2014)
Q 44. संसद के संयुक्त अधिवेशन में विधेयक किस प्रकार पारित होता है?
Ans. दोनों सदनों के कुल उपस्थित तथा मतदाता सदस्यों के सामान्य बहुमत द्वारा
Q 45. संविधान संशोधन प्रस्ताव के संबंध में दोनों सदनों में मतभेद होने की स्थिति में क्या होता है?
Ans. प्रस्ताव गिर जाएगा

Q 46. किसी संसद सदस्य की अयोग्यता के सन्दर्भ में निर्णय कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 47. किस पदाधिकारी को हटाने में संसद की कोई भूमिका नहीं होती है?
Ans. अध्यक्ष, संघ लोक सेवा आयोग (केवल 3)
(UPPCS 2020)
Q 48. संसद के किन सदस्यों को गैर-सरकारी सदस्य कहा जाता है?
Ans. मंत्री के अलावे अन्य प्रत्येक सांसद को
Q 49. भारत सरकार के निर्णयानुसार संसद का एक सदस्य अपने क्षेत्र के विकासात्मक कार्यक्रमों हेतु कितनी राशि खर्च कर सकता है?
Ans. 5 करोड़ रु.
निष्कर्ष (conclusion)
Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी (PDF) , Bhartiya Sansad ke Prashn Uttar की यह प्रश्नोत्तरी न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाएगी, बल्कि परीक्षा के आखिरी दिनों में आपके स्कोर को बूस्ट करने में मदद करेगी.
यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने दोस्तों और स्टडी ग्रुप्स में जरूर शेयर करें. सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के ऐसे ही बेहतरीन नोट्स के लिए Gk pdf पर लगातार visit करते रहें.