मगध साम्राज्य और नंद वंश का इतिहास: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 39 महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न

प्राचीन भारत का इतिहास पढ़ते समय मगध साम्राज्य का उदय और नंद वंश का इतिहास सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक माना जाता है. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं नंद वंश से संबंधित और मगध साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर , nand vansh se sambandhit prashn.

छठी शताब्दी ईसा पूर्व (6th Century BC) के दौरान जब भारत 16 महाजनपदों में बंटा हुआ था, तब मगध अपनी भौगोलिक स्थिति, मजबूत राजाओं और कुशल सैन्य तंत्र के बल पर सबसे शक्तिशाली राज्य बनकर उभरा.

​चाहे बिम्बिसार की कूटनीति हो, अजातशत्रु के गुप्त और विनाशकारी हथियार या फिर नंद वंश के शासक महापद्यनंद का ‘एकराट‘ साम्राज्य—मगध ने भारतीय इतिहास की दिशा और दशा दोनों को बदल दिया.

इसी काल में सिकंदर महान का आक्रमण भी हुआ, जिसने वैश्विक इतिहास को प्रभावित किया.

​यदि आप UPSC, BPSC, UPPCS, SSC, या Railway जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपने देखा होगा कि प्राचीन भारतीय इतिहास के इस खंड से हर साल कई प्रश्न रिपीट होते हैं.

परीक्षाओं में आपकी सफलता को सुनिश्चित करने के लिए, हमने पिछले वर्षों के पेपर्स का गहराई से विश्लेषण किया है और टॉप 39 वन-लाइनर प्रश्न-उत्तर की यह सीरीज तैयार की है.

​नीचे दिए गए सभी प्रश्न और उत्तर पूरी तरह से वन-लाइनर फॉर्मेट में हैं, ताकि आप कम समय में इनका तेजी से रिवीजन कर सकें. साथ ही, जो प्रश्न पिछली परीक्षाओं में पूछे गए हैं, उनके आगे परीक्षा का वर्ष भी अंकित किया गया है ताकि आप उनकी महत्ता को समझ सकें। आइए इन प्रश्नों को ध्यान से पढ़ते हैं : —

 

nand vansh se sambandhit prashn uttar 2026

 

Q 1. नंद वंश का संस्थापक कौन था?
Ans. महापद्यनंद
( RRB 2004 , UKPSC 2017 )

Q 2. ग्रीक/यूनानी लेखकों द्वारा किसे ‘अग्रमीज’ या ‘जैन्ड्रमीज’ कहा गया?
Ans. घननंद

Q 3. उज्जैन का प्राचीन नाम क्या था?
Ans. अवन्तिका
( RRB 2005 ; MPPSC 2003 )

Q 4. प्राचीन भारत में पहला विदेशी आक्रमण किनके द्वारा किया गया?
Ans. ईरानियों द्वारा

Q 5. प्राचीन भारत में दूसरा विदेशी आक्रमण एवं पहला यूरोपीय आक्रमण किनके द्वारा किया गया?
Ans. यूनानियों द्वारा

nand vansh se sambandhit question, नन्द वंश के पतन के कारण, नंद वंश के बारे में बताएं , नंद वंश का इतिहास PDF, मगध साम्राज्य MCQ, magadh samrajya se sambandhit questions , मगध साम्राज्य के उदय के कारण , मगध साम्राज्य के पतन के कारण , मगध साम्राज्य का संस्थापक कौन था, मगध साम्राज्य का इतिहास, मगध साम्राज्य GK PDF, मगध साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर pdf , मगध साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
nand vansh se sambandhit prashn

Q 6. किस शासक ने गंगा एवं सोन नदियों के संगम पर पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना की?
Ans. उदयिन
( 48-52वीं BPSC 2008 )

Q 7. हर्यक वंश के किस शासक को ‘कुणिक’ कहा जाता था?
Ans. अजातशत्रु

Q 8. 323 ई.पू. में सिकंदर महान् की मृत्यु कहाँ हुई थी?
Ans. बेबीलोन में
( SSC 2002 )

Q 9. मगध सम्राट् बिम्बिसार ने अपने राजवैद्य जीवक को किस राज्य के राजा की चिकित्सा के लिए भेजा था?
Ans. अवंति

Q 10. सिकंदर महान् और पोरस/पुरु की सेनाओं ने किस नदी के आमने-सामने वाले तटों पर पड़ाव डाला हुआ था?
Ans. झेलम के
( SSC 2002 )

 

मगध साम्राज्य और नंद वंश का इतिहास: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न

 

Q 11. किस प्रकार का मृदभाण्ड (पॉटरी) भारत में द्वितीय नगरीकरण/शहरीकरण के प्रारंभ का प्रतीक माना गया?
Ans. उत्तरी काले पालिशकृत बर्तन (NBPW)
( SSC 2002 )

Q 12. किस शासक ने अवंति को जीतकर मगध का हिस्सा बना दिया?
Ans. शिशुनाग

Q 13. शिशुनाग वंश का वह कौन सा शासक था, जिसके समय में वैशाली में द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया और उसे ‘काकवर्ण’ के नाम से भी जाना जाता है?
Ans. कालाशोक

Q 14. पालि ग्रंथों में गांव के मुखिया को क्या कहा गया है?
Ans. भोजक / ग्राम भोजक
( RRB 2004 )

Q 15. मगध की प्रथम राजधानी कौन सी थी?
Ans. गिरिव्रज / राजगृह
( 47 वीं BPSC 2005, 53-55वीं BPSC 2010 )

Also read 📚 

1. राजा राममोहन राय जयंती 2026 : आधुनिक भारत के जनक का जीवन परिचय

2. 150 साल पहले चोल साम्राज्य के ताम्रपत्र नीदरलैंड कौन ले गया था? जानिए ऐतिहासिक स्टोरी

3. Top 100 GK Questions in Hindi 2026

4. ISRO क्या है? भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की पूरी जानकारी

5. Lucent General Knowledge PDF

Q 16. सोलह महाजनपदों की सूची किस बौद्ध ग्रंथ में उपलब्ध है?
Ans. अंगुत्तर निकाय में
( 46 वीं BPSC 2004 )

Q 17. निम्नलिखित में से मगध का कौन-सा राजा सिकंदर महान का समकालीन था?
Ans. घननंद
( 44 वीं BPSC 2001 )

Q 18. प्रथम मगध साम्राज्य का उत्कर्ष किस सदी में हुआ था?
Ans. छठी सदी ई०पू० में
( 42 वीं BPSC 1998 )

Q 19. सिकंदर की भारत में सफलता के मुख्य कारण क्या थे?
Ans. भारत में कोई केंद्रीय सत्ता न होना, श्रेष्ठ सेना का होना, देशद्रोही शासकों का सहयोग मिलना तथा उसका एक अच्छा प्रशासक होना।
( UPPCS 2001 )

Q 20. किस शासक द्वारा सर्वप्रथम पाटलिपुत्र का राजधानी के रूप में चयन किया गया?
Ans. उदयिन द्वारा
( 46 वीं BPSC 2004 )

 

magadh samrajya se sambandhit questions in hindi 

 

Q 21. अभिलेखीय साक्ष्य से प्रकट होता है कि किस नंद राजा के आदेश से कलिंग में एक नहर खोदी गयी थी?
Ans. महापद्यनंद (नंद राजा) के आदेश से
( UPPCS 1999 )

Q 22. अजातशत्रु, बिन्दुसार और प्रसेनजित में से कौन-कौन बुद्ध के समकालीन थे?
Ans. अजातशत्रु और प्रसेनजित
( CDS 2003 )

Q 23. छठी सदी ईसा पूर्व के दौरान बड़े राज्यों के उदय का मुख्य कारण क्या था?
Ans. उत्तर प्रदेश और बिहार में व्यापक पैमाने पर लोहे का उपयोग

Q 24. किस मगध सम्राट् ने अंग का विलय अपने राज्य में कर लिया?
Ans. बिम्बिसार

Q 25. शिशुनाग ने किस राज्य का विलय मगध साम्राज्य में नहीं किया था?
Ans. काशी

nand vansh se sambandhit question, नन्द वंश के पतन के कारण, नंद वंश के बारे में बताएं , नंद वंश का इतिहास PDF, मगध साम्राज्य MCQ, magadh samrajya se sambandhit questions , मगध साम्राज्य के उदय के कारण , मगध साम्राज्य के पतन के कारण , मगध साम्राज्य का संस्थापक कौन था, मगध साम्राज्य का इतिहास, मगध साम्राज्य GK PDF, मगध साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर pdf , मगध साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न उत्तर
nand vansh se sambandhit prashn

Q 26. काशी और लिच्छवी का विलय मगध साम्राज्य में किसने किया?
Ans. अजातशत्रु

Q 27. मगध साम्राज्य के बारे में कौन-कौन से कथन सत्य हैं?
Ans. इसकी स्थापना वृहद्रथ ने की; महापद्यनंद ने इसे सर्वाधिक विस्तार देकर ‘सर्वक्षत्रांतक’ एवं ‘इकराट’ की उपाधि ली; तथा गिरिव्रज, राजगृह, पाटलिपुत्र एवं वैशाली क्रमशः इसकी चार राजधानियाँ बनीं।

Q 28. सिकन्दर के आक्रमण के समय उत्तर भारत पर किस राजवंश का शासन था?
Ans. नंद वंश
( UPSC 2000 )

Q 29. ईसा पूर्व 6ठी सदी के प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली नगर राज्य कौन सा था?
Ans. मगध
( UPSC 1999 )

Q 30. पहला ईरानी शासक कौन था जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था?
Ans. डेरियस (दारा प्रथम)
( RAS / RTS 1994-95 )

 

प्राचीन भारत का इतिहास पिछले वर्षों के प्रश्न (Ancient History PYQs)

 

Q 31. मगध के राजा अजातशत्रु का सदैव किस गणराज्य के साथ युद्ध रहा?
Ans. वज्जि संघ (वैशाली)

Q 32. नंद वंश का अंतिम सम्राट् कौन था?
Ans. घननंद

Q 33. भारत में सिक्कों/मुद्रा का प्रचलन कब हुआ?
Ans. 600 ई .पू. में

Q 34. मगध के किस प्रारंभिक शासक ने राज्यारोहण के लिए अपने पिता की हत्या की एवं इसी कारणवश अपने पुत्र द्वारा मारा गया?
Ans. अजातशत्रु
( UPPCS 2007 , 2011 )

Q 35. कौन सा एक बौद्ध ग्रंथ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?
Ans. अंगुत्तर निकाय
( UPPCS 2008 )

Q 36. छठी शताब्दी ई० पू० का ‘मत्स्य महाजनपद’ कहाँ स्थित था?
Ans. राजस्थान में
( UPPSC 2017 )

Q 37. निम्नलिखित में से किस एक नदी को पहले ‘वितस्ता’ नाम से जाना जाता था?
Ans. झेलम
( NDA 2019 )

Q 38. वज्जि संघ के विरुद्ध मगध राज्य के किस शासक ने प्रथम बार ‘रथमूसल’ तथा ‘महाशिलाकण्टक’ नामक गुप्त हथियारों का प्रयोग किया?
Ans. अजातशत्रु

Q 39. विश्व का पहला गणतंत्र वैशाली में किसके द्वारा स्थापित किया गया?
Ans. लिच्छवी द्वारा
( 48-52वीं BPSC 2008 )

यह संग्रह न केवल आपकी तैयारी को गति देगा, बल्कि आपको परीक्षा के पैटर्न को समझने में भी मदद करेगा। इतिहास के ऐसे ही महत्वपूर्ण टॉपिक्स और फ्री पीडीएफ नोट्स के लिए हमारे ब्लॉग Gk pdf को रेगुलर विजिट करते रहें. अपनी तैयारी को मजबूत बनाने के लिए इस पोस्ट को अपने दोस्तों और स्टडी ग्रुप्स में शेयर करना न भूलें!

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारी यह जानकारी नंद वंश से संबंधित प्रश्न उत्तर (nand vansh se sambandhit prashn) और मगध साम्राज्य से संबंधित प्रश्न उत्तर , मगध साम्राज्य MCQ आपको पसंद आई होगी.

अगर आपको यह पोस्ट nand vansh se sambandhit prashn हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों और इस तरफ से जरूर शेयर करें

Leave a Comment