भूगोल के 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: SSC, UPSC और State परीक्षाओं के लिए

क्या आप भी SSC, UPSC, Railway या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं? अगर हाँ, तो आप जानते होंगे कि ‘भौतिक भूगोल’ (Physical Geography) Geography Questions in Hindi से हर साल कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं.

अक्सर छात्र पूरी किताब पढ़ने में समय गंवा देते हैं, जबकि परीक्षा में सीधे वन-लाइनर सवाल आते हैं. आपकी इसी तैयारी को आसान बनाने के लिए, आज की इस विशेष पोस्ट में हम आपके लिए लेकर आए हैं bhugol ke question answer , Geography Questions in Hindi की एक खास सीरीज लेकर के आए हैं.

यहाँ आपको विश्व और भारत के भूगोल से जुड़े 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर , Geography Questions in Hindi मिलेंगे, जिन्हें आप कम समय में याद करके अपनी परीक्षा में बेहतर स्कोर कर सकते हैं.

 

Geography gk Questions in Hindi 2026

 

Q 1. नदी के उस ज्वारीय मुहाने को क्या कहा जाता है जहाँ मीठे (ताजे) और खारे जल का सम्मिश्रण होता है?
Ans. ज्वार नदमुख (Estuary)
(SSC 2020)

Q 2. नदी के उस मुहाने पर जहाँ से नदी समुद्र में गिरती है, त्रिकोण रूप में जलोढ़ मिट्टी का भण्डार क्या कहलाता है?
Ans. डेल्टा

Q 3. V आकार की घाटी किससे बनती है?
Ans. नदी से
(SSC 2014)

Q 4. छाड़न झील या गोखुर झील (Ox-bow Lake) क्या है?
Ans. परित्यक्त नदी मोड़

Q 5. नदी अपरदन से बनी स्थलाकृति कौन-सी है?
Ans. गॉर्ज

Q 6. नदी के निक्षेपण से बनी स्थलाकृति कौन-सी है?
Ans. प्राकृतिक तटबंध

Q 7. जलोढ़ पंख कहाँ निर्मित होते हैं?
Ans. पहाड़ी के तलीय (पाद) क्षेत्र पर

Q 8. एक संकरी, गहरी तथा तीव्र ढाल युक्त किनारों वाली नदी घाटी को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. कैनियन

यह भी पढें

1. ब्रह्मांड और सौरमंडल के टॉप 107 प्रश्न

2. Citizenship (नागरिकता) GK

3. सौरमंडल के 104 अति महत्वपूर्ण प्रश्न

4. Top 100 GK Questions in Hindi 2026

5. Lucent General Knowledge PDF

Q 9. अपरदन के सामान्य चक्र में पुनर्योवन (Rejuvenation) को दर्शाने वाली स्थलाकृति कौन-सी है?
Ans. अधःकर्तित विसर्प (Incised Meander)

Q 10. सम्प्राय मैदानों (Peneplains) का निर्माण नदी की किस अवस्था में होता है?
Ans. जीर्णावस्था (वृद्धावस्था)


Q 11. निम्नलिखित में से कौन नदी का निक्षेपात्मक स्थलरूप नहीं है?
Ans. नदी विसर्प या मियाण्डर

Q 12. चाप झील (Ox-bow Lake) तथा विसर्प (Meander) नदी घाटी के किस भाग के लक्षण हैं?
Ans. मध्य मार्ग

Geography Questions in Hindi

Q 13. ‘अण्डों की टोकरी’ (Basket of Eggs) स्थलाकृति निम्न में से किससे सम्बन्धित है?
Ans. ड्रमलिन

Q 14. भेड़ पीठ शैल या रॉशमुटोने (Roche Moutonnee) का निर्माण हिमानी के किस प्रक्रम द्वारा होता है?
Ans. हिमनद

Q 15. U आकार की घाटी कहाँ पायी जाती है?
Ans. हिमानी (ग्लेशियर) क्षेत्र में

Q 16. मोरेन (हिमोढ़) कहाँ बनते हैं?
Ans. हिमानी क्षेत्र में

Q 17. हिमखण्ड (Iceberg) ग्लेशियर के पिण्ड होते हैं जिनका भाग कहाँ होता है?
Ans. समुद्र तल से ऊपर होता है

Q 18. लटकती घाटियाँ (Hanging Valleys) कहाँ पायी जाती हैं?
Ans. हिमानी क्षेत्र में

Q 19. ड्रमलिन (Drumlin) के बारे में क्या सत्य है?
Ans. यह हिमानी क्षेत्रों की उलटी नाव के आकार की निक्षेपात्मक स्थलाकृति है।

Q 20. एरीट (Arete) क्या है?
Ans. हिमानी प्रदेश में कंघीनुमा तेज किनारे वाली नग्न चट्टानों की दीवार


 

भारत का भूगोल प्रश्नोत्तरी PDF

 

Q 21. हिमनद निर्मित घाटी अंग्रेजी के किस अक्षर की तरह होती है?
Ans. U अक्षर की तरह

Q 22. हिमनदों द्वारा जमा किये गए अवसाद जब गोलाकार पहाड़ियों का रूप धारण कर लेते हैं तब उसे कहा जाता है?
Ans. ड्रमलिन

Q 23. टोम्बलो (Tombolo) स्थलाकृति का निर्माण किस प्रक्रम द्वारा होता है?
Ans. सागरीय तरंगें

Q 24. स्टैक (Stack) स्थलाकृति का निर्माण निम्नलिखित में से किस प्रक्रम द्वारा होता है?
Ans. सागरीय लहरें

Q 25. पिंगो (Pingo) स्थलाकृति निम्न में से किस क्षेत्र में पायी जाती है?
Ans. परिहिमानी (Periglacial) क्षेत्र में

Q 26. फियोर्ड (Fiord) किस प्रक्रम से निर्मित होता है?
Ans. समुद्री तरंग (हिमनद द्वारा प्रभावित समुद्री तट)

Q 27. प्रसिद्ध कार्स्ट (Karst) प्रदेश निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
Ans. यूगोस्लाविया

Q 28. लैपीज (Lapies) किस क्षेत्र से सम्बन्धित स्थलाकृति है?
Ans. कार्स्ट (चूना पत्थर क्षेत्र)

Q 29. चूना प्रदेश (कार्स्ट प्रदेश) में पाये जाने वाले कीप के आकार के गर्त को क्या कहते हैं?
Ans. घोल रंध्र (Sinkhole)

Q 30. निम्नलिखित में से कौन-Structure स्थलाकृति का निर्माण नदी की युवावस्था में होता है?
Ans. गॉर्ज


Q 31. अर्द्धचन्द्राकार मरुस्थलीय बालूका स्तूप आकृति किस नाम से जानी जाती है?
Ans. बरखान

Q 32. बहते हुए नदी जल द्वारा निर्मित आकृति विहीन मैदानों को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?
Ans. पेनीप्लेन (Peneplain)

Q 33. पवन के अपरदनात्मक कार्यों के परिणामस्वरूप तीन फलक या पाशर्वों वाले कठोर शैलों के टुकड़ों को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. ड्राइकाण्टर (Dreikanter)

Geography Questions in Hindi

Q 34. Regular रेगिस्तानी भागों में बरखानों की दो समानान्तर श्रेणियों के मध्य बालू-मुक्त गलियारा, जिससे होकर कारवां मार्ग आगे बढ़ते हैं, क्या कहलाता है?
Ans. गासी (Gassi)

Q 35. लोयस (Loess) जमाव के अति बृहत क्षेत्र कहाँ मिलते हैं?
Ans. उत्तरी चीन में

Q 36. मरुस्थलीय क्षेत्रों से पवन द्वारा उड़ायी गयी रेत की बड़ी मात्रा के निक्षेपण से निर्मित उस स्थल रूप को क्या कहा जाता है जिसका नामकरण फ्रांस के अलसस प्रान्त के एक ग्राम पर हुआ है?
Ans. लोयस

Q 37. मरुस्थलीय भागों में असामयिक वर्षा से बनी अल्पकालिक झीलों के सूख जाने पर सिल्ट एवं नमक के निक्षेपण से बनी समतल स्थलाकृति को क्या कहा जाता है?
Ans. प्लाया (Playa)

Q 38. लोयस का निर्माण किससे होता है?
Ans. पवन से

Q 39. चन्द्राकार बालू के टीलों को क्या कहते हैं?
Ans. बरखान

Geography Questions in Hindi

Q 40. अपरदन के किस कारक द्वारा बरखान का निर्माण होता है?
Ans. पवन


 

bhugol ke one liner question answer

 

Q 41. अपरदन के किस कारक द्वारा ज्यूजेन (Zeugen) का निर्माण होता है?
Ans. पवन

Q 42. गारा (Gara) या छत्रक शिला स्थलाकृति कहाँ मिलती है?
Ans. मरुस्थलों में

Q 43. गारा या छत्रक शिला (Mushroom Rock) का निर्माण किस कारक द्वारा होता है?
Ans. पवन

Q 44. सीफ (Seif) का निर्माण किससे होता है?
Ans. पवन

Q 45. रेगिस्तानी क्षेत्रों में पर्वतों से घिरी बेसिन जिसमें चारों ओर से छोटी-छोटी नदियाँ गिरती हैं, किस नाम से जानी जाती है?
Ans. बालसन (Bolson)

Q 46. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में “धूल-दानव” (Dust Devil) के रूप में किसे जाना जाता है?
Ans. बालूका स्तूप का खिसकाव

Q 47. ड्रमलिन क्या है?
Ans. एक अंडाकार पर्वत/टीला

Q 48. जिस कुएँ में से जल स्वचालित दाब के माध्यम से स्वतः निकलता है, उसे क्या कहते हैं?
Ans. उत्स्त्रूत कूप (Artesian Well)
(SSC 2013)

Q 49. निम्न में से कौन-सा गीजर भारत के बिहार प्रान्त में स्थित है?
Ans. सीताकुण्ड

Q 50. उस विशिष्ट कुएँ को क्या कहते हैं जिससे भूमिगत जल अपने दबाव के कारण स्वतः धरातल पर निकलने लगता है?
Ans. उत्स्त्रूत कूप (Artesian Well)


Q 51. आर्टजियन वेल (उत्स्त्रूत कूप) का नाम ‘अर्टवायज’ प्रदेश पर आधारित है, यह मूल प्रदेश किस देश में स्थित है?
Ans. फ्रांस

Q 52. ‘ग्रेट आर्टजियन बेसिन’ निम्न में से कहाँ स्थित है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया में

Q 53. संसार का सबसे बड़ा पाताली जल का बेसिन कौन-सा है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया के वृहत बेसिन में

Q 54. जल निर्गम छिद्र (Sinkhole) किस प्रकार की स्थलाकृति में पाये जाते हैं?
Ans. चूना क्षेत्र (Karst)
(SSC 2015)

Q 55. हवा के तेज वेग से बने रेतीले टीलों को क्या कहते हैं?
Ans. ड्यून (Sand Dune)
(SSC 2013)

Geography Questions in Hindi

Q 56. ज्वालामुखी गतिविधियों से किस प्रकार की झील बनती है?
Ans. काल्डेरा झील
(SSC 2013)

Q 57. संयुक्त राज्य अमेरिका की ‘डेथ वैली’ (Death Valley) कहाँ अवस्थित है?
Ans. कैलिफोर्निया में
(UPPCS 2009)

Q 58. समुद्र में बहिर्विष्ट भूमि क्या कहलाती है?
Ans. प्रायद्वीप (Peninsula)
(SSC 2012)

Q 59. निम्नलिखित मैदानों में से कौन-सा एक चूना-पत्थर स्थलाकृति से संबंधित है?
Ans. कॉर्स्ट मैदान
(SSC 2015)

Q 60. ऐसे आधे घिरे हुए तटीय जल समूह को जिसका खुले समुद्र से निर्बाध जल प्रवाह हो, क्या कहते हैं?
Ans. नदीमुख (Estuary)
(SSC 2015)


 

Geography GK Questions in Hindi PDF

 

Q 61. अंड-करंड स्थलाकृति (Basket-of-eggs topography) निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
Ans. ड्रमलिन
(NDA 2021)

Q 62. निम्नलिखित में से कौन-सी नदीय भू-आकृति नहीं है?
Ans. सर्क
(CDS 2020)

Q 63. कार्स्ट क्षेत्र में कन्दरा को विलयन छिद्र से सीधे मिलाने वाली लम्बवत या कुछ झुकी हुई नली को क्या कहा जाता है?
Ans. पोनोर (Ponor)

Q 64. कार्स्ट प्रदेशों में डोलाइन की ऊपरी सतह के ध्वस्त हो जाने एवं ऊपरी भाग के खुल जाने से निर्मित छिद्र को क्या कहा जाता है?
Ans. कार्स्ट खिड़की (Karst Window)

Q 65. कार्स्ट प्रदेशों में कन्दरा की ऊपरी छत से जल के रिसकर नीचे गिरने पर उसके साथ घुले हुए पदार्थों के अधिक ताप एवं वाष्पीकरण के कारण छत से लटकने वाले स्तम्भ को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. स्टैलेक्टाइट (Stalactite)

Q 66. घोल रंध्रों (Sink-Holes) के विस्तृत स्वरूप को किस नाम से जाना जाता है?
Ans. डोलाइन (Doline)

Q 67. निम्नलिखित में से कौन कार्स्ट स्थलाकृति के अन्तर्गत नहीं आता है?
Ans. कैटल हाल

Q 68. निम्नलिखित में से कौन कार्स्ट स्थलाकृतियों से संबंधित नहीं है?
Ans. एस्कर (Esker)

Q 69. निम्नलिखित में से कौन घुली हुई चट्टानों के निक्षेपित होने से बना है?
Ans. स्टैलेग्माइट (Stalagmite)

Q 70. युवाला कहाँ मिलते हैं?
Ans. चूना पत्थर प्रदेश में


Q 71. स्टैलेक्टाइट तथा स्टैलेग्माइट के एक-दूसरे से मिल जाने से जो स्थलाकृति बनती है उसे क्या कहते हैं?
Ans. कन्दरा स्तम्भ

Q 72. अंधी घाटियाँ पायी जाती हैं?
Ans. कार्स्ट प्रदेश में
(UPPCS 2013)

Q 73. स्टैलेक्टाइट, स्टैलेग्माइट और स्तम्भ (Pillars) किसके भूआकृतिक निक्षेपण हैं?
Ans. भूमिगत जल के
(NDA 2019)

Q 74. चूने के पाषाणीय लटकते स्तम्भ को क्या कहते हैं?
Ans. आश्चुताश्म (Stalactite)

Q 75. निम्नलिखित में से किसको “आकाशी स्तम्भ” कहा जाता है?
Ans. स्टैलेक्टाइट (Stalactite)

Q 76. अँग्रेजी का “गीजर” (Geyser) शब्द आइसलैंड के किस शब्द से निकला है?
Ans. गेसिर (Geysir)

Geography Questions in Hindi

Q 77. “गेसिर” किस द्वीप का महान गीजर है?
Ans. आइसलैंड का

Q 78. “येलोस्टोन पार्क” जहाँ लगभग 100 गीजर और 4000 गर्म जल के झरने हैं, निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?
Ans. सं. रा. अ. (USA)

Q 79. “ओल्ड फेथफुल” गीजर किस देश में स्थित है?
Ans. सं. रा. अ. (USA)

Q 80. बाब-अल-मण्डब जलसंधि निम्नलिखित में से किन दो सागरों को जोड़ती है?
Ans. लाल सागर एवं अदन की खाड़ी


 

भूगोल के 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर: SSC, UPSC और State परीक्षाओं के लिए

 

Q 81. हार्मुज जलसंधि निम्नलिखित में से किन दो खाड़ियों को आपस में जोड़ती है?
Ans. फारस की खाड़ी तथा ओमान की खाड़ी

Q 82. जिब्राल्टर जलसंधि किन दो देशों को एक-दूसरे से अलग करती है?
Ans. स्पेन एवं मोरक्को

Q 83. इंग्लिश चैनल स्थित है?
Ans. इंग्लैंड एवं फ्रांस के बीच

Q 84. कौन-सा जलाशय अण्डमान और निकोबार द्वीप समूहों को अलग करता है?
Ans. टेन डिग्री (10°) चैनल
(SSC 2012)

Q 85. पाक स्ट्रेट किनके बीच स्थित है?
Ans. बंगाल की खाड़ी और मन्नार की खाड़ी
(SSC 2011)

Q 86. निम्नलिखित जलडमरूमध्यों में से किस एक में से निकाली गई सुरंग यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को जोड़ती है?
Ans. डोवर जलडमरूमध्य
(UPSC 2007)

Q 87. निम्नलिखित में से कौन-सी जलसंधि अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है?
Ans. बेरिंग जलसंधि

Q 88. विश्व की सबसे चौड़ी जलसंधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?
Ans. डेविस जलसंधि

Q 89. एशिया तथा उत्तरी अमेरिका किसके द्वारा पृथक होते हैं?
Ans. बेरिंग जलडमरूमध्य
(SSC 2013)

Q 90. हार्मुज जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है?
Ans. ईरान एवं ओमान


Q 91. कौन-सा जलडमरू आस्ट्रेलिया और तस्मानिया को पृथक करता है?
Ans. बॉस जलडमरूमध्य
(SSC 2013)

Q 92. पाक जलसंधि किन दो देशों को अलग करती है?
Ans. भारत एवं श्रीलंका को

Q 93. बेरिंग जलडमरूमध्य अलग करता है?
Ans. आर्कतिक महासागर को प्रशान्त महासागर से

Q 94. मलक्का जलसंधि किन दो सागरों को संयुक्त करती है?
Ans. अण्डमान सागर तथा दक्षिणी चीन सागर

Q 95. भूमध्य सागर एवं अटलांटिक महासागर को जोड़ने वाली जलसंधि है?
Ans. जिब्राल्टर जलसंधि

Q 96. जाफना प्रायद्वीप तथा श्रीलंका की मुख्य भूमि को जोड़ने वाला पास है?
Ans. एलीफेन्टा पास

Q 97. जलडमरूमध्य कहलाता है?
Ans. दो सागरों को मिलाने वाली संकरी जलधारा

Q 98. मेडागास्कर एवं अफ्रीकी मुख्य भूमि के बीच स्थित है?
Ans. मौजाम्बिक चैनल

Geography Questions in Hindi

Q 99. कौन-सी जल संयोजी यूरोप को अफ्रीका से पृथक करती है?
Ans. जिब्राल्टर जलसंधि
(UPPCS 1999)

Q 100. डोवर जलसंधि जोड़ती है?
Ans. इंग्लिश चैनल एवं उत्तरी सागर को
(UPPCS 2010)


Q 101. हिंद महासागर और लाल सागर को कौन सी जलसंधि जोड़ती है?
Ans. बाब-एल-मनदेब

Q 102. सुंडा जलसंधि दो द्वीपों के बीच स्थित हैं उनमें से एक द्वीप जावा है दूसरा द्वीप कौन सा है?
Ans. सुमात्रा

निष्कर्ष (Conclusion)

तो दोस्तों, ये थे भौतिक भूगोल (Physical Geography) के 102 अति महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर , Geography Questions in Hindi जो आपकी आने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी हैं.

भूगोल एक ऐसा विषय है जिसमें अगर आपके बेसिक कॉन्सेप्ट्स क्लियर हों, तो आप पूरे मार्क्स स्कोर कर सकते हैं. इन Geography Questions वन-लाइनर्स को अपने पास नोट करके रख लें ताकि एग्जाम से पहले आप क्विक रिवीजन (Quick Revision) कर सकें.

उम्मीद करता हूं आज की हमारी यह पोस्ट bhugol ke question answer , Indian Geography Questions in Hindi , भूगोल वस्तुनिष्ठ प्रश्न PDF , भूगोल के प्रश्न उत्तर , भारत का भूगोल प्रश्न उत्तर आपको पसंद आई होगी

अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अपने उन दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। आपकी आगामी परीक्षा के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!”

Leave a Comment