दोस्तों क्या आप प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, RRB, UPSC, State PCS) की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आपने Lucent General Knowledge pdf पुस्तक का नाम जरूर सुना होगा. GK की तैयारी के लिए यह सबसे भरोसेमंद किताब मानी जाती है.
आज के इस विशेष ब्लॉग पोस्ट में हम आपके लिए Lucent General Knowledge PDF के निचोड़ से तैयार किए गए 100 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न लेकर आए हैं। ये प्रश्न प्राचीन और मध्यकालीन भारत के “भक्ति आंदोलन” और “मुगल काल” से संबंधित हैं, जो पिछले 20 वर्षों की परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं.
Lucent GK History: 100 महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर
नीचे दिए गए प्रश्नों को हमने वन-लाइनर फॉर्मेट में तैयार किया है ताकि आप कम समय में अधिक रिवीजन कर सकें है.
Q 1. कबीर के गुरु कौन थे?
Ans. रामानंद
(SSC 1999; RRB 2005; UPPCS 2004)
Q 2. संत कबीर का जन्म कहाँ हुआ था?
Ans. मगहर/ वाराणसी
(SSC 2002)
Q 3. चैतन्य महाप्रभु किस संप्रदाय से जुड़े थे?
Ans. गौड़ीय संप्रदाय
(RRB 2005)
Q 4. पुष्टि मार्ग के दर्शन की स्थापना किसने की?
Ans. वल्लभाचार्य ने
(RRB 2005)
Q 5. किस संत ने ईश्वर को अपने पास अनुभव करने के लिए नृत्य एवं गीतों (कीर्तन) को माध्यम बनाया?
Ans. चैतन्य महाप्रभु
(RRB 2004) (सामान्य ज्ञान 2023)
Q 6. अद्वैतवाद के सिद्धांत के प्रतिपादक कौन थे?
Ans. शंकराचार्य
(RRB 2004)
Q 7. शंकराचार्य का जन्म 788 ई० में केरल के किस गाँव में हुआ?
Ans. कलाडि / कलादि
Q 8. भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया?
Ans. आलवार-नयनार संतों द्वारा
(UPPCS 2003)
Q 9. रामानुज के अनुयायियों को क्या कहा जाता है?
Ans. वैष्णव
(UPPCS 1999)
Q 10. आदिशंकर, जो बाद में शंकराचार्य बने, उनका जन्म कहाँ हुआ था?
Ans. केरल में
(UPPCS 1999)
Q 11. ”बीजक” का रचयिता कौन है?
Ans. कबीर
(MPPSC 2000)
Q 12. भक्ति रस कवयित्री मीराबाई कौन थीं?
Ans. एक राजपूत शासक की पत्नी
(RAS / RTS 2003)
Q 13. सभी भक्ति संतों के मध्य एक समान विशेषता क्या थी?
Ans. उन्होंने अपनी वाणी को उसी भाषा में लिखा, जिसे उनके भक्त समझते थे
(47वीं BPSC 2005)
Q 14. दक्षिण भारत के भक्ति आंदोलन के संदर्भ में क्या सत्य है?
Ans. इसका नेतृत्व कई लोकप्रिय संतों द्वारा किया गया और इसने जाति व्यवस्था का विरोध किया।
(RRB 2006)
Q 15. प्रसिद्ध भक्त कवयित्री मीराबाई के पति का नाम क्या था?
Ans. राजकुमार भोजराज
(RAS / RTS 1998)

Q 16. बुद्ध और मीराबाई के जीवन दर्शन में मुख्य साम्य क्या था?
Ans. संसार दुखपूर्ण है
(RAS / RTS 1982)
Q 17. ”ब्रह्म सत्य है और जगत मिथ्या” यह किसकी उक्ति है?
Ans. शंकराचार्य
Q 18. किसे कुछ विचारकों ने “प्रच्छन्न बौद्ध” की संज्ञा दी है?
Ans. शंकराचार्य
Q 19. रामानुजाचार्य को किस चोल शासक की धमकी के कारण त्रिचनापल्ली छोड़कर मैसूर जाना पड़ा?
Ans. कुलोतुंग l
Q 20. होयसल शासक विट्टिग ने वैष्णव बनने के बाद अपना नाम बदलकर क्या रखा?
Ans. विष्णुवर्धन
Lucent General Knowledge PDF One Liner
Q 21. किसने शूद्रों को भगवत दर्शन व मोक्ष का अधिकार देकर उन्हें इस्लाम स्वीकार करने से रोका?
Ans. रामानुजाचार्य
Q 22. दक्षिण भारत का वह संत कौन था जिसने अपना अधिकांश जीवन वृन्दावन में बिताया?
Ans. निम्बार्क आचार्य
Q 23. महाराष्ट्र में विठ्ठल आंदोलन का केन्द्र कहाँ था?
Ans. पण्ढरपुर
Q 24. भगवद्गीता पर “भावार्थ दीपिका” (ज्ञानेश्वरी) टीका किसने लिखी?
Ans. ज्ञानदेव
Q 25. ”सूफी” शब्द की उत्पत्ति के संबंध में सर्वाधिक मान्यता प्राप्त मत क्या है?
Ans. सूफ (ऊन) शब्द से हुई क्योंकि सूफी ऊनी कंबल या लबादा ओढ़ते थे
Also read 📚
1. Top 100 GK Questions in Hindi
2. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
3. ssc cgl previous year question paper
4. 50000 GK Questions PDF in Hindi
5. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न
Q 26. सूफियों के बारे में क्या असत्य है?
Ans. उनकी विचारधारा कट्टरपंथी होती थी
Q 27. किसे ”हिन्दी खड़ी बोली का जनक” कहा जाता है?
Ans. अमीर खुसरो
(UPPCS 2012)
Q 28. किस सूफी ने खुद को ”अनलहक” (मैं ईश्वर हूँ) घोषित किया था?
Ans. मंसूर अल हज्जाज
Q 29. वह सूफी संत कौन था जो मानता था कि भक्ति संगीत ईश्वर के निकट पहुँचने का मार्ग है?
Ans. मुइनुद्दीन चिश्ती
(SSC 2002)
Q 30. भारत में चिश्ती सिलसिले को किसने स्थापित किया?
Ans. शेख मुइनुद्दीन चिश्ती
(SSC 2000 ; UPPCS 2002)
Lucent General Knowledge PDF 2026 100 महत्वपूर्ण इतिहास प्रश्न उत्तर
Q 31. सूफी सिलसिला मूलतः किससे संबंधित है?
Ans. इस्लाम
(RRB 2003)
Q 32. इस्लामी रहस्यवादी आंदोलन को क्या कहा जाता है?
Ans. सूफी आंदोलन
Q 33. किस सुल्तान से निजामुद्दीन औलिया ने भेंट करने से इंकार कर दिया था?
Ans. जलालुद्दीन फिरोज खल्जी
(BPSC 2001)
Q 34. कौन सा सूफी सिलसिला संगीत के विरुद्ध था?
Ans. नक्शबंदी
(UPPCS 2001)
Q 35. दारा शिकोह ने किस शीर्षक से उपनिषदों का फारसी में अनुवाद किया था?
Ans. सिर्र-ए-अकबर
(UPPCS 2000)
Q 36. प्रमुख सूफी संत कौन थे?
Ans. निजामुद्दीन औलिया और मुईनुद्दीन चिश्ती
(UPPCS 1998)
Q 37. ”सूफिया कलाम” कहाँ की विशेषता है?
Ans. कश्मीर की
(Utt. PSC 2002)
Q 38. सूफी संत ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती किसके शासनकाल में राजस्थान आए थे?
Ans. पृथ्वीराज चौहान
(RAS / RTS 2003)
Q 39. प्रसिद्ध सूफी सलीम चिश्ती कहाँ रहते थे?
Ans. फतेहपुर सिकरी में
(RAS / RTS 1999-2000)
Q 40. मध्यकालीन सूफियों में सबसे धनी सूफी कौन थे?
Ans. शेख बहाउदीन जकारिया
lucent top 100 gk questions in hindi
Q 41. किस सूफी को “बख्तियार काकी” कहा गया?
Ans. ख्वाजा कुतुबुद्दीन
Q 42. किस सूफी संत को ”सुल्तान-ए-तारीकिन” की उपाधि मिली?
Ans. शेख हमीदुद्दीन नागौरी
Q 43. शेख फरीद (बाबा फरीद) की गतिविधियों का क्षेत्र क्या था?
Ans. हांसी एवं अजोधन
Q 44. काव्याभिव्यक्ति के रूप में ऊर्दू का प्रयोग करने वाला पहला लेखक कौन था?
Ans. अमीर खुसरो
(UPSC 1999)
Q 45. किस सूफी को ”महबूब-ए-इलाही” कहा जाता है?
Ans. शेख निजामुद्दीन औलिया
Q 46. मुगल प्रशासन व्यवस्था में मनसबदारी प्रणाली को किसने प्रारंभ किया?
Ans. अकबर
(SSC 2001 ; RRB 2005)
Q 47. महान् संगीतज्ञ तानसेन किसके दरबार में थे?
Ans. अकबर
(SSC 2001)
Q 48. मुगल काल की राजभाषा कौन थी?
Ans. फारसी
(SSC 2001, 2002; UPPCS 2012)
Q 49. सती प्रथा की भर्त्सना करने वाला मुगल सम्राट् कौन था?
Ans. अकबर
(SSC 2001)
Q 50. किस युद्ध से भारत में मुगल राज्य की नींव पड़ी?
Ans. पानीपत का प्रथम युद्ध
(SSC 2001)
Q 51. मुगल चित्रकारी किसके शासनकाल में चरमोत्कर्ष पर थी?
Ans. जहाँगीर
Q 52. अकबर की जीवन-कथा किसने लिखी थी?
Ans. अबुल फजल
(SSC 2001)
Q 53. किस मुगल शासक ने भारत की वनस्पतियों और ऋतुओं का विवरण अपनी डायरी में दिया है?
Ans. बाबर
(SSC 2001)
Q 54. शेरशाह की महानता का द्योतक क्या है?
Ans. प्रशासनिक सुधार
(SSC 2001)
Q 55. ”हुमायूँनामा” किसने लिखा था?
Ans. गुलबदन बेगम
(SSC 1999, 2000; BPSC 1998)
lucent 100 general knowledge questions and answers in hindi
Q 56. महाभारत का फारसी अनुवाद किस नाम से जाना जाता है?
Ans. रज्मनामा
(SSC 2000; UPPCS 2002; RAS/RTS 2016)
Q 57. 1526 ई. में बाबर ने किस वंश के शासक को हराकर मुगल साम्राज्य की नींव डाली?
Ans. लोदी वंश
Q 58. पानीपत का प्रथम युद्ध कब हुआ?
Ans. 21 अप्रैल, 1526
Q 59. बाबर ने प्रसिद्ध ”तुलुगमा नीति” का प्रयोग सर्वप्रथम किस युद्ध में किया?
Ans. पानीपत के प्रथम युद्ध में
Q 60. किस युद्ध को जीतने के बाद बाबर को ”कलंदर” की उपाधि दी गई?
Ans. पानीपत का प्रथम युद्ध (1526)
Q 61. भारत में ग्रांड ट्रंक रोड किसने बनवायी थी?
Ans. शेरशाह सूरी ने
(SSC 2002; RRB 2005, JPSC 2010)
Q 62. गुजरात विजय की याद में अकबर ने किसका निर्माण कराया था?
Ans. बुलंद दरवाजा
(SSC 2002, 2000)
Q 63. ”आइन-ए-अकबरी” किसके द्वारा लिखी गई थी?
Ans. अबुल फजल
(SSC 2002)
Q 64. पानीपत की दूसरी लड़ाई (1556) किसके बीच हुई थी?
Ans. अकबर और हेमू
(SSC 2002)
Q 65. ”दीन-ए-इलाही” नामक नया धर्म किसके द्वारा शुरू किया गया था?
Ans. अकबर
(SSC 2002)
Q 66. मुस्लिम शासिका चांद बीबी किस राज्य से संबंधित थी?
Ans. अहमदनगर
(SSC 2002 ; RRB 2004)
Q 67. किस मुगल सम्राट ने सैय्यद भाइयों को सत्ता से हटाया?
Ans. मुहम्मदशाह
(SSC 2000)
Q 68. अंतिम मुगल सम्राट् कौन थे?
Ans. बहादुरशाह ll (जफर)
(SSC 2000; RRB 2004; MPPSC 2000)
Q 69. अकबर के काल में भू-राजस्व सुधारों के लिए कौन उत्तरदायी था?
Ans. टोडरमल
(SSC 1999)
Q 70. अकबर द्वारा बनवाए गए उपासना-भवन का क्या नाम था?
Ans. इबादतखाना
(SSC 1999)
Q 71. तानसेन और बैजू बावरा किसके शासनकाल में सुविख्यात थे?
Ans. अकबर
(SSC 1999)
Q 72. ”रामचरित मानस” के लेखक तुलसीदास किसके शासनकाल से संबंधित थे?
Ans. अकबर
(SSC 2002)
Q 73. किस युद्ध में बाबर ने ”जिहाद” का नारा दिया और ‘गाजी’ की उपाधि धारण की?
Ans. खानवा के युद्ध में
Q 74. बाबर ने अपनी आत्मकथा ”तुजुक-ए बाबरी” किस भाषा में लिखी?
Ans. तुर्की में
Q 75. बाबर मूल रूप से कहाँ का शासक था?
Ans. फरगना
Q 76. बाबर को भारत पर आक्रमण के लिए आमंत्रित करने वालों में कौन शामिल नहीं था?
Ans. चंदेरी का शासक मेदिनी राय
Q 77. मुगल साम्राज्य के दृढ़ीकरण की दृष्टि से सबसे निर्णायक युद्ध कौन सा था?
Ans. खानवा का युद्ध
Lucent General Knowledge PDF: 100 महत्वपूर्ण इतिहास प्रश्न उत्तर (MCQ to One-Liner)
Q 78. किसने मुगल राजधानी को आगरा से दिल्ली स्थानांतरित किया?
Ans. शाहजहाँ
(RRB 2006)
Q 79. अकबर की युवावस्था में उसका संरक्षक कौन था?
Ans. बैरम खाँ
(RRB 2006)
Q 80. किस स्थान पर नादिरशाह ने चढाई नहीं की थी?
Ans. कन्नौज
(RRB 2006)
Q 81. बहते पानी वाले बाग-बगीचे के निर्माण की परंपरा किसने शुरू की?
Ans. बाबर
(RRB 2006)
Q 82. निम्नलिखित में से कौन सी आत्मकथा है?
Ans. तुजुक-ए-बाबरी (बाबरनामा)
(RRB 2006)
Q 83. कौन सी कृति सुमेलित नहीं है?
Ans. हुमायूँनामा – हुमायूँ (यह गुलबदन बेगम ने लिखी थी)
(RRB 2006)
Q 84. राजा बीरबल की उपाधि किसे दी गई थी?
Ans. महेश दास
(RRS 2006)
Q 85. औरंगजेब ने ज्यादा भव्य भवनों का निर्माण क्यों नहीं करवाया?
Ans. उसे अपने शासनकाल में निरंतर युद्ध लड़ने पड़े
(RRB 2006)
Q 86. ग्रांड ट्रंक सड़क किसे जोड़ती है?
Ans. कोलकाता व अमृतसर
(RRB 2005)
Lucent General Knowledge PDF
Q 87. शेरशाह सूरी का मकबरा कहाँ स्थित है?
Ans. सासाराम
(RRB 2005; UPPCS 2005; UPPCS 2015; MPPCS 2016)
Q 88. अकबर का राज्याभिषेक कहाँ हुआ था?
Ans. कालानौर
(RRB 2003)
Q 89. गुरु अर्जुनदेव किसके समकालीन थे?
Ans. जहाँगीर के
(RRB 2005)
Q 90. किस राजपूत वंश ने अकबर के सामने समर्पण नहीं किया था?
Ans. सिसोदिया वंश
(RRB 2005)
Q 91. किस मुगल शासक को ”आलमगीर” कहा जाता था?
Ans. औरंगजेब
(RRB 2005)
Q 92. अकबर द्वारा किसको “जरीकलम” की उपाधि दी गई थी?
Ans. मोहम्मद हुसैन
(RRB 2005)
Q 93. बाबर ने पहली बार पश्चिम से कहाँ होकर भारत में प्रवेश किया?
Ans. पंजाब
(RRB 2005)
Q 94. किस वर्ष गुरु गोविन्द सिंह ने खालसा पंथ की नींव रखी थी?
Ans. 1699
(AAO 2003)
Q 95. कौन सा मुगल बादशाह पहले अंग्रेजों का कैदी रहा और बाद में मराठों का पेंशनभोगी?
Ans. शाहआलम ॥
(CDS 2003)
Q 96. किसके शासन में मुगल साम्राज्य तमिल राज्य क्षेत्र तक फैला?
Ans. औरंगजेब
(CDS 2004)
Q 97. मुगल सत्ता की पुनर्स्थापना हुमायूँ ने कब की?
Ans. 1555-56 ई. में
Q 98. हुमायूँ को मुगल सत्ता वापस किस युद्ध में विजय के फलस्वरूप मिली?
Ans. सरहिन्द का युद्ध
Q 99. किस मुगल बादशाह की मृत्यु पुस्तकालय की सीढ़ियों से गिरने के कारण हुई?
Ans. हुमायूँ
Q 100. लेनपूल ने किसके दुर्भाग्य पर व्यंग्य किया है कि “वह जीवन भर ठोकरें खाता रहा और ठोकर खाकर ही उसका अंत हुआ”?
Ans. हुमायूँ
(SSC 2003)
यदि आप अपनी तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं, तो Lucent GK PDF के इन प्रश्नों का अभ्यास करना अनिवार्य है.
1. परीक्षा पैटर्न:— ये प्रश्न SSC CGL, CHSL, MTS और Railway NTPC के लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित हैं.
2. क्विक रिवीजन:— वन-लाइनर फॉर्मेट में होने के कारण आप परीक्षा से 10 मिनट पहले भी इन्हें दोहरा सकते हैं.
3. सटीकता:— हमने सभी उत्तरों की जाँच सरकारी आधिकारिक स्रोतों से की है.
निष्कर्ष (Conclusion)
हमें उम्मीद है कि **Lucent General Knowledge pdf के ये 100 प्रश्न आपकी तैयारी में मददगार साबित होंगे. इतिहास एक ऐसा विषय है जिसे जितना ज्यादा दोहराया जाए, उतना ही याद रहता है.
और भी विषयों (जैसे भूगोल, विज्ञान, राजनीति) के नोट्स चाहते हैं, तो हमारे ब्लॉग gkpdf.in से जुड़े रहें. अपने विचार नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें!