Dosto भारतीय संविधान ( Constitutional of India) विश्व का सबसे विस्तृत लिखित संविधान है. इसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया था. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए संविधान संशोधन (Constitutional Amendments in Hindi) और संविधान संशोधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर.
Dosto संविधान निर्माताओं ने यह समझ लिया था कि समय के साथ देश की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं में परिवर्तन निश्चित है. इसलिए Constitutional को न तो इतना कठोर बनाया गया कि उसमें बदलाव करना असंभव हो जाए और न ही इतना लचीला कि उसे आसानी से बदला जा सके, इसी संतुलन को बनाए रखने के लिए संविधान में संशोधन ( Constitutional Amendments in Hindi ) की व्यवस्था की गई है.
संविधान संशोधन भारतीय लोकतंत्र की एक महत्वपूर्ण विशेषता है. इसके माध्यम से संविधान को समयानुकूल बनाया जाता है तथा नई परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक परिवर्तन किए जाते हैं.
अब तक संविधान में 100 से अधिक संशोधन किए जा चुके हैं, जिनमें कई संशोधनों ने भारत की शासन व्यवस्था, न्यायपालिका, चुनाव प्रणाली, पंचायती राज, शिक्षा, कर व्यवस्था तथा महिलाओं के अधिकारों पर गहरा प्रभाव डाला है.
संविधान संशोधन क्या है?
संविधान संशोधन (Constitutional Amendment) का अर्थ है—
● संविधान के किसी प्रावधान में परिवर्तन
● संशोधन
●जोड़ या हटाना

यह प्रक्रिया संसद द्वारा निर्धारित संवैधानिक नियमों के अनुसार की जाती है.
संविधान संशोधन , Constitutional Amendments in hindi का उद्देश्य संविधान को बदलना नहीं, बल्कि उसे समय और परिस्थितियों के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाना है. इसलिए भारतीय संविधान को “जीवंत दस्तावेज़ (Living Document)” भी कहा जाता है.
संविधान संशोधन की आवश्यकता
भारत जैसे विशाल और विविधतापूर्ण देश में समय-समय पर नई चुनौतियाँ सामने आती रहती हैं. यदि संविधान में संशोधन की व्यवस्था न होती, तो बदलती परिस्थितियों के अनुसार शासन चलाना कठिन हो जाता था.
यह भी पढें
1. Top 100 GK Questions in Hindi 2026 | Important GK for SSC, UPSC
2. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
3. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar
4. संविधान की अनुसूचियां पूरी जानकारी | संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न
5. संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न
संविधान संशोधन की मुख्य आवश्यकताएँ—
● सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन के अनुसार कानूनों को अद्यतन करना.
● लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना
● नागरिकों के अधिकारों की बेहतर सुरक्षा करना.
● न्यायपालिका एवं कार्यपालिका के बीच संतुलन बनाए रखना है
● नई प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लागू करना है
● राज्यों और केंद्र के संबंधों को समयानुसार व्यवस्थित करना।
● नई संस्थाओं एवं आयोगों का गठन करना
संविधान संशोधन से संबंधित अनुच्छेद
भारतीय संविधान में संविधान संशोधन Constitutional Amendments in hindi की व्यवस्था मुख्य रूप से अनुच्छेद 368 में दी गई है.
अनुच्छेद 368 संसद को संविधान में संशोधन करने की शक्ति प्रदान करता है.
इसके अंतर्गत संसद संविधान के किसी भी भाग में संशोधन कर सकती है, बशर्ते वह संविधान की मूल संरचना (Basic Structure) को नष्ट न करे तो.
संविधान संशोधन की प्रक्रिया
संविधान संशोधन विधेयक संसद के किसी भी सदन—लोकसभा या राज्यसभा—में प्रस्तुत किया जा सकता है.
विधेयक को प्रत्येक सदन में विशेष बहुमत से पारित किया जाता है. कुछ विशेष संशोधनों के लिए कम से कम आधे राज्यों की विधानसभाओं की स्वीकृति भी आवश्यक होती है. दोनों सदनों से पारित होने के बाद विधेयक राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है. राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने पर वह संविधान संशोधन अधिनियम बन जाता है.
ध्यान देने योग्य तथ्य यह है कि संविधान संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों की संयुक्त बैठक का कोई प्रावधान नहीं है.
संविधान संशोधन के प्रकार
भारतीय संविधान में संशोधन मुख्यतः तीन प्रकार से किए जाते हैं.
1. साधारण बहुमत से संशोधन
कुछ विषय ऐसे हैं जिनमें संशोधन संविधान संशोधन नहीं माना जाता। इन्हें संसद साधारण बहुमत से पारित कर सकती है।
उदाहरण—
● नए राज्यों का गठन
● राज्यों की सीमाओं में परिवर्तन
● राज्यों के नाम में परिवर्तन
● नागरिकता से संबंधित कुछ प्रावधान
● संसद के कार्य संचालन से जुड़े विषय
2. विशेष बहुमत से संशोधन
अधिकांश संवैधानिक संशोधन इसी श्रेणी में किए जाते हैं
इसमें प्रत्येक सदन में—
● कुल सदस्य संख्या का बहुमत तथा
● उपस्थित एवं मतदान करने वाले सदस्यों के दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है.
3. विशेष बहुमत तथा राज्यों की स्वीकृति
कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर संसद से विशेष बहुमत के अतिरिक्त कम-से-कम आधे राज्यों की विधानसभाओं की स्वीकृति भी आवश्यक होती है.
इन विषयों में प्रमुख हैं—
● राष्ट्रपति का निर्वाचन
● संघ एवं राज्यों के बीच विधायी संबंध
● सातवीं अनुसूची
● उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय
● संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व
● अनुच्छेद 368 में संशोधन
संविधान संशोधन ( Constitutional Amendments in hindi ) की सीमाएँ
यद्यपि संसद को संविधान संशोधन की व्यापक शक्ति प्राप्त है, फिर भी यह शक्ति असीमित नहीं है.
1973 में केशवानंद भारती मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने “मूल संरचना सिद्धांत (Basic Structure Doctrine)” प्रतिपादित किया था. इसके अनुसार संसद संविधान में संशोधन तो कर सकती है, लेकिन संविधान की मूल संरचना को समाप्त या नष्ट नहीं कर सकती है.
संविधान की मूल संरचना के प्रमुख तत्व
● संविधान की सर्वोच्चता
● लोकतांत्रिक गणराज्य
● विधि का शासन
● न्यायपालिका की स्वतंत्रता
● न्यायिक पुनरावलोकन
● संघीय व्यवस्था
● धर्मनिरपेक्षता
● शक्तियों का पृथक्करण
● स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव
● मौलिक अधिकारों का महत्व
● संविधान की मूल भावना

प्रमुख संविधान संशोधनों का संक्षिप्त परिचय
भारत के संवैधानिक इतिहास में अनेक संशोधन अत्यंत महत्वपूर्ण रहे हैं.
प्रथम संशोधन (1951) ( Constitutional Amendments in hindi ) ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर युक्तिसंगत प्रतिबंधों तथा नौवीं अनुसूची का मार्ग प्रशस्त किया था.
42वाँ संशोधन (1976) को “मिनी संविधान” कहा जाता है क्योंकि इसमें व्यापक परिवर्तन किए गए थे.
44वें संशोधन (1978) ने आपातकाल संबंधी कई प्रावधानों में सुधार किया था.
52वें संशोधन द्वारा दल-बदल विरोधी कानून लागू किया गया था.
61वें संशोधन ने मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी थी
73वें और 74वें संशोधन ने पंचायती राज तथा नगर निकायों को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया था.
86वें संशोधन ने 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया था.
101वें संशोधन द्वारा वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू किया गया था.
103वें संशोधन ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 10% आरक्षण प्रदान किया, जबकि
106वें संशोधन ने संसद एवं राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का प्रावधान किया.
संविधान संशोधन (Constitutional Amendments) | Complete Theory + 99 Important One-Liners
Q 1. संविधान के किस भाग एवं अनुच्छेद में संविधान संशोधन प्रक्रिया का उल्लेख है?
Ans. भाग- XX, अनुच्छेद-368
Q 2. भारतीय संविधान में संशोधन किस अनुच्छेद के अनुसार होता है?
Ans. धारा 368 (अनुच्छेद 368) के अनुसार
Q 3. भारतीय संविधान की संविधान संशोधन प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है?
Ans. दक्षिण अफ्रीका
Q 4. संविधान संशोधन कितने प्रकार से किया जा सकता है?
Ans. 3 प्रकार से
Q 5. संविधान संशोधन हेतु विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है?
Ans. संसद (किसी भी सदन में)
यह भी पढें
1. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ in Hindi | gk pdf
2. संसद का मानसून सत्र 2026: कब शुरू होगा, प्रमुख मुद्दे और पूरी जानकारी
3. भारतीय संसदीय समिति प्रणाली: टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF)
4. राज्यसभा के 82 प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi
5. Indian Prime Minister GK Questions in Hindi
Q 6. संविधान में संशोधन की पहल की जा सकती है–
Ans. संसद के किसी एक सदन में
( UPPCS 2013 )
Q 7. संविधान के अधिकांश अनुच्छेदों को संशोधित करने के लिए कौन-सी प्रक्रिया अपनायी जाती है?
Ans. साधारण बहुमत
Q 8. भारतीय संविधान का अधिकांश भाग किसके द्वारा संशोधित किया जा सकता है?
Ans. अकेले संसद के द्वारा
Q 9. क्या राज्य विधान मंडल संविधान संशोधन प्रक्रिया को प्रारम्भ कर सकता है?
Ans. नहीं
Q 10. संविधान में संशोधन किस प्रक्रिया द्वारा नहीं किए जा सकते हैं?
Ans. जनमत संग्रह से
( RRB 2006, 2006 )
Q 11. भारत के संविधान में किस वर्ष पहली बार संशोधन किया गया था?
Ans. 1951 ई.
( SSC 2019, 2020 )
Q 12. प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना?
Ans. 1951 ई.
Q 13. प्रथम संवैधानिक संशोधन अधिनियम किससे संबंधित था?
Ans. कुछ राज्यों के कृषि भूमि सुधार से
( UPPCS 2009 )
Q 14. भूतकालिक प्रभाव से लागू होनेवाला अपनी तरह का पहला संविधान संशोधन अधिनियम कौन-सा है?
Ans. 10 वाँ संशोधन
Q 15. किस संविधान संशोधन द्वारा यह व्यवस्था की गई कि राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति के चुनाव को निर्वाचक मंडल अपूर्ण होने के आधार पर चुनौती नहीं दी जा सकती?
Ans. 11 वाँ संशोधन
Q 16. किस संविधान संशोधन द्वारा उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाने की आवश्यकता को समाप्त किया गया?
Ans. 11 वाँ संशोधन
Constitutional Amendments in hindi
Q 17. किस संशोधन द्वारा नगालैंड को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया?
Ans. 13 वाँ संशोधन
Q 18. 42 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम (1976 ई.) किस समिति की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया था?
Ans. स्वर्ण सिंह समिति
Q 19. किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को कोई मामला मंत्रिपरिषद द्वारा पुनर्विचार किए जाने के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया?
Ans. 42 वाँ संशोधन
Q 20. किस संशोधन के द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि भारत का राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद द्वारा दी गई सलाह को मानने हेतु बाध्य है?
Ans. 42 वाँ संशोधन
Q 21. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने राज्य के नीति निर्देशक तत्वों को मौलिक अधिकारों की अपेक्षा अधिक प्रभावशाली बनाया?
Ans. 42 वाँ संशोधन
Q 22. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा “वन” को राज्य सूची से समवर्ती सूची में स्थानांतरित किया गया?
Ans. 42 वाँ संशोधन
Q 23. 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम 1976 द्वारा भारतीय संविधान में कौन-सा नया अध्याय जोड़ा गया?
Ans. मौलिक कर्तव्य
( BPSC 2001 )
Q 24. किस संविधान संशोधन को “भारत का मिनी संविधान” कहा जाता है?
Ans. 42 वाँ संशोधन
( SSC 2019 )

Q 25. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा स्वतंत्रता के मौलिक अधिकारों की संख्या को 7 से घटाकर 6 किया गया?
Ans. 44 वाँ संशोधन
Q 26. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम ने मौलिक अधिकारों की सूची से संपत्ति के अधिकार को हटाया?
Ans. 44 वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 1978
( MPPSC 2019 )
Q 27. न्यायपालिका की गरिमा को पुनर्स्थापित करने की दृष्टि से 42वें संशोधन के विरुद्ध कौन-से संविधान संशोधन अधिनियम पारित किए गए?
Ans. 43 वाँ व 44 वाँ संशोधन
Q 28. “राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद से सलाह पर पुनर्विचार करने की अपेक्षा कर सकेगा” — यह उपबन्ध किस संशोधन ( Constitutional Amendments in hindi ) द्वारा जोड़ा गया?
Ans. 44 वें संशोधन द्वारा
Q 29. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा के कार्यकाल को 6 वर्ष से घटाकर पुनः 5 वर्ष कर दिया गया?
Ans. 44 वें संशोधन द्वारा
Q 30. 42 वें संशोधन अधिनियम के आपत्तिजनक अंशों को रद्द करने के लिए कौन-सा संशोधन पारित किया गया?
Ans. 44 वाँ संशोधन
Q 31. किस संविधान संशोधन द्वारा पंजाब राज्य को पुनर्गठित करके पंजाब, हरियाणा तथा चण्डीगढ़ की स्थापना की गई?
Ans. 18 वाँ संशोधन
Q 32. संविधान की आठवीं अनुसूची में सिन्धी भाषा को किस संशोधन द्वारा शामिल किया गया?
Ans. 21 वाँ संशोधन
Q 33. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा मेघालय राज्य की स्थापना की गई?
Ans. 22 वाँ संशोधन
Q 34. संसद को मौलिक अधिकारों में संशोधन करने का अधिकार किस संशोधन द्वारा दिया गया?
Ans. 24 वाँ संशोधन
Q 35. देशी नरेशों के प्रिवीपसों और विशेषाधिकारों को किस संशोधन द्वारा समाप्त किया गया?
Ans. 26 वाँ संशोधन
Q 36. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा सीटों की अधिकतम संख्या 545 निर्धारित की गई?
Ans. 31 वाँ संशोधन
Q 37. सिक्किम को भारतीय संघ के सह-राज्य का दर्जा किस संशोधन द्वारा प्रदान किया गया?
Ans. 35 वें संशोधन द्वारा
Q 38. सिक्किम को पूर्ण राज्य का दर्जा किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा दिया गया?
Ans. 36 वें संशोधन द्वारा
Q 39. किस संशोधन ( Constitutional Amendments in hindi ) द्वारा राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की सेवानिवृत्ति आयु 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष की गई?
Ans. 41 वाँ संशोधन
Q 40. निम्न में से कौन-सा संशोधन अधिनियम “मिनी संविधान” माना जाता है?
Ans. 42 वां संविधान संशोधन अधिनियम, 1976
( SSC 2013 )
Q 41. संविधान की प्रस्तावना में “समाजवादी” तथा “धर्मनिरपेक्ष” शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़े गए?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
Q 42. शिक्षा को किस संविधान संशोधन के द्वारा राज्य सूची से समवर्ती सूची में लाया गया?
Ans. 42 वाँ संशोधन
Q 43. भारतीय संविधान में किस संशोधन द्वारा नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों को सम्मिलित किया गया?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
( UPPCS 1995 )
Q 44. किस संशोधन द्वारा नीति निर्देशक सिद्धान्तों को मूल अधिकारों के ऊपर अधिक महत्व देने का प्रावधान किया गया?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
( RRB 2005 )
Q 45. संविधान की प्रस्तावना को किस संवैधानिक संशोधन के अन्तर्गत संशोधित किया गया?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
Q 46. प्रस्तावना में ‘धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता’ शब्द किस संशोधन द्वारा जोड़े गए?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
( RRB 2004, BPSC 2004 )
Q 47. नगरपालिकाओं एवं ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीटों के आरक्षण की व्यवस्था किन संशोधनों द्वारा की गई?
Ans. 73 वाँ व 74 वाँ संशोधन
Q 48. किस संशोधन द्वारा लोकसभा तथा विधान सभाओं की सीटों की संख्या में वर्ष 2026 तक कोई परिवर्तन न करने का प्रावधान है?
Ans. 84 वाँ संशोधन
Q 49. किस संशोधन द्वारा 6 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए शिक्षा के अधिकार को मूल अधिकार बनाया गया?
Ans. 86 वाँ संशोधन
Q 50. किस संशोधन के पश्चात बोडो और डोगरी भाषाएँ आठवीं अनुसूची में शामिल की गई थीं?
Ans. 92 वाँ संशोधन
( 2015 )
Q 51. कौन-सा संशोधन केन्द्रीय मंत्रिमण्डल के आकार को सीमित करता है?
Ans. 91 वाँ संशोधन
( UPPCS 2004 )
Q 52. 91 वाँ संविधान संशोधन विधेयक मंत्रिपरिषद को कितना प्रतिशत (लोकसभा/विधानसभा की कुल सदस्य संख्या का) तक सीमित करता है?
Ans. 15 %
( RRB 2004 )
Q 53. 42 वें संविधान संशोधन द्वारा जोड़ा गया नया अनुच्छेद (51A) किससे संबंधित है?
Ans. मूल कर्तव्यों से
( UPSC 1982 )
Q 54. निम्नलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
Ans. (c) 58 वाँ संशोधन — पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अवधि का विस्तार (गलत सुमेलित है)
Q 55. किस संशोधन द्वारा अनुसूचित जनजातियों हेतु एक पृथक् राष्ट्रीय आयोग की स्थापना की गई?
Ans. 89 वाँ संशोधन
Q 56. कौन-से संशोधन राज्यों से निर्वाचित होने वाले लोकसभा सदस्यों की संख्या में वृद्धि करने से संबंधित हैं?
Ans. 7 वाँ और 31 वाँ संशोधन
( UttPCS 2005 )
Q 57. किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व अध्यक्ष के निर्वाचन को न्यायालय में चुनौती देने का अधिकार समाप्त किया गया था?
Ans. 39 वें संशोधन द्वारा
Q 58. दल बदल निरोधक कानून किस संविधान संशोधन विधेयक से संबंधित है?
Ans. 52 वाँ संशोधन
( MPPSC 2015 )
Q 59. चुनाव के बाद किसी अन्य राजनैतिक दल में शामिल होना अवैध माना जाएगा, यह प्रावधान किस संशोधन द्वारा किया गया?
Ans. 52 वें संशोधन द्वारा
( SSC 2020 )
Q 60. वह संवैधानिक संशोधन कौन-सा है, जिसके द्वारा राजनीतिक दल-बदल पर प्रतिबंध लगाया गया था?
Ans. 52 वाँ संशोधन
( SSC 2002 )
Q 61. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया?
Ans. 53 वाँ संशोधन
( RAS/RTS 2013 )
Q 62. किस संवैधानिक संशोधन ( Constitutional Amendments in hindi ) द्वारा अरुणाचल प्रदेश को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया?
Ans. 55 वाँ संशोधन
Q 63. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा गोवा को राज्य का दर्जा प्रदान किया गया?
Ans. 56 वाँ संशोधन
Q 64. संविधान के किस संशोधन द्वारा मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई?
Ans. 61 वाँ संशोधन
( MPPSC 2014, SSC 2015 )
Q 65. 74 वें संविधान संशोधन का सम्बन्ध किस संस्था से है?
Ans. नगर पालिकाएँ
( BSSC 2014 )
Q 66. कौन-सा संशोधन संघ शासित प्रदेश दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में संपरिवर्तित करता है?
Ans. 69 वाँ संशोधन
( UPPCS 2015 )
Q 67. किस संशोधन द्वारा दिल्ली तथा पुडुचेरी के विधान सभा सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल में शामिल किया गया?
Ans. 70 वें संशोधन द्वारा
Q 68. किस संशोधन द्वारा आठवीं अनुसूची में तीन भाषाओं (मणिपुरी, नेपाली और कोंकणी) को शामिल किया गया?
Ans. 71 वें संशोधन द्वारा
Q 69. भारत के संविधान के 73 वें संशोधन का सम्बन्ध किससे है?
Ans. पंचायती राज व्यवस्था से
Q 70. किस संशोधन ने नगरीय स्थानीय सरकारों को संवैधानिक दर्जा दिया था?
Ans. 74 वाँ संशोधन
( SSC 2014 )
Q 71. 42 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम उल्लेखनीय क्यों है?
Ans. नीति निर्देशक तत्वों को मौलिक अधिकारों पर वरीयता प्रदान करता है
Q 72. भारत के संविधान में मौलिक कर्तव्य किस संविधान संशोधन के द्वारा जोड़ा गया है?
Ans. 42 वें संशोधन अधिनियम द्वारा
( BPSC 2008 )
Q 73. भारत के संविधान में नवीं अनुसूची किस संशोधन अधिनियम द्वारा जोड़ी गई है?
Ans. पहला संशोधन अधिनियम (1951)
( CAPF 2015 )
Q 74. 14 अगस्त, 2007 के संशोधन के उपरान्त अब अनुसूचित जाति की सूची में जातियों की संख्या कितनी है?
Ans. 1206
( BPSC 2008 )
Q 75. 44 वें संशोधन द्वारा किस अधिकार को मौलिक अधिकार की श्रेणी से हटा दिया गया?
Ans. सम्पत्ति का अधिकार
( MPPSC 2008 )
Q 76. किस संशोधन द्वारा केंद्रीय मंत्रियों की संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों के 15 प्रतिशत पर सीमित की गई?
Ans. 91 वाँ संशोधन
( UPPCS 2015 )
Q 77. किस संशोधन के अन्तर्गत आठवीं अनुसूची में चार भाषाएँ (बोडो, डोगरी, मैथिली, संथाली) जोड़ी गईं, जिससे कुल संख्या 22 हो गई?
Ans. 92 वाँ संशोधन अधिनियम
( UPSC 2008 )
Q 78. किस संशोधन में यह प्रावधान है कि मंत्रिपरिषद का आकार लोकसभा/विधानसभा सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगा?
Ans. 91 वाँ संशोधन
( UPSC 2007 )
Q 79. किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम, 2002 से भारत में सभी बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की व्यवस्था की गई?
Ans. 86 वाँ संशोधन
( SSC 2019 )
Constitutional Amendments in hindi
Q 80. किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को कोई भी मामला मंत्रिपरिषद द्वारा पुनर्विचार के लिए वापस भेजने का अधिकार दिया गया?
Ans. 44 वाँ संशोधन
( UPSC 2002 )
Q 81. किस संवैधानिक संशोधन द्वारा वर्ष 2026 तक लोकसभा के सीटों के पुनर्निर्धारण पर प्रतिबंध लगा दिया गया?
Ans. 84 वाँ संशोधन
( BPSC 2018 )
Q 82. नीचे दिये गये स्तम्भों में कौन-सा सुमेल गलत है?
Ans. (d) 62 वाँ संशोधन — पिछड़ी जाति (गलत सुमेलित है)
( UPSC 1990 )
Q 83. भारतीय संविधान में आधिकारिक भाषा से जुड़े प्रावधानों में संसद किस बहुमत से संशोधन कर सकती है?
Ans. अपने सदस्यों के साधारण बहुमत द्वारा
( UPPCS 2018 )
Q 84. 73 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 1993 क्या निर्दिष्ट करता है?
Ans. देश में मजबूत एवं जीवंत पंचायती राज संस्थाओं की बुनियाद रखना
( UPSC 2000 )
Q 85. 73 वें संशोधन में पंचायती राज के क्षेत्र में कौन-सा प्रावधान प्रस्तावित नहीं किया गया था?
Ans. (c) दो से अधिक सन्तानों वाले कार्यकर्ताओं को अयोग्य ठहराने का प्रावधान (प्रस्तावित नहीं था)
( UPSC 1997 )
Q 86. कौन-से विषय हैं जिन पर कम-से-कम आधे राज्यों के विधानमंडलों के अनुसमर्थन से ही संशोधन संभव है?
Ans. 1. राष्ट्रपति के निर्वाचन, 2. संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व, 3. सातवीं अनुसूची में कोई भी सूची (1, 2 और 3)
( UPSC 1995 )
Q 87. भारतीय संविधान में संशोधन की पहल किसके द्वारा की जा सकती है?
Ans. 1. लोकसभा द्वारा, 2. राज्यसभा द्वारा (1 और 2)
( UPSC 1999 )
Q 88. किस संशोधन अधिनियम के अन्तर्गत भूतपूर्व देशी राजाओं के प्रिवीपर्स को समाप्त कर दिया गया?
Ans. 26 वाँ संशोधन
Q 89. किस संशोधन द्वारा यह स्पष्ट व्यवस्था दी गई कि भारत के राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य हैं?
Ans. 42 वें संशोधन द्वारा
Q 90. भारतीय संविधान के अधिकांश उपबन्धों का संशोधन किसके द्वारा किया जा सकता है?
Ans. अकेली संसद द्वारा
Q 91. 10 मार्च 2017 तक भारतीय संविधान में कितने संशोधन किए गए थे?
Ans. 103 संशोधन
( SSC 2019 )
Q 92. भारत के संविधान में किस संशोधन के अंतर्गत ‘वस्तु एवं सेवा कर’ (GST) लागू किया गया?
Ans. 101 वें संशोधन द्वारा
( SSC 2020 )
Q 93. अनुच्छेद 368 के संबंध में 24वें (1971) तथा 101वें (2016) संशोधन दोनों द्वारा बदलाव किए गए थे, कौन-सा कथन सही है?
Ans. 1 एवं 2 दोनों सही हैं
( MPPSC 2020 )
Q 94. कौन-सा संविधान संशोधन अधिनियम गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का प्रावधान करता है?
Ans. 101 वाँ संविधान संशोधन अधिनियम, 2016
( CGPSC 2019 )
Q 95. नागरिकों के मौलिक कर्तव्य (अनुच्छेद-51A) किस संविधान संशोधन से जोड़े गए?
Ans. 42 वाँ संशोधन
( BSSC 2014 )
Q 96. कौन-सा संशोधन पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा प्रदान करता है?
Ans. 73 वाँ संशोधन
( UPPCS 2015 )
Q 97. भारतीय संघ से किसी राज्य के पृथक होने को किस संशोधन द्वारा प्रतिबन्धित किया गया है?
Ans. 16 वें संशोधन अधिनियम, 1963 द्वारा
( UPPCS 2013 )
Q 98. विधेयक पर सहमति देने की राष्ट्रपति की शक्ति ‘सहमति देनी होगी’ शब्द से किस संशोधन द्वारा बदली गई?
Ans. 24 वाँ संशोधन
( RAS/RTS 2013 )
Q 99. किस संविधान संशोधन एक्ट के तहत मतदाताओं की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई?
Ans. 61 वें संशोधन द्वारा
( MPPSC 2014 )
निष्कर्ष
संविधान संशोधन (Constitutional Amendments in hindi )भारतीय लोकतंत्र की गतिशीलता का प्रतीक है. यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि संविधान समय के साथ बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित होता रहे, जबकि उसकी मूल संरचना सुरक्षित बनी रहे.
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से संविधान संशोधन का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे संबंधित अनुच्छेद, संशोधन अधिनियम, वर्ष, उद्देश्य तथा प्रभाव पर नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। अतः इस विषय की गहन सैद्धांतिक समझ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए आवश्यक है.
तो दोस्तों आज हमने बात की संविधान संशोधन और संविधान संशोधन से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, Constitutional Amendments in hindi के बारे में.
क्योंकि दोस्तों यह टॉपिक हमने इसलिए cover किया है कि इसमें पिछली परीक्षा में भी प्रश्न पूछे जा चुके हैं तो दोस्तों अगर आपको हमारे यह जानकारी संविधान संशोधन से संबंधित प्रश्न उत्तर (Constitutional Amendments in hindi) पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करना ना भूले.