high court related questions and answers

भारत की न्यायपालिका ( high court related questions and answers ) विश्व की सबसे स्वतंत्र और सशक्त न्यायिक व्यवस्थाओं में से एक मानी जाती है.

इस व्यवस्था में सर्वोच्च न्यायालय के बाद उच्च न्यायालय (High Court) का स्थान आता है. प्रत्येक राज्य अथवा एक से अधिक राज्यों के लिए उच्च न्यायालय की स्थापना की जाती है.

यह राज्य का सर्वोच्च न्यायिक संस्थान होता है और संविधान तथा कानूनों की रक्षा करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है.


उच्च न्यायालय क्या है?

उच्च न्यायालय किसी राज्य का सर्वोच्च न्यायालय होता है. यह राज्य की अधीनस्थ न्यायालयों की निगरानी करता है तथा संविधान और कानूनों के अनुसार न्याय प्रदान करता है. भारत के प्रत्येक उच्च न्यायालय का गठन भारतीय संविधान के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है.


संवैधानिक प्रावधान

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 214 से 231 तक उच्च न्यायालयों से संबंधित प्रावधान दिए गए हैं।

मुख्य अनुच्छेद:

  • अनुच्छेद 214 – प्रत्येक राज्य के लिए उच्च न्यायालय।
  • अनुच्छेद 215 – उच्च न्यायालय अभिलेख न्यायालय (Court of Record) होगा।
  • अनुच्छेद 216 – उच्च न्यायालय की संरचना।
  • अनुच्छेद 217 – न्यायाधीशों की नियुक्ति एवं सेवा शर्तें।
  • अनुच्छेद 222 – न्यायाधीशों का स्थानांतरण।
  • अनुच्छेद 226 – रिट जारी करने की शक्ति।
  • अनुच्छेद 227 – अधीनस्थ न्यायालयों पर अधीक्षण की शक्ति।
  • अनुच्छेद 229 – उच्च न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी।
  • अनुच्छेद 231 – दो या दो से अधिक राज्यों के लिए एक ही उच्च न्यायालय।

उच्च न्यायालय की संरचना

प्रत्येक उच्च न्यायालय में निम्नलिखित होते हैं—

  • मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice)
  • अन्य न्यायाधीश (Other Judges)

न्यायाधीशों की संख्या निश्चित नहीं होती है but आवश्यकता एवं लंबित मामलों के आधार पर समय-समय पर संख्या बढ़ाई या घटाई जा सकती है.


उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति

उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाती है.

नियुक्ति के समय राष्ट्रपति निम्नलिखित से परामर्श करता है—

  • भारत के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India)
  • संबंधित राज्य के राज्यपाल
  • संबंधित उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (अन्य न्यायाधीशों की नियुक्ति के मामले में)

न्यायाधीश बनने की योग्यता

उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए व्यक्ति—

  • भारत का नागरिक होना चाहिए
  • कम-से-कम 10 वर्ष तक किसी न्यायिक पद पर कार्य किया हो, अथवा
  • किसी उच्च न्यायालय में लगातार 10 वर्ष तक अधिवक्ता रहा हो

कार्यकाल

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु तक अपने पद पर बने रहते हैं.

court related questions and answers pdf, high court related questions and answers, high court mcq questions pdf
high court related questions and answers

त्यागपत्र एवं पद से हटाना

    ● न्यायाधीश अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को दे सकता है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को केवल संसद द्वारा महाभियोग जैसी निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से ही हटाया जा सकता है.


उच्च न्यायालय की शक्तियाँ एवं अधिकार

1. मूल अधिकारिता (Original Jurisdiction)

कुछ मामलों की सुनवाई सीधे उच्च न्यायालय में की जाती है, जैसे—

  • मौलिक अधिकारों से जुड़े मामले
  • रिट याचिकाएँ
  • कुछ दीवानी एवं संवैधानिक विवाद

यह भी पढें

1. भारतीय सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) MCQ in Hindi | gk pdf

2. भारतीय संसदीय समिति प्रणाली: टॉप 45 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (PDF)

3. Indian Prime Minister GK Questions in Hindi

4. राज्यसभा के 82 प्रश्न उत्तर (PDF)

5. Lok Sabha GK Questions in Hindi | लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो!

2. अपीलीय अधिकारिता (Appellate Jurisdiction)

जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों के निर्णयों के विरुद्ध अपील की सुनवाई उच्च न्यायालय करता है।


3. रिट जारी करने की शक्ति

अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालय पाँच प्रकार की रिट जारी कर सकता है—

  • बंदी प्रत्यक्षीकरण (Habeas Corpus)
  • परमादेश (Mandamus)
  • प्रतिषेध (Prohibition)
  • अधिकार-पृच्छा (Quo Warranto)
  • उत्प्रेषण (Certiorari)

4. पर्यवेक्षण की शक्ति

अनुच्छेद 227 के अनुसार उच्च न्यायालय अपने अधीन आने वाले सभी न्यायालयों एवं न्यायाधिकरणों की निगरानी करता है।


5. अभिलेख न्यायालय (Court of Record)

उच्च न्यायालय के निर्णय स्थायी अभिलेख माने जाते हैं। न्यायालय अपने अवमानना (Contempt of Court) के मामलों में दंड भी दे सकता है।


उच्च न्यायालय के प्रमुख कार्य

  • संविधान की रक्षा करना
  • नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा करना
  • अधीनस्थ न्यायालयों की निगरानी करना
  • अपीलों का निपटारा करना
  • रिट जारी करना
  • न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना

भारत में उच्च न्यायालयों की संख्या

वर्तमान में भारत में 25 उच्च न्यायालय हैं। कुछ उच्च न्यायालय एक से अधिक राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के लिए भी कार्य करते हैं।high court related questions and answers


उच्च न्यायालय का महत्व

उच्च न्यायालय राज्य की न्यायिक व्यवस्था का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है. यह नागरिकों के मौलिक एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा करता है, सरकार के कार्यों की वैधानिकता की समीक्षा करता है तथा न्यायपालिका की स्वतंत्रता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

 

high court related questions and answers 

 

Q 1. भारत का सबसे बड़ा उच्च न्यायालय है—
Ans. इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Q 2. भारत के किन दो संघशासित क्षेत्रों का अपना उच्च न्यायालय है?
Ans. दिल्ली एवं जम्मू-कश्मीर

Q 3. किन राज्यों में साझा उच्च न्यायालय है?
Ans. महाराष्ट्र व गोवा
(SSC 1999)

Q 4. भारत में उच्च न्यायालय सर्वप्रथम आरम्भ हुआ—
Ans. बम्बई, मद्रास व कलकत्ता में

Q 5. किसके अन्तर्गत कलकत्ता, मद्रास एवं बम्बई के उच्च न्यायालय स्थापित किये गये थे?
Ans. भारतीय उच्च न्यायालय अधिनियम, 1861
(RRB 2005)

Q 6. गोवा राज्य किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है?
Ans. बम्बई उच्च न्यायालय

Q 7. दादरा नागर हवेली एवं दमण व दीव किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में आता है?
Ans. बम्बई उच्च न्यायालय

Q 8. अंडमान व निकोबार द्वीप पर निम्नलिखित उच्च न्यायालयों में से किस एक का क्षेत्राधिकार है?
Ans. कलकत्ता
(UPPCS 2015)

Q 9. लक्षद्वीप के.शा.प्र. किस उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है?
Ans. केरल उच्च न्यायालय

Q 10. भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं?
Ans. 25

Q 11. देश के 25 उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कुल स्वीकृत संख्या कितनी है?
Ans. 1079

high court related questions and answers

Q 12. भारत के किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सबसे कम है?
Ans. सिक्किम उच्च न्यायालय

Q 13. भारत के किस उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या सबसे अधिक है?
Ans. इलाहाबाद उच्च न्यायालय

Q 14. भारत के 25 उच्च न्यायालयों में किसकी स्थापना सबसे बाद में हुई है?
Ans. आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

Q 15. बम्बई उच्च न्यायालय, कलकत्ता उच्च न्यायालय तथा मद्रास उच्च न्यायालय की स्थापना एक साथ हुई थी। इन उच्च न्यायालयों की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
Ans. 1862 ई.

 

court related questions and answers pdf in hindi 

 

Q 16. किस उच्च न्यायालय के सर्वाधिक स्थायी/अस्थायी खंडपीठ हैं?
Ans. गुवाहाटी उच्च न्यायालय

Q 17. भारत के किस संघशासित क्षेत्र का अपना उच्च न्यायालय है?
Ans. दिल्ली

Q 18. निम्नलिखित में से किस राज्य का अपना स्वयं का उच्च न्यायालय नहीं है?
Ans. नगालैंड

Also read 

​1. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liner GK)

2. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams

3. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar

4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना Objective Questions in Hindi

5. संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35) TOP 50 Questions | इससे बाहर कुछ नहीं आएगा!

Q 19. निम्नलिखित में से कौन-सा उच्च न्यायालय एक से अधिक राज्यों का उच्च न्यायालय है?
Ans. गुवाहाटी उच्च न्यायालय

Q 20. पटना उच्च न्यायालय की स्थापना कब हुई?
Ans. 1916 ई.
(BPSC 1994)

Q 21. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
Ans. बिलासपुर
(CDS 2004)

Q 22. उत्तराखंड उच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गई है?
Ans. नैनीताल

Q 23. झारखण्ड उच्च न्यायालय की स्थापना कहाँ की गई है?
Ans. राँची

Q 24. मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
Ans. जबलपुर
(RRB 2004)

Q 25. केरल का उच्च न्यायालय कहाँ स्थित है?
Ans. एर्नाकुलम
(RRB 2002)

Q 26. ओडिशा राज्य का उच्च न्यायालय कहाँ अवस्थित है?
Ans. कटक

Q 27. दो या अधिक राज्यों के लिए एक उच्च न्यायालय की स्थापना किसके द्वारा की जा सकती है?
Ans. संसद द्वारा पारित एक कानून द्वारा
(RRB 2005 NDA 2020)

Q 28. उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार को घटाने या बढ़ाने का अधिकार किसे है?
Ans. संसद

Q 29. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति
(SSC 2013)

Q 30. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति निम्न में से किससे परामर्श करता है?
Ans. उपर्युक्त सभी (सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश, संबंधित राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और संबंधित राज्य के राज्यपाल)
(UPSC 1987, RRB 2004)

 

high court gk questions and answers pdf 

 

Q 31. उच्च न्यायालय में बकाया कार्य को निपटाने के लिए राष्ट्रपति अपर न्यायाधीश की नियुक्ति अधिक-से-अधिक कितने समय के लिए कर सकता है?
Ans. 2 वर्ष

Q 32. उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के पद पर नियुक्त होने के लिए क्या अर्हतएँ होनी चाहिए?
Ans. उपर्युक्त सभी (वह भारत का नागरिक हो एवं उसकी आयु 62 वर्ष से कम हो, उसने भारत क्षेत्र में कोई न्यायिक पद धारण किया हो, तथा वह किसी उच्च न्यायालय का या दो या अधिक ऐसे न्यायालय में लगातार अधिवक्ता रहा हो)

Q 33. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद पर नियुक्त होने वाली प्रथम महिला कौन हैं?
Ans. अन्ना चण्डी

Q 34. भारत में उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला कौन है?
Ans. लीला सेठ
(SSC 2019)

Q 35. उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त कुल कितने न्यायाधीशों का प्रावधान संविधान में है?
Ans. कोई सीमा नहीं

Q 36. मौलिक अधिकारों को लागू करने अथवा अतिक्रमण करने के मामलों में उच्च न्यायालय निम्नलिखित में से किस प्रकार का आदेश जारी कर सकता है?
Ans. उपर्युक्त सभी (अधिकार पृच्छा, परमादेश व प्रतिषेध, बन्दी प्रत्यक्षीकरण व उत्प्रेषण लेख)

Q 37. बन्दी प्रत्यक्षीकरण याचिका के अतिरिक्त निम्नलिखित में से किस याचिका को उच्च न्यायालय जारी कर सकता है?
Ans. उपर्युक्त सभी (उत्प्रेषण, परमादेश, अधिकार पृच्छा)

Q 38. उच्च न्यायालय अपने अधीनस्थ न्यायालय या अर्द्धन्यायिक निकायों के विरुद्ध उत्प्रेषण रिट तब जारी कर सकता है—
Ans. उपर्युक्त सभी में (जब निर्णय या आदेश में कोई विधि संबंधी त्रुटि हो, नैसर्गिक न्याय के सिद्धान्त का उल्लंघन हुआ हो, या अधिकारिता के आधिक्य में कार्य किया गया हो)

Q 39. उच्च न्यायालय की परमादेश जारी करने की शक्ति के अन्तर्गत आते हैं—
Ans. उपर्युक्त सभी (संवैधानिक अधिकार, सांविधिक अधिकार, मौलिक अधिकार)

Q 40. उच्च न्यायालय को किसका अधीक्षण करने का अधिकार है?
Ans. अधीनस्थ न्यायालय

Q 41. भारत में उच्च न्यायालयों के संबंध में कथनों (1. देश में 25 उच्च न्यायालय हैं, और 4. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की उम्र तक पद धारित करते हैं) में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
Ans. 1 और 4

Q 42. निम्न उच्च न्यायालयों में से कौन एक से अधिक राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश के लिए है?
Ans. गुवाहाटी
(BPSC 1992)

Q 43. निम्न में से कौन सा कथन उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज के विषय में सही है?
Ans. वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर सकता है।
(UPSC 1985)

Q 44. सबसे पहले किस उच्च न्यायालय ने घोषणा की थी कि बंद असंवैधानिक है?
Ans. केरल उच्च न्यायालय
(SSC 2013)

Q 45. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का—
Ans. राष्ट्रपति के द्वारा नियुक्ति होती है

 

high court se sambandhit prashn uttar 

 

Q 46. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश किसके समक्ष अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेता है?
Ans. राज्यपाल

Q 47. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र किसको देता है?
Ans. राष्ट्रपति

Q 48. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के आचरण पर बहस कहां की जा सकती है?
Ans. इनमें से कहीं नहीं (न संसद में, न विधानसभा में)
(RRB 2003)

Q 49. किसी न्यायाधीश को एक उच्च न्यायालय से दूसरे में स्थानान्तरित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसको है?
Ans. भारत के राष्ट्रपति
(SSC 2002, 2004)

Q 50. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को कौन हटा सकता है?
Ans. विशेष बहुमत से पारित संसद के प्रस्ताव पर राष्ट्रपति
(SSC 2013)

high court related questions and answers

Q 51. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को उसके पद से केवल किन प्रमाणित आधारों पर हटाया जा सकता है?
Ans. उपर्युक्त दोनों (कदाचार एवं असमर्थता)

Q 52. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के सेवानिवृत्ति की अधिकतम उम्र सीमा क्या है?
Ans. 62 वर्ष
(RRB 2006)

Q 53. उच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश को प्रतिमाह क्रमशः कितना वेतन मिलता है?
Ans. ₹ 2,50,000; ₹ 2,25,000

Q 54. किसी राज्य के उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन तथा भत्ते निम्नलिखित में से कौन सी निधि पर भारित होते हैं?
Ans. संबंधित राज्य की संचित निधि
(UPSC 2000, 2002; CDS 2006)

Q 55. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति और अन्य न्यायाधीश कितनी आयु तक पद पर बने रहते हैं?
Ans. 62 वर्ष
(SSC 2013)

Q 56. उच्च न्यायालय के किसी न्यायाधीश की आयु के बारे में उत्पन्न किसी प्रश्न का विनिश्चय कौन करता है?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से राष्ट्रपति

Q 57. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन में कब कमी की जा सकती है?
Ans. वित्तीय आपातकाल में

Q 58. बम्बई उच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत कौन-से राज्य/संघशासित क्षेत्र आते हैं? (1. महाराष्ट्र, 2. गोवा, 3. दादरा नागर हवेली एवं दमण व दीव)
Ans. 1, 2 एवं 3

Q 59. एक उच्च न्यायालय का न्यायाधीश अपना त्यागपत्र संबोधित करता है—
Ans. राष्ट्रपति को
(BPSC 2008)

Q 60. भारत में चलित न्यायालय (Mobile Court) इनका मानसपुंज है—
Ans. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
(BPSC 2008)

 

उच्च न्यायालय से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न 

 

Q 61. विधि आयोग के किस अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में समर्थन किया है कि “प्रत्येक उच्च न्यायालय के एक-तिहाई न्यायाधीश दूसरे राज्य से होने चाहिए?”
Ans. न्यायाधीश एच. आर. खन्ना
(JPSC 2013)

Q 62. भारत के कितने उच्च न्यायालयों की अधिकारिता में एक से अधिक राज्य हैं (संघ राज्य क्षेत्र शामिल नहीं)?
Ans. 3

Q 63. दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (कथन 1: भारत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को हटाने के लिए रीति उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों को हटाने की रीति के समान है।)
Ans. केवल 1
(UPSC 2007)

Q 64. दिए गए वक्तव्यों (कथन A: भारत में प्रत्येक राज्य के राज्य क्षेत्र में एक उच्च न्यायालय विद्यमान है। कारण R: भारत के संविधान में यह प्रावधान है कि प्रत्येक राज्य में एक उच्च न्यायालय हो।) में से कौन-सा सही है?
Ans. A गलत है, परन्तु R सही है
(UPSC 2006)

Q 65. दिल्ली उच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश कौन थी?
Ans. लीला सेठ
(SSC 2019)

Q 66. आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय कब से अस्तित्व में आया?
Ans. 1 जनवरी, 2019

Q 67. आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय स्थित है—
Ans. अमरावती

Q 68. भारत के कितने संघशासित क्षेत्रों का अपना उच्च न्यायालय है?
Ans. 2

Q 69. निम्नलिखित में से क्या उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय दोनों की अधिकारिता के अधीन आता है?
Ans. मूल अधिकारों का संरक्षण
(SSC 2015)

Q 70. भारत का 25 वां उच्च न्यायालय है—
Ans. आन्ध्र प्रदेश उच्च न्यायालय

Q 71. दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
Ans. न ही 1 तथा न ही 2
(UPSC 2006)

Q 72. संविधान के अनुच्छेद 226 के अन्तर्गत उच्च न्यायालय द्वारा दिया गया निर्देश परिवर्तित किया जा सकता है—
Ans. उपर्युक्त किसी के द्वारा नहीं
(UPPCS 2006)

Q 73. उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनने के लिए कम-से-कम कितने वर्ष की उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के रूप में वकालत का अनुभव होना चाहिए?
Ans. 10 वर्ष
(SSC 2015)

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य
  • सर्वोच्च न्यायालय के बाद दूसरा सर्वोच्च न्यायालय – उच्च न्यायालय
  • संबंधित अनुच्छेद – 214 से 231
  • न्यायाधीशों की नियुक्ति – राष्ट्रपति
  • सेवानिवृत्ति की आयु – 62 वर्ष
  • रिट जारी करने की शक्ति – अनुच्छेद 226
  • अधीनस्थ न्यायालयों पर नियंत्रण – अनुच्छेद 227
  • अभिलेख न्यायालय – अनुच्छेद 215
  • वर्तमान में भारत में उच्च न्यायालय – 25

निष्कर्ष

      उच्च न्यायालय भारतीय न्यायपालिका ( high court related questions and answers ) का अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है. यह न केवल राज्य स्तर पर न्याय प्रदान करता है, बल्कि संविधान की रक्षा, नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा तथा अधीनस्थ न्यायालयों की निगरानी भी करता है.

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसके संवैधानिक अनुच्छेद, न्यायाधीशों की नियुक्ति, शक्तियाँ, अधिकार तथा महत्वपूर्ण तथ्यों का नियमित अध्ययन करना आवश्यक है.

तो दोस्तों आज हमने बात की है उच्च न्यायालय से संबंधित 73 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर ( high court related questions and answers ) के बारे में

धन्यवाद

Leave a Comment