Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी website gk pdf  में. दोस्तों आज की इस post में हम बात करेंगे Indian History MCQ in Hindi PDF 2026, modern indian history mcq pdf in hindi के बारे में.

दोस्तों अगर आप किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हो या आगे किसी भी Competitive Exams की तैयारी करना चाहते हो तो इस post को पूरा जरूर पढ़ें, क्योंकि दोस्तों हमने आपके लिए 10 हजार Gk के वस्तुनिष्ठ (objective) प्रश्न उत्तर की एक E-book तैयार की है इस E-book में आपको मिलेंगी नीचे दिए गए Topic से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर:—

1. भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity)

2. भारतीय इतिहास (Indian History)

3. भारतीय भूगोल (Indian Geography)

4. भारतीय अर्थशास्त्र (Indian Economics)

5. सामान्य विज्ञान और (General Science and)

6. कंप्यूटर (Computer) 👇

प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, State PSC, SSC, Railway, Banking व Teaching Exams) में सामान्य अध्ययन (GS) का वेटेज हमेशा निर्णायक रहता है।

इसमें आधुनिक, मध्यकालीन एवं प्राचीन भारत का इतिहास ऐसा खंड है जहाँ से सीधे और तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा और सटीक तैयारी को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है Indian History MCQ in Hindi PDF 2026.

 

modern history mcq in hindi with answers  2026

 

Q 1. गाँधीजी दक्षिण अफ्रीका में कितने वर्ष रहे थे?
(a) 26 वर्ष
(b) 21 वर्ष
(c) 16 वर्ष
(d) 15 वर्ष( b )
[ MPPSC 2010 ]
व्याख्या:— महात्मा गाँधी 1893 ई. में एक मुकदमे के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका गए थे। वे वहाँ लगभग 21 वर्ष रहने के बाद जनवरी 1915 में भारत लौटे।

Q 2. वे राष्ट्रीय नेता कौन थे जो 1925 में सेंट्रल लेजिस्लेटिव एसेम्बली के अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे?
(a) मोतीलाल नेहरू
(b) सी. आर. दास
(c) वल्लभभाई पटेल
(d) विठ्ठलभाई पटेल( d )
[ UPPCS 2012 ]
व्याख्या:— स्वराज पार्टी के प्रमुख नेता विट्ठलभाई पटेल 1925 में केंद्रीय विधान सभा के पहले भारतीय अध्यक्ष चुने गए। यह स्वराजियों की एक बड़ी संसदीय उपलब्धि थी।
यह भी पढें

Q 3. इनमें से किसने अप्रैल 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए तंजौर तट पर एक अभियान संगठित किया था?
(a) वी.ओ. चिदम्बरम पिल्लै
(b) सी. राजगोपालाचारी
(c) के. कामराज
(d) एनी बेसेंट( b )
[ UPSC 2015 ]
व्याख्या:— सी. राजगोपालाचारी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान त्रिचिरापल्ली से वेदारण्यम तक नमक मार्च निकाला था। उन्होंने अप्रैल 1930 में तंजौर तट पर नमक कानून तोड़ा।

Q 4. महात्मा गाँधी ने भारत में अपना पहला जनभाषण कहाँ दिया था?
(a) बंबई में
(b) लखनऊ में
(c) चंपारण में
(d) वाराणसी में( d )
[ UPPCS 2015 ]
व्याख्या:— गाँधीजी ने भारत में अपना पहला सार्वजनिक भाषण फरवरी 1916 में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उद्घाटन समारोह में दिया था। इसमें उन्होंने राजाओं और अमीरों की तीखी आलोचना की थी।

Q 5. निम्नलिखित में से किसने “सत्याग्रह” शब्द को गढ़ा?
(a) हरिलाल गाँधी
(b) महात्मा गाँधी
(c) रामदास गाँधी
(d) मणिलाल गाँधी( b )
[ UPPCS 2015 ]
व्याख्या:— ‘सत्याग्रह’ शब्द महात्मा गाँधी द्वारा मगनलाल गाँधी के सुझाव ‘सदाग्रह’ में सुधार करके गढ़ा गया था। इसका अर्थ ‘सत्य पर अडिग रहना’ या सत्य का आग्रह है।

Q 6. दक्षिण अफ्रीका के किस रेलवे स्टेशन पर महात्मा गाँधी को ट्रेन से फेंका गया था?
(a) जोहान्सबर्ग
(b) पीटरमारित्सबर्ग
(c) डरबन
(d) प्रिटोरिया( b )
[ UPPCS 2015 ]
व्याख्या:— 1893 में डरबन से प्रिटोरिया जाते समय पीटरमारित्सबर्ग स्टेशन पर गाँधीजी को प्रथम श्रेणी के डिब्बे से बाहर फेंक दिया गया था। इस नस्लीय घटना ने उनके जीवन की दिशा बदल दी।

Q 7. 15 अगस्त 1947 को निम्नलिखित में से कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष था?
(a) राजेंद्र प्रसाद
(b) जवाहरलाल नेहरु
(c) जे.बी. कृपलानी
(d) सरदार पटेल( c )
[ UPPCS 2015 ]
व्याख्या:— आचार्य जे.बी. कृपलानी 1946 के मेरठ अधिवेशन में कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। इस प्रकार भारत की स्वतंत्रता के समय वे ही कांग्रेस के अध्यक्ष थे।

Q 8. निम्नलिखित में से कौन दांडी मार्च में महात्मा गांधी के साथ था?

(a) एच.एन. ब्रेलसफोर्ड
(b) वेब मिलर
(c) जी. स्लोकोम्ब
(d) जेम्स पिटर्सन( b )
[ UPPCS 2015 ]
व्याख्या:— वेब मिलर एक अमेरिकी पत्रकार थे जो दांडी मार्च और धरसाना नमक सत्याग्रह के प्रत्यक्षदर्शी रहे। उन्होंने ब्रिटिश पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज की विस्तृत रिपोर्टिंग की थी।

Q 9. फिनिक्स बस्ती का संस्थापक इनमें से कौन था?
(a) महात्मा गांधी
(b) बी आर अंबेडकर
(c) रविंद्र नाथ टैगोर
(d) स्वामी विवेकानंद( a )
[ CDS 2018 ]
व्याख्या:— महात्मा गाँधी ने 1904 में दक्षिण अफ्रीका के डरबन के पास ‘फिनिक्स आश्रम’ की स्थापना की थी। यह जॉन रस्किन की पुस्तक ‘अनटू दिस लास्ट’ से प्रेरित था।

Q 10. ”आनंदमठ” के लेखक कौन हैं?
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(b) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(c) सरोजनी नायडू
(d) अरविंद घोष( b )
[ SSC 2001 ]
व्याख्या:— ‘आनंदमठ’ उपन्यास की रचना 1882 में बंकिम चन्द्र चटर्जी ने की थी। भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ इसी प्रसिद्ध उपन्यास से लिया गया है।

Q 11. भूदान आंदोलन किसने प्रारंभ किया था?
(a) महात्मा गांधी
(b) जयप्रकाश नारायण
(c) विनोबा भावे
(d) राम मनोहर लोहिया( c )
[ MPPSC 1998, SSC 2001 ]
व्याख्या:— आचार्य विनोबा भावे ने 1951 में आंध्र प्रदेश (वर्तमान तेलंगाना) के पोचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन शुरू किया था। इसका उद्देश्य स्वेच्छा से भूमिहीनों को जमीन दिलाना था।

Q 12. ”लाइफ डिवाइन” पुस्तक के लेखक कौन हैं?
(a) महात्मा गांधी
(b) रवीन्द्र नाथ टैगौर
(c) राधाकृष्णन
(d) अरविंद घोष( d )
[ SSC 2001, RRB 2005 ]
व्याख्या:— ‘द लाइफ डिवाइन’ श्री अरविंद घोष की प्रमुख दार्शनिक और आध्यात्मिक रचना है। इसमें मानव जीवन के आध्यात्मिक विकास और चेतना के रूपांतरण का वर्णन है।

Q 13. बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी (1784 में स्थापित) के प्रवर्तक थे–
(a) वारेन हेस्टिंग्स
(b) सर विलियम जोन्स
(c) जेम्स मैकिनटॉश
(d) जेम्स प्रिंसेप( b )
[ SSC 1999, 2001 ]
व्याख्या:— सर विलियम जोन्स ने 1784 में कोलकाता में एशियाटिक सोसाइटी ऑफ बंगाल की स्थापना की थी। इसका उद्देश्य प्राच्य (एशियाई) इतिहास, भाषा और संस्कृति का अध्ययन करना था।

Q 14. भारत की संविधान सभा किसके अनुसार गठित की गई?
(a) साइमन आयोग का प्रस्ताव
(b) कैबिनेट मिशन योजना
(c) माउंटबेटन योजना
(d) क्रिप्स प्रस्ताव( b )
[ SSC 2001 ]
व्याख्या:— भारत की संविधान सभा का गठन 1946 की कैबिनेट मिशन योजना के प्रावधानों के तहत किया गया था। इस योजना में प्रांतीय विधानसभाओं द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव का प्रस्ताव था।

Q 15. प्रथम भारतीय नोबल पुरस्कार विजेता थे—
(a) सी. वी. रमन
(b) रवीन्द्रनाथ टैगोर
(c) एच. खुराना
(d) अमर्त्य सेन( b )
[ SSC 2001 ]
व्याख्या:— रवीन्द्रनाथ टैगोर को 1913 में उनके प्रसिद्ध काव्य संग्रह ‘गीतांजलि’ के लिए साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। वे नोबेल पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय और एशियाई व्यक्ति थे।

Q 16. हमारा राष्ट्रीय गीत- ”वंदे मातरम्” – कहाँ से संकलित है?
(a) चित्रा
(b) गोदान
(c) डाकघर
(d) आनंदमठ( d )
[ SSC ]
व्याख्या:— भारत का राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ बंकिम चन्द्र चटर्जी के प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ से लिया गया है। इसे मूल रूप से संस्कृत-बांग्ला मिश्रित भाषा में लिखा गया था।

Q 17. भारत का राष्ट्रीय पंचांग किस संवत् पर आधारित है?
(a) विक्रम संवत्
(b) कलि संवत्
(c) शक् संवत्
(d) इनमें से कोई नहीं( c )
[ SSC 1999 ]
व्याख्या:— भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर 78 ई. में शुरू हुए शक संवत् पर आधारित है। इसे भारत सरकार द्वारा 22 मार्च 1957 को आधिकारिक रूप से अपनाया गया था।

Q 18. दिल्ली में केन्द्रीय सचिवालय के उत्तरी और दक्षिणी खण्डों का वास्तुविद् कौन था?
(a) एडवर्ड लुटियन्स
(b) ऐन्टोनिन रेमंड
(c) रॉबर्ट टोर टसेल
(d) हर्बर्ट बेकर्स( a / d )
[ SSC 2004 ]
व्याख्या:— नॉर्थ और साउथ ब्लॉक (केंद्रीय सचिवालय) का प्रमुख डिज़ाइन वास्तुकार सर हर्बर्ट बेकर द्वारा तैयार किया गया था। (विकल्प में लुटियंस और बेकर दोनों दिल्ली के प्रमुख वास्तुविद थे)।

Q 19. निम्नलिखित में से कौन-सी कृति रवीन्द्रनाथ टैगोर की नहीं है?
(a) चित्रा
(b) कपालकुंडला
(c) द कोर्ट डांसर
(d) चित्रांगदा( b )
[ SSC 2003 ]
व्याख्या:— ‘कपालकुंडला’ बंकिम चन्द्र चटर्जी का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक उपन्यास है। जबकि चित्रा, द कोर्ट डांसर और चित्रांगदा रवीन्द्रनाथ टैगोर की रचनाएँ हैं।

Q 20. भारत की शासन व्यवस्था में पहली बार प्रतिनिधि एवं लोकप्रिय तत्व को समाविष्ट करने का प्रयास किस माध्यम से किया गया था?
(a) 1861 का भारतीय परिषद अधिनियम
(b) 1892 का भारतीय परिषद अधिनियम
(c) 1909 का भारतीय परिषद अधिनियम
(d) 1919 का भारत सरकार अधिनियम( b )
[ SSC 2000 ]
व्याख्या:— 1892 के भारतीय परिषद अधिनियम के तहत विधान परिषदों में गैर-सरकारी सदस्यों के निर्वाचन की सीमित शुरुआत की गई। इसने पहली बार परोक्ष प्रतिनिधित्व का तत्व शामिल किया।

Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

Q 21. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान 1921 ई. में कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण कार्य पूरा हुआ?
(a) एल्गिन
(b) कर्जन
(c) मिण्टो
(d) रीडिंग( d )
[ RRB 2006 ]
व्याख्या:— विक्टोरिया मेमोरियल का शिलान्यास 1906 में हुआ था और इसका निर्माण 1921 में पूरा हुआ। उस समय भारत के वायसराय लॉर्ड रीडिंग थे।

Q 22. नई दिल्ली शहर के रूपांकन में कौन शामिल था?
(a) एडवर्ड ल्यूटिएंस और एडवर्ड बेकर
(b) एफ.एस. ग्राउसे और एग्क
(c) आर.एफ. चिशोल्म और एच. इरविन
(d) जी. विटेट और स्विनफॉन जेबक( a )
[ RRB 2006 ]
व्याख्या:— ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने नई दिल्ली के स्थापत्य का मास्टर प्लान बनाया। इन्होंने राष्ट्रपति भवन, संसद भवन और सचिवालय भवनों की रूपरेखा तैयार की।

Q 23. किसने 1898 ई. में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज स्थापित किया था जो बाद में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का केंद्र बन गया—
(a) मदन मोहन मालवीय
(b) लॉर्ड डफरिन
(c) एनी बेसेंट
(d) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर( c )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— एनी बेसेंट ने 1898 में बनारस में सेंट्रल हिंदू कॉलेज की नींव रखी थी। बाद में मदन मोहन मालवीय के प्रयासों से 1916 में यही कॉलेज BHU का मुख्य आधार बना।

Q 24. भारत के राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन किसने तैयार किया था?
(a) एनी बेसेंट
(b) सरोजिनी नायडू
(c) विजय लक्ष्मी पंडित
(d) मैडम भीखाजी कामा( d )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— 1907 में जर्मनी के स्टटगार्ट में मैडम भीखाजी कामा ने पहला भारतीय तिरंगा ध्वज फहराया था। (आधुनिक राष्ट्रीय ध्वज का डिजाइन पिंगली वेंकैया द्वारा तैयार किया गया था)।

Q 25. ”देवदास” उपन्यास के रचनाकार है—
(a) प्रेमचंद
(b) शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय
(c) मैथिली शरण गुप्त
(d) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’( b )
[ RRB 2004 ]
व्याख्या:— प्रसिद्ध बंगाली उपन्यास ‘देवदास’ के लेखक शरत चन्द्र चट्टोपाध्याय हैं, जिसे 1917 में प्रकाशित किया गया था। इस पर भारतीय सिनेमा में कई प्रसिद्ध फिल्में बन चुकी हैं।
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026, Indian History MCQ in Hindi PDF
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

Q 26. ”चित्रा” उपन्यास किसके द्वारा लिखा गया है?
(a) शरत चन्द्र चटर्जी
(b) ताराशंकर वंद्योपाध्याय
(c) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(d) बंकिम चन्द्र चटर्जी( c )
[ RRB 2004 ]
व्याख्या:— ‘चित्रा’ रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित एक प्रसिद्ध काव्य-नाटक (प्ले) है। यह महाभारत की पात्रा चित्रांगदा और अर्जुन की प्रेम कहानी पर आधारित है।

Q 27. ”प्रेम पचीसी” के रचनाकार हैं—
(a) प्रेमचंद
(b) फणीश्वर नाथ ‘रेणु’
(c) जयशंकर प्रसाद
(d) महादेवी वर्मा( a )
[ RRB 2003 ]
व्याख्या:— ‘प्रेम पचीसी’ मुंशी प्रेमचंद की पचीस प्रसिद्ध कहानियों का एक संग्रह है। इसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक यथार्थ का सजीव चित्रण मिलता है।

Q 28. ”क्षुधित पाषाण” (Hungry stones) के रचयिता कौन हैं?
(a) जयशंकर प्रसाद
(b) शरत चन्द्र चटर्जी
(c) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(d) प्रेमचंद( c )
[ RRB 2008 ]
व्याख्या:— ‘क्षुधित पाषाण’ (हंगरी स्टोन्स) रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित एक प्रसिद्ध रहस्यमयी बंगाली लघु कथा है। इसमें एक पुराने मुगल महल के रहस्य और इतिहास की पृष्ठभूमि है।

Q 29. ”विश्व इतिहास की झलक ” (Glimpses of World History) के रचयिता हैं —
(a) जवाहर लाल नेहरु
(b) महात्मा गांधी
(c) लियो टाल्सटाय
(d) इनमें कोई नहीं( a )
[ RRB 2003, 2004 ]
व्याख्या:— यह पुस्तक जवाहरलाल नेहरू द्वारा जेल में रहते हुए अपनी पुत्री इंदिरा गांधी को लिखे गए पत्रों का संकलन है। इसमें विश्व इतिहास की घटनाओं का सहज विश्लेषण किया गया है।

Q 30. 27 दिसंबर 1911 में पहली बार ”जन-गण-मन” कहां पर गायी गई?
(a) मुंबई
(b) लखनऊ
(c) कोलकाता
(d) साबरमती( c )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित ‘जन-गण-मन’ को पहली बार 27 दिसंबर 1911 को कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता बिशन नारायण धर ने की थी।

Q 31. भारत में पहला समाचारपत्र किसने शुरू किया था?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) सैयद अहमद खाँ
(c) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(d) जेम्स हिक्की( d )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने 1780 में कोलकाता से भारत का पहला समाचार-पत्र ‘द बंगाल गजट’ शुरू किया था। इसे ‘हिक्की गजट’ के नाम से भी जाना जाता है।

Q 32. “The Wheels of History” नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
(a) राजेन्द्र प्रसाद
(b) राम मनोहर लोहिया
(c) मंसूर आलम
(d) मुहम्मद अली जिन्ना( b )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— ‘द व्हील्स ऑफ हिस्ट्री’ पुस्तक समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया द्वारा लिखी गई है। इसमें उन्होंने इतिहास के चक्रीय सिद्धांत और सामाजिक गतिशीलता का विश्लेषण किया है।

Q 33. ”पोस्ट ऑफिस” के लेखक कौन हैं?
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(b) मुल्कराज आनंद
(c) शरत चन्द्र चटर्जी
(d) विष्णु शर्मा( a )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— ‘पोस्ट ऑफिस’ (डाकघर) रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा 1912 में लिखा गया प्रसिद्ध नाटक है। यह अमल नामक एक बीमार बच्चे की मार्मिक और आध्यात्मिक भावनाओं को दर्शाता है।

Q 34. निम्न में से किसे ”इस्पात का चौखटा” (Steel Frame) की संज्ञा दी गयी?
(a) भारतीय नागरिक सेवा (I.C.S.)
(b) भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस
(c) स्वराज पार्टी
(d) इनमें से कोई नहीं( a )
[ RRB 2004 ]
व्याख्या:— ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड लॉयड जॉर्ज ने भारतीय सिविल सेवा (ICS) को ब्रिटिश साम्राज्य का ‘इस्पात का चौखटा’ कहा था। प्रशासनिक पकड़ के कारण इसे यह संज्ञा दी गई थी।

Q 35. ”गोदान” किसकी रचना है?
(a) प्रेमचंद
(b) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(c) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘ निराला’
(d) धर्मवीर भारती( a )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— ‘गोदान’ उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की अमर और अंतिम पूर्ण कृति (1936) है। इसमें भारतीय किसान होरी की पीड़ा, शोषण और ग्रामीण जीवन की त्रासदी का मार्मिक चित्रण है।
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026, Indian History MCQ in Hindi PDF
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

Q 36. ”भारत भारती” के रचनाकार हैं—
(a) महादेवी वर्मा
(b) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(c) सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
(d) मैथिली शरण गुप्त( d )
[ RRB 2002, 2004 ]
व्याख्या:— राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने 1912 में ‘भारत भारती’ काव्य ग्रंथ की रचना की थी। इस काव्य ने देश में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रीय चेतना जगाने में बड़ी भूमिका निभाई।

Q 37. सैडलर आयोग का संबंध किससे था?
(a) न्याय
(b) राजस्व प्रशासन
(c) पुलिस प्रशासन
(d) शिक्षा( d )
[ RRB 2005 ]
व्याख्या:— सैडलर आयोग का गठन 1917 में कलकत्ता विश्वविद्यालय की समस्याओं और उच्च शिक्षा सुधारों के लिए किया गया था। इसने स्कूली शिक्षा को 12 वर्ष का करने की सिफारिश भी की थी।

Q 38. ब्रिटिश ने भारत में प्रांतीय स्वायत्तता कब से लागू कर दिया था?
(a) मार्ले-मिण्टो रिफॉर्म्स एक्ट, 1909
(b) इंडियन कौंसिल एक्ट, 1892
(c) माण्टेग्यू चेम्सफोर्ड रिफॉर्म्स एक्ट, 1919
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1935( d )
[ RRB 2004, BPSC 2010 ]
व्याख्या:— भारत सरकार अधिनियम 1935 के तहत प्रांतों में द्वैध शासन समाप्त कर उन्हें पूर्ण स्वायत्तता दी गई थी। इसके साथ ही केंद्र में द्वैध शासन प्रणाली लागू की गई।

Q 39. खिलाफत आंदोलन आरंभ किया था—
(a) फखरुद्दीन अली अहमद
(b) मुहम्मद अली जिन्ना
(c) अबुल कलाम आजाद
(d) अली बंधुओं ने( d )
[ RRB 2004 ]
व्याख्या:— खिलाफत आंदोलन की शुरुआत 1919 में अली बंधुओं (मौलाना मुहम्मद अली और शौकत अली) ने की थी। इसका उद्देश्य प्रथम विश्व युद्ध के बाद तुर्की के खलीफा के पद की रक्षा करना था।

Q 40. भारत में सिविल सेवाओं का सूत्रपात किसने किया?
(a) लॉर्ड डलहौजी
(b) लॉर्ड कर्जन
(c) लॉर्ड वेलेस्ली
(d) लॉर्ड कार्नवालिस( d )
[ CDS 2002 ]
व्याख्या:— लॉर्ड कार्नवालिस को ‘भारतीय सिविल सेवा का जनक’ माना जाता है। उसने प्रशासन में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए अधिकारियों के वेतन बढ़ाए और सेवा संहिताओं को सुदृढ़ किया।

modern history mcq in hindi pdf download 

Q 41. ”अमृत बाजार पत्रिका” की स्थापना की–
(a) गिरीश चन्द्र घोष
(b) हरिश्चन्द्र मुखर्जी
(c) एस.एन. बनर्जी
(d) शिशिर कुमार घोष( d )
[ BPSC 2005 ]
व्याख्या:— शिशिर कुमार घोष और मोतीलाल घोष ने 1868 में बंगाल में ‘अमृत बाजार पत्रिका’ की शुरुआत की थी। वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट से बचने के लिए यह रातों-रात बंगाली से अंग्रेजी में बदल गई थी।

Q 42. निम्न अखबारों में कौन-सा मुख्यतः उदारवादियों की नीतियों का प्रचारक था?
(a) न्यू इंडिया
(b) लीडर
(c) यंग इंडिया
(d) फ्री प्रेस जर्नल( b )
[ BPSC 2005 ]
व्याख्या:— ‘लीडर’ समाचार पत्र का प्रकाशन मदन मोहन मालवीय द्वारा इलाहाबाद से किया जाता था। यह अखबार कांग्रेस के उदारवादी (नरमपंथी) धड़े की नीतियों का प्रमुख समर्थक था।

Q 43. ”झण्डा गीत” किसने लिखा है?
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(b) बंकिम चन्द्र चटर्जी
(c) मैथिली शरण गुप्त
(d) श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’( d )
[ BPSC 2004 ]
व्याख्या:— प्रसिद्ध झंडा गीत ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झण्डा ऊँचा रहे हमारा’ के रचयिता श्यामलाल गुप्त ‘पार्षद’ थे। इसे 1938 के हरिपुरा कांग्रेस अधिवेशन में आधिकारिक रूप से स्वीकार किया गया।

Q 44. नागरिक सेवाओं (Civil Services) के लिए प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली को सिद्धांततः स्वीकार किया गया—
(a) 1833 में
(b) 1853 में
(c) 1858 में
(d) 1882 में( b )
[ BPSC 2004 ]
व्याख्या:— 1853 के चार्टर एक्ट द्वारा सिविल सेवाओं में खुली भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा का सिद्धांत लागू किया गया। इसके तहत लॉर्ड मैकाले की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ था।
यह भी पढें

Q 45. किस अधिनियम के तहत लॉर्ड कार्नवालिस को अपनी कौंसिल के फैसलों को रद्द करने का अधिकार मिला था?
(a) रेग्यूलेटिंग एक्ट, 1773
(b) 1786 का एक्ट
(c) 1793 का चार्टर एक्ट
(d) 1813 का चार्टर एक्ट( b )
[ BPSC 2001 ]
व्याख्या:— 1786 के विशेष अधिनियम के तहत गवर्नर जनरल को अपनी परिषद के निर्णयों को वीटो (रद्द) करने और मुख्य सेनापति बनने की शक्तियाँ प्रदान की गई थीं।

Q 46. उपन्यास ”दुर्गेश नंदिनी” के लेखक हैं—
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(b) तारकनाथ गंगोपाध्याय
(c) स्वर्ण कुमारी
(d) बंकिम चन्द्र चटर्जी( d )
[ BPSC 1999 ]
व्याख्या:— ‘दुर्गेश नंदिनी’ बंकिम चन्द्र चटर्जी का पहला बंगाली उपन्यास था, जो 1865 में प्रकाशित हुआ। इसे आधुनिक बंगाली कथा साहित्य का मील का पत्थर माना जाता है।

Q 47. ”वंदे मातरम्” गीत लिखा था—
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर ने
(b) नव गोपाल मित्रा ने
(c) बंकिम चन्द्र चटर्जी ने
(d) गिरीश चन्द्र घोष ने( c )
[ BPSC 1998 ]
व्याख्या:— ‘वंदे मातरम्’ गीत की रचना बंकिम चन्द्र चटर्जी ने 1870 के दशक में की थी। बाद में उन्होंने इसे 1882 में अपने उपन्यास ‘आनंदमठ’ में समाहित किया।

Q 48. किस वर्ष उड़ीसा बिहार से पृथक हुआ?
(a) 1930 में
(b) 1933 में
(c) 1936 में
(d) 1937 में( c )
[ BPSC 1996 ]
व्याख्या:— भारत सरकार अधिनियम 1935 के प्रावधानों के अंतर्गत 1 अप्रैल 1936 को उड़ीसा को बिहार से अलग कर नया प्रांत बनाया गया।

Q 49. 1878 का वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट किसने रद्द किया?
(a) लॉर्ड रिपन
(b) लॉर्ड लिटन
(c) लॉर्ड कर्जन
(d) लॉर्ड मिण्टो( a )
[ BPSC 1994, UPSC 2005 ]
व्याख्या:— भारतीय समाचार पत्रों पर कड़ा प्रतिबंध लगाने वाले वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट को लॉर्ड लिटन ने 1878 में लागू किया था। इसे उदारवादी वायसराय लॉर्ड रिपन ने 1882 में रद्द कर दिया।

Q 50. अमेरिका में “फ्री हिन्दुस्तान” अखबार किसने शुरू किया था?
(a) रामनाथ पुरी
(b) जी. डी. कुमार
(c) लाला हरदयाल
(d) तारकनाथ दास( d )
[ BPSC 1994 ]
व्याख्या:— क्रांतिकारी तारकनाथ दास ने 1908 में उत्तरी अमेरिका के वैंकूवर और सिएटल से ‘फ्री हिन्दुस्तान’ पत्र शुरू किया। इसके माध्यम से उन्होंने भारतीयों में स्वतंत्रता की अलख जगाई।

Q 51. ”इंडियन अनरेस्ट” का लेखक कौन था?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) एनी बेसेंट
(c) लाला लाजपत राय
(d) वेलेन्टाइन शिरोल( d )
[ BPSC 1994 ]
व्याख्या:— ब्रिटिश पत्रकार वैलेंटाइन शिरोल ने ‘इंडियन अनरेस्ट’ नामक पुस्तक लिखी थी। इसी पुस्तक में उन्होंने बाल गंगाधर तिलक को ‘भारतीय अशांति का जनक’ कहा था।

Q 52. ”स्वदेश वाहिनी” के संपादक थे—
(a) सी. वी. रामन पिल्लै
(b) सी. एन. मुदालियर
(c) के. रामकृष्ण पिल्लै
(d) सी. आर. रेड्डी( c )
[ UPPCS 2005 ]
व्याख्या:— के. रामकृष्ण पिल्लै ‘स्वदेशाभिमानी’ (स्वदेश वाहिनी) के प्रसिद्ध संपादक और समाज सुधारक थे। उन्होंने त्रावणकोर के दीवान और राजा की निरंकुश नीतियों की कड़ी आलोचना की थी।

Q 53. निम्नलिखित में किस भाषा में “दि इंडियन ओपिनियन पत्र” नहीं छापा जाता था?
(a) अंग्रेजी
(b) गुजराती
(c) तमिल
(d) उर्दू( d )
[ UPPCS 2005 ]
व्याख्या:— दक्षिण अफ्रीका में गाँधीजी द्वारा शुरू किया गया ‘इंडियन ओपिनियन’ अंग्रेजी, गुजराती, तमिल और हिंदी में प्रकाशित होता था। यह पत्र उर्दू भाषा में नहीं छपता था।

Q 54. हंटर कमीशन की रिपोर्ट में किसके विकास पर विशेष जोर दिया गया था?
(a) बालिका शिक्षा
(b) उच्च शिक्षा
(c) प्राथमिक शिक्षा
(d) तकनीकी शिक्षा( c )
[ UPPCS 2004 ]
व्याख्या:— लॉर्ड रिपन द्वारा 1882 में नियुक्त डब्ल्यू.डब्ल्यू. हंटर शिक्षा आयोग ने प्राथमिक शिक्षा के विस्तार पर बल दिया। आयोग ने स्थानीय निकायों को प्राथमिक शिक्षा सौंपने की सिफारिश की।

Q 55. किस एक्ट के द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश (Ordinance) जारी करने की शक्ति प्रदान की गई?
(a) चार्टर एक्ट, 1833
(b) इंडियन कौंसिल एक्ट, 1861
(c) इंडियन कौंसिल एक्ट, 1892
(d) इंडियन कौंसिल एक्ट, 1909( b )
[ UPPCS 2003, 1997 ]
व्याख्या:— भारतीय परिषद अधिनियम 1861 द्वारा आपातकाल में गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति दी गई। ऐसे अध्यादेश की वैधता अधिकतम छह महीने तक होती थी।

Q 56. निम्न में से किसके अंतर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई?
(a) रेग्युलेटिंग एक्ट, 1773
(b) चार्टर एक्ट, 1853
(c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
(d) भारतीय संविधान( a )
[ UPPCS 1998 ]
व्याख्या:— 1773 के रेगुलेटिंग एक्ट के तहत 1774 में कलकत्ता (फोर्ट विलियम) में सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी। इसके प्रथम मुख्य न्यायाधीश सर एलिजा इम्पे थे।

Q 57. पत्रकार के कर्तव्य का निर्वहन करते हुए जेल जानेवाला प्रथम भारतीय था–
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) दादाभाई नौरोजी
(c) मोती लाल घोष
(d) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी( a )
[ UPPCS 1997 ]
व्याख्या:— बाल गंगाधर तिलक को 1882 में कोल्हापुर के महाराज के मामले में पत्रकारिता के दायित्व हेतु 4 माह की जेल हुई थी। वे स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए जेल जाने वाले पहले भारतीय थे।

Q 58. स्वतंत्र भारत का अंतिम गवर्नर जनरल कौन था?
(a) सी. राजगोपालाचारी
(b) राजेन्द्र प्रसाद
(c) लॉर्ड माउंटबेटन
(d) लॉर्ड कैनिंग( a )
[ MPPSC 1998 ]
व्याख्या:— चक्रवर्ती राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के प्रथम और अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल (1948–1950) थे। उनके बाद 26 जनवरी 1950 को यह पद सदा के लिए समाप्त कर दिया गया।

Q 59. ”गोदान” और ”गबन” दोनों एक ही लेखक की रचनाएं हैं। उनका नाम क्या है?
(a) रवीन्द्र नाथ टैगोर
(b) मुंशी प्रेमचंद
(c) कालिदास
(d) निराला( b )
[ MPPSC 1998 ]
व्याख्या:— ‘गोदान’ और ‘गबन’ दोनों उपन्यास मुंशी प्रेमचंद द्वारा लिखे गए हैं। जहाँ गोदान किसान जीवन की त्रासदी है, वहीं गबन मध्यवर्गीय समाज में दिखावे और आभूषण के प्रति लालसा को दर्शाता है।

Q 60. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (B.H.U.) के संस्थापक थे—
(a) डॉ. राधाकृष्णन
(b) गांधीजी
(c) मदन मोहन मालवीय
(d) इनमें से कोई नहीं( c )
[ MPPSC 1995 ]
व्याख्या:— पंडित मदन मोहन मालवीय ने 1916 के वसंत पंचमी के दिन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। इसमें उन्होंने एनी बेसेंट के सेंट्रल हिंदू कॉलेज को समाहित किया था।
आधुनिक भारतीय इतिहास के महत्वपूर्ण 100 प्रश्न उत्तर

Q 61. ”गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन पुस्तक” किसने लिखी है?
(a) जवाहर लाल नेहरू
(b) डॉ. राम मनोहर लोहिया
(c) अबुल कलाम आजाद
(d) सरोजिनी नायडू( b )
[ CGPSC 2003 ]
व्याख्या:— प्रसिद्ध समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया ने ‘गिल्टी मैन ऑफ इंडियाज पार्टीशन’ पुस्तक लिखी। इसमें उन्होंने भारत विभाजन के लिए जिम्मेदार नीतियों और नेताओं की स्पष्ट समीक्षा की है।

Q 62. निम्नलिखित विद्रोहों में से किसको बंकिम चन्द्र चटर्जी ने अपने उपन्यास ”आनंदमठ” में उल्लेख कर प्रसिद्ध किया?
(a) भील विद्रोह
(b) रंगपुर तथा दीनापुर विद्रोह
(c) विष्णुपुर तथा वीरभूम विद्रोह
(d) संन्यासी विद्रोह( d )
[ UPSC 2006 ]
व्याख्या:— बंकिम चन्द्र चटर्जी का ‘आनंदमठ’ 18वीं सदी के अंत में बंगाल में हुए संन्यासी विद्रोह (1770–1820 के दशक) पर आधारित है। उपन्यास में देशभक्त संन्यासियों का संघर्ष दर्शाया गया है।

Q 63. ”लेक्चर्स फ्रॉम कोलंबो टू अल्मोड़ा” निम्नलिखित में से किस एक के अनुभवों पर आधारित है?
(a) वीर सावरकर
(b) एनी बेसेंट
(c) रामकृष्ण परमहंस
(d) स्वामी विवेकानंद( d )
[ UPSC 2006 ]
व्याख्या:— यह पुस्तक 1897 में स्वामी विवेकानंद की पश्चिमी देशों की ऐतिहासिक यात्रा से भारत लौटने पर दिए गए भाषणों का संकलन है। इसमें कोलंबो से अल्मोड़ा तक की यात्रा का वर्णन है।

Q 64. निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
(a) राजा राव — तेलुगू
(b) गोविंद त्र्यंबक देशपांडे — मराठी
(c) सुब्रह्मण्यम भारती — तमिल
(d) ताराशंकर जोशी — गुजराती( a )
[ UPSC 2006 ]
व्याख्या:— राजा राव प्रमुख भारतीय-अंग्रेजी उपन्यासकार थे (उनकी प्रसिद्ध कृति ‘कांथापुरा’ अंग्रेजी में है)। शेष सभी लेखक अपनी-अपनी क्षेत्रीय भाषाओं से सही सुमेलित हैं।

Q 65. निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है?
(a) पिट्स इंडिया एक्ट — वारेन हेस्टिंग्स
(b) डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स — डलहौजी
(c) वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट — कर्जन
(d) इल्बर्ट बिल — रिपन( c )
[ UPSC 2004 ]
व्याख्या:— वर्नाक्युलर प्रेस एक्ट 1878 में लॉर्ड लिटन के काल में पारित हुआ था, न कि लॉर्ड कर्जन के काल में। अतः विकल्प (c) गलत सुमेलित है।
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026, Indian History MCQ in Hindi PDF
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

Q 66. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है?
(a) वर्ष 1946 में प्रांतीय सभाओं द्वारा भारत की संविधान सभा चुनी गई।
(b) जवाहर लाल नेहरु, एम ० ए ० जिन्ना और वल्लभ भाई पटेल भारत की संविधान सभा के सदस्य थे।
(c) भारत की संविधान सभा का प्रथम अधिवेशन जनवरी, 1947 में हुआ।
(d) भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को अंगीकृत (Adopted) किया गया( a )
[ UPSC 2014 ]
व्याख्या:— संविधान सभा का चुनाव 1946 में प्रांतीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से हुआ था। जिन्ना संविधान सभा के सदस्य नहीं थे और प्रथम बैठक 9 दिसंबर 1946 को हुई थी।

Q 67. मॉण्टेग्यू-चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट आधार बनी–
(a) भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
(b) भारत सरकार अधिनियम, 1919
(c) भारत सरकार अधिनियम, 1935
(d) भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947( b )
[ UPSC 2004, BPSC 2010, JPSC 2010 ]
व्याख्या:— भारत सचिव एडविन मोंटेग्यू और वायसराय लॉर्ड चेम्सफोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार अधिनियम 1919 बना। इसी के तहत प्रांतों में द्वैध शासन प्रणाली शुरू हुई थी।

Q 68. 1854 की वुड विज्ञप्ति (Wood’s Dispatch) में अभिव्यक्त शिक्षा का लक्ष्य था —
(a) देशीय भारतीयों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करना
(b) भारत में पाश्चात्य संस्कृति का विस्तार
(c) अंग्रेजी भाषा के माध्यम का प्रयोग कर लोगों में साक्षरता को बढ़ाना
(d) परंपरागत भारतीय शिक्षा में वैज्ञानिक अनुसंधान तथा तर्क बुद्धिवाद का प्रवेश करवाना( b )
[ UPSC 2003 ]
व्याख्या:— वुड डिस्पैच का मुख्य उद्देश्य भारत में पश्चिमी शिक्षा, कला, दर्शन और विज्ञान का प्रसार करना था। इसे ‘भारत में अंग्रेजी शिक्षा का मैग्नाकार्टा’ भी कहा जाता है।

Q 69. भारत के विभाजन को टालने का अंतिम अवसर समाप्त हो गया था—
(a) क्रिप्स मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही
(b) राजगोपालाचारी फॉर्मूले को अस्वीकार करने के साथ ही
(c) कैबिनेट मिशन को अस्वीकार करने के साथ ही
(d) वैवेल प्लान को अस्वीकार करने के साथ ही( c )
[ UPSC 2002 ]
व्याख्या:— 1946 के कैबिनेट मिशन ने पृथक पाकिस्तान की मांग खारिज कर एक ढीले भारतीय संघ का प्रस्ताव दिया था। मुस्लिम लीग और कांग्रेस के बीच सहमति न बनने से विभाजन अपरिहार्य हो गया।

Q 70. 1935 के भारत सरकार अधिनियम की कौन सी एक विशेषता नहीं थी?
(a) केन्द्र के साथ ही राज्यों में द्वैध शासन (Diarchy)
(b) द्विसदनी विधानमंडल
(c) प्रांतीय स्वायतता
(d) एक अखिल भारतीय संघ( a )
[ UPSC 2000 ]
व्याख्या:— 1935 के अधिनियम द्वारा प्रांतों में द्वैध शासन समाप्त कर केवल केंद्र में द्वैध शासन लागू किया गया था। अतः प्रांतों में द्वैध शासन बने रहना इसकी विशेषता नहीं थी।

Q 71. भारत में ब्रिटेन के सभी संवैधानिक प्रयोगों में सबसे कम समय तक चला—
(a) 1861 का इंडियन कौंसिल एक्ट
(b) 1892 का इंडियन कौंसिल एक्ट
(c) 1909 का इंडियन कौंसिल एक्ट
(d) 1919 का गवर्नमेण्ट ऑफ इंडिया एक्ट( c )
[ UPSC 1999 ]
व्याख्या:— 1909 का मार्ले-मिंटो सुधार अधिनियम मात्र 10 वर्ष (1919 तक) ही प्रभावी रहा। पृथक निर्वाचन के चलते असंतोष बढ़ने के कारण यह सबसे अल्पकालिक संवैधानिक सुधार साबित हुआ।

Q 72. उस समय जब नेपोलियन की शक्ति के सामने यूरोप में साम्राज्य धराशायी हो रहे थे, किस एक गवर्नर जनरल ने भारत में ब्रिटिश पताका फहराए रखी?
(a) वारेन हेस्टिंग्स
(b) लॉर्ड कार्नवालिस
(c) लॉर्ड वेलेस्ली
(d) लॉर्ड हेस्टिंग्स( c )
[ UPSC 1999 ]
व्याख्या:— लॉर्ड वेलेस्ली (1798–1805) ने सहायक संधि (Subsidiary Alliance) प्रणाली अपनाकर भारतीय रियासतों को अपने अधीन किया। उसने भारत में फ्रांसीसी और नेपोलियन के प्रभाव को पूरी तरह विफल किया।

Q 73. कांग्रेस के निम्नलिखित नेताओं में से कौन एक कैबिनेट मिशन योजना के पक्ष में पूरी तरह से था?
(a) अबुल कलाम आजाद
(b) जवाहर लाल नेहरु
(c) सरदार पटेल
(d) महात्मा गाँधी( c )
[ UPSC 1999 ]
व्याख्या:— सरदार वल्लभभाई पटेल कैबिनेट मिशन योजना के पूर्ण समर्थन में थे क्योंकि इसमें भारत की एकता सुरक्षित थी। उनका मानना था कि तत्काल व्यावहारिक सरकार बनाना देशहित में था।

Q 74. निम्नलिखित में से किसने “सोमप्रकाश” नामक समाचार पत्र शुरू किया?
(a) दयानंद सरस्वती
(b) ईश्वर चंद्र विद्यासागर
(c) राम मोहन राय
(d) सुरेन्द्र नाथ बनर्जी( b )
[ UPSC 2007 ]
व्याख्या:— ‘सोमप्रकाश’ बंगाली साप्ताहिक पत्रिका की शुरुआत 1858 में ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने की थी। इसने नील आंदोलन और किसानों के अधिकारों का पुरजोर समर्थन किया था।

Q 75. लार्ड मैकाले संबंधित है—
(a) सेना के सुधार से
(b) सती प्रथा की समाप्ति से
(c) अंग्रेजी शिक्षा से
(d) स्थायी बंदोबस्त से( c )
[ UPSC 2007 ]
व्याख्या:— लॉर्ड मैकाले ने 1835 के अपने प्रसिद्ध मिनट (स्मरण-पत्र) में अंग्रेजी माध्यम से पश्चिमी शिक्षा देने की सिफारिश की थी। इसे ‘अधोमुखी निस्यंदन सिद्धांत’ (डाउनवर्ड फिल्ट्रेशन थ्योरी) कहा जाता है।

Q 76. निम्नलिखित में से किसने “सुबहे आजादी” नामक कविता लिखी?
(a) साहिर लुधियानवी
(b) फैज अहमद फैज
(c) अबुल कलाम आजाद
(d) मुहम्मद इकबाल( b )
[ UPSC 2008 ]
व्याख्या:— ‘सुबहे आजादी’ प्रसिद्ध प्रगतिशील उर्दू शायर फैज अहमद फैज द्वारा 1947 के भारत-पाक विभाजन के दर्द और त्रासदी पर लिखी गई मर्मस्पर्शी नज्म है।

Q 77. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जर्नल अबुल कलाम आजाद द्वारा प्रकाशित है?
(a) अल हिलाल
(b) कॉमरेड
(c) दि इंडियन सोसियोलॉजिस्ट
(d) जमींदार( a )
[ UPSC 2008 ]
व्याख्या:— मौलाना अबुल कलाम आजाद ने 1912 में कलकत्ता से उर्दू साप्ताहिक ‘अल-हिलाल’ शुरू किया था। इसके द्वारा उन्होंने मुस्लिम समाज में राष्ट्रवादी चेतना का प्रसार किया।

Q 78. भारत में प्रथम तीन विश्वविद्यालय (कलकता, मद्रास, बंबई) की स्थापना किस वर्ष में हुई?
(a) 1857
(b) 1881
(c) 1885
(d) 1905( a )
[ RAS/RTS 2010 ]
व्याख्या:— 1854 के वुड्स डिस्पैच की सिफारिशों के तहत वर्ष 1857 में लंदन विश्वविद्यालय की तर्ज पर कलकत्ता, बॉम्बे और मद्रास विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई थी।

Q 79. किस अधिनियम ने भारतवासियों को अपने देश के प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया?
(a) गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1858
(b) इंडियन कौंसिल एक्ट 1861
(c) चार्टर एक्ट 1833
(d) चार्टर एक्ट 1853( c / b )
[ UPPCS 2012 ]
व्याख्या:— 1833 के चार्टर एक्ट की धारा 87 ने जाति या रंग के आधार पर सेवाओं में भेदभाव समाप्त किया। इसके अतिरिक्त 1861 के एक्ट ने गैर-सरकारी सदस्यों के रूप में भारतीयों को परिषद में प्रवेश दिया।

Q 80. जब भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी युनाइटेड किंग्डम (UK) में निम्न में से किस पार्टी की सत्ता थी?
(a) कन्जर्वेटिव पार्टी
(b) लेबर पार्टी
(c) लिबरल पार्टी
(d) सोशलिस्ट पार्टी( b )
[ UPPCS 2012 ]
व्याख्या:— अगस्त 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन में लेबर पार्टी की सरकार थी। उस समय क्लेमेंट एटली ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद पर आसीन थे।
Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

Q 81. किस वर्ष राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पहली बार गाया गया था?
(a) 1896
(b) 1905
(c) 1930
(d) 1947( a )
[ Utt. PCS 2012 ]
व्याख्या:— राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। इस अधिवेशन की अध्यक्षता रहीमतुल्ला एम. सयानी ने की थी।

Q 82. निम्नलिखित अंग्रेज शासकों में से समाचार पत्रों पर से प्रतिबंध हटाने का श्रेय किसे है?
(a) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(b) चार्ल्स मेटकॉफ
(c) लॉड मैकाले
(d) लॉर्ड हार्डिंग
(e) लॉर्ड क्लाइव( b )
[ CGPSC 2013 ]
व्याख्या:— लॉर्ड चार्ल्स मेटकॉफ ने 1835 के प्रेस एक्ट द्वारा समाचार पत्रों पर लगे कड़े प्रतिबंधों को हटा दिया था। इसी कारण उन्हें ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है।

Q 83. बम्बई, मद्रास और कलकत्ता में उच्च न्यायालयों की स्थापना कब हुई?
(a) 1851 में
(b) 1861 में
(c) 1871 में
(d) 1881 में( b )
[ UPPCS 2013 ]
व्याख्या:— ब्रिटिश संसद द्वारा पारित ‘भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम 1861’ के तहत 1862 में कलकत्ता, बंबई और मद्रास में उच्च न्यायालय स्थापित किए गए थे।

Q 84. ”भारत छोड़ो” (Quit India) का नारा किसने दिया था?
(a) महात्मा गाँधी
(b) जवाहर लाल नेहरू
(c) यूसुफ मेहर अली
(d) अरूणा आसफ अली( c )
[ MPPSC 2018 ]
व्याख्या:— ‘भारत छोड़ो’ (Quit India) का नारा समाजवादी स्वतंत्रता सेनानी यूसुफ मेहर अली ने गढ़ा था। महात्मा गाँधी ने 1942 के आंदोलन में इसे व्यापक रूप से लोकप्रिय बनाया।

Q 85. इनमें से कौन अंग्रेजी में अनूदित प्राचीन भारतीय धार्मिक गीतिकाव्य-”सॉन्स फ्रॉम प्रिजन” से संबद्ध हैं?
(a) बाल गंगाधर तिलक
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) मोहनदास करमचंद गाँधी
(d) सरोजिनी नायडू( c )
[ UPSC 2021 ]
व्याख्या:— महात्मा गाँधी ने 1930 में यरवदा जेल में उपनिषदों और भजनों का अंग्रेजी में अनुवाद किया था। इसे ‘सॉन्ग्स फ्रॉम प्रिजन’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया था।

Q 86. बी. आर. अंबेडकर और महात्मा गाँधी के मध्य सन् 1932 में हस्ताक्षरित पूना समझौते में प्रावधान था—
(a) भारत के लिए डोमिनियन स्थिति बनाए जाने का
(b) मुसलमानों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र का
(c) हरिजनों के लिए पृथक् निर्वाचन क्षेत्र का
(d) हरिजनों के लिए आरक्षण सहित संयुक्त निर्वाचन क्षेत्र का( d )
[ UPSC 1997 ]
व्याख्या:— 24 सितंबर 1932 को हुए पूना समझौते के तहत दलितों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र रद्द कर दिए गए। इसके बदले प्रांतीय विधानमंडलों में आरक्षित सीटें 71 से बढ़ाकर 147 कर दी गईं।

Q 87. वह कौन सा अधिनियम था जिसने भारत में सत्ता ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी से ब्रिटिश क्राउन में स्थानांतरित की थी?
(a) भारत सरकार अधिनियम, 1833
(b) भारत सरकार अधिनियम, 1835
(c) भारत सरकार अधिनियम, 1947
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1858( d )
[ SSC 2020 ]
व्याख्या:— 1857 के विद्रोह के बाद ब्रिटिश संसद ने भारत सरकार अधिनियम 1858 पारित किया। इसके तहत कंपनी का शासन समाप्त कर भारत की सत्ता सीधे ब्रिटिश क्राउन को सौंप दी गई।

Q 88. निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा भारत के गवर्नर जनरल को अध्यादेश जारी करने की शक्ति प्रदान की गयी?
(a) चार्टर एक्ट 1833
(b) भारतीय परिषद् अधिनियम 1861
(c) भारतीय परिषद् अधिनियम -1892
(d) भारतीय परिषद् अधिनियम -1909( b )
[ UPPCS 1997 ]
व्याख्या:— 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम ने गवर्नर जनरल को विधान परिषद की सहमति के बिना अध्यादेश जारी करने का विशेषाधिकार दिया। यह अध्यादेश 6 महीने तक मान्य रहता था।

Q 89. रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया गया—
(a) 1773 ई. में
(b) 1771 ई.
(c) 1785 ई. में
(d) 1793 ई में( a )
[ UPPCS 1994 ]
व्याख्या:— ईस्ट इंडिया कंपनी के कार्यों को नियंत्रित और विनियमित करने के लिए ब्रिटिश संसद ने 1773 में रेगुलेटिंग एक्ट पारित किया। इसके तहत बंगाल के गवर्नर को गवर्नर जनरल बनाया गया।

Q 90. भारत के गवर्नर जनरल को किस एक्ट के द्वारा अपनी समिति के निर्णय को अस्वीकार करने का अधिकार मिला?
(a) 1773 का रेगुलेटिंग एक्ट
(b) 1784 का पिट इण्डिया एक्ट
(c) 1786 का एमेण्डमेंट एक्ट
(d) 1813 का चार्टर एक्ट( c )
[ UPPCS 1990 ]
व्याख्या:— 1786 के संशोधन अधिनियम द्वारा लॉर्ड कार्नवालिस की शर्त पर गवर्नर जनरल को परिषद के निर्णयों को वीटो करने और मुख्य सेनापति बनने की दोहरी शक्ति दी गई।

Q 91. महारानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी नियुक्त किया गया—
(a) 1885 ई.
(b) 1875 ई.
(c) 1876 ई.
(d) 1858 ई.( c )
[ 38वीं BPSC 1992 ]
व्याख्या:— ब्रिटिश संसद के रॉयल टाइटल्स एक्ट 1876 के तहत महारानी विक्टोरिया को ‘कैसर-ए-हिंद’ घोषित किया गया। 1 जनवरी 1877 के दिल्ली दरबार में इसकी औपचारिक घोषणा हुई थी।

Q 92. मिन्टो मार्ले सुधार का उद्देश्य क्या था?
(a) पृथक् निर्वाचन प्रणाली
(b) भारतीयों की भागीदारी बढ़ाना
(c) युद्ध में सहयोग हेतु तैयार करना
(d) पूर्ण स्वतंत्रता देना( a )
[ UPSC 1992 ]
व्याख्या:— 1909 के मार्ले-मिंटो सुधारों का मुख्य उद्देश्य मुसलमानों के लिए पृथक निर्वाचक मंडल स्थापित करना था। इसके माध्यम से ब्रिटिश हुकूमत ने ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति को आगे बढ़ाया।

Q 93. मार्ले-मिन्टो सुधार बिल किस वर्ष में पारित किया गया?
(a) 1905 में
(b) 1909 में
(c) 1911 में
(d) 1920 में( b )
[ UPPCS 1994 ]
व्याख्या:— मार्ले-मिंटो सुधार बिल वर्ष 1909 में ब्रिटिश संसद द्वारा पारित किया गया। इसे औपचारिक रूप से ‘भारतीय परिषद अधिनियम 1909’ के नाम से जाना जाता है।

Q 94. मुसलमानों के लिए अतिरिक्त निर्वाचक मण्डल प्रारम्भ में किसके द्वारा लाया गया था?
(a) क्रिप्स मिशन, 1942
(b) मार्ले-मिन्टो सुधार, 1909
(c) मान्टेग्यू चेम्सफोर्ड सुधार, 1919
(d) भारत सरकार अधिनियम, 1935( b )
[ UPSC 1989 ]
व्याख्या:— 1909 के मार्ले-मिंटो सुधार के तहत मुस्लिम समुदाय के लिए पहली बार पृथक मताधिकार और आरक्षित सीटें प्रदान की गईं। इसी से भारत में साम्प्रदायिक निर्वाचन की नींव पड़ी।

Q 95. 1909 के इण्डियन कौंसिल एक्ट में किस बात की व्यवस्था की गयी थी?
(a) द्वैध शासन प्रणाली
(b) साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व
(c) संघीय व्यवस्था
(d) प्रान्तीय व्यवस्था( b )
[ UPPCS 1996 ]
व्याख्या:— भारतीय परिषद अधिनियम 1909 में धर्म के आधार पर पृथक निर्वाचन मंडल (साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व) लागू किया गया। लॉर्ड मिंटो को भारत में ‘साम्प्रदायिक निर्वाचन का जनक’ कहा जाता है।

Q 96. मान्टेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार में प्रावधानों का सार था—
(a) राज्यों की स्वायत्तता
(b) प्रान्तों में दोहरा शासन
(c) हिन्दू मुस्लिम हेतु अलग-अलग निर्वाचन व्यवस्था
(d) राज्यपालों को वीटो शक्ति( b )
[ UPSC 1987 ]
व्याख्या:— मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (1919) का प्रमुख प्रावधान प्रांतीय स्तर पर ‘द्वैध शासन’ (Diarchy) लागू करना था। इसके तहत प्रांतीय विषयों को ‘हस्तांतरित’ और ‘आरक्षित’ में बांटा गया था।

Q 97. 1946 का कैबिनेट मिशन तीन मंत्रियों से गठित था। निम्नलिखित में से कौन इसका सदस्य नहीं था?
(a) लॉर्ड पैथिक लारेन्स
(b) ए. वी. अलेक्जेण्डर
(c) सर स्टैफर्ड क्रिप्स
(d) लॉर्ड एमरी( d )
[ UPPCS 1994 ]
व्याख्या:— मार्च 1946 में भारत आए कैबिनेट मिशन के तीन ब्रिटिश कैबिनेट सदस्य पैथिक लॉरेंस, स्टैफोर्ड क्रिप्स और ए.वी. अलेक्जेंडर थे। लॉर्ड एमरी इस मिशन के सदस्य नहीं थे।

Q 98. कैबिनेट मिशन योजना के विषय में कौन सा सही नहीं है?
(a) प्रान्तीय समूहीकरण (Provincial Grouping)
(b) भारतीय सदस्यों वाला अन्तरिम मंत्रिमण्डल
(c) पाकिस्तान की स्वीकृति
(d) संविधान निर्माण का अधिकार( c )
[ UPSC 1996 ]
व्याख्या:— कैबिनेट मिशन योजना ने मुस्लिम लीग की अलग पाकिस्तान की मांग को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था। इसने एक अखंड भारतीय संघ और प्रांतीय समूहीकरण का प्रस्ताव दिया था।

Q 99. भारत का संविधान लागू होने तक स्वतंत्रता के पश्चात् इसका शासन किसके अन्तर्गत चलाया गया?
(a) भारतीय नेताओं के परामर्श से बने कानून द्वारा
(b) इंग्लैंड के संविधान के अनुसार
(c) 1935 के भारत सरकार अधिनियम के अनुसार
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं( c )
[ UPSC 1988 ]
व्याख्या:— 15 अगस्त 1947 से 26 जनवरी 1950 तक भारत का शासन भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 और भारत सरकार अधिनियम 1935 के संशोधित नियमों के अनुसार संचालित किया गया।

Q 100. भारतीयों को वर्ष 1947 में सार्वभौम सत्ता सौंपने की योजना निम्न में से किस नाम से जानी गयी?
(a) डूरण्ड योजना
(b) मिन्टो मार्ले योजना
(c) माउण्टबेटन योजना
(d) वेवेल योजना( c )
[ UPPCS 1994 ]
व्याख्या:— 3 जून 1947 को वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत विभाजन और सत्ता हस्तांतरण की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। इसे ‘माउंटबेटन योजना‘ या ‘3 जून योजना‘ के नाम से जाना जाता है.

निष्कर्ष

यदि आप सेल्फ-स्टडी कर रहे हैं या अंतिम समय में Quick Revision चाहते हैं, तो यह PDF आपके लिए एक संपूर्ण अभ्यास पुस्तिका साबित होगी. सही रणनीति और नियमित अभ्यास ही सरकारी परीक्षा में सफलता की कुंजी है। आज ही इस अध्ययन सामग्री को डाउनलोड करें और अपनी तैयारी को नई मजबूती दें।

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं हमारे द्वारा बनाई गई यह post Indian History MCQ in Hindi PDF 2026, top 100 Gk questions in Hindi आपको पसंद आई होगी.

अगर यह post samanya gyan ke prashn uttar, Indian History MCQ in Hindi PDF 2026 आपको पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो government exam की तैयारी कर रहे हैं या भविष्य में सरकारी परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं.

दोस्तों अगर आप अपना general knowledge मजबूत करना चाहते हो और 10 हजार Gk के प्रश्न उत्तर की Pdf डाउनलोड करना चाहते हो तो, इस लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो.

Leave a Comment