भारतीय संविधान में मूल कर्तव्य (mul kartavya se sambandhit prashn uttar pdf) नागरिकों के नैतिक और सामाजिक दायित्वों को दर्शाते हैं. ये कर्तव्य प्रत्येक भारतीय नागरिक को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने की प्रेरणा देते हैं.
प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, रेलवे, पुलिस, पटवारी और अन्य सरकारी परीक्षाओं में मूल कर्तव्यों से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं. इसलिए इस विषय का अध्ययन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है.
भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को 42वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 के माध्यम से जोड़ा गया था. इन्हें संविधान के भाग-4 (क) में रखा गया है. मूल कर्तव्यों का उल्लेख अनुच्छेद 51A में किया गया है. प्रारंभ में संविधान में 10 मूल कर्तव्य थे, लेकिन बाद में 86वें संविधान संशोधन, 2002 द्वारा एक और कर्तव्य जोड़ा गया, वर्तमान में कुल 11 मूल कर्तव्य हैं.
मूल कर्तव्यों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित करना है. संविधान का सम्मान करना, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना, देश की एकता एवं अखंडता की रक्षा करना तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करना नागरिकों के प्रमुख कर्तव्यों में शामिल हैं.
मूल कर्तव्यों mul kartavya se sambandhit prashn का पालन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, हालांकि इनके उल्लंघन पर सामान्यतः कोई दंड निर्धारित नहीं है, लेकिन ये नागरिकों को एक जिम्मेदार और आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं. शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में मूल कर्तव्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय संविधान के मूल कर्तव्यों से संबंधित प्रश्नों, mul kartavya se sambandhit prashn uttar pdf को अवश्य पढ़ें. यह विषय न केवल परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि एक जागरूक नागरिक बनने के लिए भी आवश्यक है.
mul kartavya se sambandhit prashn uttar pdf
Q 1. किस संवैधानिक संशोधिन अधिनियम द्वारा संविधान में मूल कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया है?
Ans. 42 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम
( RRB 2005 )
Q 2. मौलिक कर्तव्यों को संविधान में सम्मिलित किये जाने का प्रयोजन है—
Ans. विनाशक एवं असंवैधानिक गतिविधियों को नियंत्रित करना
Also read 📚
1. Top 100 GK Questions in Hindi
2. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
3. ssc cgl previous year question paper
4. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न
5. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर
Q 3. संविधान में उल्लिखित मौलिक कर्तव्य किसके लिए है?
Ans. सभी नागरिकों के लिए
Q 4. मौलिक कर्तव्यों की अवहेलना करने वालों को—
Ans. दंड देने की व्यवस्था नहीं है।
maulik kartavya ke prashn
Q 5. ”भारत के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार” – उपरोक्त कथन भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में संदर्भित है?
Ans. अनुच्छेद -51 A

( UPPCS 1998 )
Q 6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है?
Ans. करों की अदायगी
Q 7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है?
Ans. धर्मनिरपेक्षता का पालन करना
Q 8. निम्नलिखित में से भारत में मौलिक कर्तव्य कौन-सा है?
Ans. हमारी मिली-जुली संस्कृति की समृद्ध विरासत को संरक्षित करना व महत्व प्रदान करना
( BPSC 2002 )
Q 9. भारतीय संविधान में मूल कर्तव्यों को शामिल करने का विचार किस देश के संविधान से लिया गया है?
Ans. पूर्व सोवियत संघ (USSR)
Q 10. निम्नलिखित में से किस समिति ने मौलिक कर्तव्यों को शामिल करने की अनुशंसा की थी?
Ans. स्वर्ण सिंह समिति
( SSC 2019 )
मौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf
Q 11. निम्नलिखित में से किस वर्ष संविधान में मूल कर्तव्यों को अन्तःस्थापित किया गया?
Ans. 1976 ई.
( SSC 2012 )
Q 12. मौलिक कर्तव्यों को निर्धारित किया गया—
Ans. 42 वें संविधान संशोधन द्वारा
( BPSC 1996 )
Q 13. 42 वें संविधान संशोधन के 10 आचार आदर्शों को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. मौलिक कर्तव्य
( BPSC 2002 )
Q 14. 1976 में 42 वें संशोधन द्वारा संविधान में नागरिकों के लिए कितने मौलिक कर्तव्य निश्चित किये गए?
Ans. 10
( SSC 2001 )
मूल कर्तव्य के प्रश्न उत्तर pdf
Q 15. संविधान के किस भाग में मूल कर्तव्यों के अध्याय को जोड़ा गया है?
Ans. भाग IV क
Q 16. भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्यों की सूची निम्नलिखित में से किस भाग के रूप में जोड़ी गई थी?
Ans. भाग चार (भाग IV क)
( SSC 2002 )
Q 17. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्य की चर्चा की गई है?
Ans. अनुच्छेद -51 A

Q 18. भारतीय संविधान के भाग IVA (अनुच्छेद 51A) में कितने मौलिक कर्त्तव्य निर्धारित किए गए हैं?
Ans. 11 (वर्तमान में)
( SSC 2020 )
Q 19. भारत के संविधान में भारत के नागरिकों के मूल कर्तव्यों के रूप में निम्नलिखित में से किसकी गणना नहीं की गई है?
Ans. अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देना
( CDS 2019 )
Q 20. 86 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के माध्यम से निम्नलिखित में से किस एक को मूल कर्तव्य के रूप में सम्मिलित किया गया?
Ans. 6 से 14 वर्ष की आयु के बीच अपने बच्चे को शिक्षा के अवसर प्रदान करना
( CDS 2020 )
मूल कर्तव्य से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf
Q 21. भारत के संविधान के अनुच्छेद 51A (भाग IVA) में निम्नलिखित में से क्या शामिल है?
Ans. मूल कर्तव्य
( NDA 2021 )
Q 22. निम्नलिखित में से कौन-सा मौलिक कर्तव्य नहीं है?
Ans. राष्ट्रीय उद्यमों का संरक्षण करना
Q 23. भारतीय संविधान में नागरिकों के मूल कर्तव्य के अन्तर्गत सम्मिलित नहीं है—
Ans. धर्मनिरपेक्षता को बढ़ावा देना
Q 24. भारत के संविधान के अनुसार भारतीय नागरिकों के मूल कर्तव्य निम्नलिखित में से क्या हैं?
Ans. राष्ट्र गान, ध्वज आदि का सम्मान; वैज्ञानिक प्रवृत्ति का विकास; राष्ट्रीय एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण एवं परिरक्षण (उपर्युक्त सभी)
( SSC 2013 )
निष्कर्ष
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने का सबसे सही तरीका यही है कि आप थ्योरी पढ़ने के बाद उससे जुड़े पिछले सालों के प्रश्नों (PYQs) को जरूर हल करें. मूल कर्तव्य (mul kartavya se sambandhit prashn uttar pdf) एक ऐसा स्कोरिंग टॉपिक है, जिसे आप मात्र आधे घंटे में तैयार करके अपने अंक पक्के कर सकते हैं.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारी यह post maulik kartavya ke prashn, मौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्न , mul kartavya se sambandhit prashn uttar pdf , मूल कर्तव्य से संबंधित प्रश्न आपको पसंद आई होगी.
अगर आपको हमारी यह पोस्ट मौलिक कर्तव्य से संबंधित प्रश्न, maulik kartavya ke prashn , fundamental duties mcq in hindi, mul kartavya ke question answer पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.