नमस्कार दोस्तों! Gkpdf.in पर आपका स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम भारतीय संविधान के उन महत्वपूर्ण अनुच्छेदों (Articles) के ,संविधान के अनुच्छेद से संबंधित प्रश्न उत्तर , bhartiya sanvidhan ke anuchchhed ki list बारे में चर्चा करेंगे, जिनसे संबंधित प्रश्न बार-बार सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं.
चाहे आप SSC, UPSC, Railway, या किसी भी State PSC की तैयारी कर रहे हों, संविधान के अनुच्छेद एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है. आपकी तैयारी को और भी मजबूत बनाने के लिए हमने नीचे पिछली परीक्षाओं के प्रश्नों को वन-लाइनर फॉर्मेट में तैयार किया है.
भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान माना जाता है और इसमें नागरिकों के अधिकार, कर्तव्य तथा सरकार की शक्तियों का विस्तृत वर्णन किया गया है. संविधान के विभिन्न अनुच्छेद (Articles) प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, पटवारी, REET तथा अन्य सरकारी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाते हैं. इसलिए संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों की सही जानकारी होना हर विद्यार्थी के लिए बेहद आवश्यक है.
यदि आप कम समय में संविधान के महत्वपूर्ण Articles को आसान भाषा में याद करना चाहते हैं, तो यह लेख bhartiya sanvidhan ke anuchchhed ki list आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा. यहाँ दिए गए प्रश्न-उत्तर आपकी GK और Polity दोनों विषयों की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे.
संविधान के अनुच्छेद से संबंधित प्रश्न उत्तर 2026
Q 1. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राष्ट्रपति के पद के लिए पुनः निर्वाचन की योग्यताएँ निर्धारित करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 57
(CGPSC – 2012)
Q 2. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत भाषण एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की गारंटी दी गई है?
उत्तर: अनुच्छेद 19
(SSC 2015)
Q 3. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में “प्रेस की स्वतंत्रता” दी गई है?
उत्तर: अनुच्छेद 19 (i)
(CGPSC 2005)
Q 4. मौलिक अधिकार के अन्तर्गत कौन-सा अनुच्छेद बच्चों के शोषण से सम्बन्धित है?
उत्तर: अनुच्छेद 24
(UPPCS 2005)
Q 5. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में अल्पसंख्यकों के हितों के संरक्षण की व्यवस्था है?
उत्तर: अनुच्छेद 29
Q 6. कौन-से अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत का सर्वोच्च न्यायालय नागरिकों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 32
Q 7. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में राज्य के नीति निर्देशक तत्वों (DPSP) का उल्लेख है?
उत्तर: अनुच्छेद 36-51
Q 8. भारतीय संविधान के अन्तर्गत कल्याणकारी राज्य की अवधारणा किस अनुच्छेद में वर्णित है?
उत्तर: अनुच्छेद 39
Q 9. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद राज्य सरकारों को ‘ग्राम पंचायत’ के गठन का निर्देश देता है?
उत्तर: अनुच्छेद 40
(SSC 2013)
Q 10. 42वें संशोधन द्वारा संविधान के किस अनुच्छेद में ‘मौलिक कर्तव्यों’ को जोड़ा गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 51A

Q 11. संविधान सभा द्वारा अन्तिम रूप से पारित संविधान में कुल कितने अनुच्छेद तथा अनुसूचियाँ थीं?
उत्तर: 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियाँ
Q 12. वर्तमान समय में भारतीय संविधान में गणना की दृष्टि से कुल कितने अनुच्छेद और अनुसूचियाँ हैं?
उत्तर: 443+ अनुच्छेद, 12 अनुसूचियाँ
Q 13. वर्तमान में भारतीय संविधान में धाराओं की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: 395 (मूल रूप से)
Q 14. संविधान के किस अनुच्छेद में यह अंकित है कि इण्डिया अर्थात् ”भारत राज्यों का एक संघ होगा”?
उत्तर: अनुच्छेद 1
Q 15. संविधान के अनुच्छेद 1 में भारत को क्या कहा गया है?
उत्तर: राज्यों का संघ (Union of States)
(SSC 2002)
Q 16. भारतीय संविधान के किन अनुच्छेदों में नागरिकता सम्बन्धी प्रावधान हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 5-11
Q 17. किन अनुच्छेदों द्वारा भारतीय संविधान नागरिकों को मूल अधिकार निश्चितता प्रदान करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 12 से 35 तक
(UPPCS 2015)
Q 18. नौकरियों तथा शैक्षणिक संस्थाओं में समाज के कमजोर वर्ग के लिए आरक्षण उपलब्ध कराने हेतु केंद्र सरकार को कौन-सा अनुच्छेद अधिकार देता है?
उत्तर: अनुच्छेद 16
Q 19. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद ‘अस्पृश्यता का उन्मूलन’ करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 17
(UPPCS 2015)
Q 20. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में मौलिक कर्तव्यों की चर्चा की गई है?
उत्तर: अनुच्छेद 51A
bhartiya sanvidhan ke anuchchhed ki updated list
Q 21. संघ की कार्यपालिका शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी, जिनका प्रयोग वह स्वयं या अपने अधीनस्थों द्वारा करेगा?
उत्तर: अनुच्छेद 53
Q 22. भारत के संविधान के कौन-से अनुच्छेद में राष्ट्रपति के महाभियोग के प्रावधानों का उल्लेख है?
उत्तर: अनुच्छेद 61
(SSC 2019)
Q 23. संविधान के किस अनुच्छेद में उपराष्ट्रपति पद का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 63
Q 24. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत मंत्रिगण सामूहिक रूप से लोकसभा के प्रति उत्तरदायी हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 75
Q 25. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद मंत्रिपरिषद के गठन के बारे में आधारभूत नियम निर्धारित करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 75
(SSC 2013)
Q 26. भारत के महान्यायवादी (Attorney General) की नियुक्ति से सम्बन्धित अनुच्छेद कौन-सा है?
उत्तर: अनुच्छेद 76
Q 27. कौन-सा अनुच्छेद संसद के दो अधिवेशनों के बीच 6 माह के अन्तराल की अनिवार्यता का उल्लेख करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 85
Q 28. राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत लोकसभा को भंग कर सकता है?
उत्तर: अनुच्छेद 85
Q 29. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा संसद की ‘संयुक्त बैठक’ का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 108
Q 30. लोकसभा एवं राज्य सभा के संयुक्त अधिवेशन के विषय में प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 108

Q 31. ‘धन विधेयक’ को भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में परिभाषित किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 110
(UPPCS 2019)
Q 32. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के संचित कोष से सम्बन्धित है?
उत्तर: उपर्युक्त सभी (अनुच्छेद 112(29), 146(3), 148(6))
Q 33. भारत के राष्ट्रपति को ‘अध्यादेश’ जारी करने की शक्ति कौन-सा अनुच्छेद प्रदान करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 123
(UPPCS 2014)
Q 34. संविधान के किस अनुच्छेद में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पर महाभियोग चलाये जाने का प्रावधान है?
उत्तर: अनुच्छेद 124
Q 35. राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय से किस अनुच्छेद के अन्तर्गत परामर्श ले सकता है?
उत्तर: अनुच्छेद 143
Q 36. सर्वोच्च न्यायालय अपने द्वारा सुनाये गये किसी निर्णय का पुनरावलोकन कर सकता है, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 137
Q 37. उच्चतम न्यायालय द्वारा विनिश्चित विधि भारत के सभी न्यायालयों पर आबद्धकर होगी, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 141
Q 38. सर्वोच्च न्यायालय तथा उच्च न्यायालय की न्यायिक पुनरावलोकन की शक्ति का आधार क्या है?
उत्तर: अनुच्छेद 32
Q 39. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत अधीनस्थ न्यायालय या जिला न्यायालय का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 233
Q 40. संवैधानिक प्रावधानों को संघीय संसद/राज्य विधानपालिकाओं द्वारा बनाये गए कानूनों पर प्राथमिकता प्रदान करने वाला अनुच्छेद कौन-सा है?
उत्तर: अनुच्छेद 245
(BPSC 2002)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद : पिछली परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर
Q 41. किस अनुच्छेद के तहत ‘अवशिष्ट शक्तियां’ (Residuary Powers) केन्द्र के पास हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 248
Q 42. राज्यों द्वारा प्रार्थना करने पर भारत की संसद उन राज्यों के लिए किस अनुच्छेद के अन्तर्गत कानून बना सकती है?
उत्तर: अनुच्छेद 252
Q 43. भारतीय संविधान के अंतर्गत कौन-सा अनुच्छेद संसद को राज्य सूची के विषय में विधि बनाने की शक्ति प्रदान करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 249
(UPPCS 2013)
Q 44. अंतर्राष्ट्रीय समझौतों को प्रभावी बनाने हेतु संसद राज्य सूची के विषय पर कानून किस अनुच्छेद के तहत बना सकती है?
उत्तर: अनुच्छेद 253
(UPPCS 2016)
Q 45. केन्द्र-राज्य के प्रशासनिक सम्बन्ध भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में वर्णित हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 256-263
यह भी पढे
1. संघ और उसके राज्य क्षेत्र : पिछले एग्जाम में पूछे गए प्रश्न
2. Lucent General Knowledge PDF
3. भारतीय संविधान की प्रस्तावना Objective Questions in Hindi
4. संविधान की अनुसूचियां पूरी जानकारी
Q 46. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत केन्द्र सरकार राज्य सरकारों को निर्देश दे सकती है?
उत्तर: अनुच्छेद 256
Q 47. अन्तर्राज्यीय परिषद (Inter-State Council) के गठन का प्रावधान किस अनुच्छेद के अन्तर्गत है?
उत्तर: अनुच्छेद 263
Q 48. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत ‘वित्त आयोग’ के गठन का प्रावधान है?
उत्तर: अनुच्छेद 280
Q 49. ‘सम्पत्ति का अधिकार’ अब एक संवैधानिक अधिकार है, यह किस अनुच्छेद में बताया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 300 (क)
Q 50. किस अनुच्छेद में ‘सुनवाई के अधिकार’ (नैसर्गिक न्याय) का समावेश किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 311
Q 51. कौन-सा अनुच्छेद ‘नई अखिल भारतीय सेवा’ की स्थापना का प्रावधान करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 312
(UPPCS 2014)
Q 52. किस अनुच्छेद द्वारा लोक सेवाओं को संवैधानिक संरक्षण प्रदान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 311
Q 53. संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा संघ और राज्यों के लिए ‘लोक सेवा आयोग’ का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 315
Q 54. भारत के संविधान का अनुच्छेद 368 किससे सम्बन्धित है?
उत्तर: संविधान का संशोधन करने की संसद की शक्ति
(NDA 2015)
Q 55. वह कौन-सा अनुच्छेद है जिसके दुरुपयोग की शिकायत संसद और बाहर सर्वाधिक हुई है और केंद्र ने कई बार इसका प्रयोग किया?
उत्तर: अनुच्छेद 356
Q 56. हाल ही में हटाया गया अनुच्छेद 370 भारत के किस राज्य से सम्बद्ध था?
उत्तर: जम्मू-कश्मीर
(SSC 2020)
Q 57. भारत के संविधान का अनुच्छेद 371 A किसे असाधारण विशेषाधिकार प्रदान करता है?
उत्तर: नगालैंड
(CDS 2019)
Q 58. कौन-सा अनुच्छेद विभिन्न आधारों पर किसी भी भारतीय नागरिक के साथ भेदभाव से सम्बन्धित है?
उत्तर: अनुच्छेद 15
(SSC 2019)
Q 59. अनुच्छेद 356 का संबंध किससे है?
उत्तर: राष्ट्रपति शासन
Q 60. किस अनुच्छेद में विभिन्न राज्यों से सम्बन्धित विशिष्ट प्रावधान का उल्लेख है?
उत्तर: अनुच्छेद 371
(UPPCS 1997)
भारतीय संविधान के अनुच्छेद से संबंधित previous exam में पूछे गए प्रश्न उत्तर
Q 61. अनुच्छेद 371 G में दिए गए विशिष्ट उपबंध किस राज्य से संबंधित हैं?
उत्तर: मिजोरम
(CAPF 2015)
Q 62. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि अलंकरण प्रदान किये जाते हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 18
Q 63. अल्पसंख्यकों को अपनी संस्कृति के संरक्षण तथा शिक्षण संस्थाओं की स्थापना का अधिकार किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 29 व 30
Q 64. प्रत्येक राज्य शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 350 A
(UPSC 2001)
Q 65. संसद के दोनों सदनों और सदस्यों की शक्तियों व विशेषाधिकारों को किस अनुच्छेद द्वारा स्पष्ट किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 105
(SSC 2020)
Q 66. कौन-सा अनुच्छेद अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के संवर्धन से संबंधित है?
उत्तर: अनुच्छेद 51
(UPSC 2002)
Q 67. संविधान का अनुच्छेद 312 किससे सम्बन्धित है?
उत्तर: अखिल भारतीय सेवाओं से
Q 68. संघ लोक सेवा आयोग के कार्यों का उल्लेख किस अनुच्छेद के अन्तर्गत है?
उत्तर: अनुच्छेद 320
Q 69. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में ‘निर्वाचन आयोग’ के लिए प्रावधान है?
उत्तर: अनुच्छेद 324
(UPPCS 2016)
Q 70. किस अनुच्छेद के तहत राष्ट्रपति द्वारा एंग्लो इण्डियन समुदाय के सदस्यों को लोक सभा में नामित किया जा सकता था?
उत्तर: अनुच्छेद 331
(SSC 2019)
Q 71. SC और ST के लिए एक ‘राष्ट्रीय आयोग’ गठित करने का प्रावधान किस अनुच्छेद के अंतर्गत है?
उत्तर: अनुच्छेद 338 एवं 338 A
(UPPCS 2013)
Q 72. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत हिंदी को ‘राजभाषा’ का दर्जा प्रदान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 343 (I)
Q 73. किस अनुच्छेद में यह प्रावधान है कि संघ की राजभाषा हिंदी तथा लिपि देवनागरी होगी?
उत्तर: अनुच्छेद 343
Q 74. संविधान के किस अनुच्छेद में हिंदी भाषा के विकास के लिए निर्देश दिया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 351
Q 75. बाहरी आक्रमण अथवा सशस्त्र विद्रोह के कारण ‘राष्ट्रीय आपातकाल’ की घोषणा किसके अंतर्गत की गई?
उत्तर: अनुच्छेद 352
(SSC 2013)
Q 76. राज्यों में संवैधानिक तंत्र के असफल होने की स्थिति में ‘राष्ट्रपति शासन’ का प्रावधान कौन-सा अनुच्छेद करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 356
(BSSC 2016)
Q 77. संविधान के किस अनुच्छेद के आधार पर ‘वित्तीय आपात’ की उद्घोषणा राष्ट्रपति करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 360
Q 78. संविधान में “मंत्रीमंडल” शब्द का एक बार प्रयोग किस अनुच्छेद में हुआ है?
उत्तर: अनुच्छेद 352
(BPSC 1996)
Q 79. अनुच्छेद 350A के अधीन उपबंध किससे संबंधित है?
उत्तर: प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधाओं की व्यवस्था
(CAPF 2015)
Q 80. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत संसद संविधान में संशोधन कर सकती है?
उत्तर: अनुच्छेद 368
(SSC 2020)
Constitution Important Articles in Hindi Question Answer
Q 81. डॉ. अम्बेडकर के अनुसार कौन-सा अनुच्छेद भारतीय संविधान का सबसे महत्वपूर्ण अनुच्छेद है?
उत्तर: अनुच्छेद 32
(SSC 2017)
Q 82. किसी राज्य में ‘विधान परिषद’ की स्थापना और समाप्ति का प्रावधान किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 169
(UPPCS 2015)
Q 83. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में SC और ST के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 335
(SSC 2015)
Q 84. अनुच्छेद 371 ग (371 C) किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: मणिपुर (अत: मेघालय गलत है)
(MPPSC 2018)
Q 85. नीति आयोग भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के तहत संगठित किया गया है?
उत्तर: इनमें से कोई नहीं (नीति आयोग एक गैर-संवैधानिक निकाय है)
(UPPCS 2015)
Q 86. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) से सम्बन्धित है?
उत्तर: अनुच्छेद 44
(SSC 2019)
Q 87. भारत के भू-भाग में मुक्त रूप से आवागमन करने का अधिकार किस अनुच्छेद के अन्तर्गत है?
उत्तर: अनुच्छेद 19
(SSC 2019)
Q 88. कौन-सा अनुच्छेद सभी नागरिकों के लिए समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता को प्रोत्साहित करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 39 A
(SSC 2019)
Q 89. भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत में एक नए राज्य के गठन के लिए दिया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 3
(SSC 2019)
Q 90. कौन-सा अनुच्छेद धर्म, वंश, जाति, लिंग, जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है?
उत्तर: अनुच्छेद 15
(SSC 2020)
bhartiya sanvidhan ke anuchchhed ki list
Q 91. जनसंख्या के किसी समूह में बोली जाने वाली भाषा को लेकर विशेष प्रावधान किस अनुच्छेद में हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 347
(SSC 2020)
Q 92. कौन-सा अनुच्छेद ‘धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार’ की गारंटी देता है?
उत्तर: अनुच्छेद 25-28
(SSC 2020)
Q 93. संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के कर्तव्य निर्धारित करता है?
उत्तर: अनुच्छेद 149
(MPPSC 2019)
Q 94. प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए भारत सरकार का बजट (वित्तीय विवरण) संसद के समक्ष किस अनुच्छेद के तहत रखा जाता है?
उत्तर: अनुच्छेद 112
(CDS 2019)
Q 95. प्रत्येक राज्य की कार्यपालिका शक्ति का इस प्रकार प्रयोग किया जायगा जिससे कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 258
(UPSC 2004)
Q 96. 14 वर्ष से कम उम्र के किसी बालक को कारखाने या खान में काम करने के लिए नियोजित नहीं किया जायेगा, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 24
(UPSC 2004)
Q 97. भारतीय संविधान में ‘समानता का अधिकार’ पाँच अनुच्छेदों द्वारा प्रदान किया गया है, वे कौन-से हैं?
उत्तर: अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18
(UPSC 2002)
Q 98. अनुच्छेद 371 ञ (371 J) के अन्तर्गत किस क्षेत्र को विशेष स्थिति प्रदान की गई है?
उत्तर: हैदराबाद और कर्नाटक
(UPPCS 2020)
Q 99. किस अनुच्छेद के अन्तर्गत भारत सरकार का दायित्व है कि वह बाह्य आक्रमण एवं आन्तरिक अशान्ति से राज्यों की रक्षा करे?
उत्तर: अनुच्छेद 355
(RAS 2008)
Q 100. अनुच्छेद 3 के अनुसार संसद विधि द्वारा क्या कर सकती है?
उत्तर: राज्यों की सीमाओं और क्षेत्रफल में परिवर्तन
(CAPF 2015)
Q 101. भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) का उल्लेख किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 148
(SSC 2020)
Q 102. “प्राकृतिक पर्यावरण का संरक्षण एवं सुधार प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य होगा”, यह किस अनुच्छेद से सन्दर्भित है?
उत्तर: अनुच्छेद 48 A
(Utt. PCS 2005)
Q 103. राज्य विधान सभाओं में आंग्ल भारतीय समुदाय के लिए प्रतिनिधित्व का प्रावधान किस अनुच्छेद द्वारा किया गया था?
उत्तर: अनुच्छेद 333
(UPPCS 2015)
Q 104. भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद भारत की विदेश नीति से संबंधित है?
उत्तर: अनुच्छेद 51
(UPPCS 2016)
Q 105. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद का उपयोग अभी तक नहीं किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 360 (वित्तीय आपात)
(UPPCS 2015)
Q 106. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में नए राज्य के प्रवेश या स्थापना का प्रावधान किया गया है?
उत्तर: अनुच्छेद 2
(SSC 2017)
Q 107. राष्ट्रपति अपने पद की शक्तियों के प्रयोग के लिए किसी भी न्यायालय के प्रति जवाबदेह नहीं होंगे, यह किस अनुच्छेद में है?
उत्तर: अनुच्छेद 361
(CDS 2019)
Q 108. न्यायपालिका का कार्यपालिका से पृथक्करण किस अनुच्छेद से संबंधित है?
उत्तर: अनुच्छेद 50
(UPPCS 2020)
तो दोस्तों आज हमने बात की है संविधान के अनुच्छेद से संबंधित प्रश्न उत्तर संविधान, bhartiya sanvidhan ke anuchchhed ki list के बारे में.
तो उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह post संविधान के अनुच्छेद से संबंधित प्रश्न उत्तर संविधान के अनुच्छेद से संबंधित प्रश्न उत्तर | bhartiya sanvidhan ke anuchchhed se sambandhit prashn uttar आपको पसंद आई होगी.