भारत का राष्ट्रपति देश का प्रथम नागरिक तथा भारतीय गणराज्य का संवैधानिक प्रमुख होता है. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 52 के अनुसार भारत में एक राष्ट्रपति होगा. राष्ट्रपति का पद भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं में से एक है. यही कारण है कि UPSC, SSC, Railway, Banking, State PCS, Police तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न ( Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn ) बार-बार पूछे जाते हैं.
यदि आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो राष्ट्रपति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों , Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn का अध्ययन आपके लिए अत्यंत लाभदायक हो सकता है. इस विषय से संविधान, चुनाव प्रक्रिया, शक्तियां, कार्यकाल, महाभियोग तथा ऐतिहासिक तथ्यों से जुड़े प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं.
राष्ट्रपति का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा नहीं किया जाता है. इसका चुनाव निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य शामिल होते हैं. राष्ट्रपति का कार्यकाल पाँच वर्ष का होता है, लेकिन वह पुनः चुनाव लड़ सकता है.
भारतीय राष्ट्रपति के पास अनेक महत्वपूर्ण शक्तियां होती हैं. इनमें कार्यपालिका शक्ति, विधायी शक्ति, न्यायिक शक्ति, वित्तीय शक्ति तथा आपातकालीन शक्तियां प्रमुख हैं. संसद द्वारा पारित किसी विधेयक को कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति आवश्यक होती है. इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति दया याचिका पर निर्णय लेने का अधिकार भी रखता है.
इस लेख में संकलित राष्ट्रपति से संबंधित 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न पूर्व वर्षों की विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर तैयार किए गए हैं. इन प्रश्नों का नियमित अभ्यास करने से राष्ट्रपति से संबंधित ( Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn ) विषयों की समझ मजबूत होगी और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में सहायता मिलेगी.
यदि आप भारतीय संविधान और भारतीय राजव्यवस्था की तैयारी कर रहे हैं, तो राष्ट्रपति से जुड़े इन प्रश्नों का अध्ययन अवश्य करें. यह सामग्री न केवल आपकी सामान्य ज्ञान क्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने में भी मदद करेगी.
Most Important Questions on Indian President in hindi
Q 1. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के पात्र बनने के लिए किसी व्यक्ति की आयु पूर्ण होनी चाहिए—
Ans. 35 वर्ष (RRB 2005; SSC 2011)
Q 2. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए?
Ans. कोई आयु सीमा नहीं
Q 3. एक व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए अधिकतम कितनी बार निर्वाचित हो सकता है?
Ans. कोई सीमा नहीं
Q 4. राष्ट्रपति का निर्वाचन किस प्रकार से होता है?
Ans. अप्रत्यक्ष रूप से
Q 5. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु कौन-सी पद्धति अपनायी जाती है?
Ans. समानुपातिक प्रतिनिधित्व एवं एकल संक्रमणीय मत पद्धति
Q 6. राष्ट्रपति पद के चुनाव संबंधी विवाद को किसे निदेशित किया जाता है?
Ans. उच्चतम न्यायालय (RRB 2006)
Q 7. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए प्रस्तावक एवं अनुमोदकों की कम-से-कम कितनी संख्या होनी चाहिए?
Ans. 50-50
यह भी पढे
1. Top 50 भारतीय संसद GK प्रश्नोत्तरी (PDF)
2. भारतीय संविधान के मूल कर्तव्य
3. राज्य के नीति निदेशक तत्व से संबंधित 51 महत्वपूर्ण प्रश्न (PDF)
4. संविधान: मौलिक अधिकार (Article 12-35) TOP 50 Questions
5. Citizenship (नागरिकता) GK: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टॉप 50 प्रश्न उत्तर
Q 8. भारत का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी बात अयोग्यता मानी जाएगी?
Ans. कोई लाभ का पद ग्रहण किए हुए हो
Q 9. भारत में राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है—
Ans. एकल हस्तांतरीय मत पद्धति द्वारा
Q 10. राष्ट्रपति पद का चुनाव संचालित किया जाता है—
Ans. निर्वाचन आयोग द्वारा (BPSC 2001)
Q 11. भारत के राष्ट्रपति की तुलना निम्नलिखित में से किससे करना सर्वाधिक उचित है?
Ans. ब्रिटेन के सम्राट से
Q 12. भारत में कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
Ans. राष्ट्रपति (BPSC 2001)
Q 13. संघ की कार्यपालिका शक्ति निहित है—
Ans. राष्ट्रपति में (UPPCS 2015)
Q 14. भारत का राष्ट्रपति–
Ans. राज्य का प्रधान है
Q 15. भारतीय संविधान के अनुसार देश का प्रथम नागरिक कौन होता है?
Ans. राष्ट्रपति (RRB 2006)
Q 16. भारतीय संविधान के अनुसार संघ की कार्यपालिका शक्तियाँ किसमें निहित होती है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 17. भारतीय संविधान के अनुसार देश की तीनों सेनाओं का सुप्रीम कमाण्डर कौन होता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 18. भारत का राष्ट्रपति होता है—
Ans. राज्य का संवैधानिक अध्यक्ष

Q 19. भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च कमांडर कौन होता है?
Ans. राष्ट्रपति (CAPF 2015)
Q 20. भारत के राष्ट्रपति के लिए आवश्यक योग्यता नहीं है—
Ans. वह संसद के किसी सदन का सदस्य हो
Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn
Q 21. राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया किस देश के संविधान से ली गई है?
Ans. अमेरिका
Q 22. भारतीय राष्ट्रपति को किस परिस्थिति में अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ता है?
Ans. महाभियोग लगने पर
Q 23. कार्यकाल पूर्ण होने पर पहले भारत के राष्ट्रपति को उनके पद से कौन हटा सकता है?
Ans. संसद द्वारा महाभियोग लगाकर (RRB 2005)
Q 24. राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप एक संकल्प के रूप में संसद के किसी भी सदन में लाया जा सकता है। यह कम-से-कम कितने दिन की लिखित सूचना बाद प्रस्तुत किया जाना चाहिए?
Ans. 14 दिन
Q 25. सदन में राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग प्रस्ताव पास करने के लिए कितने सदस्यों का समर्थन चाहिए?
Ans. सदन के कुल सदस्यों में से कम से कम दो तिहाई सदस्य (SSC 2013)
Q 26. भारत के राष्ट्रपति को कार्य अवधि की समाप्ति के पूर्व भी पद से हटाया जा सकता है—
Ans. महाभियोग द्वारा (UPPCS 1994)
Q 27. किसी व्यक्ति के राष्ट्रपति के रूप में चुनाव को अवैध घोषित किये जाने की स्थिति में उसके द्वारा अपना चुनाव अवैध घोषित किये जाने के पूर्व के कृत्यों की क्या संवैधानिकता होगी?
Ans. यह कृत्य विधिमान्य होंगे
Q 28. राष्ट्रपति को निम्नलिखित में से कौन पद और गोपनीयता की शपथ दिलाता है?
Ans. भारत का मुख्य न्यायाधीश (RRB 2004)
Q 29. राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के तहत भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है?
Ans. अनुच्छेद -60
Q 30. भारत में किसके चुनाव में आनुपातिक प्रतिनिधित्व चुनाव प्रणाली अपनायी जाती है?
Ans. राष्ट्रपति (RRB 2005)
Q 31. राष्ट्रपति चुनाव संबंधी मामले किसके पास भेजे जाते हैं?
Ans. उच्चतम न्यायालय (UPSC 1988)
Q 32. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति तथा उपराष्ट्रपति के निर्वाचन से संबंधित विवाद का निर्णय उच्चतम न्यायालय द्वारा करने का प्रावधान संविधान में किया गया है?
Ans. अनुच्छेद -71
Q 33. राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार हेतु कितना समय मिलता है?
Ans. 2 सप्ताह
Q 34. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
Ans. 5 वर्ष (RRB 2005)
Q 35. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति अपने पदग्रहण करने की तिथि से 5 वर्ष की अवधि तक अपने पद पर बना रहता है?
Ans. अनुच्छेद -56

Q 36. राष्ट्रपति के चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल में होते हैं–
Ans. संसद के दोनों सदनों तथा विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य (SSC 2013)
Q 37. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के बारे में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?
Ans. राष्ट्रपति के निर्वाचन के संबंध में यदि कोई विवाद हो तो वह सर्वोच्च न्यायालय के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है
Q 38. भारत के राष्ट्रपति को उसके पद से हटाया जा सकता है–
Ans. संसद द्वारा (BPSC 1994, 2005)
Q 39. भारत के राष्ट्रपति को पद से हटाने की प्रक्रिया है—
Ans. संसद द्वारा महाभियोग
Q 40. संविधान के उल्लंघन के लिए राष्ट्रपति के विरुद्ध अभियोग कार्यवाही किसमें शुरू की जा सकती है?
Ans. संसद के किसी भी सदन में (CAPF 2015)
भारत के राष्ट्रपति प्रश्न उत्तर 2026
Q 41. राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है—
Ans. महाभियोग द्वारा (RRB 2004)
Q 42. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जा सकता है?
Ans. संविधान के अतिक्रमण करने पर
Q 43. मुख्य न्यायाधीश की अनुपस्थिति में राष्ट्रपति किसके समक्ष शपथ लेता है?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय का वरिष्ठ न्यायाधीश
Q 44. यदि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों देश से बाहर हों तो उस स्थिति में उनके कार्यभार को कौन ग्रहण करेगा?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
Q 45. यदि भारत के राष्ट्रपति त्यागपत्र देना चाहते हैं, तो वह अपना त्यागपत्र किसे देंगे?
Ans. भारत के उपराष्ट्रपति (SSC 2019)
Q 46. राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसको देता है?
Ans. लोकसभाध्यक्ष को
Q 47. भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की मृत्यु की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति के रूप कौन कार्य करेगा?
Ans. भारत के मुख्य न्यायाधीश (SSC 2019)
Q 48. यदि मृत्यु, त्यागपत्र अथवा हटाए जाने की स्थिति में भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए तो उस पद का कार्यभार कौन संभालेगा?
Ans. उपराष्ट्रपति
Q 49. जब राष्ट्रपति मृत्यु, त्यागपत्र, पदच्युत या अन्य कारणों से अपने कर्तव्य को नहीं निभा सकता है, तो उपराष्ट्रपति कितने समय तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है?
Ans. 6 माह (JPSC 2013)
Q 50. निम्नलिखित में से कौन-से राष्ट्रपति पूर्व में केन्द्रीय गृहमंत्री थे?
Ans. ज्ञानी जैल सिंह
Q 51. भारत के राष्ट्रपति निर्वाचित होने से पूर्व निम्न में से कौन उपराष्ट्रपति नहीं थे?
Ans. ज्ञानी जैल सिंह
Q 52. भारत के चौथे राष्ट्रपति थे–
Ans. वी.वी. गिरि (UPPCS 1994)
Q 53. सबसे लम्बे समय तक भारत के राष्ट्रपति रहे–
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
Q 54. भारत का राष्ट्रपति चुने जाने वाले प्रथम गैर काँग्रेसी उम्मीदवार कौन थे?
Ans. वी.वी. गिरि
Q 55. भारतीय राष्ट्रपति के सर्वसम्मति से चुने जाने का अभी तक एकमात्र उदाहरण है —
Ans. नीलम संजीव रेड्डी (UPPCS 2004)
Q 56. निम्नलिखित में से कौन कभी भारत का राष्ट्रपति नहीं रहा?
Ans. सी. राजगोपालाचारी
Q 57. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (SSC 2015)
Q 58. किसी विधि के प्रश्न पर सर्वोच्च न्यायालय से परामर्श लेने का अधिकार किसको है?
Ans. राष्ट्रपति को (UPPCS 2012)
Q 59. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति को उच्चतम न्यायालय से परामर्श करने की शक्ति प्रदान करता है?
Ans. अनुच्छेद-143 (UPPCS 2013)
Q 60. संसद के सदनों को बुलाने की शक्ति किसके पास है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2019)
राष्ट्रपति से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न pdf 2026
Q 61. राष्ट्रपति को कौन सहाय्य एवं मंत्रणा देता है?
Ans. संघीय मंत्रिपरिषद
Q 62. भारत के राष्ट्रपति ने आर्थिक संकट की घोषणा कब की थी?
Ans. कभी नहीं
Q 63. विदेशों को भेजे जानेवाले विभिन्न संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के लिए व्यक्तियों का नामांकन निम्नलिखित में से कौन करता है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2002)
Q 64. भारत के निम्नलिखित में से किस मुख्य न्यायाधीश ने कुछ समय तक भारत के राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया?
Ans. एम. हिदायतुल्ला (SSC 2013)
Q 65. निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रपति का कार्य नहीं है?
Ans. किसी सत्र के अन्तर्गत लोकसभा की बैठकें आहूत करना (RRB 2004)

Q 66. विदेशी देशों के सभी राजदूतों का कमिश्नरों के प्रत्यय पत्र किसके द्वारा प्राप्त किये जाते हैं?
Ans. राष्ट्रपति (RRB 2004)
Q 67. राष्ट्रपति किस विधेयक को पुनर्विचार के लिए नहीं लौटा सकता?
Ans. धन विधेयक
Q 68. यदि राष्ट्रपति द्वारा किसी विधेयक को पुनर्विचार के लिये लौटाया जाता है तो वह किस वीटो (Veto) का प्रयोग करता है?
Ans. निलम्बनकारी वीटो
Q 69. राष्ट्रपति निम्न में से किस सूची के विषय पर अध्यादेश जारी कर सकता है?
Ans. संघ व समवर्ती सूची
Q 70. राष्ट्रपति किस सूची के विषयों पर अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है?
Ans. राज्य सूची
Q 71. निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में राष्ट्रपति अध्यादेश जारी नहीं कर सकता है?
Ans. जब दोनों सत्र में हो
Q 72. जब कोई विधेयक संसद द्वारा पारित हो जाता है तो राष्ट्रपति को अधिकार है कि वह उसे—-
Ans. पुनर्विचार के लिए वापस भेज सकता है
Q 73. निम्नलिखित में से कौन लगातार दो बार राष्ट्रपति रहे थे?
Ans. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (BPSC 2004)
Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn uttar
Q 74. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएँ निर्धारित करता है?
Ans. अनुच्छेद -57 (CGPSC 2012)
Q 75. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति थे—
Ans. एन. संजीव रेड्डी
Q 76. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल पूरा करने से पूर्व ही हो गई थी?
Ans. डॉ. जाकिर हुसैन (RRB 2005)
Q 77. भारतीय संघ के प्रतिरक्षा बलों का सर्वोच्च समादेश निम्नलिखित में से किसमें निहित होता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 78. निम्नलिखित में से भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है?
Ans. उपराष्ट्रपति (UPPCS 1997)
Q 79. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत राष्ट्रपति करता है?
Ans. उपरोक्त सभी (भारत का महान्यायवादी, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, एक राज्य का राज्यपाल) (UPPCS 2002)
Q 80. केन्द्रीय मंत्रिमंडल के मंत्रियों की नियुक्ति कौन करता है?
Ans. प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति
Q 81. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा नहीं होती है?
Ans. लोकसभाध्यक्ष (SSC 2010)
Q 82. भारत के राष्ट्रपति की मर्जी तक निम्नलिखित में से कौन अपने पद पर रह सकता है?
Ans. राज्यपाल (RRB 2005)
Q 83. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रपति नियुक्त नहीं करता है ?
Ans. योजना आयोग
Q 84. वित्त बिल के लिए किस की पूर्व स्वीकृति आवश्यक है?
Ans. भारत के राष्ट्रपति (BPSC 2004)
Q 85. किसी भी अभियुक्त की फांसी की सजा को बदलने या कम करने का अधिकार किसे दिया गया है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 86. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा और राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की कुल संख्या कितनी होती है?
Ans. 14 (SSC 2013; RRB 2019)
SEO Keywords:
Indian President GK Questions in Hindi
Q 87. भारत के राष्ट्रपति को यह अधिकार प्राप्त नहीं है कि वह–
Ans. न्यायालय के न्यायाधीश को हटाए (BPSC 1990)
Q 88. भारत के राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को प्रथम सत्र के प्रारम्भ में कब सम्बोधित करते हैं?
Ans. a एवं b दोनों (प्रतिवर्ष तथा लोकसभा के लिए प्रत्येक आम चुनाव के बाद) (SSC 2001)
Q 89. संविधान के अनुच्छेद -124 के अन्तर्गत राष्ट्रपति निम्नलिखित में से क्या कर सकता है?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति
Q 90. किसी मृत्युदण्ड पाए अपराधी को क्षमादान करने की शक्ति निम्नलिखित में से किसको प्राप्त है?
Ans. केवल राष्ट्रपति को
Q 91. अप्रत्याशित व्ययों की पूर्ति के लिए निम्नलिखित में से कौन भारत की आकस्मिक निधि से धन निकाल सकता है?
Ans. राष्ट्रपति
Q 92. निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार भारत के राष्ट्रपति को प्राप्त नहीं है?
Ans. उच्चतम न्यायालय तथा उच्च न्यायालय के अधिकारों को हस्तगत करने का
Q 93. किन किन परिस्थितियों में राष्ट्रपति संसद का संयुक्त अधिवेशन आहूत कर सकते हैं?
Ans. उपर्युक्त सभी परिस्थितियों में
Q 94. किसी संस्तुति के आधार पर भारत का राष्ट्रपति भारत की आकस्मिक निधि से धन व्यय कर सकता है?
Ans. किसी भी संस्तुति की जरूरत नहीं
Q 95. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राष्ट्रपति संघीय मंत्रिपरिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य है?
Ans. अनुच्छेद -74
Q 96. युद्ध अथवा भारत पर आक्रमण होने की स्थिति में निम्नलिखित में से कौन अंतिम रूप से आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर सकता है?
Ans. राष्ट्रपति (RRB 2005)
SEO Keywords:
President of India MCQ in hindi 2026
Q 97. भारतीय संविधान के अनुसार, भारत के राष्ट्रपति का यह कर्तव्य है कि वे निम्नलिखित में से किसको/ किनको संसद के पटल पर रखवाएँ?
Ans. केवल 1, 3 और 4 (संघ वित्त आयोग की सिफारिशों को, नियंत्रक महालेखा परीक्षक के प्रतिवेदन को, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के प्रतिवेदन को) (UPSC 2012)
Q 98. लोकसभा निम्नलिखित में से किसके द्वारा भंग की जाती है?
Ans. प्रधानमंत्री के परामर्श से राष्ट्रपति द्वारा
Q 99. राष्ट्रपति निम्नलिखित में से किस परिस्थिति में आपातकाल की उद्घोषणा कर सकता है?
Ans. प्रधानमंत्री तथा मंत्रिमंडल के लिखित परामर्श पर
Q 100. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 123 के तहत अध्यादेशों को जारी करने की शक्ति निम्नलिखित में से किसके पास है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2019)
Q 101. राष्ट्रपति किस स्थिति में अध्यादेश जारी कर सकता है?
Ans. सदन के अधिवेशन न रहने की स्थिति में
Q 102. राष्ट्रपति द्वारा जारी एक अध्यादेश संसद के सत्र शुरू होने के बाद कितने समय तक रखा जाना आवश्यक है?
Ans. 6 सप्ताह (JPSC 2013)
Q 103. राष्ट्रपति अपनी क्षमदान शक्ति का प्रयोग निम्न में से किस प्रकार के दण्ड के मामले में कर सकता है?
Ans. उपरोक्त सभी
Q 104. भारत के राष्ट्रपति के पास कौन-सी वीटो शक्ति होती है?
Ans. उपरोक्त सभी (पूर्ण निषेध, निलम्बित निषेध, पॉकेट निषेध) (UPSC 1991)
Q 105. भारत के राष्ट्रपति ने जिस एकमात्र मामले में वीटो (Pocket Veto) शक्ति का प्रयोग किया था, वह था—
Ans. भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम (UPSC 1993)
Q 106. राष्ट्रपति को लोकसभा में किन दो सदस्यों को मनोनीत करने का अधिकार है?
Ans. एंग्लो-इण्डियन (UPSC 1985, 1988)
Q 107. राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की अनुपस्थिति में कौन कार्यभार ग्रहण करेगा?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश (UPPCS 1992)
Q 108. लोकसभा द्वारा पारित विधेयक यदि राष्ट्रपति लोकसभा को पुनर्विचार के लिए लौटाता है और लोकसभा उसे पूर्ववत् पास करके राष्ट्रपति के पास भेज देती है, तो राष्ट्रपति विधेयक को—
Ans. अनुमति देगा (UPSC 1982, 1987)
Q 109. अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है?
Ans. विधायी (UPSC 1991)
Q 110. निम्नलिखित में से किसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है?
Ans. केवल 1 और 3 (वित्त आयोग का अध्यक्ष, संघ राज्य क्षेत्र का मुख्यमंत्री) (UPSC 1994)

Q 111. निम्नलिखित में से कौन सा राष्ट्रपति के निर्वाचन का भाग है, परंतु उसके महाभियोग अधिकरण का भाग नहीं है?
Ans. राज्यों की विधानसभाएं (UPSC 1996)
Q 112. राष्ट्रपति के उम्मीदवार के लिए क्या आवश्यक नहीं है?
Ans. पढ़ा-लिखा हो (UPPCS 1992)
भारत के राष्ट्रपति सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Q 113. राष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य का मुख्यमंत्री मतदान के लिये पात्र नहीं होता है, यदि–
Ans. वह राज्य विधानमंडल में उच्च सदन का सदस्य हो (UPSC 1993)
Q 114. भारत के राष्ट्रपति के पद से संबंधित निम्न में से कौन सा कथन सही है?
Ans. 2 और 4 (राष्ट्रपति अध्यादेश प्रख्यापित तब भी कर सकता है जब संसद सत्र में हो, राष्ट्रपति को आंग्ल भारतीय समुदाय से 2 सदस्य लोकसभा में नाम निर्देशित करने की शक्ति है) (CDS 2016)
Q 115. भारत एक गणतंत्र है इसका अर्थ है—
Ans. भारत में वंशानुगत शासन नहीं है (UPPCS 1997)
Q 116. भारत में राष्ट्रपति चुना जाता है—
Ans. निर्वाचित सांसदों व विधानसभा सदस्यों द्वारा (UPSC 1982, 1985)
Q 117. भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
Ans. केवल 1 (प्रत्येक MLA के वोट का मूल्य अलग अलग राज्य में अलग अलग होता है) (UPPCS 2018)
Q 118. राष्ट्रपति के चुनाव में विवाद होने पर किस की सलाह ली जाती है?
Ans. सर्वोच्च न्यायालय
Q 119. भारत के राष्ट्रपति का प्रतिमाह वेतन कितना है?
Ans. ₹5,00,000
Q 120. नामांकन के समय राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को जमानत के तौर पर कितना रुपया जमा करना पड़ता है?
Ans. ₹ 15,000
Q 121. राष्ट्रपति को पेंशन के रूप में आजीवन कितना रुपया प्रतिवर्ष मिलता है?
Ans. ₹ 30 लाख
Q 122. भारत का राष्ट्रपति किसका एक अभिन्न अंग है?
Ans. संसद (SSC 2014)
Q 123. एक विधेयक जो संसद में प्रस्तुत किया जाता है, कौन-सी क्रिया के बाद अधिनियम बन जाता है?
Ans. जब राष्ट्रपति अपनी सहमति दे देता है (BPSC 2008)
Q 124. जब राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का पद खाली हो तो भारत के राष्ट्रपति के पद पर कौन होता है?
Ans. भारत का मुख्य न्यायाधीश (BPSC 2008)
Q 125. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन-एक कुछ समय के लिए गुटनिरपेक्ष आन्दोलन के महासचिव भी थे?
Ans. ज्ञानी जैल सिंह (IAS 2009)
Q 126. भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ. जाकिर हुसैन (RRB 2018)
Bharat ke rashtrapati se sambandhit question
Q 127. भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन एक निर्वाचक मण्डल द्वारा किया जाता है। यह निर्वाचक मण्डल निम्नलिखित में से किनके निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बना होता है?
Ans. 1, 2 और 4 (संसद के दोनों सदनों, राज्यों की विधान सभा, दिल्ली तथा पुदुचेरी की विधान सभा) (CDS 2017)
Q 128. लाभ के पद का निर्णय कौन करेगा?
Ans. संघीय संसद (UPPCS 2006)
Q 129. निम्नलिखित में से किसी भौगोलिक क्षेत्र को अनुसूचित क्षेत्र घोषित करने का संवैधानिक अधिकार किसको है?
Ans. राष्ट्रपति को (UPPCS 2006)
Q 130. भारतीय संविधान के 70 वें संशोधन द्वारा भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में जिन दो केंद्रशासित प्रदेशों को भाग लेने का अधिकार दिया गया है, वे हैं-
Ans. दिल्ली तथा पुदुचेरी (UPPCS 2018)
Q 131. भारतीय गणतंत्र का वह कौन-सा राष्ट्रपति था, जो सदा भारतीय धर्म निरपेक्षता को सर्वधर्म समभाव कहता रहा?
Ans. डॉ. एस. राधाकृष्णन (SSC 2006)
Q 132. भारत सरकार का सांविधानिक अध्यक्ष कौन है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2008)
Q 133. भारत के पहले राष्ट्रपति के रूप में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का चुनाव किया गया था–
Ans. संविधान सभा द्वारा (SSC 2007)
Q 134. यदि भारतीय उपराष्ट्रपति अपना पदत्याग करने का निर्णय लेते हैं, तो ये अपना त्यागपत्र किसे सम्बोधित करके लिखेंगे?
Ans. राष्ट्रपति को (RRB 2009)
Q 135. भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. डॉ राजेन्द्र प्रसाद (RRB 2009)
president of india gk questions in hindi
Q 136. भारत का राष्ट्रपति आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा निर्वाचित होता है। इसका निहितार्थ है कि–
Ans. निर्वाचित संसद सदस्यों और राज्य के विधान सभा सदस्यों के मतों की संख्या भिन्न भिन्न होती है। (NDA 2013)
Q 137. भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने का अधिकार है-
Ans. संसद के दोनों सदनों को
Q 138. भारत में राष्ट्रपति राज्यसभा के कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
Ans. 12
Q 139. निम्नलिखित में से कौन हमारे देश के दोनों में से किसी भी सदन का सदस्य नहीं होता है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2017)
Q 140. युद्ध की घोषणा या शांति का फैसला करने में कानूनी रूप से सक्षम है—
Ans. राष्ट्रपति (RRB 2008)
Q 141. भारत में केंद्रीय मंत्रियों को गोपनीयता की शपथ किसके द्वारा दिलवायी जाती है?
Ans. भारत के राष्ट्रपति (SSC 2017)
Q 142. संविधान के अनुसार निम्नांकित में से क्या शब्दशः भारत के राष्ट्रपति की शक्ति नहीं है?
Ans. संसद के सदनों को संदेश भेजना (RAS/ RTS 2013)
Q 143. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कितने वर्ष तक राष्ट्रपति रहे?
Ans. 12 (BSSC 2017)
Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn
Q 144. इनमें से किसने भारतीय गणतंत्र के बारहवें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था?
Ans. प्रतिभा देवीसिंह पाटिल (UPPCS 2015)
Q 145. निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में भाग नहीं लेता?
Ans. विधान परिषद (RRB 2008)
Q 146. भारतीय संविधान के अनुसार कार्यपालिका का प्रमुख कौन है?
Ans. राष्ट्रपति (SSC 2017)
Q 147. जब राजीव गाँधी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय भारत के राष्ट्रपति कौन थे?
Ans. ज्ञानी जैल सिंह (SSC 2020)
Q 148. भारत के निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में से कौन केन्द्रीय श्रम मंत्री भी रहे हैं?
Ans. वी.वी. गिरि (SSC 2020)
Q 149. राष्ट्रपति के पद की अवधि से संबंधित निम्न में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Ans. राष्ट्रपति अपने पद की अवधि समाप्त होने के पूर्व लोक सभा अध्यक्ष को लिखित त्याग- पत्र दे सकता है (NDA 2020)
Q 150. निम्नलिखित राष्ट्रपतियों में जिस क्रम में सेवा की उसमें निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
Ans. एन. एस. रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह, आर. वेंकट रमण, डॉ. शंकर दयाल शर्मा (SSC 2015)
Q 151. निम्नलिखित में से किसे महाभियोग की प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है?
Ans. भारत के राष्ट्रपति (SSC 2020)
Q 152. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारतीय राष्ट्रपति को संसद के अवकाश के समय अध्यादेश लागू करने का अधिकार देता है?
Ans. अनुच्छेद 123 (SSC 2020)
निष्कर्ष (Conclusion)
भारत का राष्ट्रपति भारतीय लोकतंत्र और संविधान का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है. राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न ( Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn ) लगभग सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं,
इसलिए इस विषय की गहन तैयारी करना प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है. इस लेख में दिए गए 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न आपको राष्ट्रपति की शक्तियों, कार्यों, चुनाव प्रक्रिया, कार्यकाल तथा संवैधानिक प्रावधानों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करेंगे.
यदि आप UPSC, SSC, Railway, Banking, State PCS, Police, CTET, REET या अन्य किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन प्रश्नों Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn का नियमित अभ्यास अवश्य करें. निरंतर अभ्यास न केवल आपकी जानकारी को मजबूत बनाएगा, बल्कि परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा.
उम्मीद है कि यह संग्रह Bharat ke rashtrapati se sambandhit prashn आपकी तैयारी को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होगा.
ऐसे ही महत्वपूर्ण GK, Current Affairs, Previous Year Questions और PDF Notes प्राप्त करने के लिए Gk pdf के साथ जुड़े रहें. Thanks