चोल साम्राज्य का संपूर्ण इतिहास | Chola Empire History in Hindi

Chola Empire History in Hindi. Dosto चोल साम्राज्य दक्षिण भारत का सबसे शक्तिशाली और गौरवशाली राजवंश था.

चोल शासकों ने अपनी सेना, कुशल प्रशासन, समुद्री व्यापार और भव्य मंदिरों के दम पर भारतीय इतिहास में खास जगह बनाई थी. उनका प्रभाव श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक फैला हुआ था।

राजराज चोल प्रथम और राजेंद्र चोल प्रथम के समय यह साम्राज्य अपने शिखर पर पहुँच गया था. इस Article में हम चोल वंश की स्थापना, प्रमुख शासक, प्रशासन, अर्थव्यवस्था, सेना, कला-स्थापत्य और पतन, Chola Empire History in Hindi को आसान भाषा में समझेंगे। साथ ही परीक्षा के लिए जरूरी MCQ भी दिए गए हैं।

चोल साम्राज्य की स्थापना और उत्पत्ति

चोल वंश बहुत प्राचीन है. सम्राट अशोक के अभिलेखों में चोल, चेर और पांड्य राज्यों का उल्लेख मिलता है। संगम साहित्य में भी चोल राजाओं का वर्णन है, जिनमें करिकाल चोल प्रसिद्ध हैं।

लेकिन मध्यकाल का शक्तिशाली चोल साम्राज्य 9वीं शताब्दी में उभरा था. लगभग 850 ई0 में विजयालय चोल ने तंजावुर पर अधिकार करके इसकी नींव रखी थी. उस समय दक्षिण भारत में पल्लव, पांड्य और राष्ट्रकूट जैसी बड़ी शक्तियाँ थीं। विजयालय के उत्तराधिकारियों ने धीरे-धीरे इन्हें चुनौती दी और चोलों को दक्षिण की प्रमुख शक्ति बना दिया था.

चोल वंश के प्रमुख शासक

विजयालय चोल (लगभग 850–871 ई.)

इन्हें मध्यकालीन चोल वंश का संस्थापक माना जाता है। इन्होंने तंजावुर जीतकर चोल शक्ति को फिर से खड़ा किया और वहाँ निशुंभसूदिनी देवी का मंदिर बनवाया।

आदित्य प्रथम (लगभग 871–907 ई.)

आदित्य प्रथम ने पल्लव शासक अपराजितवर्मन को हराकर पल्लवों की शक्ति लगभग समाप्त कर दी। इससे चोल राज्य का क्षेत्र काफी बढ़ गया।

परांतक प्रथम (लगभग 907–955 ई.)

इन्होंने पांड्य राज्य पर आक्रमण कर मदुरै तक अपना प्रभाव बढ़ाया। इनके समय के उत्तरमेरूर अभिलेख गाँव की स्थानीय शासन व्यवस्था की जानकारी के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हालांकि तक्कोलम के युद्ध (949 ई.) में राष्ट्रकूटों से हार के कारण चोल शक्ति को कुछ समय के लिए झटका लगा।

राजराज चोल प्रथम (985–1014 ई.)

राजराज चोल प्रथम को चोल वंश का सबसे महान शासक माना जाता है। इनकी प्रमुख उपलब्धियाँ थीं:

● सेना और नौसेना को संगठित और मजबूत किया।
● चेर और पांड्य क्षेत्रों पर चोल प्रभुत्व स्थापित किया।
● श्रीलंका के उत्तरी भाग को जीता।
● मालदीव के द्वीपों पर अभियान चलाया।
● तंजावुर में विशाल बृहदेश्वर मंदिर बनवाया।
● भूमि सर्वेक्षण और राजस्व व्यवस्था को व्यवस्थित किया।

राजेंद्र चोल प्रथम (1014–1044 ई.)

राजराज के पुत्र राजेंद्र चोल प्रथम ने पिता की विजयों को और आगे बढ़ाया। इनकी प्रमुख उपलब्धियाँ थीं:

● गंगा घाटी तक सैन्य अभियान चलाया।
● गंगा विजय की याद में नई राजधानी गंगैकोंडचोलपुरम बसाई, इसी कारण इन्हें “गंगैकोंड” की उपाधि मिली।
● पूरे श्रीलंका पर अधिकार किया।
● दक्षिण-पूर्व एशिया के श्रीविजय साम्राज्य के विरुद्ध नौसैनिक अभियान चलाया।

इनके समय चोलों की समुद्री शक्ति और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा चरम पर थी।

कुलोत्तुंग चोल प्रथम (1070–1122 ई.)

इनके शासन से चोल और पूर्वी चालुक्य वंश के संबंध मजबूत हुए। इन्होंने लंबे समय तक शासन कर साम्राज्य को स्थिरता दी और व्यापार को बढ़ावा दिया।

राजराज चोल द्वितीय (1146–1173 ई.)

इनके काल में दारासुरम का ऐरावतेश्वर मंदिर बना, जो चोल स्थापत्य का सुंदर उदाहरण है।

चोल साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था

चोल प्रशासन अपने समय की सबसे व्यवस्थित प्रणालियों में गिना जाता है।

केंद्रीय प्रशासन: राजा सर्वोच्च अधिकारी था। सैन्य, न्याय और प्रशासन के बड़े फैसले वही लेता था। उसकी सहायता के लिए मंत्री और अधिकारी होते थे।

प्रांतीय प्रशासन: साम्राज्य को इन इकाइयों में बाँटा गया था:—

● मंडलम – सबसे बड़ी इकाई (प्रांत)
● वलनाडु – मंडलम का उप-विभाग
● नाडु – वलनाडु के अंतर्गत इकाई
● ग्राम – सबसे छोटी इकाई

स्थानीय स्वशासन: यह चोल शासन की सबसे खास बात थी। गाँवों की अपनी सभाएँ थीं:—

● उर – सामान्य गाँवों की सभा
● सभा (महासभा) – ब्राह्मण बस्तियों की सभा
● नगरम – व्यापारियों और शहरी क्षेत्रों की संस्था

उत्तरमेरूर अभिलेखों से पता चलता है कि समितियों के सदस्यों की योग्यता, चुनाव की प्रक्रिया और कार्यकाल के नियम तय थे। इसी वजह से इसे प्राचीन भारत में स्थानीय स्वशासन का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है.

Also read 📚 

1. Indian History MCQ in Hindi PDF 2026

2. मध्यकालीन भारतीय इतिहास – Top 100 GK MCQs with Explanation in hindi (BPSC, UPPCS, SSC Special)

3. GK Questions and Answers in Hindi PDF – 25+ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

4. GK Questions in Hindi with Answers | 100 सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

5. Gupta Empire GK in Hindi : 76+ महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न

आर्थिक व्यवस्था और व्यापार

चोल अर्थव्यवस्था कृषि, व्यापार और समुद्री गतिविधियों पर टिकी थी। कावेरी नदी का उपजाऊ डेल्टा खेती के लिए बहुत अहम था। चोल शासकों ने सिंचाई के लिए तालाब, नहरें और जलाशय बनवाए थे. भूमि राजस्व राज्य की आय का मुख्य स्रोत था।

समुद्री व्यापार भी चोलों की बड़ी ताकत था। चीन, श्रीलंका और दक्षिण-पूर्व एशिया से उनके व्यापारिक संबंध थे। मसाले, कपड़े और रत्नों का व्यापार होता था, और नागपट्टिनम जैसे बंदरगाह इसके प्रमुख केंद्र थे।

सैन्य और नौसैनिक शक्ति

चोल सेना में पैदल सैनिक, घुड़सवार और हाथियों की टुकड़ियाँ थीं। चोलों ने नौसेना पर विशेष ध्यान दिया, जिसकी मदद से वे श्रीलंका, मालदीव और दक्षिण-पूर्व एशिया तक पहुँचे. राजेंद्र चोल का श्रीविजय अभियान भारतीय इतिहास की सबसे उल्लेखनीय नौसैनिक घटनाओं में गिना जाता है। इसी कारण बंगाल की खाड़ी को उस दौर में “चोल झील” भी कहा जाता था।

कला, स्थापत्य और संस्कृति

चोल काल में द्रविड़ शैली की मंदिर वास्तुकला अपने चरम पर पहुँची। तीन प्रमुख मंदिर विशेष रूप से प्रसिद्ध हैं:—

बृहदेश्वर मंदिर, तंजावुर: राजराज चोल प्रथम ने बनवाया। यह भगवान शिव को समर्पित है।
गंगैकोंडचोलपुरम का मंदिर: राजेंद्र चोल प्रथम ने बनवाया।
ऐरावतेश्वर मंदिर, दारासुरम: राजराज चोल द्वितीय के समय बना।

इन तीनों को यूनेस्को ने “महान जीवंत चोल मंदिर” (Great Living Chola Temples) के रूप में विश्व धरोहर सूची में शामिल किया है।

चोल काल की कांस्य मूर्तियाँ भी विश्व प्रसिद्ध हैं, खासकर भगवान नटराज की मूर्ति। साहित्य में भी यह समय समृद्ध रहा। कंबन की तमिल रामायण और शेक्किलार का पेरिय पुराणम इसी युग की रचनाएँ हैं।

चोल साम्राज्य का पतन

लगभग चार सदियों तक प्रभावशाली रहने के बाद 12वीं शताब्दी के बाद चोल शक्ति कमजोर होने लगी। पतन के प्रमुख कारण थे:—

● बाद के शासकों का कमजोर होना
● पांड्य राजवंश का फिर से शक्तिशाली होना
● होयसल शासकों का हस्तक्षेप
● सामंतों और क्षेत्रीय शासकों का बढ़ता स्वतंत्र रवैया
● लगातार युद्धों से आर्थिक और सैन्य दबाव

13वीं शताब्दी में पांड्य शासकों ने चोलों को निर्णायक रूप से कमजोर कर दिया और लगभग 1279 ईस्वी तक चोल साम्राज्य का स्वतंत्र अस्तित्व समाप्त हो गया.

Chola Empire History in Hindi, चोल वंश प्रश्न उत्तर pdf, chola samrajya question answer in hindi, chola dynasty questions in hindi
Chola Empire History in Hindi

चोल साम्राज्य का ऐतिहासिक महत्व

चोलों ने दक्षिण भारत की राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया था. उन्होंने सैन्य शक्ति से बड़े क्षेत्र जीते और समुद्री व्यापार के जरिए भारत के संबंध विदेशों से जोड़े थे. उनके बनवाए मंदिर आज भी भारतीय शिल्प और वास्तुकला की श्रेष्ठता दिखाते हैं। गाँव स्तर का स्वशासन, सिंचाई का विकास और कला-संस्कृति को संरक्षण उनके सबसे बड़े योगदान हैं।

 

चोल साम्राज्य से संबंधित 72 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

 

Q 1. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया?
( A ) जैन धर्म
( B ) बौद्ध धर्म
( C ) शैव धर्म
( D ) वैष्णव धर्म [ C ]
( SSC 1999 )

Q 2. प्रथम भारतीय शासक कौन था, जिसने अरब सागर में भारतीय नौसेना की सर्वोच्चता स्थापित की?
( A ) राजराजा l
( B ) राजेन्द्र l
( C ) राजाधिराज
( D ) कुलोत्तुंग l [ A ]
( SSC 1999, UPPCS 1991, J&K PSC 2002 )

Q 3. रविकीर्ति द्वारा निर्मित जिनेन्द्र मंदिर / मेगुती मंदिर, ऐहोल का संबंध है
( A ) शैव धर्म से
( B ) वैष्णव धर्म से
( C ) जैन धर्म से
( D ) बौद्ध धर्म से [ C ]

Q 4. ऐहोल का लाढ़ खां मंदिर किस देवता को समर्पित है?
( A ) शिव
( B ) विष्णु
( C ) सूर्य
( D ) इनमें से कोई नहीं [ C ]

Q 5. पापनाथ का मंदिर, पत्तडकल्ल का निर्माण किस वंश के शासक ने किया?
( A ) वातापी के चालुक्य
( B ) राष्ट्रकूट
( C ) चोल
( D ) पल्लव [ A ]

Q 6. ”मत्तविलास प्रहसन” नाटक का रचयिता था—
( A ) महेन्द्रवर्मन l
( B ) महेन्द्रवर्मन ll
( C ) नरसिंहवर्मन l ”माग्मल”
( D ) नरसिंहवर्मन II “राजसिंह” [ A ]

Q 7. “विचित्र चित्त”, ”मत्त विलास” आदि उपाधि धारण करनेवाला पल्लव शासक था—
( A ) महेन्द्रवर्मन।
( B ) महेन्द्रवर्मन ॥
( C ) नंदिवर्मन
( D ) अपराजित [ B ]

Q 8. मंदिर स्थापत्य कला की द्रविड़ शैली का आरंभ किस राजवंश के समय में हुआ?
( A ) पल्लव
( B ) चोल
( C ) राष्ट्रकूट
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

Q 9. माम्मलपुरम किसका समानार्थी है?
( A ) महाबलिपुरम
( B ) उज्जयिनी
( C ) मदुरै
( D ) कल्याणी [ A ]

Q 10. निम्नलिखित में से किस शासक के पास एक शक्तिशाली नौसेना थी?
( A ) चोल
( B ) पांड्य
( C ) चेर
( D ) पल्लव [ A ]
( RRB 2005 / UPPCS 1993, 2004, RAS/ RTS 1992 )

Q 11. भगवान् नटराज का प्रसिद्ध मंदिर जिसमें भरतनाट्यम शिल्प कला है ……. में स्थित है—
( A ) तिरुवण्णमलै
( B ) मदुरै
( C ) चिदंबरम
( D ) तंजौर [ C ]
( RRB 2005 )

Q 12. राष्ट्रकूटों को किसके द्वारा उखाड़ फेंका गया था?
( A ) जयसिंह
( B ) पुलकेशिन ॥
( C ) विक्रमादित्य VI
( D ) तैलप ll [ D ]
( RRB 2005 )

Q 13. प्रशासन के क्षेत्र में चोल राजवंश का मुख्य योगदान है
( A ) सुनियोजित राजस्व प्रशासन में
( B ) सुनियोजित राजस्व प्रणाली में
( C ) सुसंगठित केन्द्रीय सरकार में
( D ) सुसंगठित स्थानीय स्वशासन में [ D ]
( RRB 2005 )

Q 14. एलोरा का 34 गुफाओं का मंदिर …..एवं ……… के बीच बनाया गया।
( A ) 500 ई० , 700 ई०
( B ) 300 ई० , 500 ई०
( C ) 700 ई० , 800 ई०
( D ) 250 ई० , 450 ई० [ C ]
( RRB 2004 )

Q 15. किस चालुक्य शासक ने थानेश्वर व कनौज के महान शासक हर्षवर्धन को नर्मदा के तट पर परास्त किया और उसे दक्षिण बढ़ने से रोका
( A ) पुलकेशिन l
( B ) पुलकेशिन ll
( C ) विक्रमादित्य ll
( D ) विक्रमादित्य ll [ B ]
( SSC 2003 )

Q 16. चालुक्यों और पल्लवों के बीच लम्बे समय तक चलनेवाले संघर्ष का आरंभ किसने किया?
( A ) पुलकेशिन ॥
( B ) महेन्द्रवर्मन।
( C ) नरसिंहवर्मन 1
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

 

चोल वंश प्रश्न उत्तर pdf

 

Q 17. चालुक्य-पल्लव संघर्ष के दौरान किसने पुलकेशिन II की हत्या कर वातापी पर कब्जा पर लिया तथा “वातापीकोण्डा” (वातापी का विजेता) की उपाधि धारण की?
( A ) महेन्द्रवर्मन।
( B ) नरसिंहवर्मन।’ माम्मल
( C ) महेन्द्रवर्मन II
( D ) नरसिंहवर्मन ।। राजसिंह [ B ]
( NDA 2003 )

Q 18. किस चालुक्य शासक ने चेर, चोल व पांड्य को हराया, जिस कारण उसे ”तीनों समुद्रों (बंगाल की खाड़ी, हिन्द महासागर व अरब सागर) का स्वामी” भी कहा गया?
( A ) पुलकेशिन l
( B ) पुलकेशिन ll
( C ) विक्रमादित्य l
( D ) विक्रमादित्य ll [ C ]

Q 19. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करनेवाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा था
( A ) राजराजा।
( B ) राजेन्द्र I
( C ) राजेन्द्र ॥
( D ) विक्रम चोल [ B ]
(SSC 2002, RRB 2005 ; UPSC 2001 )

Q 20. पहाड़ी काटकर एलोरा के विश्वविख्यात कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण कराया था
( A ) कदम्य ने
( B ) राष्ट्रकूट ने
( C ) चोल ने
( D ) चेर ने [ B ]
( SSC 1999, 2002, 2003 UPPCS 2001 )

Q 21. निम्नलिखित में किसने तंजौर में वृहदेश्वर मंदिर का निर्माण कराया था?
( A ) आदित्य l ने
( B ) राजराजा l ने
( C ) राजेन्द्र ने
( D ) कारिकाल l ने [ B ]
( SSC 2002, RRB 2005 )

Q 22. चालुक्य वंश का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक था—
(a) जयसिंह ॥
(b) विक्रमादित्य
(c) सोमेश्वर ।।
(d) पुलकेशिन [ D ]
( SSC 2002 ; UPPCS 1991 )

Q 23. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर चोल राजाओं की राजधानी था?
( A ) सांची
( B ) तंजौर
( C ) मदुरै
( D ) त्रिचिरापल्ली [ B ]
( SSC 2002 )

Q 24. पांड्य साम्राज्य की राजधानी कहाँ थी?
( A ) कांची
( B ) मदुरै
( C ) कावेरीपङ्गनम
( D) तिरुची [ B ]
( SSC 2001, J&K PSC2002 )

Q 25. राष्ट्रकूट साम्राज्य का संस्थापक कौन था?
( A ) दन्तिदुर्ग
( B ) अमोघवर्ष
( C ) गोविन्द III
( D ) इन्द्र II [ A ]
( SSC 2001, UPSC 2006 )

Q 26. निम्न राजवंशों में से किसने श्रीलंका एवं दक्षिण-पूर्व एशिया को जीता?
( A ) पांड्य
( B ) चालुक्य
( C ) चोल
( D ) राष्ट्रकूट [ C ]
( SSC 2001 )

Chola Empire History in Hindi, चोल वंश प्रश्न उत्तर pdf, chola samrajya question answer in hindi, chola dynasty questions in hindi
Chola Empire History in Hindi

Q 27. विरुपाक्ष मंदिर का निर्माण किसने किया था?
( A ) चालुक्य
( B ) पल्लव
( C ) वाकाटक
( D ) सातवाहन [ A ]
( SSC 2000 )

Q 28. पल्लवों के एकाश्मीय रथ मिलने का स्थान है—
( A ) कांचीपुरम
( B ) पुरी
( C ) महाबलिपुरम
( D ) आगरा [ C ]
( SSC 1999 ; UPPCS 1994 )

Q 29. होयसल की राजधानी का नाम क्या है?
( A ) वारंगल
( B ) देवगिरि
( C ) द्वारसमुद्र
( D ) कृष्णागिरि [ C ]
( SSC 1999 ; RRB 2005 )

Also read 📚 

1. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams

2. मगध साम्राज्य और नंद वंश का इतिहास: पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 39 महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्न

3. GK Questions and Answers in Hindi PDF – 25+ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

4. भारत के राष्ट्रपति से जुड़े 150+ महत्वपूर्ण प्रश्न

Q 30. महाबलिपुरम, जो एक मुख्य नगर है, वह कला में किन शासकों की रुचि को दर्शाता है?
( A ) पल्लवों की
( B ) चेरों की
( C ) पाण्ड्यों की
( D ) चालुक्यों की [ A ]
( SSC 1999, 2002 ; RRB 2004 )

Q 31. यादव सम्राटों की राजधानी कहाँ थी?
( A ) द्वारसमुद्र
( B ) वारागल
( C ) कल्याणी
( D ) देवगिरि [ D ]
( SSC 1999 )

Q 32. तीन मुखवाली ब्रह्मा, विष्णु व महेश की मूर्ति, जो त्रिमूर्ति के नाम से जानी जाती है, गुफा में है
( A ) कल्या
( B ) एलोरा
( C ) एलीफैण्टा
( D ) अजन्ता [ C ]
( RRB 2004 )

 

chola samrajya question answer in hindi

 

Q 33. ह्वेनत्सांग के कांची प्रवास के समय पल्लव शासक था—
( A ) महेन्द्रवर्मन l
( B ) महेन्द्रवर्मन ll
( C ) नरसिंहवर्मन l ”माम्मल”
( D ) नरसिंहवर्मन ll ”राजसिंह” [ C ]

Q 34. आलवारों (वैष्णव संतों) एवं नायनारों / आडियारों (शैव संतों) द्वारा दक्षिण में भक्ति आंदोलन किस राजवंश के समय में आरंभ हुआ?
( A ) पल्लव
( B ) चालुक्य
( C ) चोल
( D ) विजयनगर [ A ]

Q 35. ”महाभारत” का ”भारत वेणवा” नाम से तमिल में किसने अनुवाद किया?
( A ) तोल्लकप्पियर
( B ) इलांगो आडिगल
( C ) सीतले शतनार
( D ) पेरुन्देवनार [ D ]

Q 36. माम्मलपुरम के मंडप मंदिरों एवं रथ मंदिरों (सप्त पगोडा) का निर्माण किसने कराया?
( A ) महेन्द्रवर्मन।
( B ) नरसिंहवर्मन। ‘ माम्मल’
( C ) नरसिंहवर्मन ॥ ‘ राजसिंह’
( D ) नंदिवर्मन अपराजित [ B ]

Q 37. किस मंदिर को ‘ राजसिंहेश्वर / राजसिद्धेश्वर ‘ मंदिर भी कहा जाता है?
( A ) कांची का कैलाशनाय मंदिर
( B ) कांची का मुक्तेश्वर मंदिर
( C ) कांची का मातंगेश्वर मंदिर
( D ) गुडिमल्लम का परशुरामेश्वर मंदिर [ A ]

Q 38. राजेन्द्र चोल द्वारा किये गये बंगाल अभियान के समय बंगाल का शासक कौन था?
( A ) महिपाल – II
( B ) नयपाल
( C ) देवपाल
( D ) महिपाल – I [ D ]
( NDA 2003 )

Q 39. 8 वीं सदी के प्रारंभ में निम्नलिखित में से किसने जोरोऐस्ट्रियनों (पारसियों) को शरण दी जो पर्शिया (ईरान) से समुद्र द्वारा फरार होकर तटीय रास्ते से पश्चिमी भारत पहुंचे थे?
( A ) चालुक्यों ने
( B ) चोलों ने
( C ) होयसलों ने
( D ) राष्ट्रकूटों ने [ D ]
( CDS 2004 )

Q 40. वेंगी के चालुक्य राज्य का चोल साम्राज्य में विलय किसने किया?
( A ) राजराजा l
( B ) राजेन्द्र l
( C ) राजेन्द्र ll
( D ) राजेन्द्र lll (कुलोत्तुंग चोल) [ D ]

Q 41. ”चालुक्य विक्रम संवत्” का प्रचलन किसने किया?
( A ) तैलप ll
( B ) सोमेश्वर l
( C ) विक्रमादित्य VI
( D ) सोमेश्वर IV [ C ]

Q 42. ”विक्रमांकचरित” का रचयिता बिल्हण एवं मिताक्षरा के रचनाकार विज्ञानेश्वर के संरक्षक शासक थे—
( A ) तैलप ll
( B ) विक्रमादित्य VI
( C ) सोमेश्वर l
( D ) सोमेश्वर IV [ B ]

Q 43. ”मिताक्षरा” की विषयवस्तु है—
( A ) आयुर्वेद
( B ) खगोल
( C ) काव्य शास्त्र
( D ) हिन्दू पारिवारिक विधि संहिता [ D ]

Q 44. पल्लवों की राजभाषा थी
( A ) संस्कृत
( B ) तमिल
( C ) प्राकृत
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

Q 45. गोपुरम (मुख्य द्वार) के प्रारंभिक निर्माण का स्वरूप सर्वप्रथम किस मंदिर में मिलता है?
( A ) कांची का कैलाशनाय मंदिर
( B ) तंजौर का वृहदीश्वर मंदिर
( C ) गंगकोण्डचोलपुरम का मंदिर
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

Q 46. 12 वीं सदी के राष्ट्रकूट वंश के पाँच शिलालेख किस राज्य में मिले है?
( A ) तमिलनाडु
( B ) कर्नाटक
( C ) केरल
( D ) महाराष्ट [ B ]
( 43वीं BPSC 1999 )

Q 47. निम्नांकित राजवंशों में से किसके शासक अपने शासनकाल में ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देते थे?
( A ) चालुक्य
( B ) चोल
( C ) कदम्ब
( D ) कल्चुरि [ B ]
( UPPCS 2003 )

Q 48. दक्षिणी भारत का “तक्कोलम का युद्ध” हुआ था
( A ) चोर एवं चालुक्यों के मध्य
( B ) चोल एवं राष्ट्र कूटों के मध्य
( C ) चोल एवं होयसल के मध्य
( D ) चोल एवं पांडयों के मध्य [ B ]

Q 49. एलोरा गुफाओं का निर्माण कराया था
( A ) पल्लवों ने
( B ) चोलों ने
( C ) राष्ट्रकूटों में
( D ) पालों ने [ C ]
( UPPCS 1999 )

 

chola dynasty questions in hindi

 

Q 50. द्रविड़ शैली के मंदिरों में में “गोपुरम” से तात्पर्य है
( A ) गर्भगृह से
( B ) दीवारों पर की गई चित्रकारी से
( C ) शिखर से
( D ) तोरण के ऊपर बने अलंकृत एवं बहुमंजिला भवन से [ D ]
( UPPCS 1998 )

Q 51. एलोरा में गुफाओं & शैलकृत मंदिरों का संबंध है केवल—
( A ) बौद्धों से
( B ) बौद्धों एवं जैनों से
( C ) हिन्दुओं एवं जैनों से
( D ) हिन्दुओं, बौद्धों एवं जैनों से [ D ]
( UPPCS 1998, NET/JRF 2015 )

Q 52. निम्नलिखित में से चोल प्रशासन की विशेषता क्या थी?
( A ) साम्राज्य का मण्डल में विभाजन
( B ) ग्राम प्रशासन की स्वायत्तता
( C ) राज्य में मंत्रियों को समस्त अधिकार
( D ) कर संग्रह प्रणाली का सस्ता एवं उचित होना [ B ]
( UPPCS 1995 )

Q 53. चोलों का राज्य किस क्षेत्र में फैला हुआ था?
( A ) विजयनगर बोत्र
( B ) मालाबार क्षेत्र
( C ) दबकन का पटार
( D ) कोरोमण्डल तट, दक्कन के कुछ भाग [ D ]
( UPPCS 1991 )

Q 54. चोल शासकों के समय में बनी हुई प्रतिमाओं में सबसे अधिक विख्यात हुई —
( A ) पत्थर की प्रतिमाएँ
( B ) संगमरमर की प्रतिमाएँ
( C ) विष्णु भगवान की प्रस्तर प्रतिमाएँ
( D ) नटराज शिव की कांस्य प्रतिमाएँ [ D ]
( RAS / RTS 1994-95 )

Q 55. चोल युग प्रसिद्ध था निम्न के लिए—
( A ) धार्मिक विश्वास
( B ) ग्रामीण सभाएँ
( C ) राष्ट्रकूटों से युद्ध
( D ) लंका से व्यापार [ B ]
( RAS / RTS 1993 )

Q 56. किस राष्ट्रकूट शासक ने रामेश्वरम में विजय स्तंभ एवं देवालय की स्थापना की थी?
( A ) कृष्ण
( B ) कृष्ण ll
( C ) कृष्ण lll
( D ) इन्द्र l [ C ]
( J&K PCS 2002 )

Q 57. वेनिस यात्री मार्को पोलो (1288-1293) के पाण्ड्य राज्य के भ्रमण के समय वहां का शासक था
( A ) माड़वर्मन कुलशेखर
( B ) जटावर्मन कुलशेखर
( C ) जटावर्मन सुंदर पांड्य
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

Chola Empire History in Hindi , चोल वंश प्रश्न उत्तर pdf , chola samrajya question answer in hindi, chola dynasty questions in hindi, चोल साम्राज्य का संपूर्ण इतिहास
Chola Empire History in Hindi

Q 58. एलोरा के कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
( A ) गोविन्द – ll
( B ) कृष्ण – ll
( C ) कृष्ण – l
( D ) कृष्ण – ll [ C ]
( CGPSC 2015 )

Q 59. वह चोल राजा कौन था जिसने श्रीलंका को पूर्ण स्वतंत्रता दी और सिंहा राजकुमार के साथ अपनी पुत्री का विवाह कर दिया ?
( A ) कुलोत्तुंग l
( B ) राजेंद्र
( C ) आदि राजेंद्र
( D ) राजाधिराज [ A ]

Q 60. किसने मान्यखेत/ मालखेद को राष्ट्रकूट राज्य की राजधानी बनायी?
( A ) धारावर्ष
( B ) अमोघवर्ष
( C ) कृष्ण l
( D ) गोविन्द l [ B ]

Q 61. किसने कन्नड़ काव्य-शास्त्र की प्राचीनतम कृति “कविराजमार्ग” की रचना की?
( A ) कृष्ण।
( B ) अमोघवर्ष
( C ) ध्रुव (धारावर्ष)
( D ) गोविन्द l [ B ]

Q 62. राष्ट्रकूट काल में “राष्ट्र” (प्रांत) का प्रधान कहलाता था—
( A ) राष्ट्रपति
( B ) राष्ट्रिक
( C ) रटिक
( D ) विषयपति [ A ]

chola samrajya se sambandhit prashn uttar 2026

Q 63. किस राजवंश का काल कन्नड़ साहित्य के उत्पत्ति का काल माना जाता है?
( A ) सातवाहन
( B ) राष्ट्रकूट
( C ) चोल
( D ) इनमें से कोई नहीं [ B ]

Q 64. राष्ट्रकुल कालीन “कन्नड़ साहित्य के त्रिरत्न” में शामिल नहीं था—
( A ) पप
( B ) पोन्न
( C ) रन्न
( D ) सायण [ D ]

Q 65. राष्ट्रकूटकालीन स्थापत्य कला के नमूने मिलते हैं—
( A ) एलोरा
( B ) एलीफैण्टा
( C ) a और b दोनों
( D ) इनमें से कोई नहीं [ C ]

Q 66. रावण की खाई, दशावतार, कैलाश गुफा मंदिर आदि मिलते हैं
( A ) एलोरा में
( B ) एलीफैण्टा में
( C ) तंजौर में
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]

Q 67. बंबई से 6 मील दूर धारापुरी / धारानगरी में स्थित गुफाएँ कौन है?
( A ) एलोरा
( B ) एलीफैण्टा
( C ) कन्हेरी
( D ) इनमें से कोई नहीं [ B ]

Q 68. निम्न कथनों पर विचार कीजिए—
1. चोलों ने पांइय तथा चेर शासकों को पराजित कर प्रायद्वीपीय भारत पर प्रारंभिक मध्यकालीन समय में अपना प्रभुत्व स्थापित किया।
2. चोलों ने दक्षिण-पूर्वी एशिया के शैलेन्द्र साम्राज्य के विरुद्ध सैन्य चढ़ाई की तथा कुछ क्षेत्रों को जीता।
इन कथनों में से कौन सा/ से सही है/ हैं?

( A ) केवल 1
( B ) केवल 2
( C ) दोनों 1 और 2
( D ) दोनों में से कोई नहीं [ C ]
( UPSC 2003 )

Q 69. होयसाल स्मारक पाए जाते हैं।
( A ) हंपी और हास्पेट में
( B ) हलेबिड और बेलूर में
( C ) मैसूर और बंगलूर में
( D ) श्रृंगेरी और धारवाड़ में [ B ]
( UPSC 2001)

Q 70. चोलों द्वारा किसके साथ घनिष्ठ राजनीतिक तथा वैवाहिक संबंध स्थापित किया गया?
( A ) वेंगी के चालुक्य
( B ) कल्याणी के चालुक्य
( C ) बादामी के चालुक्य
( D ) इनमें से कोई नहीं [ A ]
( UPTCS 1996 )

Q 71. चोल काल में निर्मित नटराज की कांस्य प्रतिमाओं में देवाकृति प्रायः —
( A ) अष्टभुज है
( B ) षट्भुज है
( C ) चतुर्भुज है
( D ) द्विभुज है [ C ]
( UPSC 1995 )

Q 72. 9 वीं शताब्दी ईo में निम्नलिखित में से किसके द्वारा चोल साम्राज्य की नींव डाली गई?
( A ) राजराज चोल
( B ) परान्तक
( C ) कृष्ण – l
( D ) विजयालय [ D ]
( RAS/ RTS 2016 )

 

निष्कर्ष

चोल साम्राज्य का इतिहास सिखाता है कि मजबूत शासन व्यवस्था, कुशल नेतृत्व और आर्थिक विकास किसी भी साम्राज्य को महान बना सकते हैं। विजयालय से लेकर राजराज प्रथम और राजेंद्र प्रथम तक कई शासकों ने इसे ऊँचाइयों तक पहुँचाया है. 13वीं शताब्दी में साम्राज्य समाप्त हो गया, पर इसके मंदिर, अभिलेख और मूर्तियाँ आज भी इसकी कहानी कहते हैं।

यदि आप UPSC, SSC, रेलवे, पुलिस, पटवारी या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो Chola Empire History in Hindi आपके लिए एक जरूरी टॉपिक है.

तो दोस्तों उम्मीद करता हूं आज की हमारे यह blog पोस्ट chola samrajya question answer in hindi, Chola Empire History in Hindi आपको पसंद आई होगी.

दोस्तों आज की हमारे यह blog पोस्ट chola dynasty questions in hindi , Chola Empire History in Hindi पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें.

Leave a Comment