Supreme Court MCQ in Hindi. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहाँ संविधान को सर्वोच्च माना जाता है. संविधान की रक्षा करने और नागरिकों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी भारत के सर्वोच्च न्यायालय यानी सुप्रीम कोर्ट पर होती है. सुप्रीम कोर्ट न केवल देश की सबसे बड़ी न्यायिक संस्था है, बल्कि यह नागरिकों के मौलिक अधिकारों का संरक्षक भी है. जब किसी व्यक्ति को लगता है कि उसके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वह सुप्रीम कोर्ट की शरण ले सकता है.
सुप्रीम Court क्या है?
सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायालय है, जिसकी स्थापना 28 जनवरी 1950 को हुई थी. यह नई दिल्ली में स्थित है और भारतीय न्यायपालिका की सबसे ऊँची अदालत मानी जाती है. सुप्रीम कोर्ट के निर्णय देश के सभी न्यायालयों पर बाध्यकारी होते हैं.
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124 से 147 तक सुप्रीम कोर्ट की संरचना, शक्तियों और कार्यों का विस्तृत वर्णन किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा करना, कानूनों की वैधता की जांच करना तथा न्याय सुनिश्चित करना है.
सुप्रीम कोर्ट की संरचना
सुप्रीम कोर्ट में एक मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) और अन्य न्यायाधीश होते हैं। इनकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। न्यायाधीशों का कार्यकाल 65 वर्ष की आयु तक होता है.
न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए संविधान में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे न्यायाधीश निष्पक्ष रूप से अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें.
सुप्रीम कोर्ट के प्रमुख कार्य
1. संविधान की रक्षा
सुप्रीम कोर्ट संविधान का संरक्षक माना जाता है. यदि कोई कानून संविधान के प्रावधानों के विरुद्ध पाया जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट उसे असंवैधानिक घोषित कर सकता है.
2. मौलिक अधिकारों की सुरक्षा
संविधान का अनुच्छेद 32 नागरिकों को सीधे सुप्रीम कोर्ट में जाने का अधिकार देता है. यदि किसी व्यक्ति के मौलिक अधिकारों का हनन होता है, तो वह न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकता है.
3. अपीलों की सुनवाई
देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों द्वारा दिए गए निर्णयों के विरुद्ध अंतिम अपील सुप्रीम कोर्ट में की जा सकती है. इसलिए इसे देश की अंतिम अपीलीय अदालत भी कहा जाता है.
4. केंद्र और राज्यों के विवादों का निपटारा
केंद्र सरकार और राज्यों या दो राज्यों के बीच उत्पन्न संवैधानिक विवादों की सुनवाई भी सुप्रीम कोर्ट करता है.

न्यायिक पुनरावलोकन (Judicial Review)
सुप्रीम कोर्ट को न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति प्राप्त है. इसका अर्थ है कि यह संसद और राज्य विधानसभाओं द्वारा बनाए गए कानूनों की संवैधानिक वैधता की जांच कर सकता है. यह शक्ति भारतीय लोकतंत्र में संतुलन और जवाबदेही बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.
यह भी पढें
1. भारतीय संसदीय समिति प्रणाली: टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
2. Indian Prime Minister GK Questions in Hindi
3. राज्यसभा के 82 प्रश्न उत्तर
4. लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो
5. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न
जनहित याचिका (PIL) का महत्व
सुप्रीम कोर्ट ने जनहित याचिका (Public Interest Litigation) की व्यवस्था को बढ़ावा देकर न्याय को आम जनता तक पहुँचाया है. इसके माध्यम से कोई भी नागरिक समाजहित से जुड़े मामलों को न्यायालय के समक्ष ला सकता है. पर्यावरण संरक्षण, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों में PIL ने अहम भूमिका निभाई है.
सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्णय
भारतीय इतिहास में सुप्रीम कोर्ट ने कई ऐतिहासिक फैसले दिए हैं, जिन्होंने लोकतंत्र और संविधान को मजबूत किया है. इनमें Kesavananda Bharati Case, Maneka Gandhi Case और Ayodhya Verdict जैसे निर्णय विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं. इन फैसलों ने संविधान की मूल संरचना, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और न्यायिक व्यवस्था को नई दिशा प्रदान की.
भारत के Supreme court of India (सुप्रीम कोर्ट) की आधिकारिक वेबसाइट है. इस वेबसाइट पर आप निम्न सेवाएँ प्राप्त कर सकते हैं: �
● Supreme Court of India
● केस स्टेटस (Case Status)
● दैनिक कॉज लिस्ट (Cause List)
● फैसले (Judgments)
● आदेश (Orders)
● लाइव कोर्ट कार्यवाही (Live Streaming)
● ई-फाइलिंग (e-Filing)
● भर्ती संबंधी सूचनाएँ (Recruitments)
● न्यायाधीशों की जानकारी (Judges Information)
तो दोस्तों लिए आगे हम बात करते हैं Supreme Court MCQ in Hindi के बारे में.
सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q 1. संविधान के व्याख्याकार और संरक्षक कौन है
(a) राष्ट्रपति
(b) संसद
(c) सर्वोच्च न्यायालय
(d) भारत का महाधिवक्ता [ c ]
Q 2. भारतीय संविधान की व्याख्या करने का मुख्य अधिकारी कौन है
(a) लोकसभा अध्यक्ष
(b) राष्ट्रपति
(c) एटर्नी जनरल
(d) सर्वोच्च न्यायालय [ d ]
Q 3. भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है
(a) भाग l
(b) भाग lll
(c) भाग lV
(d) भाग V [ d ]
Q 4. निम्नलिखित में से किसके अंतर्गत भारत में सर्वप्रथम सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई?
(a) रेगुलेटिंग अधिनियम 1773
(b) चार्टर अधिनियम 1813
(c) भारत सरकार अधिनियम 1935
(d) भारतीय संविधान 1950 [ a ]
Q 5. भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना हुई थी—
(a) 1950 के संसद के एक अधिनियम द्वारा
(b) भारतीय स्वाधीनता अधिनियम, 1947 के अधीन
(c) भारत सरकार अधिनियम, 1935 के अधीन
(d) भारतीय संविधान के द्वारा [ c ]
(BPSC 1998)
Q 6. मूल रूप से संविधान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीश की व्यवस्था थी?
(a) 6
(b) 7
(c) 9
(d) 12 [ b ]
Q 7. वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कितने न्यायाधीश का प्रावधान किया गया है?
(a) 20
(b) 25
(c) 30
(d) 33 [ d ]
Q 8. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की संख्या में वृद्धि करने की शक्ति किसके पास है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) विधि मंत्रालय
(c) संसद
(d) राष्ट्रपति [ c ]

Q 9. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की निम्न में से कौन सी अर्हता होनी चाहिए?
(a) वह किसी एक या अधिक उच्च न्यायालयों में लगातार कम से कम 5 वर्ष तक न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुका हो
(b) वह किसी एक या अधिक उच्च न्यायालयों में लगातार 10 वर्षों तक अधिवक्ता रहा हो
(c) वह एक पारंगत विधिवेत्ता हो
(d) उपर्युक्त में से कोई भी [ d ]
Q 10. भारत के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
(a) भारत के राष्ट्रपति
(b) सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों के परामर्श से भारत के राष्ट्रपति
(c) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीशों के परामर्श से भारत के राष्ट्रपति
(d) सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीश [ a ]
(SSC 2014, 2020)
Q 11. भारतीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) मुख्य न्यायाधीश
(c) प्रधानमंत्री
(d) मंत्रिपरिषद [ a ]
(SSC 2014)
Q 12. भारत के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति कौन करता है?
(a) भारत का मुख्य न्यायाधीश
(b) राष्ट्रपति की पूर्व स्वीकृति से भारत का मुख्य न्यायाधीश
(c) राष्ट्रपति
(d) भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति [ c ]
Q 13. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति में किससे परामर्श करते हैं?
(a) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(b) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(c) भारत के महान्यायवादी से
(d) भारत के विधि मंत्री से [ a ]
Q 14. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति किस देश की न्याय प्रणाली से प्रेरित है?
(a) आस्ट्रेलिया
(b) कनाडा
(c) सं. रा अ.
(d) फ्रांस [ d ]
Q 15. भारतीय संविधान में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रावधान है.
(a) सर्वोच्च न्यायालय में
(b) उच्च न्यायालय में
(c) जनपद एवं सत्र न्यायालय में
(d) इनमें से सभी में [ d ]
यह भी पढें
1. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न
2. Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी
3. भारतीय संविधान के मूल कर्तव्य: previous exam मे पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न
4. राज्य के नीति निदेशक तत्व से संबंधित 51 महत्वपूर्ण प्रश्न
5. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न
Q 16. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीश की नियुक्ति होती है जब—
(a) कतिपय न्यायाधीश दीर्घकालीन अवकाश पर चले जाते हैं
(b) स्थायी नियुक्ति के लिए कोई उपलब्ध नहीं होता
(c) न्यायालय के समक्ष लम्बित वादों में असाधारण वृद्धि होती है
(d) न्यायालय के किसी सत्र के लिए न्यायाधीशों का कोरम नहीं होता [ d ]
(UPPCS 2000)
Supreme Court MCQ in Hindi
Q 17. न्यायिक पुनर्विलोकन में न्यायालय को निम्नलिखित अधिकार प्राप्त है—
(a) यदि कोई कानून या आदेश संविधान के विपरीत हो तो उसे असंवैधानिक घोषित करना
(b) निचले न्यायालयों के आदेश का पुनरावलोकन करना
(c) निचले न्यायालयों के निर्णय के विरुद्ध अपील सुनना
(d) कानून का इस दृष्टि से परीक्षण कि क्या उसके बनाने में निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन हुआ है। [ a ]
Q 18. न्यायिक पुनर्विलोकन की व्यवस्था-
(a) केवल भारत में है
(b) केवल यू. एस. ए. में है
(c) भारत और यू.एस.ए. में है
(d) केवल यू. के. में है [ c ]
(UPPCS.2013)
Q 19. केन्द्र और राज्यों के विवादों का समाधान करना सर्वोच्च न्यायालय के जिस क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आता है, वह है —-
(a) परामर्शदात्री
(b) अपीलीय
(c) संवैधानिक
(d) प्रारम्भिक [ d ]
Q 20. निम्नलिखित में से किस मामले को उच्च न्यायालय में प्रत्यक्ष रूप से दाखिल नहीं किया जा सकता है?
(a) दो अथवा अधिक राज्यों के बीच विवाद
(b) मूल अधिकारों के अतिक्रमण के विरुद्ध मामला
(c) किसी व्यक्ति की सम्पत्ति दूसरे द्वारा बलपूर्वक अधिकृत होने से
(d) उपर्युक्त a और b दोनों [ a ]
सुप्रीम कोर्ट क्वेश्चन आंसर इन हिंदी
Q 21. जनहित याचिका दायर की जा सकती है—
(a) उच्च न्यायालय में
(b) सर्वोच्च न्यायालय में
(c) उपर्युक्त दोनों में
(d) इनमें से किसी में नहीं [ c ]
Q 22. सर्वोच्च न्यायालय किसे हटाने के लिए राष्ट्रपति से सिफारिश कर सकता है?
(a) मंत्रिपरिषद के किसी भी सदस्य को
(b) संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों को
(c) लोकसभाध्यक्ष को
(d) उपर्युक्त सभी को [ b ]
Q 23. दो या अधिक राज्यों के बीच किसी विवाद के मामले में निर्णय लेने की सर्वोच्च न्यायालय की शक्ति क्या कहलाती है?
(a) आरंभिक अधिकारिता
(b) अंतर्निहित अधिकारिता
(c) सर्वांगीण अधिकारिता
(d) सलाहकार अधिकारिता [ a ]
(CDS 2020)
Q 24. उच्चतम न्यायालय द्वारा परमादेश किसे जारी किया जाता है?
(a) किसी अधिकारी को सरकारी आदेश निभाने के लिए
(b) प्रधानमंत्री को मंत्रिमंडल भंग करने के लिए
(c) कम्पनी को मजदूरी बढ़ाने के लिए
(d) सरकार को कर्मचारियों का वेतन देने के लिए [ a ]
Q 25. निम्नलिखित में से उच्च न्यायालय/ उच्चतम न्यायालय की वह रिट/आदेश कौन- सा है जो किसी प्राधिकार को रद्द करने के लिए लिया जाता है?
(a) परमादेश रिट
(b) उत्प्रेरण रिट
(c) अधिकार पृच्छा रिट
(d) प्रत्यक्षीकरण रिट [ c ]
Q 26. लाभ का पद परिभाषित हुआ है–
(a) संविधान द्वारा
(b) सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
(c) संघीय मंत्रिपरिषद द्वारा
(d) संसद द्वारा [ b ]
Q 27. निम्नलिखित में से किस मुकदमे में भारतीय सर्वोच्च न्यायालय ने सर्वप्रथम संविधान के मौलिक लक्षण का सिद्धान्त प्रतिपादित किया?
(a) गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य
(b) केशवानन्द बनाम केरल राज्य
(c) मिनर्वा मिल बनाम भारतीय संघ
(d) वामन बनाम भारतीय संघ [ a ]
Q 28. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद संवैधानिक विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के अपीलीय क्षेत्राधिकार से सम्बन्धित है?
(a) अनुच्छेद -131
(b) अनुच्छेद -132
(c) अनुच्छेद -134 A को मिलाकर अनुच्छेद -132 को पढ़ना
(d) अनुच्छेद -134 A को मिलाकर अनुच्छेद -133 को पढ़ना [ d ]
(UPPCS 2004)
Q 29. सेवानिवृत्ति के के पश्चात् सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश वकालत कर सकते हैं
(a) केवल सर्वोच्च न्यायालय में
(b) केवल उच्च न्यायालय में
(c) सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय दोनों में
(d) किसी भी न्यायालय में नहीं [ d ]
(UPPCS 1997)
Q 30. सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि करने का अधिकार किसे प्राप्त है?
(a) सर्वोच्च न्यायालय
(b) राष्ट्रपति
(c) संसद
(d) मंत्रिपरिषद [ c ]

Q 31. कौन सा कानून यह निर्धारित करता है कि उच्चतम न्यायालय की समस्त कार्यवाही अंग्रेजी भाषा में होगी?
(a) भारत के संविधान का अनुच्छेद 145
(b) भारत के संविधान का अनुच्छेद -348
(c) उच्चतम न्यायालय नियमावली 1966
(d) संसद द्वारा पारित एक अधिनियम [ b ]
(CDS 2019)
Q 32. सर्वोच्च न्यायालय किस संस्था का निरीक्षण कर सकता है?
(a) केन्द्रीय मंत्रिमंडल
(b) संसद
(c) अधीनस्थ न्यायालय
(d) निर्वाचन आयोग [ c ]
Supreme Court MCQ in Hindi by gk pdf
Q 33. भारत में न्यायपालिका है—
(a) स्वतंत्र
(b) संसद के अधीन
(c) राष्ट्रपति के अधीन
(d) प्रधानमंत्री के अधीन [ a ]
(RRB 2005)
Q 34. भारत में न्यायपालिका का स्वरूप है—
(a) विकेन्द्रीकृत
(b) एकीकृत
(c) सामूहिक
(d) व्यावहारिक [ b ]
Q 35. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में विवाद के मामलों को किसको प्रस्तुत किया जाता है?
(a) मुख्य निर्वाचन आयुक्त
(b) संसद
(c) भारत का उच्चतम न्यायालय
(d) इनमें से कोई नहीं [ c ]
(SSC 2002)
Q 36. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से संबंधित चुनाव विवादों को सुलझाने का अधिकार उच्चतम न्यायालय को है। यह उसका—
(a) मौलिक अधिकार है
(b) पुनर्वाहिक अधिकार है
(c) परामर्शी अधिकार है
(d) बहुमुखी अधिकार है [ a ]
Q 37. राष्ट्रपति कानूनी मामलों में किससे परामर्श ले सकता है?
(a) न्याय मंत्री
(b) महान्यायवादी
(c) उच्च न्यायालय
(d) सर्वोच्च न्यायालय [ d ]
Q 38. उच्चतम न्यायालय को परामर्शदात्री बनाया गया है
(a) अनुच्छेद -124 में
(b) अनुच्छेद -137 में
(c) अनुच्छेद -143 में
(d) अनुच्छेद -148 में [ c ]
Q 39. न्यायिक पुनर्विलोकन का अधिकार किसे है?
(a) उच्च न्यायालय
(b) उच्चतम न्यायालय
(c) राष्ट्रपति
(d) लोकसभा [ b ]
Q 40. भारत में न्यायिक पुनरीक्षण की शक्ति का प्रयोग किया जाता है—-
(a) केवल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
(b) सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय द्वारा
(c) भारत के क्षेत्र सभी न्यायालयों द्वारा
(d) भारत के राष्ट्रपति द्वारा [ a ]
सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q 41. उच्चतम न्यायालय के न्यायिक पुनरीक्षण कार्य का क्या अर्थ है?
(a) स्वयं अपने निर्णय का पुनरीक्षण
(b) देश में न्यायपालिका के काम-काज का पुनरीक्षण
(c) कानूनों की सांविधानिक वैधता का पुनरीक्षण
(d) संविधान का आवधिक पुनरीक्षण [ c ]
(SSC 2005)
Q 42. न्यायिक पुनर्विलोकन का अर्थ है कि सर्वोच्च न्यायालय–
(a) को सभी प्रकरणों पर अंतिम अधिकार प्राप्त है
(b) राष्ट्रपति के विरुद्ध दोषारोपण कर सकता है
(c) उच्च न्यायालय द्वारा निर्णित प्रकरणों का समालोचना कर सकता है
(d) किसी भी राज्य के कानून को अवैध घोषित कर सकता है [ d ]
(BPSC 1994)
Q 43. सर्वोच्च न्यायालय में तदर्थ न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन कर सकता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति
(c) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(d) राष्ट्रपति की अनुमति प्राप्त कर सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश [ d ]
Q 44. सर्वोच्च न्यायालय न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम से कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए?
(a) 20
(b) 10
(c) 8
(d) 25 [ b ]
(CGPCS 2005)
Q 45. उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कितने वर्ष की आयु तक पदधारी रहते हैं?
(a) 65 वर्ष
(b) 60 वर्ष
(c) 62 वर्ष
(d) 58 वर्ष [ a ]
(SSC 2015)
Q 46. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु है
(a) 65 वर्ष
(b) 55 वर्ष
(c) 60 वर्ष
(d) 58 वर्ष [ a ]
(SSC 2000, 2001, 2002, 2011)
Q 47. सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश कितनी आयु तक कार्यरत रहता है?
(a) 56 वर्ष
(b) 58 वर्ष
(c) 60 वर्ष
(d) इनमें से कोई नहीं [ d ]
(RRB 2005)
Q 48. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उसके पद से केवल किन प्रमाणित आधारों पर हटाया जा सकता है?
(a) कदाचार
(b) असमर्थता
(c) उपर्युक्त दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं [ c ]
Q 49. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को कदाचार और असमर्थता के प्रमाणित आधारों पर संसद किस तरह महाभियोग का प्रस्ताव पारित कर सकती है?
(a) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों के बहुमत प्रस्ताव द्वारा
(b) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल उपस्थित सदस्यों के बहुमत प्रस्ताव द्वारा
(c) संसद के दोनों सदनों द्वारा अलग-अलग अपने कुल सदस्यों की संख्या के बहुमत तथा उपस्थित एवं मतदान करनेवाले सदस्यों के दो तिहाई बहुमत प्रस्ताव द्वारा
(d) उपर्युक्त में कोई नहीं [ c ]
Q 50. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के विरुद्ध महाभियोग का प्रस्ताव पारित हो जाने पर पदच्युति का आदेश कौन जारी कर सकता है?
(a) सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश
(b) राष्ट्रपति
(c) लोकसभाध्यक्ष
(d) मंत्रिपरिषद [ b ]
Q 51. उच्चतम न्यायालय के पहले न्यायाधीश का नाम बताइए जिनके खिलाफ स्वतंत्र भारत में संसद में महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया गया था?
(a) जस्टिस महाजन
(b) जस्टिस रामास्वामी
(c) जस्टिस सुब्बा राव
(d) जस्टिस वीरस्वामी [ b ]
(SSC 2019)
Q 52. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है?
(a) ₹2,25,000
(b) ₹2,50,000
(c) ₹2,80,000
(d) ₹3,50,000 [ c ]
Q 53. सर्वोच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीशों को प्रतिमाह कितना वेतन मिलता है?
(a) ₹ 2,25,000
(b) ₹ 2,50,000
(c) ₹ 2,80,000
(d) ₹ 3,50,000 [ b ]
Q 54. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति के कार्यों का निर्वहन कौन करता है?
(a) नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
(b) महाअधिवक्ता
(c) भारत के मुख्य न्यायाधीश
(d) अटॉर्नी जनरल [ c ]
(SSC 2015)
Supreme Court MCQ in Hindi
Q 55. निम्नलिखित में से भारत के किस मुख्य न्यायाधीश ने राष्ट्रपति के रूप में काम किया?
(a) जस्टिस एम. हिदायतुल्ला
(b) जस्टिस मेहर चंद महाजन
(c) जस्टिस पी. एन. भगवती
(d) जस्टिस बी. के. मुखर्जी [ a ]
(UPPCS 2006)
Q 56. निम्नलिखित में से किस के मामले में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता में आते हैं
(a) केन्द्र और राज्यों के बीच विवाद
(b) राज्यों के परस्पर विवाद
(c) मूल अधिकारों का संरक्षण
(d) संविधान के उल्लंघन से संरक्षण [ c ]
Q 57. कौन-सा अनुच्छेद सर्वोच्च न्यायालय को अभिलेख न्यायालय का स्थान प्रदान करता है?
(a) अनुच्छेद -123
(b) अनुच्छेद -124
(c) अनुच्छेद -129
(d) अनुच्छेद -143 [ c ]
Q 58. निम्नलिखित में से कौन सबसे पहली महिला वकील है, जिनको सीधे उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया?
(a) वृन्दा ग्रोवर
(b) मेनका गुरुस्वामी
(c) मीनाक्षी अरोड़ा
(d) इन्दु मल्होत्रा [ d ]
(RRB 2018)
Q 59. परामर्शदायी अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय किसी विधि के प्रश्न या जनता के लिए विशेष महत्व के तथ्य पर परामर्श देता है, जो उसे भेजा जाए
(a) संघीय विधि मंत्री द्वारा
(b) किसी भी उच्च न्यायालय द्वारा
(c) प्रधानमंत्री द्वारा
(d) राष्ट्रपति द्वारा [ d ]
(SSC 2013)
Q 60. जब भारतीय न्यायिक पद्धति में लोकहित मुकदमा (PIL) लाया गया तब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति कौन थे?
(a) एम. हिदायतुल्ला
(b) ए. एम. अहमदी
(c) ए. एस. आनन्द
(d) पी. एन. भगवती [ d ]
(UPSC 2007)
Q 61. सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त होने के लिए व्यक्ति को कम-से-कम कितने वर्ष उच्च न्यायालय का एडवोकेट होना चाहिए?
(a) 20
(b) 10
(c) 8
(d) 25 [ b ]
(CGPCS 2008)
Q 62. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश भारत के राष्ट्रपति द्वारा हटाए जा सकते हैं
(a) सी. बी. आई की जाँच पर
(b) भारत के मुख्य न्यायाधीश की जाँच पर
(c) भारत की बार काउन्सिल की रिपोर्ट पर
(d) संसद में महाभियोग प्रस्ताव पारित होने पर [ d ]
(CGPCS 2003)
Q 63. भारत में सबसे बड़ा अपीलीय न्यायालय कौन-सा है?
(a) उच्च न्यायालय
(b) जिला न्यायालय
(c) उच्चतम न्यायालय
(d) उपभोक्ता न्यायालय [ c ]
(SSC 2019)
Supreme Court MCQ in Hindi
Q 64. भारत के उच्चतम न्यायालय को
(a) केवल प्रारम्भिक क्षेत्राधिकार है
(b) केवल अपीलीय क्षेत्राधिकार है
(c) प्रारम्भिक और अपीलीय क्षेत्राधिकार है
(d) प्रारम्भिक, अपीलीय और परामर्शदायी क्षेत्राधिकार है [ d ]
(SSC 2013)
Q 65. भारत में किस संवैधानिक पद पर कोई महिला नहीं रही है?
(a) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
(b) प्रधानमंत्री
(c) मुख्य चुनाव आयुक्त
(d) लोकसभा अध्यक्ष [ a ]
(SSC 2013)
Supreme Court MCQ in Hindi
Q 66. केन्द्र और राज्यों के बीच होने वाले विवादों का निर्णय करने की भारत के उच्चतम न्यायालय की शक्ति आती है —-
(a) इसकी परामर्शी अधिकारिता के अंतर्गत
(b) इसकी अपीलीय अधिकारिता के अंतर्गत
(c) इसकी मूल अधिकारिता के अंतर्गत
(d) इसकी सांविधिक अधिकारिता के अंतर्गत [ c ]
(UPSC 1995)
Q 67. भारत का उच्चतम न्यायालय कानूनी तथ्य के मामले में राष्ट्रपति को परामर्श देता है–
(a) अपनी पहल पर
(b) तभी जब वह ऐसे परामर्श के लिए कहता है
(c) तभी जब मामला नागरिकों के मूलभूत अधिकारों से संबंधित हो
(d) तभी जब मामला देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा पैदा करता हो [ b ]
(UPSC 2001)
Q 68. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अधिनियम 1993 के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन इस आयोग का अध्यक्ष बन सकता है?
(a) उच्चतम न्यायालय का कोई सेवारत न्यायाधीश
(b) उच्च न्यायालय का कोई सेवारत न्यायमूर्ति
(c) केवल भारत के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति
(d) केवल उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायमूर्ति [ c ]
(UPSC 2004)
Q 69. भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने “संविधान के आधारभूत ढाँचे” के सिद्धांत को स्पष्ट किया–
(a) गोलकनाथ वाद 1967 में
(b) केशवानन्द भारती वाद 1973 में
(c) शंकरी प्रसाद वाद 1951 में
(d) सज्जन सिंह बाद 1965 में [ c ]
(UPPCS 2013, 2020)
Q 70. किस वाद में सर्वोच्च न्यायालय ने कहा था कि संसद को मूल अधिकार में संशोधन करने की शक्ति प्राप्त है, पर वह संविधान के मूल ढाँचे में संशोधन नहीं कर सकती?
(a) केशवानन्द भारतीवाद
(b) गोलकनाथ बाद
(c) गोपालन वाद
(d) मिनर्वा वाद [ a ]
(UPSC 1985)
Q 71. सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(a) हीरालाल जे. कानिया
(b) के. एन. वांचू
(c) एस. एस. सिकरी
(d) व्हाई. वी. चन्द्रचूड़ [ a ]
Q 72. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर सर्वाधिक लम्बी अवधि तक कौन पदस्थ रहा?
(a) एन. वांचू
(b) हीरालाल जे कानिया
(c) एस. एस. सीकरी
(d) व्हाई. वी. चन्द्रचूड़ [ d ]
Q 73. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर सबसे कम समय तक कौन आसीन रहा?
(a) पी बी. गजेन्द्रगड़कर
(b) के. सुब्बाराव
(c) कमल नारायण सिंह
(d) एम. एच. बेग [ c ]
Q 74. सर्वोच्च न्यायालय के किस मुख्य न्यायाधीश ने 20 जुलाई, 1969 से 24 अगस्त, 1969 तक कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया?
(a) के. एन. वांचू
(b) एच. एम. हिदायतुल्ला
(c) जे. सी. साह
(d) एस. एस. सीकरी [ b ]
Q 75. वर्ष 1973 में सर्वोच्च न्यायालय के किस मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के समय प्रथागत वरिष्ठता के सिद्धान्त को पहली बार त्यागा गया?
(a) ए. एन. रे
(b) एम. बेग
(c) पी. एन. भगवती
(d) एस. एस. सीकरी [ a ]
Q 76. निम्नलिखित में उच्चतम न्यायालय की सबसे पहली महिला न्यायाधीश कौन थी?
(a) सुनन्दा भण्डारे
(b) लीला सेठ
(c) फातिमा बीबी
(d) इन्दिरा जय सिंह [ c ]
(SSC 2002)
Q 77. संविधान की व्याख्या करने का अंतिम अधिकार किसे प्राप्त है?
(a) लोकसभाध्यक्ष
(b) राष्ट्रपति
(c) अटॉर्नी जनरल ऑफ इण्डिया
(d) सर्वोच्च न्यायालय [ d ]
(MPPSC 1994; SSC 2010)
Q 78. ……….. के फैसले भारत के बाकी सभी न्यायालयों को मानने होते हैं।
(a) भारत के उच्चतम न्यायालय
(b) राज्यों के उच्च न्यायालय
(c) जिला न्यायालय
(d) कोई विकल्प सही नहीं है [ a ]
(SSC 2017, 2019)
Q 79. सर्वोच्च न्यायालय के जजों का वेतन किससे आहरित होता है?
(a) सहायक अनुदान
(b) आकस्मिकता निधि
(c) संचित निधि
(d) लोक लेखा [ c ]
(RRB 2008)
निष्कर्ष
सुप्रीम कोर्ट भारतीय लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है. यह न केवल संविधान की रक्षा करता है, बल्कि नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और कानून के शासन को बनाए रखने का भी कार्य करता है. न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. यही कारण है कि इसे भारतीय लोकतंत्र का अंतिम न्यायिक प्रहरी कहा जाता है.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आपकी हमारे यह पोस्ट सुप्रीम कोर्ट से संबंधित प्रश्न उत्तर , ( Supreme Court MCQ in Hindi ) आपको पसंद आई होगी.
अगर आपको हमारे यह पोस्ट Supreme Court MCQ in Hindi पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.