दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सरकारी परीक्षा में सामान्य ज्ञान जरूर पूछा जाता है इसलिए आज हम आपके लिए नई post भारतीय संविधान की प्रस्तावना और संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न, samvidhan ki prastavna se sambandhit prashn uttar लेकर आए हैं.
भारत का संविधान केवल कानूनों का संग्रह नहीं है, बल्कि यह देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों का प्रतीक भी है। संविधान की शुरुआत “प्रस्तावना” से होती है, जो पूरे संविधान की दिशा और उद्देश्य को स्पष्ट करती है.
प्रस्तावना यह बताती है कि भारत किस प्रकार का राष्ट्र है और देश के नागरिकों को कौन-कौन से अधिकार एवं आदर्श प्राप्त हैं. इसी कारण इसे संविधान की आत्मा भी कहा जाता है.
भारतीय संविधान की प्रस्तावना क्या है?
संविधान की प्रस्तावना संविधान का परिचयात्मक भाग है, जिसमें संविधान के प्रमुख उद्देश्य और मूल सिद्धांत लिखे गए हैं। यह भारतीय लोकतंत्र की नींव को दर्शाती है तथा यह स्पष्ट करती है कि देश की वास्तविक शक्ति जनता के पास है.
प्रस्तावना की शुरुआत “हम भारत के लोग” शब्दों से होती है। इसका अर्थ है कि संविधान भारत की जनता द्वारा बनाया गया है और इसकी सर्वोच्च सत्ता भी जनता में निहित है.
प्रस्तावना में शामिल प्रमुख शब्द
1. सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न
भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र है और किसी अन्य देश के नियंत्रण में नहीं है। देश अपने आंतरिक और बाहरी निर्णय स्वयं लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र है.
2. समाजवादी
समाजवादी व्यवस्था का उद्देश्य समाज में आर्थिक और सामाजिक समानता स्थापित करना है। सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करती है ताकि समाज में असमानता कम हो सके.

3. पंथनिरपेक्ष
भारत में प्रत्येक नागरिक को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता प्राप्त है। राज्य किसी एक धर्म को विशेष महत्व नहीं देता और सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करता है.
4. लोकतंत्रात्मक
भारत में जनता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव मतदान के माध्यम से करती है। सरकार जनता की इच्छा के अनुसार कार्य करती है.
5. गणराज्य
भारत में राज्य का प्रमुख राष्ट्रपति होता है, जिसका चुनाव निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है। यहाँ किसी राजा या वंशानुगत शासन की व्यवस्था नहीं है.
भारतीय संविधान प्रस्तावना के मुख्य उद्देश्य
संविधान की प्रस्तावना नागरिकों को चार महत्वपूर्ण आदर्श प्रदान करती है—
न्याय – सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय
स्वतंत्रता – विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता
समानता – सभी नागरिकों के लिए समान अवसर और अधिकार
बंधुता – देश की एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना.
प्रस्तावना का महत्व
यह संविधान के उद्देश्यों को स्पष्ट करती है.
संविधान की मूल भावना को समझने में सहायता करती है.
न्यायालय संविधान की व्याख्या करते समय प्रस्तावना का सहारा लेते हैं.
यह भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को प्रदर्शित करती है.
42वाँ संविधान संशोधन और प्रस्तावना
वर्ष 1976 में 42वें संविधान संशोधन के माध्यम से प्रस्तावना में “समाजवादी”, “पंथनिरपेक्ष” और “अखंडता” शब्द जोड़े गए. इन शब्दों ने संविधान की मूल भावना को और अधिक मजबूत बनाया.
samvidhan ki prastavana se sambandhit prashn uttar
Q 1. भारतीय संविधान के किस भाग को उसकी आत्मा की संज्ञा प्रदान की गई है?
Ans. प्रस्तावना
Q 2. संविधान निर्माताओं ने किस पर विशेष ध्यान दिया था?
Ans. प्रस्तावना पर
Q 3. भारत में जनप्रिय सम्प्रभुता है, क्योंकि भारत के संविधान की प्रस्तावना शुरू होती है, इन शब्दों से—
Ans. हम भारत के लोग
Q 4. भारत को गणतंत्र क्यों कहा जाता है?
Ans. यहाँ राज्य का प्रमुख निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है
Q 5. भारत है एक—
Ans. धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र
Q 6. धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है—
Ans. राज्य सरकार द्वारा किसी धर्म को स्वीकार नहीं करना
Q 7. ”भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है” इसका मतलब है कि भारतीय राज्य—
Ans. किसी निश्चित धर्म का समर्थन नहीं करता है
(RRB 2006)
Q 8. गणतंत्र होता है—
Ans. राज्य जहाँ पर अध्यक्ष वंशानुगत रूप से
न हो
(RRB 2006)
Q 9. निम्नलिखित में से वे दो शब्द कौन से हैं जिनका समावेशन 42 वें संशोधन द्वारा संविधान की उद्देशिका में किया गया था?
Ans. समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष
(SSC 2002)
Q 10. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में भारत को किस रूप में घोषित किया गया है?
Ans. एक प्रभुत्वसम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, प्रजातांत्रिक गणराज्य
(BPSC 1998)
Q 11. भारत एक गणतंत्र है, इसका अर्थ है—
Ans. भारत में वंशानुगत शासक नहीं है
(UPPCS 1997)
Q 12. मूल भारतीय संविधान के अनुसार भारत एक ……. है।
Ans. प्रभुत्वसम्पन्न, लोकतंत्रात्मक गणराज्य

Q 13. संविधान के अंतर्गत भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को हम कहां देख सकते हैं?
Ans. प्रस्तावना
(SSC 2013)
Q 14. 42 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1976 द्वारा प्रस्तावना में किस शब्द को नहीं जोड़ा गया?
Ans. गुटनिरपेक्ष
Q 15. भारतीय संविधान ने किस प्रकार के लोकतंत्र को अपनाया है?
Ans. लोकतांत्रिक गणतंत्र
Q 16. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित लोकतंत्र को किस रूप में स्वीकारा गया है?
Ans. राजनीतिक राजतंत्र, आर्थिक लोकतंत्र, सामाजिक राजतंत्र
Q 17. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के अनुसार भारत के शासन की सर्वोच्च सत्ता किसमें निहित है?
Ans. जनता
Q 18. भारत की सम्प्रभुता, एकता तथा अखण्डता को अक्षुण्ण बनाए रखने तथा उसकी रक्षा करने का प्रावधान किया गया है—
Ans. प्रस्तावना में
संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न उत्तर 2026
Q 19. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में जिन आदर्शों एवं उद्देश्यों की रूपरेखा दी गई है, उनकी आगे व्याख्या की गई है.
Ans. मूल अधिकार, राज्य के नीति निर्देशक सिद्धान्तों एवं मूल कर्तव्यों में
(UPPCS 2004)
Q 20. संविधान सभा में प्रस्तुत उद्देश्य प्रस्ताव में अभिव्यक्ति विचार को भारतीय संविधान के किस भाग में पूर्णतः शामिल किया गया है?
Ans. प्रस्तावना
Q 21. भारतीय संविधान की प्रस्तावना से क्या स्पष्ट नहीं होता है?
Ans. संविधान को लागू करने की तिथि
Q 22. निम्नलिखित में से किन उद्देश्यों को भारतीय संविधान उद्घोषित नहीं करता है?
Ans. अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति और सुरक्षा की अभिवृद्धि
Q 23. भारतीय संविधान की प्रस्तावना देश का कौन सा नाम उल्लिखित है?
Ans. भारत और इण्डिया
Q 24. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य है—
Ans. कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबन्ध करना
(UPPCS 2004)
Q 25. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है, क्योंकि—
Ans. राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है
(SSC 1999)
Q 26. भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सिलसिले में निम्नलिखित में कौन क्रम सही है?
Ans. सार्वभौम सत्तासम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, जनवादी गणतंत्र
(BPSC 1995)

Q 27. संविधान की प्रस्तावना में प्रयुक्त शब्द ”सेक्युलर” (Secular) का अर्थ है—
Ans. सभी नागरिकों को धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता
Q 30. भारतीय संविधान की प्रस्तावना में लिखित “हम भारत के लोग” (We, the people of India) से क्या अर्थ निकलता है?
Ans. संविधान का निर्माण भारत की जनता द्वारा हुआ है
Q 32. ”समाजवाद” का अर्थ है—
Ans. सामाजिक न्याय
Q 33. 42 वें संविधान संशोधन द्वारा प्रस्तावना में निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द जोड़ा गया?
Ans. समाजवाद
Q 34. भारतीय संविधान की आत्मा किसे कहा जाता है?
Ans. प्रस्तावना
Q 35. भारत में लौकी के सार्वभौमिकता हैं क्योंकि संविधान की प्रस्तावना प्रारंभ होती हैं—
Ans. “हम भारत के लोग” शब्दों से
(BPSC 1994)
Q 36. भारतीय संविधान की प्रस्तावना पर किस क्रांति का प्रभाव नहीं झलकता है?
Ans. चीन की क्रांति (1912)
Q 37. भारतीय संविधान किसके द्वारा स्वीकृत है?
Ans. भारत की जनता द्वारा
Q 38. भारत की सम्प्रभुता किसमें निहित है?
Ans. भारत की जनता में
Q 39. भारतीय संविधान को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया—
Ans. 26 नवम्बर, 1949 को
(BPSC 1996)
संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न उत्तर | संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न उत्तर upsc
Q 40. भारत का संविधान पूर्ण रूप से तैयार हुआ—
Ans.26 नवम्बर, 1949
(UPPCS 2002, 2010)
Q 41. भरतीय संविधान कब अंगीकार किया गया था?
Ans. 26 नवम्बर, 1949
(RRB 2004)
Q 42. निम्नलिखित में से किस तिथि को भारतीय संविधान लागू किया गया था?
(a) 26 जनवरी, 1950
(RRB 2004, 2005, 2006)
Q 43. किस वर्ष भारत एक प्रभुत्वसम्पन्न प्रजातांत्रिक गणराज्य बना?
Ans. 1950 में [ d ]
(RRB 2005, 2006)
Q 44. संविधान के उद्देशिका (प्रस्तावना) का संशोधन कितनी बार किया गया?
Ans. 1
(SSC 2014)
Q 45. भारत के संविधान की प्रस्तावना में प्रथम संशोधन कब किया गया?
Ans. 1976 में
Q 46. संविधान की प्रस्तावना सभी भारतीय नागरिकों को निम्न में से कौन-सा एक उपलब्ध कराने के लिए वायदा नहीं करती है?
Ans. पूजा की समानता
(UPPCS 2006)
Q 47. भारतीय संविधान की उद्देशिका में परिवर्तन किस संशोधन अधिनियम में किए गए थे?
Ans. 42 वाँ संशोधन अधिनियम, 1976
(SSC 2008)
Q 49. प्रस्तावना का वह प्रावधान, जो सभी वयस्क य नागरिकों को मतदान का अधिकार प्रदान करता है, कहलाता है—
Ans. प्रजातंत्र
(RRB 2009)
Q 51. भारत के संविधान की प्रस्तावना में ”समाजवादी” और ”धर्मनिरपेक्ष” शब्दों को किस संशोधन द्वारा जोड़ा गया?
Ans. 42 वां
(UPPCS 2015)
Q 52. भारतीय संविधान लागू हुआ था—
Ans. 26 जनवरी, 1950 को
(SSC 2009)
Q 53. भारतीय संविधान के किस भाग में स्पष्ट रूप से घोषणा की गई है कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है?
Ans. संविधान की प्रस्तावना
Q 54. भारत के संविधान की प्रस्तावना में कितने प्रकार का न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं भ्रातृत्व का सही क्रम में उल्लेख किया गया है?
Ans. 3, 5, 2, 1
(UPPCS 2018)
Q 55. भारतीय संविधान का प्राधिकार स्रोत कौन है?
Ans. भारत के लोग
(CAPF 2015)
Q 56. संविधान की प्रस्तावना का विधिक स्वरूप क्या है?
Ans. यह लागू नहीं किया जा सकता है
(UPPCS 2019)
Q 57. किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) को ”भारतीय संविधान की राजनीतिक कुण्डली” के रूप में वर्णित किया?
Ans. कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
(SSC 2020)
निष्कर्ष
संविधान की प्रस्तावना भारतीय लोकतंत्र का आधार मानी जाती है. यह देश के नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश देती है. प्रस्तावना हमें यह याद दिलाती है कि भारत एक लोकतांत्रिक और समावेशी राष्ट्र है, जहाँ सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हैं. प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में योगदान दे.
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं हमारी यह blog Gk pdf post भारतीय संविधान की प्रस्तावना और संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न, samvidhan ki prastavna se sambandhit prashn uttar पसंद आई होगी.
अगर आपको हमारी यह post संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न PDF, संविधान की प्रस्तावना से संबंधित प्रश्न upsc, samvidhan ki prastavna se sambandhit prashn uttar 2026 पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ जरूर share करें.