Lok Sabha GK Questions in Hindi | लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो!

भारतीय शासन व्यवस्था और राजनीति (Indian Polity) में ‘लोकसभा‘ एक ऐसा अनिवार्य विषय है, जिससे हर सरकारी परीक्षा में सवाल निश्चित रूप से पूछे जाते हैं. चाहे आप SSC, UPSC, रेलवे या फिर किसी राज्य स्तरीय प्रशासनिक परीक्षा (State PCS) की तैयारी कर रहे हों, लोकसभा ( Lok Sabha GK Questions in Hindi ) की कार्यप्रणाली और इसके संवैधानिक नियमों को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है.

इस लेख में हम लोकसभा ( Lok Sabha GK Questions in Hindi ) से जुड़े उन सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को थ्योरी के माध्यम से आसान भाषा में समझेंगे, जो अक्सर परीक्षाओं का हिस्सा बनते हैं—

1. लोकसभा का स्वरूप और इसका गठन

भारतीय संसद के इस सदन को ‘निम्न सदन’ (Lower House) या ‘लोकप्रिय सदन’ (Popular Chamber) के नाम से भी जाना जाता है.

इसे जनता का सदन इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके प्रतिनिधियों को देश के नागरिक सीधे वयस्क मताधिकार (Direct Voting) के जरिए चुनकर संसद भेजते हैं.

​● संवैधानिक आधार: हमारे संविधान के अनुच्छेद 81 (Article 81) के अंतर्गत लोकसभा की संरचना का पूरा खाका तैयार किया गया है.

​● सीटों की संख्या का गणित: जब मूल संविधान बना था, तब इसकी सदस्य संख्या 500 तय की गई थी, बाद में 31वें संशोधन के माध्यम से इसे अधिकतम 552 तक बढ़ा दिया गया.

(विशेष नोट: 104वें संवैधानिक संशोधन द्वारा एंग्लो-इंडियन समुदाय के 2 सदस्यों को मनोनीत करने की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है, जिससे अधिकतम सीटों की सीमा अब 550 रह गई है).

वर्तमान परिदृश्य की बात करें तो प्रभावी सदस्य संख्या 543 है, जिसमें से 530 सदस्य अलग-अलग राज्यों से और 13 सदस्य केंद्रशासित प्रदेशों से चुनकर आते हैं।

2. राज्यों में सीटों का बंटवारा और आरक्षण

लोकसभा में किस राज्य को कितनी सीटें मिलेंगी, यह पूरी तरह उस राज्य की आबादी (Population) पर निर्भर करता है. यही वजह है कि सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश के पास सर्वाधिक 80 लोकसभा सीटें हैं. इसके बाद क्रमशः महाराष्ट्र (48 सीटें) और पश्चिम बंगाल (42 सीटें) का नंबर आता है.

● सीटों का आधार वर्ष: वर्तमान में सीटों का यह ढांचा 1971 की जनगणना के आंकड़ों पर टिका हुआ है। 84वें संविधान संशोधन के नियम के मुताबिक, यह क्षेत्रीय आवंटन वर्ष 2026 तक ऐसे ही लागू रहेगा.

​● संवैधानिक आरक्षण: कमजोर वर्गों के प्रतिनिधित्व को मजबूत करने के लिए अनुच्छेद 330 के तहत अनुसूचित जातियों (SC) के लिए 84 और अनुसूचित जनजातियों (ST) के लिए 47 सीटें सुरक्षित की गई हैं। पूरे देश में मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जहाँ एसटी (ST) वर्ग के लिए सबसे ज्यादा सीटें आरक्षित हैं.

3. समय-सीमा, पात्रता और गणपूर्ति (कोरम)

​● कार्यकाल: सामान्य तौर पर लोकसभा का जीवनकाल 5 वर्ष का होता है, लेकिन प्रधानमंत्री के परामर्श पर राष्ट्रपति इसे तय समय से पहले भी भंग करने का अधिकार रखते हैं। इसके विपरीत, देश में राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की स्थिति में संसद के पास यह शक्ति होती है कि वह इसके कार्यकाल को एक बार में 1 साल के लिए आगे बढ़ा सके.

​● चुनाव के लिए योग्यता: यदि कोई व्यक्ति लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहता है, तो उसका भारतीय नागरिक होना और कम से कम 25 वर्ष की आयु पूरी करना अनिवार्य है. साथ ही, वह व्यक्ति किसी भी सरकारी लाभ के पद (Office of Profit) पर कार्यरत नहीं होना चाहिए.

​● गणपूर्ति (कोरम): सदन की किसी भी बैठक या कार्यवाही को वैध रूप से शुरू करने के लिए कुल सदस्यों की संख्या का कम से कम 1/10 भाग (यानी न्यूनतम 55 सांसदों) का उपस्थित होना कानूनी रूप से जरूरी है.

4. लोकसभा अध्यक्ष और इसकी विशेष शक्तियाँ

​सदन के भीतर अनुशासन और कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी लोकसभा अध्यक्ष (Speaker) की होती है. अध्यक्ष का चयन लोकसभा ( Lok Sabha GK Questions in Hindi ) के निर्वाचित सदस्य आपस में मिलकर करते हैं. इसके अलावा, जब भी संसद के दोनों सदनों का संयुक्त अधिवेशन (Joint Sitting) बुलाया जाता है, तो उसकी अध्यक्षता भी लोकसभा स्पीकर ही करते हैं.

संवैधानिक शक्तियों के मामले में लोकसभा, उच्च सदन (राज्यसभा) से काफी आगे है. पैसों से जुड़ा कोई भी धन विधेयक (Money Bill) सिर्फ और सिर्फ पहले लोकसभा में ही प्रस्तुत किया जा सकता है.

इसके अतिरिक्त, देश की वास्तविक कार्यपालिका यानी मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से केवल लोकसभा के प्रति ही जवाबदेह होती है. अगर विपक्ष सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पास करवा लेता है, तो प्रधानमंत्री सहित पूरी कैबिनेट को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ता है.

 

लोकसभा से संबंधित यह GK के 100 प्रश्न परीक्षा में बार-बार पूछे जाते हैं

 

Q 1. जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सदन कौन-सा है?
Ans. लोकसभा

Q 2. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करता है?
Ans. भारतीय जनता का

Q 3. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में लोकसभा के गठन के सम्बन्ध में प्रावधान किया गया है?
Ans. अनुच्छेद-81 और अनुच्छेद-331 दोनों में

Q 4. मूल संविधान में लोकसभा सदस्यों की संख्या कितनी निर्धारित की गई थी?
Ans. 500

Q 5. 31वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी निर्धारित की गई?
Ans. 545

Q 6. लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या कितनी हो सकती है?
Ans. 552 (RRB 2004; Utt. PCS 2005; SSC 2016)

Q 7. वर्तमान में लोकसभा के कितने सदस्यों को राज्य की जनता सीधे निर्वाचित करती है?
Ans. 530

Q 8. वर्तमान में संघशासित क्षेत्रों की जनता लोकसभा में अपने कितने प्रतिनिधियों को निर्वाचित कर भेजती है?
Ans. 19

Q 9. राष्ट्रपति आंग्ल-भारतीय समुदाय के कितने प्रतिनिधियों को लोकसभा में मनोनीत करता है?
Ans. 2 (UPSC 1985; SSC 1999; RRB 2003)

Q 10. वर्तमान में लोकसभा सदस्यों की प्रभावी संख्या कितनी है?
Ans. 545

यह भी पढे

​1. भारत के उपराष्ट्रपति: 60 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर (One-Liner GK)

2. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न

3. Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी

4. राजा राममोहन राय आधुनिक भारत के जनक का जीवन परिचय

5. संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35)

Q 11. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय के दो सदस्यों को किस अनुच्छेद के तहत मनोनीत किया जाता था?
Ans. अनुच्छेद-331

Q 12. लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय से दो सदस्यों को मनोनीत करने की शक्ति किसके पास है?
Ans. भारत के राष्ट्रपति (BPSC 2001; SSC 2011)

Q 13. लोकसभा में राज्यों को किस आधार पर सीटें आवंटित होती हैं?
Ans. जनसंख्या (CGPCS 2005)

Q 14. वर्तमान लोकसभा में प्रत्येक राज्य के लिए स्थानों का आवंटन किस जनगणना पर आधारित है?
Ans. 1971 की जनगणना पर (BPSC 1995; IAS 1998)

Q 15. लोकसभा के निर्वाचन क्षेत्रों का सीमा निर्धारण पहली बार किस वर्ष में किया गया था?
Ans. 1972 (SSC 2002)

 

lok sabha se sambandhit prashn uttar , lok sabha se sambandhit prashn , lok sabha se sambandhit question , lok sabha se related question , lok sabha questions in hindi , लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf , लोकसभा से संबंधित प्रश्न pdf , लोकसभा से संबंधित प्रश्न , लोकसभा से संबंधित प्रश्नों , लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर Lok Sabha GK Questions in Hindi , लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो!
Lok Sabha GK Questions in Hindi

 

Q 16. लोकसभा में राज्यवार सीटों का आवंटन 1971 की जनगणना पर आधारित है, यह निर्धारण किस वर्ष तक यथावत रहेगा?
Ans. 2026 ई. तक (BPSC 2005)

Q 17. लोकसभा के सभी निर्वाचन क्षेत्र किस प्रकार के होते हैं?
Ans. एकल सदस्यीय निर्वाचन क्षेत्र

Q 18. लोकसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र कम से कम कितनी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है?
Ans. 7.5 lakh

Q 19. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों के लिए लोकसभा में कितने सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों की व्यवस्था की गई है?
Ans. 131

Q 20. भारत में स्वतंत्रता के बाद प्रथम आम चुनाव कब सम्पन्न कराये गये?
Ans. 1952 (BPSC 2014)

 

Lok Sabha GK Questions in Hindi 2026

 

Q 21. क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे छोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?
Ans. चांदनी चौक

Q 22. भारत में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?
Ans. लद्दाख (RRB 2004)

Q 23. कौन-सा संवैधानिक संशोधन राज्यों से चुने जाने वाले लोकसभा के सदस्यों की संख्या बढ़ाने से सम्बन्धित है?
Ans. सातवाँ तथा इकतीसवाँ (Utt PCS 2005)

Lok Sabha GK Questions in Hindi

Q 24. लोकसभा में केन्द्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि किस प्रकार चुने जाते हैं?
Ans. प्रत्यक्ष निर्वाचन द्वारा

Q 25. राष्ट्रपति लोकसभा के दो सदस्यों को किस समुदाय का प्रतिनिधित्व देने के लिए नामित कर सकता था?
Ans. एंग्लो-इण्डियन (RRB 2006)

Q 26. लोकसभा में किनके लिए स्थान आरक्षित हैं?
Ans. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और आंग्ल-भारतीय वर्ग (इनमें से सभी)

Q 27. लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति की न्यूनतम आयु होनी चाहिए?
Ans. 25 वर्ष (BPSC 2002; SSC 2002, 2005; RRB 2002, 2004)

Q 28. कौन-सा राज्य सबसे अधिक प्रतिनिधि लोकसभा में भेजता है?
Ans. उत्तर प्रदेश (BPSC 1998)

lok sabha se sambandhit prashn uttar

Q 29. लोकसभा सीटों के मामले में कौन-सा युग्म सही नहीं है?
Ans. असम – 13 (सही संख्या 14 है)

Q 30. किस राज्य का लोकसभा एवं राज्यसभा में प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है?
Ans. उत्तर प्रदेश (UPPCS 1995)

Q 31. झारखण्ड क्षेत्र से लोकसभा के सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
Ans. 14 (JPSC 2003)

Q 32. राज्यों के किस युग्म को लोकसभा में समान सीटें (25 सीटें) प्राप्त हैं?
Ans. आन्ध्र प्रदेश तथा राजस्थान

Q 33. उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त लोकसभा में किन दो राज्यों का प्रतिनिधित्व सबसे अधिक है?
Ans. महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल

Q 34. वर्तमान में किस राज्य का लोकसभा में अधिकतम सदस्यों की संख्या के हिसाब से दूसरा स्थान है?
Ans. महाराष्ट्र (SSC 1999)

Q 35. उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक संसदीय क्षेत्र किस राज्य में हैं?
Ans. महाराष्ट्र

Q 36. बिहार में लोकसभा की सीटों की कुल संख्या कितनी है?
Ans. 40 (BPSC 1995)

Q 37. छत्तीसगढ़ राज्य में लोकसभा के कितने निर्वाचन क्षेत्र हैं?
Ans. 11 (CGPCS 2005)

लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर

Q 38. आन्ध्र प्रदेश, Haryana, केरल और ओडिशा में से किस राज्य से लोकसभा में सबसे कम सदस्य हैं?
Ans. Haryana (5 सदस्य)

Q 39. जहाँ तक लोकसभा में प्रतिनिधित्व का प्रश्न है, कौन-से राज्य दूसरे तथा तीसरे दर्जे पर हैं?
Ans. महाराष्ट्र तथा पश्चिम बंगाल

Q 40. लोकसभा में किस संघशासित क्षेत्र के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आते हैं?
Ans. दिल्ली

 

lok sabha se sambandhit prashn uttar

 

Q 41. संघशासित क्षेत्र दिल्ली कितने प्रतिनिधि निर्वाचित कर लोकसभा में भेजता है?
Ans. 7

Q 42. लोकसभा में सर्वाधिक प्रतिनिधित्व के आधार पर राज्यों का सही घटता क्रम क्या है?
Ans. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल

Q 43. लोकसभा का सामान्यतः कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
Ans. 5 वर्ष

Q 44. आपातकाल के दौरान संसद लोकसभा का कार्यकाल एक बार में कितने समय के लिए बढ़ा सकती है?
Ans. 1 वर्ष

Q 45. किसी भी दशा में आपातकाल की उद्घोषणा समाप्त होने के बाद बढ़ाई गई अवधि कितने समय से आगे नहीं बढ़ाई जा सकती?
Ans. 6 माह

Q 46. लोकसभा में कोरम (गणपूर्ति) पूरा करने के लिए कम से कम कितने सदस्यों की जरूरत होती है?
Ans. कुल सदस्यों का 1/10 भाग (RRB 2004)

Q 47. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष से अधिक किस अवस्था में बढ़ाया जा सकता है?
Ans. जब राष्ट्रीय आपातकाल लागू हो

Q 48. लोकसभा के किसी सदस्य की सदस्यता कितने दिनों तक लगातार अनुपस्थित रहने पर समाप्त हो जाती है?
Ans. 2 माह (60 दिन)

Q 49. वर्तमान में संसद सदस्यों को प्रतिमाह वेतन के रूप में कितना मूल वेतन प्राप्त होता है?
Ans. ₹ 1,00,000

Q 50. लोकसभा सदस्य अपना त्यागपत्र किसको देते हैं?
Ans. लोकसभाध्यक्ष को

Lok Sabha GK Questions in Hindi

Q 51. किस वर्ष से भूतपूर्व संसद सदस्यों के लिए पेंशन की व्यवस्था लागू की गई?
Ans. 1976 ई. से

Q 52. लोकसभा की बैठक की अंतिम तिथि तथा दूसरी बैठक की प्रथम तिथि के बीच कितने समय से अधिक का अंतराल नहीं होना चाहिए?
Ans. 6 माह

Q 53. एक वर्ष में लोकसभा के सामान्यतः कितने सत्र आयोजित किए जाते हैं?
Ans. 3 सत्र (BPSC 1998; SSC 2019)

Q 54. राष्ट्रपति लोकसभा को कार्यकाल पूरा करने के पूर्व किसकी सलाह पर भंग कर सकता है?
Ans. प्रधानमंत्री की सलाह पर (RRB 2005)

Q 55. लोकसभा को उसके कार्यकाल की समाप्ति के पूर्व भी किसके द्वारा भंग किया जा सकता है?
Ans. राष्ट्रपति द्वारा मंत्रिपरिषद की सलाह पर (BPSC 1995, 1998)

Q 56. लोकसभा सदस्य बनने के लिए कौन-सी एक योग्यता नहीं है?
Ans. उम्र 30 वर्ष से कम न हो (क्योंकि न्यूनतम उम्र 25 वर्ष आवश्यक है) (RRB 2004)

Q 57. दसवीं अनुसूची के तहत लोकसभा के किसी सदस्य की अयोग्यता से सम्बन्धित मुद्दे पर निर्णय कौन देता है?
Ans. अध्यक्ष (स्पीकर) (SSC 2019)

Q 58. निम्नलिखित में से किसे लोकसभा का अभिरक्षक कहा जाता है?
Ans. लोकसभाध्यक्ष को

Q 59. लोकसभा के अध्यक्ष को कौन चुनता है?
Ans. लोकसभा के सदस्य

Q 60. अस्थायी लोकसभाध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) को कौन नियुक्त करता है?
Ans. राष्ट्रपति

 

लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf 

 

Q 61. लोकसभा की बैठक किस प्रकार समाप्त की जाती है?
Ans. विघटन, सत्रावसान और स्थगन द्वारा (इनमें से सभी द्वारा) (UPPCS 1998)

Q 62. लोकसभा का विघटन कौन कर सकता है?
Ans. राष्ट्रपति

Q 63. सामान्यतः 5 वर्ष की समाप्ति के पहले लोकसभा को किसके द्वारा विघटित किया जा सकता है?
Ans. प्रधानमंत्री की संस्तुति से राष्ट्रपति द्वारा

लोकसभा से संबंधित 100 प्रश्नों

Q 64. लोकसभा की सामान्य अवधि किसके द्वारा बढ़ाई जा सकती है?
Ans. संसद द्वारा पारित अधिनियम से

Q 65. राज्यसभा और लोकसभा की समान शक्तियाँ किस क्षेत्र में हैं?
Ans. संविधान संशोधन करने के विषय में

 

lok sabha se sambandhit prashn uttar , lok sabha se sambandhit prashn , lok sabha se sambandhit question , lok sabha se related question , lok sabha questions in hindi , लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर pdf , लोकसभा से संबंधित प्रश्न pdf , लोकसभा से संबंधित प्रश्न , लोकसभा से संबंधित प्रश्नों , लोकसभा से संबंधित प्रश्न उत्तर Lok Sabha GK Questions in Hindi , लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो!
लोकसभा के ये 100 प्रश्न रट लो!

 

Q 66. लोकसभा का नेता कौन होता है?
Ans. प्रधानमंत्री (BPSC 1995)

Q 67. लोकसभा या विधानसभा के निर्वाचन में एक उम्मीदवार अपनी जमानत की राशि को खो देगा अगर उसे कुल वैध मतों का कितना प्राप्त न हो?
Ans. 1/6 से कम मत प्राप्त हो (BSSC 2015)

Q 68. कोई वित्तीय बिल कहाँ प्रस्तावित हो सकता है?
Ans. केवल लोकसभा में (BPSC 1994; MPPSC 2010)

Q 69. किस श्रेणी के विधेयक केवल लोकसभा में ही प्रारंभ किए जा सकते हैं?
Ans. वित्त विधेयक / धन विधेयक

Q 70. भारत में ‘शून्य काल’ (Zero Hour) कब शुरू की गई थी?
Ans. 1962 में (BSSC 2018)

Top 100 Lok Sabha GK Questions in Hindi

Q 71. लोकसभा में विपक्षी दल होने का दावा करने वाले दल के पास न्यूनतम कितने सांसद होने चाहिए?
Ans. 55 (BSSC 2015)

Q 72. लोकसभा में अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित स्थानों की संख्या कितनी है?
Ans. 84 (MPPSC 2018)

Q 73. किस राज्य समूह की लोकसभा में केवल एक-एक सीट है?
Ans. चण्डीगढ़, सिक्किम, मिजोरम (RAS/ RTS 2016)

Q 74. भारतीय संविधान के अनुसार धन संबंधी विधेयक सर्वप्रथम कहाँ प्रस्तुत किया जाता है?
Ans. लोकसभा में (UPPCS 2012)

Q 75. किस लोकसभा ने 5 वर्षों से अधिक की अवधि तक कार्य किया?
Ans. पाँचवीं लोकसभा (RRB 2008)

Q 76. प्रथम लोकसभा का गठन कब हुआ था?
Ans. 1952 में (SSC 2019)

Q 77. भारतीय संसद में किसे ‘पॉपुलर चैम्बर’ कहा जाता है?
Ans. लोकसभा को (SSC 2019)

Q 78. किस विधेयक पर गतिरोध दूर करने हेतु लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हो सकती है?
Ans. सामान्य विधेयक (UPPCS 2020)

Q 79. किसी विशेष दिन लोकसभा में अधिकतम कितने तारांकित प्रश्न पूछे जा सकते हैं?
Ans. 20 (SSC 1999)

Q 80. लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय से नामित सदस्यों की अधिकतम संख्या कितनी होती थी?
Ans. 2 (SSC 2019)

Q 81. लोकसभा व राज्यसभा की शक्तियाँ किन मामलों में समान हैं?
Ans. राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति के निर्वाचन तथा राष्ट्रपति पर महाभियोग के संबंध में (उपर्युक्त सभी)

Q 82. अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
Ans. लोकसभा में

lok sabha se sambandhit question

Q 83. लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए सीटों का आरक्षण संविधान के किस अनुच्छेद में उपबंधित है?
Ans. अनुच्छेद-330

Q 84. कौन-सा राज्य लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों (ST) के सर्वाधिक प्रतिनिधि निर्वाचित करता है?
Ans. मध्य प्रदेश (UPPCS 1997)

Q 85. किन राज्यों में अनुसूचित जनजातियों के लिए लोकसभा में कोई स्थान आरक्षित नहीं है?
Ans. केरल, तमिलनाडु, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा (उपरोक्त सभी)

Q 86. किस राज्य में लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण नहीं है?
Ans. नगालैंड, सिक्किम और गोवा (इनमें सभी)

Q 87. देश का वह संसदीय निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है जिसकी सीमाएँ 9 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों को स्पर्श करती हैं?
Ans. नागौर

Q 88. किस लोकसभा में निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या सबसे कम थी?
Ans. छठी लोकसभा में

Q 89. किस लोकसभा में निर्वाचित महिला सांसदों की संख्या सबसे अधिक रही है?
Ans. सतरहवीं लोकसभा में

Q 90. लोकसभा में मंत्रिपरिषद के विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव लाने के लिए न्यूनतम सदस्य संख्या कितनी है?
Ans. 50 (UPPCS 2015)

Q 91. लोकसभा का कोई सदस्य किस स्थिति में सदन का सदस्य बने रहने के लिए अयोग्य नहीं ठहराया जाता?
Ans. यदि वह जिस राजनीतिक दल से सदन में निर्वाचित हुआ था, उससे निष्कासित कर दिया गया हो (CDS 2006)

Q 92. प्रथम लोकसभा की पहली बैठक कब हुई थी?
Ans. 13 मई, 1952

Q 93. मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है या कार्य करती है?
Ans. लोकसभा के प्रति

Q 94. लोकसभा किस प्रकार मंत्रिपरिषद के उत्तरदायित्व को व्यावहारिक रूप प्रदान करती है?
Ans. अविश्वास प्रस्ताव पारित करके, किसी विधेयक को अस्वीकार करके या धन की मांग को नामंजूर करके (उपरोक्त सभी)

Q 95. लोकसभा के सुरक्षित निर्वाचन क्षेत्र किस वर्ग के लिए नहीं हैं?
Ans. पिछड़ा वर्ग (OBC)

Q 96. भारतीय संविधान के अनुसार संविधान संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों में किस प्रकार पारित होता है?
Ans. दोनों सदनों (ऊपरी और निचले) में अलग-अलग विशेष बहुमत से (RRB 2018)

Q 97. भारत के राष्ट्रपति किसकी अनुशंसा पर लोकसभा को भंग कर सकते हैं?
Ans. मंत्रिपरिषद की सलाह पर (CGPCS 2003)

Q 98. पश्चिम बंगाल में कुल कितनी लोकसभा संसदीय सीटें हैं?
Ans. 42 (SSC 2017)

Q 99. संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को भेजा गया विधेयक किस बहुमत से पारित होना होता है?
Ans. उपस्थित सदस्यों के साधारण बहुमत से (SSC 2008)

Q 100. भारतीय संसद के परिप्रेक्ष्य में ‘शून्य काल’ (Zero Hour) किसे कहते हैं?
Ans. प्रश्न काल के तुरंत बाद का समय (SSC 2019)

 

निष्कर्ष (Conclusion)

​     किसी भी सरकारी या प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए भारतीय राजव्यवस्था (Indian Polity) के अंतर्गत लोकसभा से जुड़े तथ्यों पर मजबूत पकड़ होना अनिवार्य है.

यदि आप इंटरनेट पर Lok Sabha GK Questions in Hindi खोज रहे हैं, तो आपका मुख्य उद्देश्य परीक्षा में आने वाले उन महत्वपूर्ण नंबरों को पक्का करना है जो आपकी मेरिट तय करते हैं.

लोकसभा, जिसे देश का ‘लोकप्रिय सदन’ कहा जाता है, सीधे तौर पर भारत के आम नागरिकों का प्रतिनिधित्व करता है. यही कारण है कि परीक्षा कराने वाली संस्थाएं (जैसे SSC, UPSC, और Railway) इसके ढांचे से जुड़े सवाल बार-बार पूछती हैं.

​इस लेख में हमने जिन प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा की है—जैसे अनुच्छेद 81 के तहत इसका गठन, 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों का आवंटन, और लोकसभा अध्यक्ष की अद्वितीय संवैधानिक शक्तियाँ—वे केवल किताबी ज्ञान नहीं हैं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की रीढ़ हैं.

कोई भी धन विधेयक केवल यहीं पेश होना या मंत्रिपरिषद का इसके प्रति उत्तरदायी होना, इसकी सर्वोच्चता को दर्शाता है.

Leave a Comment