राज्यसभा के 82 प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi

भारतीय संसद के बारे में पढ़ते समय ज्यादातर उम्मीदवारों का ध्यान सबसे पहले लोकसभा पर जाता है, लेकिन यदि आप competitive exams की तैयारी कर रहे हैं, तो राज्यसभा ( Rajya Sabha GK Questions in Hindi ) को नजरअंदाज करना बड़ी गलती हो सकती है.

SSC, UPSC, Railway, Banking, CET और विभिन्न राज्य स्तरीय परीक्षाओं में राज्यसभा से जुड़े प्रश्न ( Rajya Sabha GK Questions in Hindi ) नियमित रूप से पूछे जाते हैं.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस article में हमने राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi को आसान भाषा में समझाने का प्रयास किया है.

यदि आप नीचे दिए गए राज्यसभााा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्नों को पढ़ने से पहले इस परिचय को समझ लेते हैं, तो आपके लिए पूरे टॉपिक का रिवीजन काफी आसान हो जाएगा.

राज्यसभा क्या है?

राज्यसभा भारतीय संसद का उच्च सदन (Upper House) है. इसका मुख्य उद्देश्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को संसद में प्रतिनिधित्व प्रदान करना है. भारतीय लोकतंत्र में यह सदन संतुलन बनाने का काम करता है, ताकि किसी भी कानून या नीति पर व्यापक चर्चा हो सके.

लोकसभा की तरह राज्यसभा सीधे जनता द्वारा नहीं चुनी जाती, इसके अधिकांश सदस्य राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा चुने जाते हैं.

राज्यसभा की सदस्य संख्या

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 80 में राज्यसभा की संरचना का उल्लेख किया गया है.

संविधान के अनुसार राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं. वर्तमान में इसकी प्रभावी सदस्य संख्या 245 है.

इन 245 सदस्यों में से 12 सदस्यों को भारत के राष्ट्रपति मनोनीत करते हैं. आमतौर पर ऐसे व्यक्तियों को नामित किया जाता है जिन्होंने साहित्य, कला, विज्ञान, खेल या समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया हो.

बाकी सदस्य राज्यों और कुछ केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

राज्यसभा को अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन भी कहा जाता है.

राज्यसभा सदस्य बनने की आवश्यक योग्यताएँ

यदि कोई व्यक्ति राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता है, तो उसे कुछ संवैधानिक योग्यताओं को पूरा करना होता है.

● उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।

● उसकी आयु कम से कम 30 वर्ष होनी चाहिए।

● वह किसी लाभ के पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।

● संसद द्वारा निर्धारित अन्य योग्यताओं को भी पूरा करना आवश्यक है।

ध्यान रखने वाली बात यह है कि लोकसभा सदस्य बनने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष होती है, जबकि राज्यसभा के लिए 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

राज्यसभा को स्थायी सदन क्यों कहा जाता है?

राज्यसभा की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक यह है कि इसे कभी भंग नहीं किया जा सकता है.

लोकसभा का कार्यकाल समाप्त होने पर उसे भंग किया जा सकता है और नए चुनाव कराए जाते हैं, लेकिन राज्यसभा के साथ ऐसा नहीं होता है. यही कारण है कि इसे स्थायी सदन (Permanent House) कहा जाता है.

हालाँकि, इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है. प्रत्येक दो वर्ष बाद लगभग एक-तिहाई सदस्य सेवानिवृत्त हो जाते हैं और उनकी जगह नए सदस्य चुने जाते हैं. इस व्यवस्था से सदन की निरंतरता बनी रहती है.

राज्यसभा की प्रमुख शक्तियाँ

राज्यसभा केवल चर्चा करने वाला सदन नहीं है, बल्कि इसे संविधान द्वारा कई महत्वपूर्ण अधिकार भी दिए गए हैं.

अधिकांश सामान्य विधेयकों को पारित करने में राज्यसभा की भूमिका लोकसभा के बराबर होती है। हालांकि धन विधेयक के मामले में इसकी शक्तियाँ सीमित हैं.

इसके बावजूद राज्यसभा को कुछ विशेष अधिकार प्राप्त हैं जो इसे बेहद महत्वपूर्ण बनाते हैं.

नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन

अनुच्छेद 312 के तहत यदि राज्यसभा विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दे, तो संसद नई अखिल भारतीय सेवाओं के गठन का रास्ता खोल सकती है.

राज्य सूची के विषयों पर कानून

अनुच्छेद 249 के अनुसार यदि राज्यसभा यह मानती है कि राज्य सूची का कोई विषय राष्ट्रीय महत्व का है, तो वह संसद को उस विषय पर कानून बनाने का अधिकार प्रदान कर सकती है. यह शक्ति राज्यसभा की विशिष्ट शक्तियों में गिनी जाती है.

राज्यसभा के सभापति कौन होते हैं?

भारत के उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं. वे सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि सदन की कार्यवाही नियमों के अनुसार चले.

जब सभापति अनुपस्थित होते हैं, तब उपसभापति सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं.

परीक्षा की दृष्टि से राज्यसभा क्यों महत्वपूर्ण है?

यदि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण किया जाए, तो राज्यसभा से संबंधित प्रश्न ( Rajya Sabha GK Questions in Hindi ) लगभग हर प्रमुख प्रतियोगी परीक्षा में देखने को मिल जाते हैं.

तो लिए बिना किसी देरी के आज के हमारे राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi प्रश्न उत्तर देखते हैं.

 

rajya sabha se sambandhit prashn uttar,  राज्यसभा से संबंधित प्रश्न

 

Q 1. भारतीय संसद के ऊपरी सदन को राज्यसभा के रूप में भी जाना जाता है।
Ans. राज्यसभा
(SSC 2015, 2019)

Q 2. राज्यसभा को स्थायी सदन कहते हैं, क्योंकि इसे कभी विघटित नहीं किया जा सकता है।
Ans. इसे विघटित नहीं किया जा सकता है
(BPSC 1996; RRB 2006)

Q 3. राज्यसभा में सीटों की अधिकतम संख्या कितनी हो सकती है?
Ans. 250
(SSC 2015)

Q 4. वर्तमान समय में राज्यसभा में सदस्यों की प्रभावी संख्या कितनी है?
Ans. 245

Q 5. राज्यसभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्य नामित किये जाते हैं?
Ans. 12
(UPPCS 2006; RRD 2009; SSC 2013)

 

rajya sabha questions in hindi pdf , rajya sabha questions and answers in hindi , rajya sabha questions in hindi , rajya sabha se sambandhit prashn pdf , rajya sabha se sambandhit prashn uttar, rajya sabha se sambandhit prashn , rajya sabha se sambandhit question answer , rajya sabha se related question , rajya sabha se sambandhit question , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न पत्र , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf, राज्यसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न
Rajya Sabha GK Questions in Hindi

 

Q 6. राज्यसभा में किसका प्रतिनिधित्व होता है?
Ans. राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों दोनों का

Q 7. राज्यसभा में किस राज्य के प्रतिनिधियों की संख्या सर्वाधिक है?
Ans. उत्तर प्रदेश
(UPPCS 1995)

Q 8. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए कितने सदस्य चुने जाते हैं?
Ans. 31

Q 9. किन राज्यों के युग्मों को राज्यसभा में समान प्रतिनिधित्व मिला है?
Ans. आन्ध्र प्रदेश एवं मध्य प्रदेश, बिहार एवं पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा एवं राजस्थान (इन सभी को अपने-अपने युग्मों में समान प्रतिनिधित्व प्राप्त है)

Q 10. किस संघ शासित क्षेत्र का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व है?
Ans. दिल्ली व पुडुचेरी

यह भा पढे

1. Lok Sabha GK Questions in Hindi

​2. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न

3. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न

4. Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी

5. भारतीय संविधान के मूल कर्तव्य

Q 11. निम्नलिखित राज्य युग्मों में से किसे राज्यसभा में समान प्रतिनिधित्व प्राप्त है?
Ans. मध्य प्रदेश तथा गुजरात
(UPPCS 1999)

Q 12. जिन संघ शासित क्षेत्रों में विधानसभाएं नहीं होती हैं, उनके प्रतिनिधि किस प्रकार चुने जाते हैं?
Ans. विशेष निर्वाचक मण्डल द्वारा

Q 13. राज्यसभा में सदस्यों का निर्वाचन किस पद्धति द्वारा होता है?
Ans. आनुपातिक प्रतिनिधित्व के अनुसार एकल संक्रमणीय मत पद्धति द्वारा

Q 14. राज्यसभा के लिए प्रत्येक राज्य के प्रतिनिधियों का निर्वाचन कौन करता है?
Ans. विधानसभा के निर्वाचित सदस्य
(UPPCS 1990)

Q 15. राज्यसभा में राज्यों का प्रतिनिधित्व किस बात पर निर्भर करता है?
Ans. राज्य की जनसंख्या पर
(UPPCS 1993; UPSC 1987)

Q 16. बिहार में लोक सभा की 40 सीटें हैं, तो राज्य सभा की कितनी सीटें बिहार में हैं?
Ans. 16
(BSSC 2015)

Q 17. राज्यसभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के आधार पर राज्यों का सही अवरोही (घटता) क्रम क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु

Q 18. राज्यसभा के चुनाव हेतु एक अभ्यर्थी की आयु कितने वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए?
Ans. 30 वर्ष
(SSC 2013)

Q 19. राज्यसभा के सदस्यों के लिए न्यूनतम आयु सीमा क्या निर्धारित है?
Ans. 30 वर्ष
(SSC 1999)

Q 20. राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
Ans. 6 वर्ष
(UPPCS 1992: RRB 2005; SSC 2010)

Q 21. लोकसभा की भाँति राज्यसभा कभी भंग नहीं होती, किन्तु इसके सदस्यों के साथ क्या नियम लागू होता है?
Ans. प्रत्येक 2 वर्ष बाद उसके एक-तिहाई सदस्यों की सदस्यता समाप्त हो जाती है

Q 22. राज्यसभा के सन्दर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है?
Ans. राज्यसभा के दो-तिहाई सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष की समाप्ति पर पदमुक्त हो जाते हैं

Q 23. राज्यसभा के सन्दर्भ में कौन-सा विकल्प पूरी तरह सही है?
Ans. लोकसभा और राज्यसभा में एक बात में अंतर है कि लोकसभा का निर्वाचन कोई भी प्रत्याशी भारत के किसी भी राज्य से लड़ सकता है, परन्तु राज्यसभा का प्रत्याशी सामान्यतः वहीं का होना चाहिए जहाँ से वह प्रत्याशी बन रहा है

Q 24. राज्यसभा के सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं?
Ans. hex वर्ष के लिए
(BPSC 1998)

Q 25. राज्यसभा के एक तिहाई सदस्य प्रत्येक कितने वर्ष के पश्चात् सेवानिवृत होते हैं तथा नये एक-तिहाई सदस्य उनका स्थान लेते हैं?
Ans. 2 वर्ष

Q 26. क्या राष्ट्रपति लोकसभा की भाँति राज्यसभा को भंग कर सकता है?
Ans. नहीं

rajya sabha questions in hindi pdf , rajya sabha questions and answers in hindi , rajya sabha questions in hindi , rajya sabha se sambandhit prashn pdf , rajya sabha se sambandhit prashn uttar, rajya sabha se sambandhit prashn , rajya sabha se sambandhit question answer , rajya sabha se related question , rajya sabha se sambandhit question , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न पत्र , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf, राज्यसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर , राज्यसभा से संबंधित प्रश्न , राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) , Rajya Sabha GK Questions in Hindi
राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF)

Q 27. क्या राज्यसभा के सभी सदस्यों का निर्वाचन एक साथ होता है?
Ans. नहीं

Q 28. लोकसभा और राज्यसभा में गणपूर्ति (कोरम) संख्या कुल सदस्य संख्या का कितना भाग होती है?
Ans. कुल सदस्य संख्या का 1/10
(UPPCS 2004)

Q 29. राज्यसभा में गणपूर्ति (कोरम) के लिए निर्धारित न्यूनतम संख्या कितनी है?
Ans. 25

Q 30. राज्यसभा को भंग करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
Ans. इनमें से कोई नहीं
(BPSC 1995)

Q 31. राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है?
Ans. उपराष्ट्रपति
(BPSC 2002, RRB 2005)

Q 32. किस सदन में अध्यक्ष (सभापति) उस सदन का सदस्य नहीं होता है?
Ans. राज्यसभा
(SSC 2013)

Q 33. राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) का चुनाव कौन करता है?
Ans. लोकसभा एवं राज्यसभा के सभी सदस्य मिलकर

Q 34. राज्यसभा का सभापति किसके द्वारा संयुक्त रूप से चुना जाता है?
Ans. लोकसभा एवं राज्यसभा के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से चुना जाता है
(RRB 2006)

Q 35. निम्नलिखित में से किसकी अध्यक्षता एक ऐसे व्यक्ति द्वारा की जाती है जो उस सदन का हिस्सा नहीं होता?
Ans. राज्यसभा
(SSC 2013)

 

राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi

 

Q 36. राज्यसभा के उपसभापति का निर्वाचन कौन करता है?
Ans. राज्यसभा के सदस्य स्वयं अपने बीच से करते हैं

Q 37. राज्यसभा के सभापति की अनुपस्थिति में राज्यसभा का कार्य संचालन कौन करता है?
Ans. उपसभापति

Q 38. स्वतंत्र भारत में राज्यसभा के प्रथम सभापति कौन थे?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन

Q 39. क्या राज्यसभा का सभापति संसद के दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन की अध्यक्षता कर सकता है?
Ans. नहीं

Q 40. राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना कौन जारी करता है?
Ans. निर्वाचन आयोग

Q 41. राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन किसके द्वारा होता है?
Ans. राज्य के विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा

Q 42. राज्यसभा के सन्दर्भ में निम्नांकित में से कौन-सा कथन सही है?
Ans. इसके एक-तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में अवकाश प्राप्त करते हैं

Q 43. निम्नांकित में कौन राज्यसभा की एकान्तिक (विशिष्ट) शक्ति के अन्तर्गत आता है?
Ans. अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन
(UPPCS 1997)

Q 44. किस सम्बन्ध में राज्यसभा को लोकसभा की अपेक्षाकृत अधिक अधिकार प्राप्त हैं?
Ans. नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन करना
(SSC 2003)

Q 45. राज्यसभा को कौन-से ऐसे अनन्य अधिकार प्राप्त हैं जो लोकसभा को नहीं प्राप्त हैं?
Ans. राज्य सूची के किसी विषय को राष्ट्रीय महत्त्व का घोषित करना तथा अखिल भारतीय सेवा स्थापित करने का अधिकार संघ सरकार को देना (उपर्युक्त दोनों)

राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi
Rajya Sabha GK Questions in Hindi

Q 46. नई अखिल भारतीय सेवाएँ स्थापित करने की दृष्टि से किसके प्रस्ताव का विशेष महत्त्व है?
Ans. राज्यसभा के प्रस्ताव का

Q 47. संविधान का अनुच्छेद-312 राज्यसभा को किसका अधिकार प्रदान करता है?
Ans. एक या अधिक अखिल भारतीय सेवा सृजित करने का

Q 48. केन्द्रीय संसद राष्ट्रीय हित में राज्य सूची के विषयों पर कानून बना सकती है यदि—
Ans. राज्यसभा उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई विशेष बहुमत से एक प्रस्ताव पारित करे

Q 49. राज्यसभा धन विधेयक पर अपनी सहमति अधिकतम कितने दिनों तक रोक सकती है?
Ans. 14 दिन
(CAPF 2015)

Q 50. राज्यसभा को भंग करने में कौन सक्षम है?
Ans. उपरोक्त में से कोई नहीं
(SSC 2003, 2004)

Q 51. लोकसभा द्वारा पारित धन विधेयक राज्यसभा द्वारा भी स्वतः पारित मान लिया जाता है यदि उच्च सदन उस पर कितने दिनों के भीतर कार्य सम्पादन न कर सके?
Ans. 14 दिन
(RRB 2002)

Q 52. राज्यसभा द्वारा लोकसभा को धन विधेयक कितने समय के भीतर लौटा दिया जाना चाहिए?
Ans. 14 दिन

Q 53. राज्यसभा एक स्थायी सदन होने का मुख्य कारण क्या है?
Ans. इसके एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष में सेवानिवृत होते हैं
(SSC 1999)

Q 54. किस परिस्थिति के अन्तर्गत राज्यसभा को भंग किया जा सकता है?
Ans. इनमें से कोई नहीं

Q 55. राज्यसभा कब भंग की जाती है?
Ans. राज्यसभा कभी भंग नहीं की जाती है
(UPSC 1983, 1984)

Q 56. राज्यसभा के बारे में दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (1. अधिकतम संख्या 250 है, 2. 238 सदस्य राज्यों/UTs से अप्रत्यक्ष निर्वाचित होते हैं)
Ans. 1 और 2 दोनों कथन सही हैं
(CDS 2016)

Q 57. हमारे संविधान के अनुसार, राज्यसभा का कार्यकाल कैसा होता है?
Ans. समाप्त होने का विषय नहीं है
(BPSC 2008)

Q 58. राज्यसभा के सदस्य बनने हेतु अर्हताओं के संदर्भ में कौन-से कथन सही हैं? (1. उम्र कम से कम 30 वर्ष हो, 2. जिस राज्य से निर्वाचित होना है वहाँ की मतदाता सूची में नाम हो, 3. लाभ का पद न हो)
Ans. 1 एवं 2 सही है
(MPPSC 2008)

Q 59. “केवल राज्यसभा में यह शक्ति निहित है कि वह राज्य सूची के विषय पर संसद को कानून बनाने हेतु प्राधिकृत करे” और “आपातकाल अनुमोदन संकल्प केवल लोकसभा में पारित होते हैं”—इनमें से कौन-सा कथन सही है?
Ans. केवल 1
(UPSC 2006)

Q 60. लोकसभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए वित्त विधेयक को राज्यसभा अधिकतम कितने समय तक रोके रख सकती है?
Ans. चौदह दिन
(UPPCS 2006)

Q 61. संसद के किसी भी सदन के दो सत्रों के बीच का अंतराल किससे अधिक नहीं होना चाहिए?
Ans. 6 महीने
(RRB 2008)

Q 62. राज्यसभा कब विघटित हो जाती है?
Ans. कभी नहीं

Q 63. राज्यसभा किसके द्वारा भंग की जा सकती है?
Ans. उपर्युक्त में किसी के द्वारा नहीं
(UPPCS 2013)

Q 64. कौन संसद के किसी भी सदन का सदस्य हुए बिना उसके अध्यक्ष (सभापति) के रूप में कार्य कर सकता है?
Ans. भारत का उपराष्ट्रपति
(UPPCS 2013)

Q 65. राज्यसभा के सदस्यों को नामित (मनोनीत) करने का अधिकार किसको है?
Ans. राष्ट्रपति को
(SSC 2002)

Q 66. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में 12 सदस्यों को मनोनीत करने की व्यवस्था भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत आती है?
Ans. अनुच्छेद – 80

Q 67. निम्नलिखित में से किस पदाधिकारी के निर्वाचन में राज्यसभा की कोई भूमिका नहीं होती है?
Ans. लोकसभा अध्यक्ष के निर्वाचन में
(SSC 2002)

Q 68. राज्यसभा के अवसान या भंग होने के सम्बन्ध में क्या सत्य है?
Ans. यह कभी भंग नहीं हो सकती है
(RRB 2005)

Q 69. राज्यसभा किस प्रकार का सदन है?
Ans. स्थायी सदन
(RRB 2005)

Q 70. धन विधेयक पारित करने के लिए राज्यसभा को कितना समय दिया जाता है?
Ans. 14 दिन
(SSC 2013)

Q 71. राज्यसभा किसी सामान्य (साधारण) विधेयक को अधिकतम कितनी अवधि के लिए रोक सकती है?
Ans. 6 माह

Q 72. सर्वप्रथम किस फिल्म अभिनेता को राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया गया था?
Ans. पृथ्वीराज कपूर

Q 73. राज्यसभा के लिए नामित होने वाली प्रथम फिल्म अभिनेत्री कौन थीं?
Ans. नरगिस दत्त
(RRB 2005; SSC 2011)

Q 74. कौन-से प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार राज्यसभा के सदस्य रहे थे?
Ans. रामधारी सिंह ‘दिनकर’

Q 75. प्रधानमंत्री पद पर नियुक्त होते समय इंदिरा गाँधी, इन्द्र कुमार गुजराल और मनमोहन सिंह में से कौन राज्यसभा का सदस्य था?
Ans. उपर्युक्त सभी

Q 76. राज्यसभा की प्रथम महिला महासचिव कौन थीं?
Ans. वी. एस. रमा देवी

Q 77. राज्यसभा का सर्वप्रथम गठन किस तिथि को हुआ था?
Ans. 3 अप्रैल, 1952

Q 78. राज्यसभा की प्रथम ऐतिहासिक बैठक कब हुई थी?
Ans. 13 मई, 1952

Q 79. राज्यसभा के पहले समूह के सदस्यों की सेवानिवृति कब हुई थी?
Ans. 2 अप्रैल, 1954

Q 80. निम्नलिखित में से किसे राज्यसभा में पहले पुनः स्थापित (पेश) नहीं किया जा सकता?
Ans. वार्षिक वित्तीय विवरण
(CDS 2017)

Q 81. राज्यसभा का विशिष्ट क्षेत्राधिकार किस मामले में होता है?
Ans. राज्य सूची के किसी विषय पर संसद को कानून बनाने के लिए प्राधिकृत करने में
(CDS 2019)

Q 82. निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन पूर्व में भारत की राज्यसभा के उपसभापति पद पर आसीन थे?
Ans. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल

 

निष्कर्ष

राज्यसभा भारतीय लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. यह केवल राज्यों का प्रतिनिधित्व ही नहीं करती, बल्कि संसद में संतुलन और निरंतरता बनाए रखने का भी कार्य करती है. इसकी विशेष शक्तियाँ और स्थायी स्वरूप इसे लोकसभा से अलग पहचान देते हैं.

यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो राज्यसभा से जुड़े तथ्यों राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi को अच्छी तरह याद करना आपके लिए लाभदायक साबित हो सकता है.

दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारी या पोस्ट राज्यसभा से संबंधित 82 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Rajya Sabha GK Questions in Hindi 2026 आपको पसंद आई होगी.

Leave a Comment