जब बात भूगोल (Geography) की हो, तो ‘विश्व की प्रमुख झीलें’ ( jilo se sambandhit question ) एक ऐसा टॉपिक है जिससे हर प्रतियोगी परीक्षा (जैसे UPSC, SSC, Railway, UPPCS, RAS) में कम से कम 1-2 प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं
झीलें न सिर्फ पृथ्वी के पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem) के लिए जरूरी हैं, बल्कि मानव इतिहास और अर्थव्यवस्था का भी अहम हिस्सा रही हैं.
इस आर्टिकल में हम jilo se sambandhit question, विश्व की झीलें प्रश्न , विश्व की सबसे बड़ी, सबसे गहरी और सबसे ऊंचाई पर स्थित झीलों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जो आपकी परीक्षा की तैयारी को और मजबूत बनाएगा.
झील किसे कहते हैं? (What is a Lake?)
सरल शब्दों में कहें तो झील जल का वह स्थिर भाग है जो चारों तरफ से जमीन यानी स्थलखंड से घिरा होता है. झीलों का पानी आमतौर पर स्थिर होता है और इनमें नदियों की तरह बहाव नहीं होता. प्रकृति में मीठे पानी और खारे पानी, दोनों ही प्रकार की झीलें पाई जाती हैं.
विश्व की झीलों से जुड़े 5 सबसे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स
दुनियाभर में फैली लाखों झीलों में से कुछ अपनी खास विशेषताओं के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं. आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ विश्व रिकॉर्ड्स पर:
1. विश्व की सबसे बड़ी झील: कैस्पियन सागर (Caspian Sea)
नाम में ‘सागर‘ लगे होने के बावजूद यह तकनीकी रूप से एक झील है क्योंकि यह चारों तरफ से जमीन से घिरी है. यह क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है, जो रूस, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, अजरबैजान और ईरान की सीमाओं को छूती है.
2. मीठे पानी की सबसे बड़ी झील: सुपीरियर झील (Lake Superior)
यदि आपसे पूछा जाए कि दुनिया में मीठे (ताजे) पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है, तो वह है ‘सुपीरियर झील’. यह कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) की सीमा पर स्थित ‘ग्रेट लेक्स’ (महान झीलों) का हिस्सा है.
3. विश्व की सबसे गहरी झील: बैकाल झील (Lake Baikal)
रूस के साइबेरिया क्षेत्र में स्थित बैकाल झील दुनिया की सबसे गहरी झील है. इसे ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ (साइबेरिया का मोती) भी कहा जाता है. पानी की मात्रा के हिसाब से यह दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील भी मानी जाती है.
4. सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकायन झील: टिटिकाका (Lake Titicaca)
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पेरू और बोलीविया देश की सीमा पर स्थित ‘टिटिकाका झील‘ दुनिया की सबसे ऊंचाई पर स्थित नौकायन (Navigable) झील है. इसे अपनी खूबसूरती के कारण ‘हनीमून लेक‘ के नाम से भी जाना जाता है.
5. सबसे कम ऊंचाई और सबसे लवणीय झील: मृत सागर और वॉन झील
समुद्र तल से सबसे कम ऊंचाई (सबसे नीची) पर स्थित झील मृत सागर (Dead Sea) है. वहीं, अगर दुनिया में सबसे ज्यादा खारेपन (लवणता) की बात करें, तो तुर्की की वॉन झील (Lake Van) पहले नंबर पर आती है, जहाँ पानी में नमक की मात्रा इतनी ज्यादा है कि कोई भी इंसान चाहकर भी इसमें डूब नहीं सकता.
यह भी पढें
1. सौरमंडल के 104 अति महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर परीक्षा में पूछे जाते हैं
2. ब्रह्मांड और सौरमंडल के टॉप 107 प्रश्न: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न
3. भूगोल के 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: SSC, UPSC और State परीक्षाओं के लिए
4. चट्टान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
परीक्षा के लिए कुछ अन्य महत्वपूर्ण तथ्य (Quick GK Facts)
हजार झीलों की भूमि: यूरोप के खूबसूरत देश फिनलैंड को ‘हजार झीलों की भूमि’ (Land of Thousand Lakes) कहा जाता है क्योंकि यहाँ लगभग 1 लाख 88 हजार झीलें मौजूद हैं।
भूमध्य रेखा पर स्थित झील: अफ्रीका महाद्वीप की विक्टोरिया झील भूमध्य रेखा (Equator) पर स्थित है. यह तंजानिया, कीनिया और युगांडा के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है और अफ्रीका की सबसे बड़ी झील है.
पूर्णतः USA में स्थित झील: अमेरिका और कनाडा की सीमा पर 5 महान झीलें (सुपीरियर, मिशीगन, ह्यूरन, ईरी, ऑन्टेरियो) हैं, जिनमें से केवल मिशीगन झील ऐसी है जो पूरी तरह से संयुक्त राज्य अमेरिका के अंदर आती है.
तो दोस्तों लिए अब हम बात करते हैं झीलों से संबंधित प्रश्न उत्तर ( jilo se sambandhit question ) के बारे में जो पिछली परीक्षाओं ( previous exam ) में पूछे जा चुके हैं या पूछे जा सकते हैं—
jilo se sambandhit question answer 2026
Q 1. विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित झील कौन-सी है?
Ans. टिटिकाका
Q 2. कौन-सा देश युग्म अरल सागर के किनारे स्थित है?
Ans. कजाख्स्तान – उजबेकिस्तान
(UPPCS 2012)
Q 3. अमरीका के झील प्रदेश में सम्मिलित पाँच झीलों में से कौन-सी पूर्णतः संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में स्थित है?
Ans. मिशीगन झील
Q 4. ‘विक्टोरिया झील’ कहाँ अवस्थित है?
Ans. पूर्वी अफ्रीका में
Q 5. निम्नलिखित में से किस एक देश की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है?
Ans. आर्मेनिया
(UPSC 2003)
Q 6. कौन-सी एक झील तंजानिया एवं यूगाण्डा के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बनाती है?
Ans. विक्टोरिया झील
(UPSC 2000)
Q 7. ‘कैस्पियन सागर’ किन देशों के बीच स्थित है?
Ans. रूस और ईरान के बीच

Q 8. विश्व की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
Ans. कैस्पियन सागर
Q 9. विश्व की सबसे बड़ी मीठे जल की झील कौन-सी है?
Ans. सुपीरियर झील
Q 10. विश्व की सर्वाधिक गहरी झील कौन-सी है?
Ans. बैकाल झील
(UPPCS 2002)
Q 11. विश्व की सर्वाधिक लवणीय झील कौन-सी है?
Ans. वॉन झील
Q 12. समुद्रतल से सर्वाधिक नीची झील कौन-सी है?
Ans. मृत सागर (Dead Sea)
विश्व की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न
Q 13. सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित नौकायन झील कौन-सी है?
Ans. टिटिकाका
Q 14. विश्व की सबसे बड़ी खारे जल की झील कौन-सी है?
Ans. कैस्पियन सागर
Q 15. दिए गए विकल्पों में से किस देश की सीमा कैस्पियन झील से नहीं मिलती है?
Ans. यूक्रेन
Q 16. ‘टान्ले सेप’ नामक झील किस देश में स्थित है?
Ans. कम्बोडिया
Q 17. पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थल कौन-सा है?
Ans. मृत सागर
(RRB 2003)
Q 18. संयुक्त राज्य अमेरिका की वृहत झीलों (Great Lakes) का पूर्व से पश्चिम की ओर सही क्रम क्या है?
Ans. ऑन्टेरिओ – ईरी – ह्यूरन – मिशिगन – सुपीरियर
(JPSC 2013)
Q 19. प्रसिद्ध ‘अंगुलियोंनुमा झील क्षेत्र’ (Finger Lakes Region) कहाँ स्थित है?
Ans. संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में
(RAS/ RTS 2008)
Q 20. टिटीकाका झील कहाँ अवस्थित है?
Ans. बोलीविया एवं पेरू की सीमा पर
(BSSC 2018)
Q 21. निम्नलिखित में से कौन-सी झील ‘हनीमून लेक’ कहलाती है?
Ans. टिटिकाका
(SSC 2014)
Q 22. सुपीरियर, विक्टोरिया, बैकाल और ग्रेट बियर झीलों का क्षेत्रफल की दृष्टि से सही अवरोही (घटता) क्रम क्या है?
Ans. सुपीरियर ➔ विक्टोरिया ➔ बैकाल ➔ ग्रेट बियर (4, 3, 2, 1)
(UPPCS 2016)
Q 23. दिए गए विकल्पों में से कौन-सी झील खारे पानी की झील नहीं है?
Ans. बैकाल झील (यह मीठे पानी की झील है)
Q 24. ‘विक्टोरिया झील’ किन अफ्रीकी देशों के मध्य में स्थित है?
Ans. तंजानिया – कीनिया – युगांडा
भारत की झीलों से संबंधित प्रश्न 2026
Q 25. किस देश को ‘हजार झीलों की भूमि’ कहा जाता है?
Ans. फिनलैंड
Q 26. अफ्रीका महाद्वीप में कौन-सी झील भूमध्य रेखा (Equator) पर स्थित है?
Ans. विक्टोरिया झील
Q 27. विश्व की सर्वाधिक खारे जल की झील ‘वॉन झील’ किस देश में स्थित है?
Ans. तुर्की (तुर्किये)

Q 28. निम्नलिखित में से वह सागर कौन-सा है, जो पूरी तरह भू-बद्ध (Landlocked) है?
Ans. अरल सागर
(SSC 2011)
Q 29. अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
Ans. विक्टोरिया झील
Q 30. दिए गए विकल्पों में से कौन-सी विश्व की सबसे खारे पानी की झीलों में से एक है?
Ans. मृत सागर
(RRB 2018)
Q 31. दिए गए युग्मों में से कौन-सा युग्म गलत है?
Ans. ओनेगा – ऑस्ट्रेलिया (क्योंकि ओनेगा झील रूस में स्थित है)
Q 32. दिए गए विकल्पों में से कौन ईरान की सीमा को स्पर्श करता है?
Ans. कैस्पियन सागर
Q 33. किसको ‘पर्ल ऑफ साइबेरिया’ (Pearl of Siberia) कहा जाता है?
Ans. बैकाल झील
(UPPCS 2015)
निष्कर्ष (Conclusion)
विश्व की झीलें ( jilo se sambandhit question ) न केवल हमारे पर्यावरण को संतुलित रखती हैं, बल्कि परीक्षाओं के लिहाज से भी एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय हैं.
कैस्पियन सागर से लेकर बैकाल झील तक, इन झीलों का भौगोलिक और राजनीतिक महत्व बहुत अधिक है. अगर आप किसी भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तथ्यों को एक से दो बार जरूर रिवाइज करें.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह पोस्ट jilo se sambandhit question, विश्व की झीलें प्रश्न , विश्व की झीलें pdf , विश्व की प्रमुख झीलें GK , विश्व की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न pdf आपको पसंद आई होगी.
अगर दोस्तों आपको हमारे यह पोस्ट jilo se sambandhit question, विश्व की प्रमुख झीलें PDF , भारत की झीलों से संबंधित प्रश्न , विश्व की झीलों से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पसंद आए हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.