भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल सम्पूर्ण जानकारी

Rivers of India in Hindi. भारत नदियों का देश है. यहाँ की नदियाँ केवल जल का स्रोत ही नहीं हैं, बल्कि कृषि, पेयजल, जलविद्युत, उद्योग, परिवहन तथा धार्मिक आस्था का भी प्रमुख आधार हैं.

प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंक, पुलिस, REET, CTET, राजस्थान GK, पटवारी एवं अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं में भारत की प्रमुख नदियों और उनके उद्गम स्थलों से जुड़े प्रश्न बार-बार पूछे जाते हैं.

इस लेख में आपको भारत की प्रमुख नदियों (Rivers of India in Hindi) और उनके उद्गम स्थल, उनके प्रवाह क्षेत्र, लंबाई, सहायक नदियाँ तथा  महत्वपूर्ण तथ्य और भारत की नदियों से संबंधित प्रश्न उत्तर सरल भाषा में मिलेंगे.

 

भारत की प्रमुख नदियाँ क्या हैं?

 

भारत में सैकड़ों नदियां बहती हैं, लेकिन कुछ नदियाँ अपने विशाल प्रवाह क्षेत्र, आर्थिक महत्व और सांस्कृतिक महत्व के कारण प्रमुख मानी जाती हैं. इनमें गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र, सिंधु, गोदावरी, कृष्णा, नर्मदा, कावेरी, तापी और महानदी प्रमुख हैं।

 

भारत की प्रमुख नदियाँ एवं उनके उद्गम स्थल

 

नदी          उद्गम स्थल         गिरती है

गंगा — गंगोत्री ग्लेशियर (गोमुख), उत्तराखंड — बंगाल की खाड़ी

यमुना — यमुनोत्री ग्लेशियर, उत्तराखंड — प्रयागराज में गंगा

ब्रह्मपुत्र — मानसरोवर के निकट अंगसी ग्लेशियर, तिब्बत —  बंगाल की खाड़ी

सिंधु — मानसरोवर क्षेत्र, तिब्बत — अरब सागर

नर्मदा — अमरकंटक, मध्य प्रदेश — अरब सागर

तापी – मुलताई, मध्य प्रदेश — अरब सागर

गोदावरी — त्र्यंबकेश्वर, नासिक (महाराष्ट्र) — बंगाल की खाड़ी

कृष्णा — महाबलेश्वर, महाराष्ट्र — बंगाल की खाड़ी

कावेरी — तालकावेरी, कर्नाटक — बंगाल की खाड़ी

महानदी — सिहावा पहाड़ियाँ, छत्तीसगढ़ — बंगाल की खाड़ी

 

भारत की प्रमुख नदियों का संक्षिप्त परिचय

 

1. गंगा नदी

गंगा भारत की सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण नदी है. इसका उद्गम उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर (गोमुख) से होता है. इसकी कुल लंबाई लगभग 2525 किमी है, यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है.

मुख्य सहायक नदियाँ:— यमुना, घाघरा, गंडक, कोसी, सोन

 

2. यमुना नदी

यमुना का उद्गम यमुनोत्री ग्लेशियर से होता है. यह दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर बहती हुई प्रयागराज में गंगा से मिलती है.

मुख्य सहायक नदियाँ:— चंबल, बेतवा, केन, सिंध

 

3. ब्रह्मपुत्र नदी

ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत में अंगसी ग्लेशियर के पास माना जाता है. भारत में यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है और असम से होकर बहती है.

विशेषता:— भारत की सबसे अधिक जल प्रवाह वाली नदी है.

 

4. सिंधु नदी

सिंधु नदी का उद्गम तिब्बत के मानसरोवर क्षेत्र के निकट होता है. यह लद्दाख से होकर पाकिस्तान में प्रवेश करती है और अंततः अरब सागर में गिरती है.

river related questions pdf , river se related question in hindi , river related questions in hindi, nadiyon se sambandhit prashn , bharat ki nadiyon se sambandhit question ,nadiyon se sambandhit question, भारत की नदियाँ प्रश्न, भारत की प्रमुख नदियाँ PDF , सिंधु नदी से संबंधित प्रश्न , भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल Trick ,गंगा नदी पर प्रश्न उत्तर , राजस्थान की नदियों से संबंधित प्रश्न , भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न, नदी से संबंधित प्रश्न PDF , भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf ,भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न,Rivers of India in Hindi
Rivers of India in Hindi

 

5. नर्मदा नदी

नर्मदा का उद्गम मध्य प्रदेश के अमरकंटक से होता है। यह भारत की प्रमुख पश्चिमवाहिनी नदी है.

 

6. तापी नदी

तापी का उद्गम मुलताई (मध्य प्रदेश) से होता है। यह महाराष्ट्र और गुजरात से होकर अरब सागर में मिलती है.

 

7. गोदावरी नदी

गोदावरी को दक्षिण गंगा कहा जाता है, इसका उद्गम महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से होता है.

 

8. कृष्णा नदी

कृष्णा नदी का उद्गम महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से होता है. यह महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है.

 

9. कावेरी नदी

कावेरी नदी का उद्गम कर्नाटक के तालकावेरी से होता है. यह दक्षिण भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है.

 

10. महानदी

महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ की सिहावा पहाड़ियों से होता है। यह ओडिशा में विशाल डेल्टा बनाती है.

 

परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण तथ्य

भारत की सबसे लंबी नदी – गंगा

दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी – गोदावरी

भारत की सबसे अधिक जल प्रवाह वाली नदी – ब्रह्मपुत्र

पश्चिम की ओर बहने वाली प्रमुख नदी – नर्मदा

दक्षिण गंगा – गोदावरी

गंगा और यमुना का संगम – प्रयागराज

नर्मदा का उद्गम – अमरकंटक

कावेरी का उद्गम – तालकावेरी

कृष्णा का उद्गम – महाबलेश्वर

तापी का उद्गम – मुलताई

 

भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

 

Q 1. अमरकंटक पठार से निकलने वाली तथा अलग-अलग दिशाओं में बहती है दो प्रमुख नदियां कौन-सी हैं?
Ans. नर्मदा और सोन

Q 2. तवा किसकी सहायक नदी है?
Ans. नर्मदा

Q 3. प्रारंभ में किस नदी को ‘अरुण नदी’ के नाम से जाना जाता है?
Ans. कोसी

Q 4. किस नदी को ‘ओडिशा का शोक’ कहा जाता है?
Ans. महानदी

Q 5. इन्दौर के समीप स्थित जनापाव पहाड़ी किस नदी का स्रोत है?
Ans. चम्बल नदी का (UPPCS 2013)

यह भी पढें

1. भूकंप क्या होता है? कारण, तीव्रता, प्रभाव और बचाव के उपाय | Earthquake in Hindi

​2. विश्व की प्रमुख झीलें: 33 महत्वपूर्ण One Liners (विगत वर्षों के प्रश्न)

3. भूगोल GK: Prithvi Ki Aantarik Sanrachna: पृथ्वी की आंतरिक संरचना से जुड़े 48 महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न

4. चट्टान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर | Rocks Question Answer in Hindi

5. भूगोल के 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: SSC, UPSC और State परीक्षाओं के लिए

Q 6. भारत की ‘लवण नदी’ के नाम से कौन-सी नदी जानी जाती है?
Ans. लूनी

Q 7. कौन-सी नदी भेड़ाघाट के समीप कपिलधारा जलप्रपात का निर्माण करती है?
Ans. नर्मदा

Q 8. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करती है?
Ans. नर्मदा

Q 9. प्रायद्वीपीय भारत की नदियों में से कौन-सी नदी शेष तीन (कावेरी, कृष्णा, गोदावरी) से विशिष्ट रूप से भिन्न है?
Ans. नर्मदा

Q 10. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी एश्चुअरी (ज्वारनदमुख) नहीं बनाती है?
Ans. महानदी

Q 11. भारत की निम्न नदियों में से कौन-सी डेल्टा नहीं बनाती है?
Ans. ताप्ती (SSC 2011)

Q 12. क्षिप्रा नदी किसकी सहायक नदी है?
Ans. चम्बल

Q 13. कौन-सी नदी अमरकंटक के पठार से नहीं निकलती है?
Ans. गोदावरी

Q 14. महानदी, नर्मदा तथा सोन नदियाँ कहाँ से निकलती है?
Ans. अमरकंटक पहाड़ी से

Q 15. कौन-सा नदी युग्म ज्वारनदमुख (Estuary) का निर्माण करता है?
Ans. नर्मदा एवं तापी

Q 16. कौन-सी नदी भ्रंश घाटी (Rift Valley) से होकर बहती है?
Ans. नर्मदा (UPPCS 2013)

Q 17. किस नदी के मुहाने पर डेल्टा नहीं बनता है?
Ans. तापी (RRB 2005)

Q 18. दक्षिण भारत के पठारी प्रदेश को कौन-सी नदी दो भागों में विभाजित करती है?
Ans. नर्मदा

Q 19. दक्षिण भारत की नदियों में सबसे लम्बी नदी कौन-सी है?
Ans. गोदावरी (RRB 2005)

Q 20. किस नदी को ‘वृद्ध गंगा’ के नाम से जाना जाता है?
Ans. गोदावरी

 

river related questions in hindi

 

Q 21. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
Ans. त्र्यंबक गाँव

Q 22. river related questions pdf | nadiyon se sambandhit question – हिमालय पार की नदियाँ कौन-सी हैं?
Ans. ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलज

Q 23. नदियों की लम्बाई का सही अवरोही क्रम (घटता क्रम) कौन-सा है?
Ans. ब्रह्मपुत्र – गंगा – गोदावरी – नर्मदा

Q 24. भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
Ans. गंगा (SSC 2019)

Q 25. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. पद्मा (SSC 2019)

Q 26. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है?
Ans. मेघना

 

river related questions pdf , river se related question in hindi , river related questions in hindi, nadiyon se sambandhit prashn , bharat ki nadiyon se sambandhit question ,nadiyon se sambandhit question, भारत की नदियाँ प्रश्न, भारत की प्रमुख नदियाँ PDF , सिंधु नदी से संबंधित प्रश्न , भारत की प्रमुख नदियाँ और उनके उद्गम स्थल Trick ,गंगा नदी पर प्रश्न उत्तर , राजस्थान की नदियों से संबंधित प्रश्न , भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न, नदी से संबंधित प्रश्न PDF , भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf ,भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न Rivers of India in Hindi
Rivers of India in Hindi

 

Q 27. भारत की सबसे अधिक नौगम्य (Navigable) दो नदियाँ कौन-सी हैं?
Ans. गंगा और ब्रह्मपुत्र

Q 28. कौन-सी नदी अमरकंटक पठार से निकलकर सीधे गंगा में आकर मिलती है?
Ans. सोन (CDS 2020)

Q 29. सुन्दरवन का डेल्टा कौन-सी नदियाँ बनाती हैं?
Ans. गंगा-ब्रह्मपुत्र

Q 30. गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों का उद्गम स्थान क्रमशः कहाँ स्थित है?
Ans. उत्तराखंड तथा तिब्बत में

Q 31. किस प्रमुख नदी का उद्गम भारत में नहीं है?
Ans. ब्रह्मपुत्र

Q 32. तिब्बत में बहने वाली नदी सांगपो किस राज्य से होकर भारत में प्रवेश करती है?
Ans. अरुणाचल प्रदेश

Q 33. कौन-सी नदी नामचाबारवा में U-टर्न लेती है और भारत में प्रविष्ट होती है?
Ans. ब्रह्मपुत्र (CDS 2019)

Q 34. तिब्बत में मानसरोवर झील के पास किन नदियों का उद्गम स्रोत स्थित है?
Ans. सिन्धु, सतलज और ब्रह्मपुत्र (इनमें से सभी) (BPSC 1994)

Q 35. विश्व का सबसे बड़ा माजुली नदी द्वीप किस नदी में स्थित है?
Ans. ब्रह्मपुत्र (SSC 2020)

Q 36. अमरकंटक से निकलने वाली कौन-सी नदी दक्षिण से उत्तर की ओर प्रवाहित होकर गंगा में मिलती है?
Ans. बेतवा

Q 37. किसे ‘बिहार का दुःख’ (Sorrow of Bihar) कहा जाता है?
Ans. कोसी (SSC 2019)

Q 38. कौन-सी एक नदी papaya पार (Trans-Himalayan) नदी है?
Ans. सतलज (SSC 2012; UPPCS 2020)

Q 39. भारतीय नदियों में से कौन एक ‘विनाशक नदी’ कहलाती है?
Ans. कोसी

 

Rivers of India in Hindi

 

Q 40. कौन-सी नदी ‘बंगाल का शोक’ कहलाती है?
Ans. दामोदर

Q 41. कौन-सी नदी अपने भ्रंश घाटी प्रवाह के लिए प्रसिद्ध है?
Ans. दामोदर (UPPCS 2019)

Q 42. वह नदी कौन-सी है जो एक विभ्रंश-घाटी (Rift Valley) से होकर बहती है?
Ans. नर्मदा (SSC 2003)

Q 43. भारत की सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन-सी है?
Ans. गोदावरी (SSC 2019)

Q 44. वह नदी कौन-सी है जिसका उद्गम भारतीय राज्य क्षेत्र में नहीं है (तिब्बत में है)?
Ans. घाघरा (SSC 2004)

Q 45. वह नदी कौन-सी है जिसका उद्गम भारतीय क्षेत्र में नहीं है?
Ans. ब्रह्मपुत्र (SSC 2004)

Q 46. किस नदी का उद्गम भारत में नहीं है?
Ans. सतलज (BSSC 2016)

Q 47. नर्मदा नदी के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
Ans. इसके किनारे प्रसिद्ध महाकालेश्वर मन्दिर है (RRB 2003)

Q 48. कौन-सी नदी कृष्णा नदी की सहायक नदी नहीं है?
Ans. अमरावती (RRB 2002)

Q 49. इनमें से कौन-सी नदी कच्छ के रण में विलीन/समाहित होती है?
Ans. लूनी (BSSC 2014)

Q 50. गंगा की सहायक नदियों में से कौन-सी नदी उत्तर की ओर प्रवाहित होती है?
Ans. सोन (BSSC 2016)

Q 51. भारत में डेल्टा बनाने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-सी हैं?
Ans. कावेरी, गंगा, महानदी (DMRC 2002)

Q 52. भागीरथी और अलकनंदा गंगा में कहाँ पर मिलती हैं?
Ans. देवप्रयाग (SSC 2015)

Q 53. सुंदरवन डेल्टा का निर्माण करने वाली नदियाँ हैं—
Ans. गंगा और ब्रह्मपुत्र (MPPSC 2014)

Q 54. सिन्धु नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
Ans. मानसरोवर झील के पास (RRB 2003)

Q 55. गोदावरी नदी किन राज्यों से होकर बहती है?
Ans. महाराष्ट्र, तेलंगाना व आन्ध्र प्रदेश (RRB 2003)

यह भी पढें

1. ब्रह्मांड और सौरमंडल के टॉप 107 प्रश्न: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों का पूरा निचोड़

2. सौरमंडल के 104 अति महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर परीक्षा में पूछे जाते हैं

3. Top 100 GK Questions in Hindi 2026 | Important GK for SSC, UPSC

4. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams

Q 56. कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय पठार के उपांत (Edges) से नहीं निकली है?
Ans. यमुना (RRB 2003)

Q 57. कौन-सी पश्चिम वाहिनी नदी विंध्याचल और सतपुड़ा दो पर्वत श्रेणियों के बीच बहती है?
Ans. नर्मदा (UPPCS 2012)

Q 58. वैनगंगा तथा पैनगंगा किसकी सहायक नदियाँ हैं?
Ans. गोदावरी

Q 59. भारत की सबसे लम्बी नदी कौन-सी है जिसका उद्गम तथा मुहाना दोनों भारतीय क्षेत्र में स्थित है?
Ans. गोदावरी

Q 60. कावेरी नदी का उद्गम स्रोत कहाँ है?
Ans. ब्रह्मगिरि पहाड़ियाँ (UPPCS 2013)

Q 61. कावेरी नदी कहाँ गिरती है?
Ans. बंगाल की खाड़ी में (RRB 2002)

Q 62. कावेरी नदी जल विवाद मुख्यतः किन दो राज्यों के मध्य है?
Ans. कर्नाटक तथा तमिलनाडु (BPSC 1998)

Q 63. किस नदी को उसकी पवित्रता के कारण ‘दक्षिणी भारत की गंगा’ कहा जाता है?
Ans. कावेरी

 

भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

 

Q 64. कृष्णा नदी का उद्गम स्थल किसके समीप स्थित है?
Ans. महाबलेश्वर

Q 65. पंचगंगा तथा दूधगंगा किसकी सहायक नदियाँ हैं?
Ans. कृष्णा

Q 66. कौन-सी दो नदियाँ अमरकंटक से उद्गमित होती हैं?
Ans. नर्मदा व सोन (BSSC 2016)

Rivers of India in Hindi

Q 67. दामोदर नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. छोटानागपुर पठार से (BPSC 1994)

Q 68. निम्नलिखित में से कौन-सी भूमिबन्धित (Landlocked) नदी है?
Ans. लूनी (BPSC 1995)

Q 69. भारत की सबसे बड़ी वाह नदी कौन-सी है?
Ans. गंगा (BPSC 1995)

Q 70. विश्व का वृहत्तम (सबसे बड़ा) डेल्टा किसके द्वारा निर्मित होता है?
Ans. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा (BPSC 1996)

Q 71. बिहार में बहने वाली नदियों में किसका उद्गम अमरकंटक में है?
Ans. सोन (BSSC 2015)

Q 72. मानस किस नदी की उपनदी (सहायक नदी) है?
Ans. ब्रह्मपुत्र (BPSC 2001)

Q 73. कौन-सी नदी भ्रंश द्रोणी (Rift Valley) से होकर बहती है?
Ans. नर्मदा (BPSC 2001)

Q 74. कौन-सी नदी जबलपुर के निकट धुआँधार जलप्रपात का निर्माण करती है?
Ans. नर्मदा (SSC 2020)

Q 75. भारतीय नदियों में से किसने सबसे अधिक बार अपना पथ परिवर्तन किया है?
Ans. कोसी नदी (BPSC 2001)

 

Rivers of India in Hindi
Rivers of India in Hindi

 

Q 76. नदियों तथा सहायक नदियों का कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
Ans. गंगा – पेनगंगा (NDA 2017)

Q 77. कौन-सी नदी सिन्धु नदी की सहायक नदी नहीं है?
Ans. तवी (NDA 2018)

Q 78. सतलज नदी का उद्गम कहाँ है?
Ans. इनमें से कहीं भी नहीं (तिब्बत में है) (SSC 2011)

Q 79. नदियों के संबंध में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
Ans. कावेरी का उद्गम आन्ध्र प्रदेश में है (BSSC 2011)

Q 80. सिन्धु नदी का उद्गम कहाँ से होता है?
Ans. कैलाश पर्वतमाला से (SSC 2011)

Q 81. bharat ki nadiyon se sambandhit question | भारत की नदियाँ प्रश्न – कौन-सी नदी मध्य प्रदेश से निकलती है और खम्भात की खाड़ी में गिरती है?
Ans. mahi नदी (RAS/ RTS 2012)

Q 82. भागीरथी नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. गोमुख से (CGPSC 2012)

Rivers of India in Hindi

Q 83. गंगा और ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा बांग्लादेश में किस नाम से जानी जाती है?
Ans. मेघना (SSC 2017)

Q 84. कौन-सी नदी चम्बल नदी में नहीं मिलती है?
Ans. बेतवा (MPPSC 2018)

Q 85. किस नदी को ‘दक्षिण भारत की गंगा’ कहा जाता है?
Ans. गोदावरी (UPPCS 2014)

Q 86. भारत की ‘गण्डक’ नामक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है?
Ans. नारायणी (SSC 2017)

Q 87. निम्नलिखित में से कौन-सी पूर्व दिशा में बहने वाली नदी है?
Ans. ब्राह्मणी (SSC 2020)

Q 88. कौन-सी नदी ओडिशा में अपना डेल्टा बनाती है?
Ans. महानदी (UPPCS 2014)

Q 89. दूधगंगा नदी किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में अवस्थित है?
Ans. जम्मू एवं कश्मीर (UPPCS 2015)

Q 90. अंतःस्थलीय अपवहन नदी का उदाहरण कौन-सा है?
Ans. घग्घर (MPPSC 2014)

Q 91. दिए गए विकल्पों में से भारत की सबसे लंबी नदी कौन-सी है?
Ans. गोदावरी (UPPCS 2015)

Q 92. बिहार में बहने वाली नदियों में किसका उद्गम अमरकंटक में है?
Ans. सोन (BSSC 2014)

Q 93. भारत में सबसे ऊँची ज्वारीय ज्वारभित्ति (Tidal Bore) वाली नदी कौन-सी है?
Ans. हुगली (NDA 2011)

Q 94. बेतवा नदी किस नदी में जाकर मिलती है?
Ans. यमुना से (UPPCS 2014)

Q 95. कौन-सी नदी अपने मार्ग में परिवर्तन करने के लिए कुख्यात है?
Ans. कोसी (UPPCS 2013)

 

भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf

 

Q 96. भारत में सबसे बड़ा नदी मुख किस नदी के मुख पर है?
Ans. हुगली (RRB 2004)

Q 97. किस नदी का उद्गम मध्य प्रदेश से होता है?
Ans. तापी (SSC 2019)

Q 98. कौन-सी नदी हिमालय अपवाह तंत्र का हिस्सा नहीं है?
Ans. गोदावरी (SSC 2019)

Rivers of India in Hindi

Q 99. कौन-सी नदी अंततः अरब सागर में गिरती है?
Ans. नर्मदा (SSC 2014)

Q 100. कौन-सी नदी समुद्र में नहीं बहती (स्थल में विलीन होती है)?
Ans. बनास (SSC 2019)

Q 101. भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf | भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न – किस नदी का उद्गम नेपाल में है और वह गंगा नदी में आकर मिलती है?
Ans. कोसी (SSC 2017)

Q 102. कौन-सी नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ियों से निकलती है?
Ans. नर्मदा (SSC 2019)

Q 103. भारत में ‘यरलूंग जंगबो नदी’ को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. ब्रह्मपुत्र (BPSC 2014)

Q 104. कौन-सी नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं?
Ans. गंगा, ब्रह्मपुत्र, गोदावरी तथा महानदी, कृष्णा, कावेरी (दोनों a और b) (BPSC 2014)

Q 105. मुसी तथा भीमा किस नदी की सहायक नदियाँ हैं?
Ans. कृष्णा (SSC 2019)

Q 106. भारत की निम्नलिखित नदियों में से किसे ‘जैविक मरुस्थल’ कहते हैं?
Ans. दामोदर (UPPCS 2014)

Q 107. गंगा नदी का उद्गम गंगोत्री ग्लेशियर से होता है और यह कहाँ समाप्त होती है?
Ans. बंगाल की खाड़ी (SSC 2019)

Q 108. कौन-सी नदी यमुना नदी में नहीं मिलती है?
Ans. सोन (MPPSC 2008)

Q 109. अलकनंदा के साथ वह कौन-सी नदी है, जिसके संगम पर रूद्रप्रयाग स्थित है?
Ans. मन्दाकिनी (NDA 2017)

Q 110. निम्न नदियों में से किसका सर्वाधिक बड़ा जल ग्रहण क्षेत्र है?
Ans. गोदावरी (UPPCS 2009)

Q 111. कौन-सी एक नदी कावेरी नदी की सहायक नदी नहीं है?
Ans. इन्द्रावती (NDA 2018)

Q 112. तिब्बत से निकलने वाली वह कौन-सी नदी है, जो अरुणाचल प्रदेश से होकर भारत में प्रवेश करती है?
Ans. ब्रह्मपुत्र नदी (SSC 2020)

Rivers of India in Hindi

Q 113. कौन-सी नदी ब्रह्मपुत्र नदी की सहायक नदी नहीं है?
Ans. महानंदा नदी (NDA 2021)

Q 114. व्यास नदी जो हिमाचल और पंजाब से होकर बहती है, किस नदी से मिलती है?
Ans. सतलज (NDA 2021)

Q 115. सतलज नदी किस दर्रे से होकर भारत में प्रवेश करती है?
Ans. शिपकी ला (SSC 2020)

Q 116. पूर्वोत्तर भारत से निकलने वाली सबसे लम्बी नदी ‘सुरमा’ किस देश में बहती है?
Ans. बांग्लादेश (SSC 2020)

Q 117. तापी नदी किस राज्य में प्रवाहित नहीं होती है?
Ans. राजस्थान (SSC 2020)

Q 118. कौन-सी नदी पश्चिम में बहने वाली नदी नहीं है?
Ans. वैतरणी (SSC 2020)

Q 119. ‘बेतवा’ नदी कहाँ से निकलती है?
Ans. विन्ध्यन पहाड़ियों से (MPPSC 2020)

Q 120. भारत की कौन-सी नदी कर्क रेखा को दो बार पार करती है?
Ans. माही (UP RO/ARO 2020)

Q 121. भारत की नदियों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न | गंगा नदी से संबंधित प्रश्न – यमुना की सहायक नदियों चम्बल, सिन्ध, बेतवा और केन का पश्चिम से पूर्व की ओर सही क्रम क्या है?
Ans. चम्बल, सिन्ध, बेतवा और केन (4, 3, 1 और 2) (UPPCS 2020)

Q 122. कौन-सी नदी विन्ध्य-सतपुड़ा पर्वत श्रेणियों के बीच से होकर बहती है?
Ans. नर्मदा (SSC 2014)

Q 123. पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों का उनके नदी-बेसिन के घटते आकार के आधार पर सही अनुक्रम क्या है?
Ans. नर्मदा – तापी – माही – साबरमती

Q 124. भारत और नेपाल के मध्य कौन-सी नदी सीमा बनाती है?
Ans. काली (UKPCS 2016)

Q 125. भारतीय नदियों के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
Ans. हिमालयी नदियाँ बहुत छोटे डेल्टा का गठन करती हैं (RRB NTPC 2016)

Q 126. दिबांग, कमेंग और लोहित में से कौन-सी ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियाँ हैं?
Ans. 1, 2 और 3 (ये तीनों ही सहायक नदियाँ हैं) (UPSC 2016)

Q 127. कालिंदी किस नदी का दूसरा नाम है?
Ans. यमुना (RRB 2016)

Q 128. केन नदी किसकी सहायक नदी है?
Ans. यमुना (SSC 2017)

Q 129. भारत और बांग्लादेश के बीच किस नदी के जल बँटवारे को लेकर विवाद है?
Ans. तिस्ता (SSC 2017)

Q 130. किस नदी की घाटी गहरी खड्डभूमि (Ravines) के लिए विख्यात है?
Ans. चंबल (MPPSC 2019)

Q 131. किस नदी के ऊपरी मार्ग में मीठा पानी परंतु निचले भाग में खारे जल का प्रवाह मिलता है?
Ans. लूनी (UPPCS 2019)

 

निष्कर्ष

भारत की प्रमुख नदियाँ देश ( Rivers of India in Hindi ) की जीवनरेखा हैं. इनके उद्गम स्थल, प्रवाह क्षेत्र और विशेषताएँ न केवल भूगोल की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी इनसे प्रश्न पूछे जाते हैं. यदि आप इस विषय का नियमित अध्ययन करते हैं और दी गई सूची का अभ्यास करते हैं, तो परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं.

      Gk pdf पर आपको भारत की प्रमुख नदियों से संबंधित MCQ, PDF Notes, One-Liner GK तथा नवीनतम अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध होगी.

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे ब्लॉग gk pdf पर पब्लिश की गई ब्लॉग पोस्ट Rivers of India in Hindi आपको पसंद आई होगी. अगर आपको हमारी यह जानकारी Rivers of India in Hindi , nadiyon se sambandhit prashn पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों 👬  और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें.

Leave a Comment