GK Questions and Answers in Hindi PDF – 25+ सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

g.k questions and answers in hindi pdf. नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी website Gk pdf पर.

आज की इस post में हम बात करेंगे GK Questions and Answers in Hindi PDF के बारे में.

हम आप आज आपके लिए 25+ gk questions pdf in hindi लेकर आए हैं.

दोस्तों अगर आप स्कूल के विद्यार्थी हो या कॉलेज की विद्यार्थी हो तो आपको अभी से GK & GS में रुचि रखनी चाहिए.

क्योंकि दोस्तों हर सरकारी परीक्षा में सामान्य ज्ञान जरूर पूछा जाता है. अगर अगर आप जीके की तैयारी अभी से शुरू कर दोगे तो आपको सरकारी एग्जाम की तैयारी में बहुत ज्यादा सहायता मिलेगी.

दोस्तों हमने आपके लिए 10000 objective Q&A [ MCQ ] की एक PDF [ Ebook ] तैयार की है, इस PDF में हमने नीचे दिए गए सभी Topics को cover किया गया है—

1. भारतीय राजव्यवस्था

2. भारतीय इतिहास

3. भारत और विश्व का भूगोल

4. भारतीय अर्थशास्त्र

5. कला एवं संस्कृति

6. सामान्य विज्ञान और

7. कंप्यूटर

 

 

g.k questions and answers in hindi pdf 2026

 

Q 1. निम्नलिखित में से किस राज्य में नलकूपों द्वारा सिंचित भूमि क्षेत्र सबसे अधिक है?
(a) बिहार
(b) हरियाणा
(c) उत्तर प्रदेश
(d) पंजाब
[ c ]
(UPPCS 2016)
व्याख्या:— भारत में नलकूपों (ट्यूबवेल) द्वारा सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल उत्तर प्रदेश में है। इसके बाद राजस्थान और पंजाब का स्थान आता है। उत्तर प्रदेश के कुल सिंचित क्षेत्र का लगभग 70% से अधिक भाग नलकूपों द्वारा ही सिंचित होता है।

Q 2. भारत में नहर द्वारा सिंचाई में कौन-सा राज्य अग्रणी है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) राजस्थान
(d) उ. प्रदेश
[ a ]
व्याख्या:— नहरों द्वारा सिंचित भूमि के प्रतिशत के दृष्टिकोण से पंजाब अग्रणी राज्य है। विस्तृत सतलज-व्यास और रावी नहर प्रणाली के कारण यहाँ कुल शुद्ध सिंचित क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नहरों पर निर्भर करता है।

Q 3. कुओं और नलकूपों द्वारा सिंचाई में अग्रणी राज्य है—
(a) गुजरात
(b) उत्तर प्रदेश
(c) गोवा
(d) राजस्थान
[ a ]
व्याख्या:— कुओं और नलकूपों से सिंचाई के प्रतिशत अनुपात के मामले में गुजरात अग्रणी राज्य है, जहाँ कुल सिंचित भूमि का लगभग 80% से अधिक भाग कुओं व नलकूपों से सींचा जाता है।


Q 4. निम्नलिखित में से किस राज्य के शुद्ध बोए गए क्षेत्र का सर्वाधिक भाग सिंचित है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) उत्तर प्रदेश
(d) तमिलनाडु
[ a ]
व्याख्या:— पंजाब के शुद्ध बोए गए क्षेत्र (Net Sown Area) का लगभग 98-99% भाग सिंचित है, जो देश में किसी भी राज्य की तुलना में सर्वाधिक है। इसके बाद हरियाणा का स्थान आता है।


Q 5. प्रायद्वीपीय भारत में तालाब से सिंचाई के प्रचलन के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा एक कारण नहीं है?
(a) तरंगित उच्चावच और कठोर शैल
(b) अप्रवेश्य शैल संरचना के कारण वर्षाजल का अल्प अन्तःस्रवण
(c) प्रायद्वीपीय भारत की अधिकांश नदियाँ सदानीरा है
(d) ऐसे कई सरिताएँ हैं, जो वर्षा ऋतु में वेगवती हो जाती है
[ c ]
(NDA 2011)
व्याख्या:— प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ ‘सदानीरा’ (वर्षभर बहने वाली) नहीं बल्कि बरसाती (मौसमी) होती हैं। कठोर चट्टानों के कारण यहाँ नहरें और कुएँ खोदना कठिन होता है तथा प्राकृतिक गड्ढों में वर्षाजल आसानी से एकत्र हो जाता है, जिससे तालाब सिंचाई अधिक अनुकूल बनती है।

GK Questions and Answers in Hindi PDF , 25+ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित
GK Questions and Answers in Hindi PDF

 

Q 6. इन्दिरा गाँधी नहर निकलती है—
(a) भाखड़ा बाँध से
(b) हरिके बाँध से
(c) पोंग बाँध से
(d) उकाई बाँध से
[ b ]
व्याख्या:— इन्दिरा गाँधी नहर पंजाब में सतलज तथा व्यास नदी के संगम पर बने ‘हरिके बैराज’ (हरिके बाँध) से निकाली गई है। यह राजस्थान के पश्चिमी शुष्क क्षेत्रों में जल आपूर्ति करती है।


Q 7. इन्दिरा गाँधी नहर या राजस्थान नहर को किस नदी से जल मिलता है?
(a) यमुना
(b) सतलज
(c) रावी
(d) घाघरा
[ b ]
(RRB 2003, 2004)
व्याख्या:— इन्दिरा गाँधी नहर को मुख्य रूप से सतलज और व्यास नदियों के संगम (हरिके बैराज) से जल की प्राप्ति होती है।

 

सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर 2026

 

Q 8. स्वतंत्रता के बाद भारत में कुल सिंचित क्षेत्र कितना गुना बढ़ा है?
(a) दो गुना
(b) तीन गुना
(c) चार गुना
(d) पाँच गुना
[ c ]
व्याख्या:— वर्ष 1950-51 में भारत का कुल सिंचित क्षेत्र लगभग 22.6 मिलियन हेक्टेयर था, जो वर्तमान में बढ़कर चार गुने से अधिक हो चुका है।


Q 9. भारत में वर्तमान समय में कितनी लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित है?
(a) 700
(b) 750
(c) 850
(d) 650
[ c ]
व्याख्या:— विभिन्न पंचवर्षीय योजनाओं तथा लघु व मध्यम सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार के फलस्वरूप देश की सृजित सकल सिंचाई क्षमता लगभग 850 लाख (85 मिलियन) हेक्टेयर से अधिक हो चुकी है।


Q 10. भारत में शुद्ध बोए गए क्षेत्र के लगभग कितने प्रतिशत भाग में सिंचाई होती है?
(a) 51 %
(b) 33 %
(c) 38 %
(d) 47 %
[ d ]
व्याख्या:— भारत के शुद्ध बोए गए कुल कृषि क्षेत्र (लगभग 140 मिलियन हेक्टेयर) के करीब 47% से 50% भाग पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है, जबकि शेष भाग वर्षा पर निर्भर है।

Also read 📚 

1. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भारतीय इतिहास के 84 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (SSC, UPSC, State PCS)

2. GK Questions in Hindi with Answers | 100 सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

3. Geography GK Questions in Hindi | भूगोल के 113 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF

4. Indian Prime Minister GK Questions in Hindi

5. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams

Q 11. भारत में सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन है—
(a) कुएँ
(b) कुएँ व नलकूप
(c) नहरें
(d) तालाब
[ b ]
व्याख्या:— भारत में कुल सिंचित क्षेत्र का 60% से अधिक भाग कुओं और नलकूपों (ट्यूबवेल) द्वारा सिंचित होता है, जो इसे देश का सबसे बड़ा व प्रमुख सिंचाई साधन बनाता है।

Q 12. देश के कुल सिंचित क्षेत्र में नहरों की भागीदारी है—
(a) 31.1 %
(b) 35.1 %
(c) 38.9 %
(d) 55.9 %
[ a ]
व्याख्या:— कुओं और नलकूपों के बाद नहरें भारत में सिंचाई का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत हैं, जिनका कुल सिंचित क्षेत्र में योगदान लगभग 26% से 31.1% के बीच रहता है।

Q 13. देश के कुल सिंचित क्षेत्र में कुओं और नलकूपों की भागीदारी है—
(a) 30 %
(b) 39 %
(c) 43 %
(d) 56 %
[ d ]
व्याख्या:— हरित क्रांति के बाद भूजल दोहन में तीव्र वृद्धि हुई, जिससे देश के कुल सिंचित क्षेत्र में कुओं और नलकूपों की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 56% से 62% तक पहुँच गई है।

GK Questions and Answers in Hindi PDF
GK Questions and Answers in Hindi PDF

 

Q 14. देश के कुल सिंचित क्षेत्र में तालाब सिंचाई की भागीदारी है
(a) 6 %
(b) 7 %
(c) 9 %
(d) 11 %
[ a ]
व्याख्या:— भारत के कुल सिंचित क्षेत्र में तालाबों की हिस्सेदारी लगभग 3% से 6% के मध्य है। इसका अधिकांश उपयोग प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होता है।

Q 15. भारत के किस भाग में तालाब का सिंचाई के साधन के रूप में सर्वाधिक प्रयोग होता है?
(a) उत्तरी
(b) दक्षिणी
(c) पूर्वी
(d) पश्चिमी
[ b ]
व्याख्या:— दक्षिण भारत (प्रायद्वीपीय पठार) की स्थलाकृति उबड़-खाबड़ और अप्रवेश्य आग्नेय चट्टानों वाली है, जिससे वर्षाजल गड्ढों में प्राकृतिक रूप से रुक जाता है। इसी कारण यहाँ तालाब सिंचाई का सर्वाधिक प्रयोग होता है।

 

GK Questions and Answers in Hindi PDF – 25+ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर व्याख्या सहित

 

Q 16. निम्नलिखित में से किस राज्य का सर्वाधिक कृषि क्षेत्र तालाबों द्वारा सिंचित किया जाता है?
(a) तमिलनाडु
(b) आन्ध्र प्रदेश
(c) कर्नाटक
(d) केरल
[ a ]
व्याख्या:— तमिलनाडु में तालाब सिंचाई की प्राचीन परंपरा रही है और यह राज्य अपने कृषि क्षेत्र को तालाबों द्वारा सींचने में देश में अग्रणी माना जाता है।

 

Q 17. भारत की सिंचाई क्षमता का 47.78 प्रतिशत पूरा होता है—
(a) वृहद् परियोजना से
(b) लघु एवं वृहद् परियोजनाओं से
(c) लघु परियोजनाओं से
(d) मध्यम परियोजनाओं से
[ b ]
(BPSC 2008)
व्याख्या:— भारत में सिंचाई योजनाओं को लघु, मध्यम और वृहद् श्रेणियों में बाँटा गया है। देश की सिंचाई क्षमता का एक बड़ा हिस्सा (लगभग 47.78%) लघु एवं वृहद् परियोजनाओं के संयुक्त योगदान से पूरा होता है।

Q 18. भारत के किस क्षेत्र में अत्यधिक असिंचित खेती की जाती है?
(a) कनेरा के मैदान
(b) दक्कन के पठार
(c) कोरोमण्डल मैदान
(d) गंगा के मैदान
[ b ]
(SSC 2011)
व्याख्या:— दक्कन का पठार पश्चिमी घाट के वृष्टि-छाया क्षेत्र (Rain Shadow Area) में पड़ता है, जहाँ कम वर्षा और सीमित सिंचाई साधनों के कारण अत्यधिक शुष्क व असिंचित खेती की जाती है।

Q 19. बकिंघम नहर स्थित है—
(a) कलिंग तट पर
(b) मालाबार तट पर
(c) कोरोमण्डल तट पर
(d) कच्छ तट पर
[ c ]
(CGPSC 2019)
व्याख्या:— बकिंघम नहर भारत के पूर्वी तट (कोरोमण्डल तट) के समानांतर लगभग 796 किमी लंबी खारे पानी की नौवहन नहर है, जो आंध्र प्रदेश के काकीनाडा से तमिलनाडु के विल्लुपुरम तक विस्तृत है।

Q 20. निम्नलिखित में से किस राज्य में सिंचाई और बिजली उत्पादन से संबंधित ”शारदा नहर” स्थित है?
(a) आंध्र प्रदेश
(b) मध्य प्रदेश
(c) तेलंगाना
(d) उत्तर प्रदेश
[ d ]
(SSC 2020)
व्याख्या:— शारदा नहर उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी नहर प्रणालियों में से एक है। यह बनवासा (चंपावत-नेपाल सीमा) के निकट शारदा नदी (काली नदी) से निकाली गई है।

Q 21. ”चम्बल नहर सिंचाई परियोजना” संबंधित है—
(a) सिन्ध बेसिन से
(b) गंगा बेसिन से
(c) यमुना बेसिन से
(d) ताप्ती बेसिन से
[ c ]
(MPPSC 2020)
व्याख्या:— चम्बल नदी, यमुना नदी की प्रमुख सहायक नदी है। अतः चम्बल घाटी परियोजना यमुना बेसिन (और व्यापक रूप से गंगा बेसिन उप-तंत्र) के अंतर्गत आती है।

Q 22. भारत में सबसे लम्बी सिंचाई नहर है—
(a) सरहिन्द नहर
(b) यमुना नहर
(c) इन्दिरा गाँधी नहर
(d) पूर्वी कोसी नहर
[ c ]
(SSC 2011)
व्याख्या:— इन्दिरा गाँधी नहर (पूर्व नाम राजस्थान नहर) भारत की सबसे लम्बी सिंचाई नहर है। इसकी मुख्य फीडर और मुख्य नहर की कुल लंबाई लगभग 649 किलोमीटर है।

 

Gk and gs Questions and Answers in Hindi 2026

 

Q 23. सारण (Saran) सिंचाई नहर निकलती है—
(a) सोन से
(b) गंगा से
(c) कोसी से
(d) गंडक से
[ d ]
(BPSC 2001)
व्याख्या:— सारण सिंचाई नहर बिहार में गंडक नदी पर बने बैराज से निकाली गई है, जिससे सारण, सीवान और गोपालगंज जिलों में सिंचाई होती है।


Q 24. त्रिवेणी नहर में किस नदी से पानी आता है?
(a) सोन
(b) कोसी
(c) गंडक
(d) मयूराक्षी
[ c ]
(BPSC 2002)
व्याख्या:— त्रिवेणी नहर बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में गंडक नदी पर त्रिवेणी नामक स्थान पर बाँध बनाकर निकाली गई है।


Q 25. नीचे दो वक्तव्य दिए गए हैं। एक को कथन (A) तथा दूसरे को कारण (R) कहा गया है।
कथन (A) : प्रायद्वीपीय भारत में सिंचाई का एक प्रमुख साधन है, तालाब।
कारण (R) : प्रायद्वीपीय क्षेत्र की अधिकांश नदियाँ मौसमी हैं।

कूट:
(a) दोनों A और R सही है और R, A की सही व्याख्या करता है
(b) दोनों A और R सही है, किन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता है।
(c) A सही है, किन्तु R गलत है
(d) A गलत है, किन्तु R सही है
[ a ]
(UPPCS 2015)
व्याख्या:— प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ बरसाती (मौसमी) होती हैं, जो ग्रीष्मकाल में सूख जाती हैं। इसके अलावा यहाँ की चट्टानी भूमि नहरों व कुओं की खुदाई के अनुकूल नहीं है, इसलिए वर्षाजल संचयन के लिए तालाब सिंचाई का सबसे प्रमुख साधन हैं। अतः कथन और कारण दोनों सही हैं तथा कारण कथन की सही व्याख्या करता है।

दोस्तों मैं आपसे उम्मीद करता हूं आपको हमारी आज की यह post gk questions in hindi | g.k questions and answers in hindi pdf , सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न पसंद आई होगी.
अगर आपको हमारी यह पोस्ट 10000 gk question in hindi pdf | GK Questions and Answers in Hindi PDF पसंद आई हो तो इसे एक बार व्हाट्सएप पर जरूर शेयर करें.
और अगर आप हमारी इस पोस्ट g.k questions and answers in hindi pdf download | 25+ gk questions and answers in hindi pdf से संबंधित कोई भी सुझाव या शिकायत करना चाहते हो तो जरूर कमेंट करें.
और दोस्तों 10 हजार GK की Q&A की PDF आप नीचे Download gk pdf बटन पर क्लिक करके जरूर डाउनलोड करें.

Leave a Comment