भारतीय इतिहास का अध्ययन तब तक अधूरा है, जब तक हम भारत के प्रथम विशाल साम्राज्य—मौर्य साम्राज्य ( maurya samrajya se sambandhit prashn ) को नहीं पढ़ लेते. मगध की धरती से शुरू हुआ यह राजवंश प्राचीन भारत का स्वर्णिम अध्याय है.
दोस्तों यदि आप किसी भी competitive exam जैसे UPSC, State PCS, SSC, BPSC, RRB या किसी अन्य परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘मौर्य काल प्रश्नोत्तरी , maurya samrajya se sambandhit prashn uttar आपके लिए सबसे स्कोरिंग टॉपिक साबित हो सकता है.
इस लेख में हमने मौर्य वंश के संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य और उनके महान पोते अशोक महान से जुड़े 74 सबसे महत्वपूर्ण प्रश्नों (One-Liner Questions) maurya samrajya se sambandhit prashn 2026, मौर्य काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न का संकलन किया है, जो पिछली कई परीक्षाओं में बार-बार पूछे गए हैं.
मौर्य साम्राज्य का संक्षिप्त इतिहास
मौर्य राजवंश की स्थापना 322 ईसा पूर्व में चन्द्रगुप्त मौर्य ने अपने योग्य गुरु आचार्य चाणक्य (विष्णुगुप्त) की सहायता से नंद वंश के अंतिम शासक घनानन्द को पराजित करके की थी. चन्द्रगुप्त ने न केवल भारत को राजनीतिक रूप से एक सूत्र में बांधा, बल्कि यूनानी शासक सेल्यूकस निकेटर को हराकर अपनी सीमाएं सुदूर उत्तर-पश्चिम तक फैला दीं.
चन्द्रगुप्त के बाद उनके पुत्र बिन्दुसार ने शासन संभाला और फिर सत्ता की बागडोर थामी सम्राट अशोक ने. 261 ईसा पूर्व के भीषण कलिंग युद्ध के बाद अशोक का हृदय परिवर्तन हुआ. उन्होंने ‘भेरीघोष’ (युद्ध) को छोड़कर ‘धम्मघोष’ (शांति और नीति) का मार्ग अपनाया और बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन समर्पित कर दिया.
मौर्य काल से संबंधित 74 अति-महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
Q 1. अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरुपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया है?
Ans. अर्धमागधी
( SSC 2000 )
Q 2. बिन्दुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहाँ भेजा था?
Ans. तक्षशिला
( SSC 1999 )
Q 3. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन है जिसका नाम ”देवान पियादशी” भी था?
Ans. अशोक
( SSC 2003 , Utt. PCS 2011 )
Q 4. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन-सा है?
Ans. मौर्य
( SSC 2002 )
Q 5. कौटिल्य / चाणक्य किसका प्रधानमंत्री था?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य
( RRB 2005 )
Q 6. चाणक्य का अन्य नाम था —-
Ans. विष्णुगुप्त
Q 7. निम्नांकित में से किसकी तुलना मैकियावेली के ”प्रिंस” से की जाती है?
Ans. कौटिल्य का अर्थशास्त्र
Q 8. वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी?
Ans. अशोक
( SSC 2002 )
Q 9. निम्नलिखित में सम्राट अशोक की पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था?
Ans. कारुवाकी
( SSC 2003 )
Q 10. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?
Ans. पण
( RRB 2005 )
यह भी पढे
1. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
2. मगध साम्राज्य और नंद वंश का इतिहास
3. राजा राममोहन राय : आधुनिक भारत के जनक का जीवन परिचय
4. महाराणा प्रताप जयंती 2026 : 9 मई या 17 जून, सही तारीख क्या है?
5. SSC परीक्षा के लिए GK Questions in Hindi PDF 2026
Q 11. निम्नांकित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं है?
Ans. अजातशत्रु
( RRB 2005 )
Q 12. निम्नलिखित में से अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?
Ans. कुणाल
( RRB 2005 )
Q 13. ”मुद्राराक्षस” का लेखक निम्न में से कौन है?
Ans. विशाखदत्त
Q 14. विशाखदत्त के प्राचीन भारतीय नाटक ”मुद्राराक्षस” की विषय वस्तु है:
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दुरभिसंधियों के बारे में
Q 15. मालवा, गुजरात & महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य

Q 16. किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के विविध आधार पर राजवंश की स्थापना की?
Ans. अशोक
Q 17. निम्नलिखित किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं हैं?
Ans. पाटलिपुत्र
( NDA 2002 )
Q 18. ”अर्थशास्त्र” का लेखक समकालीन था:
Ans. चन्द्रगुप्त का
( AAO 2002 )
Q 19. नंद वंश के पश्चात् मगध पर किस राजवंश ने शासन किया?
Ans. मौर्य
( SSC 1999 )
Q 20. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केन्द्र था:
Ans. तक्षशिला
( BPSC 2005 )
maurya samrajya se sambandhit prashn uttar
Q 21. मेगास्थनीज की पुस्तक का नाम क्या है?
Ans. इण्डिका
( BPSC 2005 , 2015 ; MPPSC 2015 )
Q 22. जिसके ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है, वह है:
Ans. विशाखदत्त
( TOPSC 2000 )
Q 23. कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान् ने निम्नलिखित में से किस धर्म को अंगीकार कर लिया था?
Ans. बौद्ध
( RRB 2005 )
Q 24. चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में किसने मुख्य रूप से मदद की थी?
Ans. चाणक्य
( RRB 2003 )
Q 25. सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?
Ans. बौद्ध
( RRB 2004 )

Q 26. प्राचीन भारत का यह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था—
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य
( RRB 2002 , 2004 )
Q 27. मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की?
Ans. चंद्रगुप्त मौर्य
( RRB 2005 )
Q 28. वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है, वह कौन-सा है?
Ans. इण्डिका
( BPSC 2004 )
Q 29. अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है —
Ans. प्राकृत
( BPSC 2004 )
Q 30. निम्नलिखित में किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी?
Ans. चन्द्रगुप्त
Q 31. मेगास्थनीज ने भारतीय समाज को कितनी श्रेणियों में विभाजित किया?
Ans. सात
( BPSC 2004 )
Q 32. कौटिल्य के ”अर्थशास्त्र” में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?
Ans. राजनीतिक नीतियाँ
( BPSC-2002; SSC 2015 )
Q 33. केवल वह स्तंभ जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है —-
Ans. भाब्रू स्तंभ
( BPSC 1995 )
Q 34. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया—
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा
( UPPCS 2002 )
Q 35. उत्तरांचल में अशोक का एक शिलालेख स्थित है—
Ans. कालसी में
( Utt PSC 2005 )
Q 36. निम्न में से कौन सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं था?
Ans. श्रीलंका
( BPSC 1998 )
Q 37. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य
( BPSC 1998 )
Q 38. पाटलिपुत्र में स्थित चन्द्रगुप्त का महल मुख्यतः बना था:
Ans. लकड़ी का
( BPSC 1996 )
Q 39. बराबर (जहानाबाद जिला) की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रयगृह के रूप में किया?
Ans. आजीविकों ने
( BPSC 1995 )
Q 40. किस अभिलेख से यह साबित होता है कि चन्द्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?
Ans. रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
( BPSC 1994 )
मौर्य वंश से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर pdf
Q 41. सांची का स्तूप किसने बनवाया?
Ans. अशोक
( MPPSC 1995 )
Q 42. अशोक के शिलालेखों को पढ़नेवाला प्रथम अंग्रेज कौन था?
Ans. जेम्स प्रिंसेप
( CGPSC 2003, BPSC 2008 ; SSC 2012 ; UPSC 2016 )
Q 43. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रिय वर्णनों का उल्लेख अशोक के किस शिलालेख में है?
Ans. शिलालेख XIII (तेरहवाँ)
( RAS/ RTS 1999-2000 , UPPCS 2016 )
Q 44. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?
Ans. चन्द्रगुप्त मौर्य
( RAS/ RTS 1998 )
Q 45. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में हैं?
Ans. प्राकृत व ब्राह्मी

Q 46. किस ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य के लिए “वृषल” (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है?
Ans. मुद्राराक्षस
Q 47. मौर्य नरेश के बारे में निम्न में से कौन-सा कथन सही है? (1. संस्कृति, कला व साहित्य 2. सोने के सिक्के 3. प्रांतीय विभाजन 4. हिन्दुकुश तक साम्राज्य)
Ans. केवल 1, 3 और 4 (संस्कृति, कला व साहित्य, प्रांतीय विभाजन, हिन्दुकुश तक साम्राज्य)
Q 48. अशोक के जो शिलालेख (Rock edicts) संगम राज्य के बारे में हमें बताते हैं, उनमें शामिल है:
Ans. 2रा एवं 13वाँ
( UPSC 1998 )
Q 49. चन्द्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया?
Ans. 305 ई०पू० में
Q 50. निम्नलिखित में से कौन-सा राजा प्रायः जनता के संपर्क में रहता था?
Ans. अशोक
( J & KPSC 2002 )
Q 51. अशोक ने 261 ई०पू० में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?
Ans. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति को सदा के लिए त्याग दिया
Q 52. निम्नलिखित में से किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम [अशोक] का उल्लेख मिलता है?
Ans. मास्की
( UPSC 1997 ; UPPCS 2007 )
Q 53. निम्नलिखित वक्तव्यों में कौन-सा एक वक्तव्य अशोक के प्रस्तर स्तंभों के बारे में गलत है?
Ans. ये स्थापत्य संरचना के भाग हैं
( UPSC 1997 )
Q 54. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की?
Ans. अशोक
Q 55. किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए ”आर्य” शब्द का प्रयोग हुआ है?
Ans. अर्थशास्त्र
Q 56. अशोक ने अपने राज्याभिषेक के चौथे वर्ष में ”निग्रोथ” के प्रभाव से प्रभावित होकर किससे बौद्ध धर्म की दीक्षा ली?
Ans. उपगुप्त
Q 57. किसने पाटलिपुत्र को ”पोलिब्रोथा” कहा?
Ans. मेगास्थनीज
Q 58. मौर्य काल में ”एग्रनोमाई” किसे कहा जाता था?
Ans. सड़क निर्माण अधिकारी
Q 59. मौर्य काल में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था?
Ans. गूढ पुरुष
Q 60. किस श्रीलंकाई शासक ने अपने आपको मौर्य सम्राट अशोक के आदर्शों के अनुरूप ढालने की कोशिश की?
Ans. तिस्स
चन्द्रगुप्त मौर्य और अशोक महान: मौर्य काल के 74 अति-महत्वपूर्ण प्रश्न with pdf
Q 61. किस जैन ग्रंथ में चन्द्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है?
Ans. परिशिष्टपर्वन्
Q 62. किस महीने से मौर्यों का राजकोषीय वर्ष (fiscal year) आरंभ होता था?
Ans. आषाढ़ (जुलाई)
Q 63. निम्नलिखित में मौर्य कला का सबसे अच्छा नमूना कौन है?
Ans. स्तंभ
Q 64. कहां से प्राप्त अभिलेखों से मौर्यकाल में अकाल, सूखा जैसे दैवी प्रकोप के समय राज्य द्वारा राहत कार्य किये जाने का विवरण मिलता है?
Ans. महास्थान (बांग्लादेश), सोहगौरा (उत्तर प्रदेश)
Q 65. अशोक ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म का प्रचार हेतु किसे भेजा?
Ans. A और B दोनों (संघमित्रा और महेन्द्र)
Q 66. अशोक का समकालीन तुरमय कहाँ का राजा था?
Ans. मिस्र
( UPPCS 2012 )
Q 67. किसके शासनकाल में डायमेकस / डीमेकस भारत आया था?
Ans. बिन्दुसार
( UPPCS 2015 )
Q 68. निम्नलिखित अभिलेखों में से किसमें अशोक का नामोल्लेख हुआ है?
Ans. गुर्जरा में
( UPPCS 2015 )
Q 69. किस बौद्ध मूल ग्रंथ में मौर्य सम्राट अशोक का विवरण शामिल है?
Ans. महावंश
( CDS 2018 )
Q 70. निम्नलिखित किस उभारदार मूर्तिशिल्प (relief sculpture) शिलालेख में अशोक के प्रस्तर रूपचित्र के साथ ‘राण्यो अशोक’ (राजा अशोक) उल्लिखित है?
Ans. कंगनहल्ली
( UPSC 2019 )
Q 71. अशोक के मनसेहरा (पाकिस्तान) एवं शहबाजगढ़ी (पाकिस्तान) से प्राप्त वृहत शिलालेखों में किस लिपि का प्रयोग किया गया है?
Ans. खरोष्ठी
( CGPSC 2012 )
Q 72. कहाँ से अशोक के द्विभाषाई (ग्रीक और आरामाइक) अभिलेख प्राप्त हुए हैं?
Ans. शर-ए-कुना / कंधार
Q 73. कौटिल्य द्वारा रचित ”अर्थशास्त्र” कितने अधिकरणों में विभाजित है?
Ans. 15
( 48-52वीं BPSC 2008 )
Q 74. ”अर्थशास्त्र” में उल्लिखित सप्तांग में शामिल थे—
Ans. राजा, क्षेत्र, प्रशासन एवं कोष
( NDA 2010 )
निष्कर्ष
परीक्षाओं में क्यों महत्वपूर्ण है मौर्य काल?
प्रतियोगी परीक्षाओं के दृष्टिकोण से मौर्य काल के प्रशासनिक सुधार, कला, और शिलालेख बहुत महत्वपूर्ण हैं
उदाहरण के लिए :—
कौटिल्य का ‘अर्थशास्त्र’ और मेगास्थनीज की पुस्तक ‘इण्डिका‘ से तत्कालीन राजनीतिक और सामाजिक जीवन की जानकारी मिलती है.
सम्राट अशोक के शिलालेखों को पढ़ने में पहली बार 1837 में जेम्स प्रिंसेप को सफलता मिली थी, जो परीक्षाओं का पसंदीदा सवाल है.
मौर्य काल की राजकीय मुद्रा ‘पण’ और स्थापत्य कला का सर्वश्रेष्ठ नमूना ‘सांची का स्तूप‘ हमेशा चर्चा में रहते हैं.
74 अति-महत्वपूर्ण प्रश्न (One-Liner Format)
इस लेख में संकलित किए गए 74 वन-लाइनर प्रश्न ( maurya samrajya se sambandhit prashn ) आपकी तैयारी को सुपरफास्ट बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. इसमें प्राचीन भारतीय नाटक ‘मुद्राराक्षस‘ की विषय-वस्तु से लेकर अशोक के द्विभाषाई अभिलेखों (कंधार) तक के सभी गहरे सवालों को बेहद आसान और सटीक उत्तर के साथ शामिल किया गया है.
तो उम्मीद याद को हमारी यह पोस्ट maurya samrajya se sambandhit prashn , maurya vansh se sambandhit prashn , मौर्य काल प्रश्नोत्तरी PDF, मौर्य काल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पसंद आई होगी.