1. केंद्रीय मंत्रिपरिषद का गठन
अनुच्छेद 74 के अनुसार, राष्ट्रपति को सहायता और सलाह देने के लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक मंत्रिपरिषद होगी. राष्ट्रपति सामान्यतः मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करते हैं. प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करते हैं तथा अन्य मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह पर करते हैं.
मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति दिलाते हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है.
2. मंत्रिपरिषद की संरचना
केंद्रीय मंत्रिपरिषद में सामान्यतः निम्नलिखित प्रकार के मंत्री होते हैं—
(1) कैबिनेट मंत्री
ये सरकार के महत्वपूर्ण मंत्रालयों का संचालन करते हैं तथा कैबिनेट की बैठकों में भाग लेते हैं. Government की प्रमुख नीतियों और निर्णयों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
(2) राज्य मंत्री
ये स्वतंत्र प्रभार वाले या किसी कैबिनेट मंत्री के अधीन मंत्रालयों का कार्य संभाल सकते हैं। स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री को संबंधित विषयों पर स्वतंत्र जिम्मेदारी दी जाती है.
(3) उपमंत्री
संविधान में उपमंत्री का अलग से उल्लेख नहीं है, लेकिन पूर्व में इस प्रकार के मंत्री रहे हैं। वर्तमान में केंद्रीय मंत्रिपरिषद में मुख्यतः कैबिनेट मंत्री और राज्य मंत्री होते हैं।
3. प्रधानमंत्री की भूमिका
प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख होते हैं। वे मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण करते हैं, मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता करते हैं और राष्ट्रपति तथा मंत्रिपरिषद के बीच संपर्क का कार्य करते हैं. प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति मंत्रियों को नियुक्त करते हैं तथा उनके पद से हटने की प्रक्रिया भी प्रधानमंत्री की भूमिका से जुड़ी होती है।
4. सामूहिक उत्तरदायित्व
अनुच्छेद 75(3) के अनुसार, मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है. इसका अर्थ है कि सभी मंत्री सरकार के निर्णयों के लिए सामूहिक रूप से जिम्मेदार होते हैं. यदि लोकसभा में सरकार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो जाता है, तो पूरी मंत्रिपरिषद को इस्तीफा देना पड़ता है.
5. मंत्रियों की संख्या और कार्यकाल
अनुच्छेद 75(1A) के अनुसार, केंद्रीय मंत्रिपरिषद (Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi) में प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा के कुल सदस्यों की संख्या के 15% से अधिक नहीं हो सकती हैं. मंत्रियों का कार्यकाल राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत होता है, लेकिन व्यवहार में वे प्रधानमंत्री के नेतृत्व और लोकसभा के बहुमत के समर्थन पर निर्भर रहते हैं।
6. केंद्रीय मंत्रिपरिषद के प्रमुख कार्य
- देश की नीतियों और योजनाओं का निर्माण करना.
- विभिन्न मंत्रालयों के कार्यों का संचालन एवं समन्वय करना.
- संसद में विधेयक और बजट प्रस्तुत करना.
- राष्ट्रपति को महत्वपूर्ण विषयों पर सलाह देना.
- देश के प्रशासन और शासन व्यवस्था का संचालन करना.
तो दोस्तों अब हम बात करते हैं केंद्रीय मंत्री परिषद और Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi के बारे में.
Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi
Q 1. मंत्री परिषद निम्नलिखित में से किस के प्रसादपर्यंत पद आसीन रहता है ?
(a) राष्ट्रपति
(b) लोकसभा
(c) राज्यसभा
(d) प्रधानमंत्री [ b ]
व्याख्या:— व्यावहारिक रूप से मंत्रिपरिषद तभी तक पद पर बनी रहती है जब तक उसे लोकसभा का विश्वास प्राप्त हो। लोकसभा का विश्वास खोते ही सरकार गिर जाती है।
Q 2. कौन व्यक्ति मंत्री परिषद का सदस्य हो सकता है ?
(a) लोकसभा का सदस्य
(b) राज्यसभा का सदस्य
(c) संसद का सदस्य
(d) कोई भी व्यक्ति [ c ]
व्याख्या:— संविधान के अनुसार संसद के किसी भी सदन (लोकसभा या राज्यसभा) का सदस्य मंत्रिपरिषद में शामिल हो सकता है। गैर-सदस्य भी 6 माह के भीतर सदस्यता लेकर पद पर रह सकता है।
Q 3. यथार्थ में कार्यपालिका की समस्त सत्ता निम्नलिखित में से किसमें निहित होती हैं?
(a) मंत्रिपरिषद
(b) मंत्रिमंडल
(c) प्रधानमंत्री
(a) इनमें सभी [ a ]
व्याख्या:— संवैधानिक रूप से कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित है, परंतु वास्तविक रूप से इसका संचालन मंत्रिपरिषद द्वारा किया जाता है। मंत्रिपरिषद ही शासन की वास्तविक नीति निर्माता है।
Q 4. भारत के केंद्रीय मंत्री परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हैं ?
(a) राष्ट्रपति
(b) मंत्री परिषद के सदस्य बारी बारी से
(c) प्रधानमंत्री
(d) उपराष्ट्रपति [ c ]
व्याख्या:— प्रधानमंत्री केंद्रीय मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल के प्रमुख होते हैं। इसलिए वे ही इनकी बैठकों की अध्यक्षता करते हैं।

Q 5. संघीय मंत्रिपरिषद अपने आचरण के लिए किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) लोकसभा
(c) राज्यसभा
(d) संसद [ b ]
(RRB 2005)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(3) के अनुसार संघीय मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने पर संपूर्ण मंत्रिपरिषद को त्यागपत्र देना पड़ता है।
Q 6. मंत्रिपरिषद है —
(a) कैबिनेट के बिल्कुल समान
(b) कैविनेट से छोटा निकाय
(c) कैविनेट से बड़ा निकाय
(d) किसी तरह से कैबिनेट से संबंधित नहीं है [ c ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद एक वृहद निकाय है जिसमें कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उपमंत्री शामिल होते हैं। कैबिनेट केवल वरिष्ठ मंत्रियों का एक छोटा समूह होता है।
Q 7. भारत में मंत्रिपरिषद के अधिकतर सदस्य लिए जाते हैं–
(a) लोकसभा से
(b) राज्यसभा से
(c) नौकरशाही से
(d) अन्तर्राज्यीय परिषद समिति से [ a ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद जनता के सीधे चुने हुए सदन अर्थात् लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। इसलिए इसके अधिकांश सदस्य लोकसभा से ही चुने जाते हैं।
Q 8. मंत्रिमंडल का गठन कौन करता है?
(a) मंत्रिपरिषद
(b) सिर्फ केन्द्रीय मंत्रीगण
(c) केन्द्रीय तथा राज्य मंत्रीगण
(d) सभी मंत्री [ b ]
(UPPCS 1992)
व्याख्या:— मंत्रिमंडल (कैबिनेट) का गठन केवल शीर्ष स्तर के केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों को मिलाकर किया जाता है। इसमें राज्य मंत्री या उपमंत्री सामान्यतः शामिल नहीं होते हैं।
Q 9. केन्द्र सरकार में राज्यमंत्री की क्या स्थिति है?
(a) यह राज्यपाल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है।
(b) वह राज्य मंत्रिमंडल द्वारा नामांकित व्यक्ति होता है
(c) यह राज्य सरकार के हितों की देखभाल करता है
(d) वह केन्द्र सरकार का ऐसा मंत्री होता है जो कि मंत्रिमंडल का सदस्य नहीं होता है [ d ]
व्याख्या:— राज्यमंत्री मंत्रिपरिषद का हिस्सा होते हैं किंतु वे कैबिनेट (मंत्रिमंडल) के स्थायी सदस्य नहीं होते। उन्हें विशेष आमंत्रण पर ही कैबिनेट बैठक में बुलाया जाता है।
Q 10. स्वतंत्रता के पश्चात् मंत्रिपरिषद के खिलाफ पहला अविश्वास प्रस्ताव कब लाया गया था?
(1) 1954 में
(b) 1961 में
(c) 1963 में
(d) 1975 में [ c ]
व्याख्या:— स्वतंत्रता के बाद पहला अविश्वास प्रस्ताव अगस्त 1963 में जे.बी. कृपलानी द्वारा लाया गया था। यह प्रस्ताव पंडित जवाहरलाल नेहरू की सरकार के विरुद्ध पेश किया गया था।
Q 11. सामूहिक रूप से मंत्रिपरिषद् किसके प्रति उत्तरदायी होता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमंत्री
(c) लोकसभा
(a) संसद [ c ]
(UPSC 1982; 1984 SSC 2010; UPPCS 2012)
व्याख्या:— भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75(3) के तहत मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है। इसका अर्थ है कि सभी मंत्री एक साथ गिरते और उठते हैं।
Q 12. यथार्थतः मंत्रिपरिषद तब तक पद पर बना रहेगा, जबतक कि उसे …… का विश्वास प्राप्त हो।
(a) राष्ट्रपति
(b) प्रधानमंत्री
(c) संसद
(d) लोकसभा [ d ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद का अस्तित्व लोकसभा में उसके बहुमत पर निर्भर करता है। लोकसभा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पारित करते ही सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है।
Q 13. मंत्रिपरिषद के वित्तीय कार्यों में शामिल है—
(a) बजट तैयार कर संसद में पेश करना
(b) भारत के आकस्मिक निधि से व्यय किये जाने वाले व्यय को नियंत्रित करना
(c) कोई विधेयक धन विधेयक है, अथवा नहीं, यह प्रमाणित करना
(d) समय-समय पर वित्त आयोग की नियुक्ति करना [ a ]
व्याख्या:— वार्षिक वित्तीय विवरण (बजट) तैयार करना और उसे संसद में प्रस्तुत करवाना मंत्रिपरिषद का प्रमुख वित्तीय कार्य है। धन विधेयक को प्रमाणित करने का अधिकार केवल लोकसभा अध्यक्ष को है।
Q 14. यदि कोई मंत्री राज्यसभा का सदस्य है तो क्या वह लोकसभा में अपना वक्तव्य दे सकता है?
(a) हाँ
(b) नहीं
(c) केवल धन विधेयक के मामले में
(d) केवल वित्त विधेयक के मामले में [ a ]
व्याख्या:— अनुच्छेद 88 के अनुसार प्रत्येक मंत्री को संसद के किसी भी सदन की कार्यवाही में बोलने और भाग लेने का अधिकार है। हालांकि वह मतदान केवल उसी सदन में कर सकता है जिसका वह सदस्य है।
Q 15. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में मंत्रिपरिषद विघटित नहीं हो सकती है?
(a) किसी मंत्री के पदत्याग से
(b) प्रधानमंत्री की मृत्यु से
(c) प्रधानमंत्री के पदत्याग से
(d) प्रधानमंत्री की पदच्युति से [ a ]
व्याख्या:— किसी एक मंत्री के त्यागपत्र से केवल उसका पद रिक्त होता है, पूरी मंत्रिपरिषद विघटित नहीं होती। प्रधानमंत्री के इस्तीफे या मृत्यु से संपूर्ण मंत्रिपरिषद स्वतः विघटित हो जाती है।
Q 16. मंत्रिपरिषद से पदत्याग करने के लिए मंत्री किसे अपना पदत्याग सम्बोधित करता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) उपराष्ट्रपति
(c) लोकसभाध्यक्ष
(d) प्रधानमंत्री [ a ]
व्याख्या:— मंत्रियों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, इसलिए कोई भी मंत्री अपना त्यागपत्र राष्ट्रपति को ही संबोधित करता है। राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह पर इसे स्वीकार करते हैं।
Q 17. भारत में संघीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों की कुल संख्या किससे अधिक नहीं हो सकती है?
(a) संसद के सदस्यों की कुल संख्या का 10%
(b) संसद के सदस्यों की कुल संख्या का 15%
(c) लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 10 %
(d) लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या का 15 % [ d ]
(CDS 2019; SSC 2020)
व्याख्या:— 91वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2003 के तहत प्रावधान किया गया कि प्रधानमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या लोकसभा की कुल सदस्य संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी।
Q 18. राजनीतिक शब्दावली में ”शून्यकाल” का अर्थ है—-
(a) वह दिन जब संसद में कोई कार्य नहीं होता
(b) निलंबित प्रस्ताव
(c) स्थगन काल
(d) प्रश्न-उत्तर सत्र [ d ]
(BPSC 2002)
व्याख्या:— शून्यकाल प्रश्नकाल के ठीक बाद का समय होता है जिसमें बिना पूर्व सूचना के लोक महत्व के अविलंबनीय मुद्दे उठाए जाते हैं। यह भारतीय संसदीय व्यवस्था की एक देन है।
Q 19. क्या राज्यसभा में मनोनीत व्यक्ति मंत्रिपरिषद का सदस्य बन सकता है?
(a) हाँ
(b) नहीं
(c) यदि वह पूर्व में निर्वाचित सांसद रहा हो
(d) कुछ प्रतिबन्धों के साथ [ a ]
व्याख्या:— संविधान के तहत संसद के किसी भी सदन का कोई भी सदस्य (चाहे वह निर्वाचित हो या मनोनीत) मंत्री बनने के लिए पूरी तरह पात्र होता है।
Q 20. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) उपराष्ट्रपति
(c) लोकसभा अध्यक्ष
(d) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश [ a ]
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(4) के तहत मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ राष्ट्रपति द्वारा (या उनके द्वारा नियुक्त व्यक्ति द्वारा) दिलाई जाती है। इसका प्रारूप संविधान की तीसरी अनुसूची में दिया गया है.
यह भी पढें
1. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास के 84 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (SSC, UPSC, State PCS)
2. क्या आपकी GK मजबूत है? हल करें सामान्य ज्ञान के ये 100 महत्वपूर्ण प्रश्न
3. GK Questions in Hindi with Answers | 100 सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर
4. Geography GK Questions in Hindi | भूगोल के 113 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF
5. संविधान संशोधन (Constitutional Amendments) | Complete Theory + 99 Important One-Liners
Q 21. कोई व्यक्ति संसद के किसी भी सदन का सदस्य हुए बिना केन्द्र में कितनी अवधि तक मंत्री रह सकता है?
(a) 3 महीने
(b) 6 महीने
(c) 1 वर्ष
(d) जब तक प्रधानमंत्री चाहे [ b ]
(SSC 2013)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(5) के अनुसार कोई भी गैर-सांसद अधिकतम 6 माह तक मंत्री पद पर रह सकता है। इस अवधि के भीतर संसद के किसी भी सदन का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है।
Q 22. मंत्रिपरिषद में शामिल होते हैं–
(a) राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
(b) राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
(c) उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री
(d) प्रधानमंत्री एवं अन्य मंत्री [ d ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद की संरचना में प्रधानमंत्री तथा उनकी परिषद के अन्य सभी मंत्री (कैबिनेट, राज्य और उपमंत्री) सम्मिलित होते हैं। राष्ट्रपति कार्यपालिका के संवैधानिक प्रमुख होते हैं, मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं।
Q 23. मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या–
(a) मंत्रिमंडल के समान होती है
(b) मंत्रिमंडल से कम होती है।
(c) मंत्रिमंडल से अधिक होती है।
(d) इनमें से कोई नहीं [ c ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उपमंत्री सभी शामिल होने के कारण इसकी सदस्य संख्या मंत्रिमंडल से अधिक होती है। मंत्रिमंडल केवल वरिष्ठ मंत्रियों का एक छोटा समूह है।
Q 24. मंत्रिपरिषद में कितने स्तर के मंत्री होते हैं?
(a) 1
(b) 2
(c) 3
(d) 4 [ c ]
व्याख्या:— भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था में मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की तीन श्रेणियां होती हैं: कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार सहित) और उपमंत्री।
Q 25. मंत्रिपरिषद में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं रहता है?
(a) कैबिनेट मंत्री
(b) राज्य मंत्री
(c) उपमंत्री
(d) संसदीय सचिव [ d ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और उपमंत्री शामिल होते हैं। संसदीय सचिव प्रशासनिक सहायता के लिए होते हैं तथा वे मंत्रिपरिषद का अंग नहीं माने जाते.
केंद्रीय मंत्री परिषद से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q 26. मंत्रिपरिषद में वरीयता की दृष्टि से मंत्रियों का सही क्रम है
(a) कैबिनेट मंत्री>राज्य मंत्री>उपमंत्री
(b) कैबिनेट मंत्री उपमंत्री राज्य मंत्री
(c) राज्य मंत्री कैबिनेट मंत्री> उपमंत्री
(d) राज्य मंत्री> उपमंत्री कैबिनेट मंत्री [ a ]
व्याख्या:— प्रशासनिक वरीयता में कैबिनेट मंत्री सर्वोच्च स्तर पर होते हैं। इसके बाद राज्य मंत्री और सबसे निचले स्तर पर उपमंत्री आते हैं।
Q 27. मंत्रिपरिषद व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होता है—
(a) राष्ट्रपति के प्रति
(b) प्रधानमंत्री के प्रति
(c) लोकसभाध्यक्ष के प्रति
(d) संसद के प्रति [ a ]
(BPSC 1995)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(2) के तहत मंत्री राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करते हैं। इसलिए व्यक्तिगत रूप से वे राष्ट्रपति के प्रति ही उत्तरदायी होते हैं।
Q 28. संघीय मंत्रिपरिषद के मंत्री उत्तरदायी होते हैं—
(a) प्रधानमंत्री के प्रति
(b) राष्ट्रपति के प्रति
(c) संसद के प्रति
(d) केवल लोकसभा के प्रति [ d ]
(BPSC 1996)
व्याख्या:— संविधान के अनुच्छेद 75(3) के अनुसार मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से केवल लोकसभा के प्रति जवाबदेह होती है। राज्यसभा के पास सरकार गिराने का अधिकार नहीं होता।
Q 29. भारत में किसी भी सदन का सदस्य हुए बिना कोई व्यक्ति कब तक मंत्री पद पर आसीन रह सकता है?
(a) 3 माह तक
(b) 6 माह तक
(c) 1 वर्ष तक
(d) जो राष्ट्रपति निर्धारित करे [ b ]
(UPPCS 1992; BPSC 1994)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(5) के तहत गैर-सांसद व्यक्ति अधिकतम 6 महीने तक ही मंत्री रह सकता है। 6 माह के अंदर सदस्यता न लेने पर उसे पद छोड़ना पड़ता है।
Q 30. भारत में वह मंत्री जो संसद के दोनों में से किसी सदन का सदस्य नहीं है उसे मंत्री के पद से मुक्त हो जाना पड़ता है
(a) 6 मास बाद
(b) 1 वर्ष बाद
(c) दो वर्ष बाद
(d) 3 वर्ष बाद [ a ]
(UPPCS 1995)
व्याख्या:— यदि कोई मंत्री नियुक्ति के समय किसी सदन का सदस्य नहीं है, तो उसे 6 महीने के भीतर सदस्यता लेनी होती है। अन्यथा 6 माह समाप्त होते ही उसका पद स्वतः समाप्त हो जाता है।
Q 31. भारतीय संविधान के निम्नलिखित प्रावधानों में से कौन सा प्रावधान मंत्रिपरिषद की नियुक्ति तथा पदच्युति को विवेचित करता है?
(a) अनुच्छेद -70
(b) अनुच्छेद -72
(c) अनुच्छेद -74
(d) अनुच्छेद -75 [ d ]
(UPPCS 2003)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75 में प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों की नियुक्ति, उनके कार्यकाल, उत्तरदायित्व, शपथ और वेतन आदि का विस्तृत उल्लेख किया गया है।
Q 32. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 74 और 75 किन विषयों पर विचार करते हैं?
(a) मंत्रिपरिषद
(b) लोकसभा के सदस्य
(c) भारत के राष्ट्रपति
(d) मंत्रिमंडल के सदस्य [ a ]
(SSC 1999)
व्याख्या:— अनुच्छेद 74 राष्ट्रपति को सहायता व सलाह देने के लिए मंत्रिपरिषद का प्रावधान करता है। अनुच्छेद 75 मंत्रियों की नियुक्ति और उनके उत्तरदायित्व से संबंधित है।
Q 33. सबसे कम अवधि (मात्र 5 दिन) तक केन्द्रीय मंत्री बने रहने का रिकॉर्ड किसके नाम है?
(a) बलदेव सिंह
(b) एच. आर. खन्ना
(c) एच. आर. भारद्वाज
(d) मो. तस्लीमुद्दीन [ b ]
व्याख्या:— पूर्व न्यायाधीश एच. आर. खन्ना 1979 में चरण सिंह सरकार में कानून मंत्री बने थे। उन्होंने मात्र 5 दिन बाद ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

Q 34. निम्नलिखित में से किसका भारत के संविधान में स्पष्ट उल्लेख नहीं है, पर परिपाटी के रूप में पालन किया जाता है?
(a) वित्तमंत्री निम्न सदन का सदस्य होना चाहिए
(b) प्रधानमंत्री यदि निम्न सदन में बहुमत खो दे तो उसे त्यागपत्र दे देना चाहिए
(c) मंत्रिपरिषद में भारत के सभी भागों का प्रतिनिधित्व हो
(d) अपनी पदावधि की समाप्ति के पूर्व ही राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों के एक साथ पद त्याग करने पर संसद के निम्न सदन का अध्यक्ष राष्ट्रपति का कार्य वहन करेगा [ c ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद में सभी क्षेत्रों और वर्गों का संतुलन बनाना एक राजनीतिक परिपाटी है, जिसका संविधान में कोई प्रत्यक्ष या लिखित नियम नहीं है।
Q 35. केन्द्रीय सरकार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. भारत के संविधान में उपबन्ध है कि समस्त कैबिनेट मंत्री अनिवार्य रूप से केवल लोकसभा के ही आसीन सदस्य होंगे।
2. केन्द्रीय कैबिनेट सचिवालय संसदीय कार्य मंत्रालय के निर्देशाधीन कार्य करता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सी/ से सही है/ हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2 [ d ]
(UPSC 2009)
व्याख्या:— मंत्री दोनों सदनों में से किसी का भी सदस्य हो सकता है, केवल लोकसभा का होना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा कैबिनेट सचिवालय सीधे प्रधानमंत्री के अधीन कार्य करता है, संसदीय कार्य मंत्रालय के नहीं.
यह भी पढें
1. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar
2. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar
3. संविधान की अनुसूचियां पूरी जानकारी | संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न
4. भारतीय संविधान की प्रस्तावना Objective Questions in Hindi
5. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर
Q 36. केन्द्रीय सरकार के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. 15 अगस्त 1947 को केन्द्र में मंत्रालयों की संख्या 18 थी
2. वर्तमान में केन्द्र में मंत्रालयों की संख्या 36 है
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है/ हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2 [ a ]
(UPSC: 2009)
व्याख्या:— स्वतंत्रता के समय 15 अगस्त 1947 को केंद्र में मंत्रालयों की संख्या 18 ही थी। वर्तमान समय में प्रशासनिक विस्तार के कारण मंत्रालयों की कुल संख्या 50 से अधिक हो चुकी है।
Q 37. संघ सरकार के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए
1. कैबिनेट सचिव की सलाह पर प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार के मंत्रालयों/ विभागों का सृजन किया जाता है।
2. हर एक मंत्रालय को प्रधानमंत्री की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा किसी मंत्री को प्रदान किया जाता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/ से सही है। हैं?
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2 [ b ]
(UPSC 2009)
व्याख्या:— मंत्रालयों और विभागों का आवंटन राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की सलाह पर किया जाता है। मंत्रालयों का सृजन कार्य आवंटन नियमों (Allocation of Business Rules) के तहत राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।
Q 38. निम्नलिखित में से कौन भारत के केन्द्रीय वित्त मंत्री रहे हैं?
1. वी.पी. सिंह 2. आर. वेंकट रमण
3. वाई. वी. चह्वाण 4. प्रणव मुखर्जी
कूट:
(a) 1,2 व 3
(b) 1, 3 व 4
(c) 2 व 4
(d) 1, 2, 3 व 4 [ d ]
(UPSC 2009)
व्याख्या:— ये चारों राजनेता अलग-अलग अवधियों में भारत के वित्त मंत्री पद का दायित्व संभाल चुके हैं। इनमें से वी.पी. सिंह आगे चलकर प्रधानमंत्री और आर. वेंकटरमण व प्रणब मुखर्जी राष्ट्रपति बने।
Q 39. इस प्रश्न में दो वक्तव्य हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है। इन दोनों वक्तव्यों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कर इस प्रश्न का उत्तर नीचे दिए गए कूट की सहायता से चुनिए—
कथन (A): भारतीय संघ में मंत्रिपरिषद संयुक्त रूप से लोकसभा और राज्य सभा दोनों के प्रति उत्तरदायी है।
कारण (R): लोकसभा और राज्यसभा दोनों के सदस्य संघीय सरकार में मंत्री बनाने के लिए पात्रता रखते हैं।
कूट :
(a) A और R दोनों सही हैं और R, A का सही स्पष्टीकरण है
(b) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A का सही स्पष्टीकरण नहीं है
(c) A सही है, परन्तु R गलत है
(d) A गलत है, परन्तु R सही है [ d ]
(UPSC 2007)
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से केवल लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होती है, अतः कथन (A) असत्य है। दोनों सदनों के सदस्यों का मंत्री बनने के लिए पात्र होना सही है, इसलिए कारण (R) सत्य है।
Q 40. निम्नलिखित में से कौन सा एक प्रस्ताव भारत में मंत्रिपरिषद रख सकती है?
(a) अविश्वास प्रस्ताव
(b) भर्त्सना प्रस्ताव
(c) स्थगन प्रस्ताव
(d) विश्वास प्रस्ताव [ d ]
(UPPCS 2006, 2010)
व्याख्या:— विश्वास प्रस्ताव सत्ताधारी दल या मंत्रिपरिषद द्वारा सदन में अपना बहुमत साबित करने के लिए पेश किया जाता है। अविश्वास प्रस्ताव हमेशा विपक्ष द्वारा लाया जाता है।
Q 41. भारतीय गणराज्य में वास्तविक कार्यकारी प्राधिकार निम्नलिखित में से किसके पास होता है?
(a) प्रधानमंत्री
(b) राष्ट्रपति
(c) नौकरशाही
(d) मंत्रिपरिषद [ d ]
(SSC 1999)
व्याख्या:— संसदीय प्रणाली में राष्ट्रपति केवल नाममात्र के प्रमुख होते हैं। वास्तविक कार्यकारी शक्तियां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिपरिषद के पास निहित होती हैं।
Q 42. जो व्यक्ति सांसद न हो, क्या उसे मंत्री नियुक्त किया जा सकता है?
(a) नहीं
(b) हाँ
(c) हाँ, यदि संसद उस व्यक्ति का अनुमोदन कर दे
(d) हाँ, पर उसे 6 महीनों के भीतर संसद सदस्य बनना होगा [ d ]
(SSC 2001)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(5) किसी गैर-सांसद को भी मंत्री बनने की अनुमति देता है। बशर्ते उसे पदभार ग्रहण करने की तिथि से 6 माह के भीतर संसद के किसी सदन का सदस्य निर्वाचित होना जरूरी है।
Q 43. भारत के संविधान के अनुच्छेद -75 (3) के अनुसार मंत्रिपरिषद निम्नलिखित में से किसके प्रति सामूहिक रूप से जिम्मेदार होता है?
(a) राष्ट्रपति
(b) संसद
(c) लोकसभा
(d) राज्यसभा [ c ]
(SSC 2002)
व्याख्या:— अनुच्छेद 75(3) में स्पष्ट प्रावधान है कि मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी होगी। यह प्रावधान कार्यपालिका की विधायिका के प्रति जवाबदेही तय करता है।
Q 44. संसदीय तंत्र में निम्नलिखित में से वास्तविक कार्यपालिका कौन है?
(a) राज्य का मुखिया
(b) मंत्रिपरिषद
(c) विधान परिषद
(d) न्यायपालिका [ b ]
(RRB 2005)
व्याख्या:— संसदीय व्यवस्था में राज्य का मुखिया (राष्ट्रपति) संवैधानिक प्रमुख होता है। समस्त व्यावहारिक शक्तियों का प्रयोग मंत्रिपरिषद (वास्तविक कार्यपालिका) द्वारा किया जाता है।
Q 45. मंत्रिपरिषद किस सिद्धान्त पर कार्य करती है?
(a) निजी उत्तरदायित्व सिद्धान्त पर
(b) सामूहिक उत्तरदायित्व सिद्धान्त पर
(c) उपर्युक्त दोनों पर
(d) इनमें से कोई नहीं [ c ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद व्यक्तिगत उत्तरदायित्व (राष्ट्रपति के प्रति) और सामूहिक उत्तरदायित्व (लोकसभा के प्रति) दोनों ही सिद्धांतों पर समन्वित रूप से कार्य करती है.
Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi
Q 46. स्वतंत्र भारत की प्रथम मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री सहित कुल कितने सदस्य थे?
(a) 21
(b) 29
(c) 36
(d) 43 [ c ]
व्याख्या:— 15 अगस्त 1947 को गठित स्वतंत्र भारत की पहली मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू सहित कुल 36 सदस्य शामिल थे।
Q 47. स्वतंत्र भारत की प्रथम मंत्रिपरिषद में शामिल एकमात्र महिला मंत्री कौन थी?
(a) विजयालक्ष्मी पंडित
(b) सुचेता कृपलानी
(c) सरोजिनी नायडू
(d) राजकुमारी अमृत कौर [ d ]
व्याख्या:— राजकुमारी अमृत कौर स्वतंत्र भारत के पहले मंत्रिमंडल में शामिल होने वाली एकमात्र महिला थीं। उन्हें प्रथम स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया था।
Q 48. स्वतंत्र भारत के प्रथम मंत्रीमण्डल में शिक्षा मंत्री कौन थे?
(a) एस. राधाकृष्णन
(b) सरदार वल्लभभाई पटेल
(c) मौलाना अबुल कलाम आजाद
(d) आचार्य नरेंद्र देव [ c ]
(NDA 2019)
व्याख्या:— मौलाना अबुल कलाम आजाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री बने थे। उनके जन्मदिन (11 नवंबर) को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Q 49. स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रतिरक्षा मंत्री कौन थे?
(a) डॉ. जॉन मथाई
(b) सरदार बलदेव सिंह
(c) के. संथानम
(d) के. एम. मुंशी [ b ]
व्याख्या:— स्वतंत्र भारत के प्रथम रक्षा (प्रतिरक्षा) मंत्री सरदार बलदेव सिंह थे। वे अंतरिम सरकार में भी रक्षा विभाग के प्रभारी रहे थे।
Q 50. स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री कौन थे?
(a) आर. के. षणमुखम चेट्टी
(b) सी. डी. देशमुख
(c) जयराम दास दौलतराम
(d) सी. राजगोपालाचारी [ a ]
व्याख्या:— आर. के. षणमुखम चेट्टी स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री थे। इन्होंने ही 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया था।
Q 51. भारत में स्वतंत्रता के पश्चात प्रथम मंत्रिमंडल का कानून मंत्री कौन था?
(a) के. एम. मुंशी
(b) एस. पी. मुखर्जी
(c) बलदेव सिंह
(d) बी. आर. अम्बेडकर [ d ]
(JPSC 2013)
व्याख्या:— संविधान निर्माता डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि (कानून) मंत्री नियुक्त किए गए थे।
Q 52. निम्नलिखित में से कौन-से व्यक्ति ने स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में कार्य किया?
(a) के. कामराज
(b) सी. राजगोपालाचारी
(c) मोरारजी देसाई
(d) सरदार वल्लभभाई पटेल [ d ]
(RRB, NTPC 2016)
व्याख्या:— सरदार वल्लभभाई पटेल स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री तथा प्रथम उपप्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने भारतीय रियासतों के एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
Q 53. संघीय मंत्रिपरिषद से पदत्याग करनेवाला पहला मंत्री कौन था?
(a) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(b) आचार्य जे.बी. कृपलानी
(c) गोपालस्वामी आयंगर
(d) श्यामा प्रसाद मुखर्जी [ d ]
व्याख्या:— डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1950 में नेहरू-लियाकत समझौते के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से सबसे पहले त्यागपत्र दिया था।
Q 54. संघीय मंत्रीपरिषद में सबसे लम्बी अवधि तक लगातार एक ही विभाग का कार्यभार संभालनेवाले केन्द्रीय मंत्री कौन हैं?
(a) जगजीवन राम
(b) राजकुमारी अमृत कौर
(c) सरदार स्वर्ण सिंह
(d) टी. टी. कृष्णमाचारी [ b ]
व्याख्या:— राजकुमारी अमृत कौर ने लगातार 10 वर्षों (1947 से 1957) तक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार संभाला था।
Q 55. निम्नलिखित में से कौन संघीय मंत्रिपरिषद में किसी न किसी विभाग के मंत्री 28 वर्ष से अधिक समय तक बीच में ढाई वर्ष छोड़कर लगातार बने रहे?
(a) दिनेश सिंह
(b) मोरारजी देसाई
(c) जगजीवन राम
(d) व्हाई. वी चह्नाण [ c ]
व्याख्या:— बाबू जगजीवन राम ने विभिन्न सरकारों में लगभग 30 वर्षों से अधिक समय तक केंद्रीय मंत्री पद का कार्यभार संभाला था।
Q 56. निम्नलिखित में से कौन सा भारत में प्रशासन पर विधाई नियंत्रण का एक साधन नहीं है?
(a) सदन का विघटन
(b) संकल्प
(c) प्रश्न
(d) अविश्वास प्रस्ताव [ a ]
(SSC 2007)
व्याख्या:— सदन का विघटन राष्ट्रपति द्वारा किया जाने वाला एक संवैधानिक कदम है, यह संसद का प्रशासनिक नियंत्रण का साधन नहीं है। प्रश्न और संकल्प विधायी नियंत्रण के प्रमुख उपकरण हैं।
Q 57. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से उत्तरदायी होती है
1. लोकसभा के प्रति
2. एक संवैधानिक बाध्यता के अंतर्गत
3. अनुच्छेद 753 के अनुसार
4. अनुच्छेद 743 के अनुसार
उपयुक्त में से कौन सा कथन सही है
(a) 1 और 2
(b) 1, 2 और 3 केवल
(c) 1, 3 और 4 केवल
(d) 1, 2, 3 और 4 [ b ]
व्याख्या:— मंत्रिपरिषद का लोकसभा के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व अनुच्छेद 75(3) में संवैधानिक बाध्यता के तहत उल्लिखित है। अनुच्छेद 74(3) का इससे कोई संबंध नहीं है।
निष्कर्ष
केंद्रीय मंत्रिपरिषद भारतीय संसदीय शासन प्रणाली की वास्तविक कार्यपालिका है। प्रधानमंत्री इसके प्रमुख होते हैं और मंत्रिपरिषद लोकसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी रहती है. भारतीय शासन व्यवस्था में नीति निर्माण, प्रशासनिक संचालन तथा राष्ट्रपति को सलाह देने में केंद्रीय मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण भूमिका है.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह पोस्ट Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi आपको पसंद आई होगी.
दोस्तों अगर आपको हमारे यह पोस्ट Indian Polity Council of Ministers MCQs in Hindi पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर शेयर करें. जो दोस्त किसी भी सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हो.
इसी प्रकार हमारी वेबसाइट Gk pdf पर बहुत general knowledge के अलग-अलग टॉपिक से संबंधित प्रश्न उत्तर पड़े हुए हैं जो आप हमारी वेबसाइट gk pdf पर visit करके पढ़ सकते हो.