भारतीय संविधान के तहत राज्यों में कानून बनाने के लिए विधानमंडल (vidhan parishad se sambandhit prashn) की व्यवस्था की गई है। कई राज्यों में यह व्यवस्था एकसदनीय है, तो कुछ राज्यों में द्विसदनात्मक (Bicameral)। द्विसदनात्मक विधानमंडल में विधान सभा (निम्न सदन) और विधान परिषद (उच्च सदन) मिलकर कानून निर्माण का कार्य करते हैं।
यदि आप UPSC, State PSC, SSC, Railway, BSSC या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) का ‘विधान परिषद’ अध्याय अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम विधान परिषद की संवैधानिक स्थिति को समझेंगे और साथ ही 50 सबसे महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) , vidhan parishad se sambandhit prashn का विस्तृत अध्ययन करेंगे.
विधान परिषद क्या है? (संवैधानिक प्रावधान)
- अनुच्छेद 168: राज्य विधानमंडल के गठन का प्रावधान करता है।
- अनुच्छेद 169: संसद को किसी राज्य में विधान परिषद के सृजन (गठन) अथवा उत्सादन (समाप्ति) का अधिकार देता है, बशर्ते संबंधित राज्य की विधानसभा इस संबंध में विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित करे।
- अनुच्छेद 171: विधान परिषद की संरचना और सदस्यों के निर्वाचन का आधार तय करता है।
प्रमुख मुख्य बिंदु:
- स्थायी सदन: राज्यसभा की तरह विधान परिषद भी एक स्थायी सदन है। इसे कभी भंग (Dissolve) नहीं किया जा सकता, परंतु संसद द्वारा इसे समाप्त (Abolish) किया जा सकता है।
- कार्यकाल: इसके सदस्यों का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है तथा प्रत्येक दो वर्ष बाद इसके एक-तिहाई (1/3) सदस्य सेवानिवृत्त होते हैं।
- सदस्य संख्या: किसी भी राज्य की विधान परिषद में सदस्यों की संख्या उस राज्य की विधान सभा की कुल सदस्य संख्या के एक-तिहाई (1/3) से अधिक नहीं हो सकती, परंतु न्यूनतम संख्या 40 से कम नहीं होनी चाहिए।
- वर्तमान स्थिति: भारत के 6 राज्यों में विधान परिषद कार्यरत है— उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।
विधान परिषद: टॉप 50 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी (व्याख्या सहित)
Q 1. राज्य विधानमंडल का ऊपरी सदन कौन-सा है?
(a) विधान परिषद
(b) विधान सभा
(c) राज्यसभा
(d) लोकसभा ( a )
व्याख्या:— भारतीय संविधान के अनुच्छेद 168 के तहत राज्य विधानमंडल के दो सदनों में से विधान परिषद उच्च सदन (ऊपरी सदन) तथा विधान सभा निम्न सदन कहलाती है।
Q 2. भारत में राज्य विधानपालिकाओं का उच्च सदन कौन सा है?
(a) विधानपालिका परिषद
(b) विधानपालिका समिति
(c) राज्यपाल का कार्यालय
(d) इनमें से कोई नहीं ( a )
(SSC 2011)
व्याख्या:— राज्यों की विधायिका में ‘विधानपालिका परिषद’ (विधान परिषद) को उच्च सदन का दर्जा प्राप्त है, जबकि विधान सभा को निम्न सदन कहा जाता है।
Q 3. भारत के कितने राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमंडल है?
(a) 12
(b) 5
(c) 6
(d) 7 ( c )
व्याख्या:— वर्तमान में भारत के कुल 6 राज्यों में द्विसदनात्मक व्यवस्था (विधान सभा व विधान परिषद) है: उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना।

Q 4. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधानपरिषद का गठन नहीं किया गया है?
(a) ओडिशा
(b) बिहार
(c) कर्नाटक
(d) उत्तर प्रदेश ( a )
व्याख्या:— ओडिशा में केवल एक सदनीय विधानमंडल (विधान सभा) है। बिहार, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में विधान परिषदें कार्यरत हैं।
Q 5. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधान परिषद का गठन किया गया है?
(a) झारखंड
(b) ओडिशा
(c) कर्नाटक
(d) गुजरात ( c )
व्याख्या:— दिए गए विकल्पों में से केवल कर्नाटक राज्य में द्विसदनीय व्यवस्था के तहत विधान परिषद मौजूद है।
Q 6. निम्नलिखित में से किस राज्य में द्विसदनात्मक विधानमंडल है?
(a) उत्तराखंड
(b) हि. प्र.
(c) महाराष्ट्र
(d) प. बंगाल ( c )
(RRB 2006)
व्याख्या:— महाराष्ट्र में द्विसदनात्मक विधानमंडल है, जिसमें विधान सभा के साथ-साथ विधान परिषद भी कार्यरत है।
Q 7. निम्नलिखित में से किस राज्य में विधान मण्डल का ऊपरी सदन या विधान परिषद नहीं है?
(a) महाराष्ट्र
(b) उत्तर प्रदेश
(c) प. बंगाल
(d) बिहार ( c )
(BSSC 2014)
व्याख्या:— पश्चिम बंगाल में विधान परिषद को वर्ष 1969 में समाप्त कर दिया गया था; अतः यहाँ केवल विधान सभा अस्तित्व में है।
Q 8. निम्नलिखित राज्यों में कहां विधान परिषद है/ हैं?
1. केरल 2. हि. प्र. 3. दिल्ली 4. बिहार
निम्नलिखित कूटों में से सही उत्तर चुनिए—
(a) 1 एवं 4
(b) 1 एवं 2
(c) 2 एवं 3
(d) केवल 4 ( d )
(BPSC 2001)
व्याख्या:— केरल, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में एक सदनीय विधायिका है; दिए गए विकल्पों में से केवल बिहार में विधान परिषद है।
Also read 📚
1. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न | rajniti vigyan ke prashn uttar
2. संविधान की अनुसूचियां पूरी जानकारी | संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न
3. संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न
4. भारतीय संविधान के अनुच्छेद: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर
5. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर
Q 9. सामान्यतया विधान मंडल के ऊपरी सदन के सदस्यों की कुल संख्या निचले सदन की कुल संख्या की—
(a) एक चौथाई होनी चाहिए
(b) एक तिहाई होनी चाहिए
(c) 1/5 होनी चाहिए
(d) आधी होनी चाहिए ( b )
(BSSC 2015)
व्याख्या:— अनुच्छेद 171(1) के अनुसार, विधान परिषद के सदस्यों की कुल संख्या उस राज्य की विधान सभा के कुल सदस्यों की संख्या के एक-तिहाई से अधिक नहीं हो सकती।
Q 10. विधान परिषद की सदस्य संख्या कम-से-कम कितनी होनी चाहिए?
(a) 60
(b) 75
(c) 40
(d) 50 ( c )
व्याख्या:— संविधान के अनुच्छेद 171 के तहत विधान परिषद के सदस्यों की न्यूनतम संख्या 40 से कम नहीं होनी चाहिए।
vidhan parishad se sambandhit prashn
Q 11. किस राज्य में विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है?
(a) बिहार
(b) उत्तर प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) महाराष्ट्र ( b )
व्याख्या:— उत्तर प्रदेश विधान परिषद में सदस्यों की संख्या सर्वाधिक 100 है।
Q 12. किस राज्य में विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है?
(a) तेलंगाना
(b) मध्य प्रदेश
(c) महाराष्ट्र
(d) कर्नाटक ( a )
व्याख्या:— तेलंगाना विधान परिषद में कुल 40 सदस्य हैं, जो कि वर्तमान में अस्तित्व में मौजूद विधान परिषदों में सबसे कम है।
Q 13. तेलंगाना में विधान परिषद में सदस्यों की संख्या है—
(a) 43
(b) 36
(c) 40
(d) 45 ( c )
व्याख्या:— तेलंगाना विधान परिषद की कुल निर्धारित सदस्य संख्या 40 है (आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के अनुसार)।
Q 14. बिहार विधान परिषद में सदस्यों की संख्या कितनी है?
(a) 96
(b) 75
(c) 78
(d) 99 ( b )
व्याख्या:— बिहार विधान परिषद में कुल सदस्यों की संख्या 75 निर्धारित है।
Q 15. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें विधान परिषद अस्तित्व में है?
(a) उत्तराखंड
(b) झारखण्ड
(c) तेलंगाना
(d) छत्तीसगढ़ ( c )
व्याख्या:— दिए गए राज्यों में से केवल तेलंगाना में विधान परिषद कार्यरत है, बाकी अन्य राज्यों में एकसदनीय विधानमंडल है।
Q 16. भारतीय संविधान के निम्नलिखित अनुच्छेदों में से किस एक के अंतर्गत विधान परिषद की स्थापना या समाप्ति की व्यवस्था की गई है?
(a) अनुच्छेद -168
(b) अनुच्छेद -169
(c) अनुच्छेद -170
(d) अनुच्छेद -171 ( b )
(UPPCS 2013)
व्याख्या:— अनुच्छेद 169 के अंतर्गत संसद को किसी राज्य में विधान परिषद के सृजन (स्थापना) अथवा उत्सादन (समाप्ति) की शक्ति प्राप्त है।
Q 17. भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें अब तक विधान परिषद नहीं है, यद्यपि संविधान (सप्तम संशोधन) अधिनियम, 1956 में उसके लिए उपबन्ध है?
(a) महाराष्ट्र
(b) बिहार
(c) कर्नाटक
(d) मध्य प्रदेश ( d )
(UPSC 1995)
व्याख्या:— 7वें संविधान संशोधन 1956 में मध्य प्रदेश के लिए विधान परिषद का प्रावधान किया गया था, परंतु राष्ट्रपति द्वारा इसके लिए अधिसूचना जारी न होने के कारण इसका गठन नहीं हुआ।
Q 18. किसको समाप्त किया जा सकता है, पर भंग नहीं?
(a) राज्यसभा
(b) नगरपालिका
(c) ग्राम पंचायत
(d) विधान परिषद ( d )
(UPSC 1991)
व्याख्या:— विधान परिषद एक स्थायी सदन है जिसे कभी भंग नहीं किया जा सकता, लेकिन संसद द्वारा अनुच्छेद 169 के तहत इसे पूरी तरह समाप्त (उत्सादन) किया जा सकता है।
Q 19. विधान परिषद को समाप्त करने वाला आखिरी राज्य कौन है?
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) पं. बंगाल
(d) ओडिशा ( b )
(RRB 2002)
व्याख्या:— दिए गए ऐतिहासिक विकल्पों के अनुसार तमिलनाडु ने 1986 में अपनी विधान परिषद समाप्त की थी (यद्यपि हाल के वर्षों में 2019 में जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन द्वारा भी परिषद समाप्त हुई)।
Q 20. 1957 में विधान परिषद का सृजन और 1985 में उत्सादन किया गया—
(a) आन्ध्र प्रदेश
(b) तमिलनाडु
(c) पंजाब
(d) प. बंगाल ( a )
व्याख्या:— आंध्र प्रदेश में विधान परिषद का गठन 1957 में हुआ था, जिसे 1985 में समाप्त कर दिया गया और पुनः 2007 में पुनर्जीवित किया गया।
vidhan parishad se sambandhit prashn uttar 2026
Q 21. क्या किसी राज्य के विधान परिषद के उत्पादन की प्रक्रिया में परिषद की कोई भूमिका होती है?
(a) हां
(b) नहीं
(c) विधानसभा द्वारा अनुमति देने पर
(d) अस्पष्ट ( b )
व्याख्या:— विधान परिषद की समाप्ति का प्रस्ताव केवल संबंधित राज्य की विधान सभा द्वारा विशेष बहुमत से पारित किया जाता है; इसमें विधान परिषद की कोई आधिकारिक भूमिका नहीं होती।
Q 22. क्या किसी राज्य में विधान परिषद के सृजन अथवा उत्पादन के लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता होती है?
(a) हां
(b) नहीं
(c) साधारण बहुमत द्वारा
(d) विशेष बहुमत द्वारा ( b )
व्याख्या:— अनुच्छेद 169(3) के अनुसार, संसद द्वारा ऐसा कानून अनुच्छेद 368 के प्रयोजनों के लिए संविधान संशोधन नहीं माना जाता; यह संसद के साधारण बहुमत से पारित होता है।
Q 23. विधान परिषद के सदस्य कितने वर्षों के लिए निर्वाचित होते हैं?
(a) 3 वर्ष
(b) 4 वर्ष
(c) 5 वर्ष
(d) 6 वर्ष ( d )
व्याख्या:— राज्य विधान परिषद के प्रत्येक सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है।
Q 24. विधान परिषद का सदस्य होने के लिए कम-से-कम कितनी आयु सीमा होनी चाहिए?
(a) 21 वर्ष
(b) 25 वर्ष
(c) 30 वर्ष
(d) 35 वर्ष ( c )
व्याख्या:— अनुच्छेद 173(b) के अनुसार विधान परिषद की सदस्यता के लिए न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित है।
Q 25. विधान परिषद के कितने सदस्य प्रत्येक दूसरे वर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं?
(a) 1/2
(b) 1/3
(c) 1/4
(d) 2/3 ( b )
व्याख्या:— स्थायी सदन होने के कारण विधान परिषद के एक-तिहाई (1/3) सदस्य प्रत्येक दो वर्ष की समाप्ति पर सेवानिवृत्त हो जाते हैं।

Q 26. विधान परिषद की गणपूर्ति (कोरम) कुल सदस्य संख्या का कितना भाग होता है?
(a) 1/4
(b) 1/5
(c) 1/9
(d) 1/10 ( d )
व्याख्या:— विधान परिषद की बैठक के लिए गणपूर्ति (कोरम) कुल सदस्य संख्या का 1/10 या 10 सदस्य (जो भी अधिक हो) होना आवश्यक है।
Q 27. विधान परिषद के बैठक की अंतिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए?
(a) 1 माह
(b) 2 माह
(c) 6 माह
(d) 3 माह ( c )
व्याख्या:— संविधान के अनुसार विधानमंडल के दोनों सत्रों की बैठकों के बीच 6 माह से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए।
Q 28. विधान परिषद की एक वर्ष में कम से कम कितनी बैठकें होना अनिवार्य है?
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार ( b )
व्याख्या:— दो सत्रों के बीच अधिकतम 6 माह का अंतर हो सकता है, इसलिए एक वर्ष में कम से कम दो बैठकें होना अनिवार्य है।
Q 29. किसी राज्य में विधान परिषद की संरचना अथवा विघटन किया जा सकता है
(a) उस राज्य की विधान सभा द्वारा
(b) संसद द्वारा
(c) संसद द्वारा राज्यपाल की अनुशंसा पर
(d) राष्ट्रपति द्वारा राज्यपाल की अनुशंसा पर ( c )
व्याख्या:— संसद को संबंधित राज्य की विधानसभा के संकल्प और संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार विधान परिषद के सृजन या विघटन की शक्ति प्राप्त है।
Q 30. किसी राज्य में विधान परिषद का सृजन अथवा समाप्ति की जा सकती है—
(a) संसद द्वारा
(b) राज्य के राज्यपाल की संस्तुति पर राष्ट्रपति द्वारा
(c) मंत्रिपरिषद की संस्तुति पर राज्य के राज्यपाल द्वारा
(d) राज्य विधान मंडल की तत्संबंधि संकल्प को पारित करने पर संसद द्वारा ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 169 के अनुसार जब राज्य विधानसभा विशेष बहुमत से प्रस्ताव पारित करती है, तब संसद साधारण विधि द्वारा इसका सृजन या समाप्ति कर सकती है।
Q 31. किसी साधारण विधेयक को विधान परिषद अधिक-से-अधिक कितने दिनों तक रोककर रख सकती है?
(a) 4 माह
(b) 6 माह
(c) 1 वर्ष
(d) 2 वर्ष ( a )
व्याख्या:— विधान परिषद पहली बार में किसी साधारण विधेयक को 3 माह तथा दोबारा भेजे जाने पर 1 माह, यानी कुल मिलाकर अधिकतम 4 माह तक रोक सकती है।
Q 32. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
(a) कानून बनाने में विधान परिषद भाग लेती है।
(b) मंत्रियों से प्रश्न पूछने का अधिकार विधान परिषद के सदस्यों को नहीं है
(c) विधान परिषद मंत्रियों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं ला सकती है
(d) धन विधेयक के मामले में विधान परिषद के अधिकार नहीं के बराबर हैं ( b )
व्याख्या:— विधान परिषद के सदस्यों को मंत्रियों से प्रश्न और पूरक प्रश्न पूछने का पूर्ण अधिकार प्राप्त होता है, अतः विकल्प (b) गलत है।
Q 33. बिहार विधानमंडल किससे मिलकर बना है?
(a) विधान सभा
(b) विधान सभा एवं विधान परिषद
(c) विधान परिषद व राज्यपाल
(d) विधान सभा, विधान परिषद व राज्यपाल ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 168 के तहत द्विसदनीय राज्य विधानमंडल राज्यपाल, विधान सभा और विधान परिषद से मिलकर बनता है।
Q 34. बिहार विधानमंडल में सदस्य होते हैं
(a) केवल प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित
(b) केवल अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित
(c) केवल मनोनीत
(d) प्रत्यक्ष निर्वाचित, अप्रत्यक्ष निर्वाचित तथा मनोनीत ( d )
व्याख्या:— विधान सभा सदस्य जनता द्वारा प्रत्यक्ष चुने जाते हैं, जबकि विधान परिषद में सदस्य अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित तथा राज्यपाल द्वारा मनोनीत होते हैं।
Q 35. विधान परिषद का सभापति—
(a) राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है
(b) राज्यपाल (पदेन) होता है
(c) विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने बीच से चुना जाता है।
(d) विधान सभाध्यक्ष द्वारा नियुक्त किया जाता है ( c )
व्याख्या:— अनुच्छेद 182 के अनुसार विधान परिषद के सभापति और उपसभापति का चुनाव विधान परिषद के सदस्यों द्वारा अपने ही सदस्यों में से किया जाता है।
Also read 📚
1. संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35) TOP 50 Questions | इससे बाहर कुछ नहीं आएगा!
2. राज्य के नीति निदेशक तत्व से संबंधित 51 महत्वपूर्ण प्रश्न (PDF)
3. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न
4. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liner GK)
5. राज्यसभा के 82 प्रश्न उत्तर (PDF) | Rajya Sabha GK Questions in Hindi
Q 36. वह राज्य जहाँ विधान परिषद नहीं है, है
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) कर्नाटक
(d) तमिलनाडु ( d )
व्याख्या:— उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषदें हैं, जबकि तमिलनाडु में वर्तमान में केवल एक सदनीय विधान सभा है।
Q 37. निम्नलिखित में से किस राज्य में द्विसदनात्मक विधायिका नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) बिहार
(d) कर्नाटक ( b )
(UPPCS 2013)
व्याख्या:— मध्य प्रदेश में द्विसदनात्मक विधायिका नहीं है; यहाँ केवल एक सदनीय (विधान सभा) व्यवस्था है।
Q 38. निम्नलिखित में से किस प्रदेश में विधान परिषद नहीं है?
(a) उत्तर प्रदेश
(b) महाराष्ट्र
(c) बिहार
(d) उत्तराखण्ड ( d )
(RRB 2008)
व्याख्या:— उत्तराखण्ड में केवल एक सदन (विधान सभा) है, वहाँ विधान परिषद का गठन नहीं किया गया है।
Q 39. राज्य विधानमंडल में विधान परिषद के उपबंध के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) बिहार एवं तेलंगाना राज्य में विधान परिषदें हैं।
(b) किसी राज्य के विधान परिषद में सदस्यों की कुल संख्या विधानसभा में सदस्यों की कुल संख्या के एक-तिहाई से अधिक नहीं होगी
(c) कुल सदस्यों का बारहवाँ अंश स्थानीय निकायों और सत्ताओं से मिलकर बने निर्वाचक मण्डल द्वारा निर्वाचित होगा
(d) कुल सदस्यों का बारहवाँ अंश राज्य में निवास कर रहे स्नातकों द्वारा निर्वाचित होगा ( c )
(CDS 2019)
व्याख्या:— स्थानीय निकायों और सत्ताओं द्वारा कुल सदस्यों का एक-तिहाई (1/3) भाग निर्वाचित होता है, बारहवाँ भाग (1/12) नहीं।
Q 40. राज्य विधान परिषद के निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन किसके द्वारा किया जाता है?
(a) परिसीमन आयोग
(b) निर्वाचन आयोग
(c) संसद
(d) राष्ट्रपति ( a )
व्याख्या:— निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और क्षेत्रों का निर्धारण व पुनर्संयोजन परिसीमन आयोग द्वारा किया जाता है।
विधान परिषद से संबंधित प्रश्न उत्तर 2026
Q 41. राज्य के विधान परिषद के कितने सदस्य विधानसभा द्वारा चुने जाते हैं?
(a) 1/6
(b) 1/3
(c) 1/12
(d) 5/6 ( b )
(SSC 2000)
व्याख्या:— अनुच्छेद 171(3)(d) के अनुसार विधान परिषद के कुल सदस्यों का 1/3 भाग राज्य विधान सभा के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है।
Q 42. भारत में राज्य विधान परिषद के सदस्यों का कितना हिस्सा स्थानीय निकायों द्वारा चुना जाता है?
(a) एक-तिहाई
(b) एक चौथाई
(c) एक छठा भाग
(d) एक बारहवाँ भाग ( a )
(SSC 2001)
व्याख्या:— अनुच्छेद 171(3)(a) के तहत कुल सदस्य संख्या का 1/3 भाग नगरपालिकाओं, जिला बोर्डों और अन्य स्थानीय प्राधिकारियों द्वारा चुना जाता है।
Q 43. विधान परिषद के कितने सदस्य राज्य के राज्यपाल द्वारा मनोनीत किये जाते हैं?
(a) 1/4
(b) 1/3
(c) 1/6
(d) 1/12 ( c )
व्याख्या:— राज्यपाल द्वारा विधान परिषद के कुल सदस्यों के 1/6 भाग को साहित्य, ज्ञान, कला, सहकारी आंदोलन और समाज सेवा के क्षेत्र से मनोनीत किया जाता है।
Q 44. राज्यपाल अधिक-से-अधिक कितने सदस्यों को विधान परिषद में मनोनीत कर सकता है?
(a) 5
(b) 10
(c) 15
(d) कोई निश्चित संख्या नहीं ( d )
व्याख्या:— संविधान में कोई निश्चित संख्या तय नहीं है; यह कुल सदस्य संख्या का 1/6 भाग होता है, जो हर राज्य की सदस्य संख्या के अनुसार बदलता रहता है।
Q 45. विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या का कितना हिस्सा राज्य के विश्वविद्यालयों के स्नातकों द्वारा चुना जाता है?
(a) 1/4
(b) 1/3
(c) 1/6
(d) 1/12 ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 171(3)(b) के अनुसार कुल सदस्यों का 1/12 भाग कम से कम तीन वर्ष पुराने पंजीकृत स्नातकों द्वारा चुना जाता है।
Q 46. विधान परिषद की कुल सदस्य संख्या का कितना भाग माध्यमिक स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों द्वारा निर्वाचित होता है?
(a) 1/3
(b) 1/4
(c) 1/6
(d) 1/12 ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 171(3)(c) के अनुसार कुल सदस्यों का 1/12 भाग माध्यमिक विद्यालयों या उच्च शिक्षण संस्थानों में कम से कम 3 वर्ष से अध्यापन कर रहे शिक्षकों द्वारा निर्वाचित होता है।
Q 47. उत्तर प्रदेश विधान परिषद में राज्यपाल कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
(a) 6
(b) 10
(c) 12
(d) 18 ( b )
व्याख्या:— उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कुल 100 सीटों में से 10 सदस्य (लगभग 1/6 भाग के निकटतम निर्धारित सीट) राज्यपाल द्वारा मनोनीत किए जाते हैं।
Q 48. यदि किसी राज्य विधान परिषद का सभापति अपने पद से त्यागपत्र देना चाहे तो वह अपना त्यागपत्र किसको देगा?
(a) मुख्यमंत्री को
(b) राज्यपाल को
(c) उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को
(d) उपसभापति को ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 183(b) के अनुसार विधान परिषद का सभापति अपना त्यागपत्र उपसभापति को तथा उपसभापति अपना त्यागपत्र सभापति को संबोधित करता है।
Q 49. विधान परिषद साधारण विधेयक को अधिक-से-अधिक
(a) दो माह तक रोक कर रख सकती है
(b) तीन माह तक रोक कर रख सकती है
(c) चार माह तक रोक कर रख सकती है
(d) छह माह तक रोक कर रख सकती है ( c )
व्याख्या:— विधान सभा द्वारा पारित साधारण विधेयक को विधान परिषद पहली बार में 3 माह और दूसरी बार में 1 माह, यानी कुल मिलाकर अधिकतम 4 माह तक रोक सकती है।
Q 50. यदि 14 दिन के अन्दर विधान परिषद वित्त विधेयक को नहीं लौटाती है, तब
(a) दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन आवश्यक है
(b) दोनों सदनों की संयुक्त समिति में विचार होगा
(c) विधान सभा को परिषद द्वारा सुझाए संशोधनों को मानना होगा
(d) वह दोनों सदनों द्वारा पारित माना जाएगा ( d )
व्याख्या:— अनुच्छेद 198(5) के अनुसार, यदि विधान परिषद धन/वित्त विधेयक को 14 दिनों के भीतर अपनी सिफारिशों सहित नहीं लौटाती है, तो वह विधेयक दोनों सदनों द्वारा स्वतः पारित मान लिया जाता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
राज्य विधान परिषद का मुख्य उद्देश्य विधान सभा द्वारा जल्दबाजी में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करना और अनुभवी विशेषज्ञों का मार्गदर्शन विधायिका में शामिल करना है। आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से इन 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों और उनके अनुच्छेदों का नियमित अभ्यास आपके स्कोर को बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
दोस्तों आशा करता हूं हमारी यह post विधान परिषद से संबंधित प्रश्न उत्तर , विधान परिषद से संबंधित प्रश्न pdf आपको पसंद आई होगी.
अगर आपको यह article vidhan parishad se sambandhit gk question , vidhan parishad se sambandhit gk पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे.
जो दोस्त आपकी govt exam की तैयारी कर रहे हैं उनके साथ यह article vidhan parishad se sambandhit prashn , विधान परिषद से संबंधित प्रश्न pdf in hindi जरूर शेयर करें.
और 10k Objective GK के प्रश्न उत्तर की PDF जरूर डाउनलोड नीचे लिंक पर CLICK करें.