नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका हमारी website gk pdf पर तहे दिल से. आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे संविधान की अनुसूचियों के बारे में.
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सरकारी परीक्षा में gk जरूर पूछा जाता है. इसलिए आज हम आपके लिए नई post संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न, sanvidhan ki anusuchiyan se sambandhit prashn Uttar लेकर आए हैं.
संविधान की अनुसूचियाँ (Schedules of Indian Constitution) – पूरी जानकारी
✍️ परिचय
भारत का संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत लिखित संविधान माना जाता है. इसमें शासन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं. इन्हीं प्रावधानों को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करने के लिए संविधान की अनुसूचियाँ (Schedules) बनाई गई हैं. अनुसूचियाँ संविधान के ऐसे भाग होते हैं, जिनमें प्रशासन, राज्यों, भाषाओं, अधिकारों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी जानकारी सूचीबद्ध रूप में दी जाती है.
वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल 12 अनुसूचियाँ हैं, जो विभिन्न विषयों को कवर करती हैं.
आइए इन्हें सरल भाषा में समझते हैं:—
📚 संविधान की 12 अनुसूचियाँ – आसान व्याख्या
🔹 पहली अनुसूची (First Schedule)
इसमें भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नाम तथा उनके क्षेत्र का विवरण दिया गया है.
🔹 दूसरी अनुसूची (Second Schedule)
इस अनुसूची में राष्ट्रपति, राज्यपाल, न्यायाधीश और अन्य संवैधानिक पदों के वेतन, भत्ते और सुविधाओं का वर्णन है.
🔹 तीसरी अनुसूची (Third Schedule)
इसमें राष्ट्रपति, मंत्री, सांसद, न्यायाधीश आदि द्वारा ली जाने वाली शपथ या प्रतिज्ञा के प्रारूप दिए गए हैं.
🔹 चौथी अनुसूची (Fourth Schedule)
यह अनुसूची राज्यसभा में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधित्व से संबंधित है.

🔹 पाँचवीं अनुसूची (Fifth Schedule)
अनुसूचित क्षेत्रों और अनुसूचित जनजातियों के प्रशासन और नियंत्रण के बारे में जानकारी देती है.
🔹 छठी अनुसूची (Sixth Schedule)
पूर्वोत्तर राज्यों (जैसे असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम) के जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन के विशेष प्रावधान इसमें शामिल हैं.
🔹 सातवीं अनुसूची (Seventh Schedule)
यह बहुत महत्वपूर्ण अनुसूची है, जिसमें केंद्र और राज्यों के बीच शक्तियों का विभाजन किया गया है—
संघ सूची (Union List), राज्य सूची (State List), समवर्ती सूची (Concurrent List)
🔹 आठवीं अनुसूची (Eighth Schedule)
इसमें भारत की मान्यता प्राप्त भाषाओं की सूची दी गई है। वर्तमान में इसमें 22 भाषाएँ शामिल हैं.
🔹 नौवीं अनुसूची (Ninth Schedule)
इस अनुसूची में ऐसे कानून शामिल किए जाते हैं जिन्हें न्यायिक समीक्षा से बचाया जाता है (हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सीमाएँ लगाई हैं).
🔹 दसवीं अनुसूची (Tenth Schedule)
यह दल-बदल विरोधी कानून (Anti-defection law) से संबंधित है, जो 1985 में जोड़ा गया था.
🔹 ग्यारहवीं अनुसूची (Eleventh Schedule)
यह पंचायत राज संस्थाओं के अधिकारों और कार्यों से संबंधित है।
🔹 बारहवीं अनुसूची (Twelfth Schedule)
यह नगरपालिकाओं (Municipalities) के कार्यों और अधिकारों से जुड़ी हुई है.
📊 महत्वपूर्ण तथ्य (Important Points)
प्रारंभ में संविधान में केवल 8 अनुसूचियाँ थीं. बाद में संशोधनों के जरिए इनकी संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई. अनुसूचियाँ संविधान को अधिक व्यवस्थित और स्पष्ट बनाती हैं.
Also read 📚
1. राजनीति विज्ञान से संबंधित प्रश्न
2. SSC परीक्षा के लिए GK Questions in Hindi PDF 2026
3. 50000 GK Questions PDF in Hindi (2026) | gk pdf
4. Gk Question Answer in Hindi for Competitive Exams
5. Top 100 GK Questions in Hindi 2026
संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न 2026
Q 1. भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची का सम्बन्ध है—
Ans. शपथ तथा प्रतिज्ञान से
Q 2. संविधान की किस अनुसूची में प्रत्येक राज्यों तथा संघ राज्य क्षेत्रों के लिए राज्यसभा में स्थानों के आवंटन की सूची है?
Ans. चतुर्थ अनुसूची
(RRB 2005)
Q 3. निम्नलिखित में से भारत के संविधान के किस एक अनुच्छेद/ अनुसूची का संबंध स्वशासी जिला परिषदों से है?
Ans. छठी अनुसूची
(CDS 2016)
Q 4. भारतीय संविधान में 22 भाषाओं को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया है। इन राजभाषाओं का उल्लेख किस अनुसूची में है?
Ans. आठवीं
Q 5. भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची का सम्बन्ध है—
Ans. भाषाओं के साथ
(RRB 2004)
Q 6. किसी अधिनियम को संविधान की किस अनुसूची में सम्मिलित करने पर उसकी वैधता को किसी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती हैं?
Ans. नौवीं
Q 7. किस राज्य की आरक्षण विधेयक को नवी अनुसूची में सम्मिलित किया गया है—
ans. तमिलनाडु
Q 8. वर्तमान में भारतीय संविधान में कुल कितनी अनुसूचियां हैं?
Ans. 12
(RRB 2006)
Q 9. संविधान सभा की प्रारूप समिति द्वारा प्रस्तुत प्रारूप संविधान में कितनी अनुसूचियाँ थी?
Ans. 8
Q 10. संविधान सभा द्वारा अंतिम रूप से पारित संविधान में कुल कितनी अनुसूचियाँ थी?
Ans. 8
संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्नोत्तरी, sanvidhan ki anusuchiyan se sambandhit prashn Uttar
Q 11. मूल संविधान में कितनी अनुसूचियाँ थी?
Ans. 8
Q 12. किस संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में 9 वीं अनुसूची जोड़ी गई?
Ans. पहला
Q 13. 52 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा 1985 ई. में कौन सी अनुसूची को भारतीय संविधान में शामिल किया गया?
Ans. 10 वीं
Q 14. 73 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में कौन सी अनुसूची जोड़ी गई?
Ans. 11 वीं
Q 15. 74 वें संविधान संशोधन अधिनियम द्वारा भारतीय संविधान में कौन सी अनुसूची जोड़ी गई?
Ans. 12 वीं
Q 16. संविधान की द्वितीय अनुसूची का सम्बन्ध किससे है?
Ans. महत्त्वपूर्ण पदाधिकारियों के वेतन से
Q 17. भारत संघ में शामिल राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों का उल्लेख भारतीय संविधान की किस अनुसूची में है?
Ans. प्रथम अनुसूची
Q 18. भारत के संविधान की किस अनुसूची का मिलान उसकी सामग्री के साथ गलत ढंग से किया गया है?
Ans. चौथी अनुसूची — राज्य परिषद में सीटों का आवंटन
(SSC 2020 )
Q 19. भारत के संविधान की 11 वीं अनुसूची किनके बीच शक्तियों को विभाजित करती है?
Ans. राज्य विधानमंडल और पंचायत
(CDS 2020)
sanvidhan ki anusuchiyan se sambandhit prashn Uttar 2026
Q 20. हाल में आन्ध्र प्रदेश से अलग कर एक नये राज्य तेलंगाना का गठन हुआ है। इससे भारतीय संविधान की किस सूची में परिवर्तन होता है?
Ans. अनुसूची एक
(BSSC 2015)
Q 21. दल-बदल के आधार पर निर्वाचित सदस्यों की अयोग्यता सम्बन्धी विवरण संविधान की किस अनुसूची में दिया गया है?
Ans. 10 वीं
(SSC 2001)
Q 22. भारतीय संविधान की दसवीं अनुसूची किससे सम्बन्धित है?
Ans. दल-बदल कनून
(CGPSC 2012)
Q 23. संविधान की छठी अनुसूची इनमें से किस राज्य में लागू नहीं होती है?
Ans. मणिपुर
(MPPSC 2004)
Q 24. भारतीय संविधान की किस अनुसूची में पंचायती राज संस्थाओं का प्रावधान है?
Ans. ग्यारहवीं अनुसूची
(SSC 2019)
Q 25. भारतीय संविधान की निम्न दी गई अनुसूचियों में से कौन-सी सूची राज्यों के नामों की सूची तथा राज्य क्षेत्रों का ब्यौरा देती है?
Ans. पहली सूची
(UPPCS 2014)
Q 26. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन भारत के संविधान की चौथी अनुसूची का सही वर्णन करता है?
Ans. इसमें राज्यसभा के स्थानों के आवंटन से संबंधित उपबंध अंतर्विष्ट हैं
(UPSC 2004)
Q 27. भारतीय संविधान की छठी अनुसूची के प्रावधान निम्नलिखित में से किस राज्य में लागू होते हैं?
Ans. त्रिपुरा
(UPPCS 2019)
Q 28. यदि भारत संघ को एक नये राज्य का सृजन करना हो तो संविधान की निम्नलिखित अनुसूचियों में से किस एक को अवश्य संशोधन किया जाना चाहिचाहिए
Ans. पहली
(IAS 2001)
संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न उत्तर 2026
Q 29. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन संविधान के चतुर्थ अनुसूची को सही-सही वर्णित करता है?
Ans. यह राज्यों के परिषद् में सीटों का बँटवारा करता है
(SSC 2015)
Q 30. भारत के संविधान की किस अनुसूची में विभिन्न राज्यों में अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन और नियंत्रण के लिए विशेष उपबन्ध है?
Ans. पाँचवीं
(IAS 2008)
Q 31. निम्नलिखित में से कौन नई जोड़ी गयी अनुसूची नहीं है?
Ans. आठवीं अनुसूची
🎯 निष्कर्ष (Conclusion)
संविधान की अनुसूचियाँ भारत की प्रशासनिक और कानूनी संरचना को समझने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. ये न केवल विभिन्न विषयों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करती हैं, बल्कि शासन व्यवस्था को सुचारू और प्रभावी बनाने में भी मदद करती हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से भी यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे अच्छे से समझना आवश्यक है।
तो दोस्तों उम्मीद करता हूं हमारी यह post संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न, sanvidhan ki anusuchiyan se sambandhit prashn Uttar पसंद आई होगी।
अगर आपको हमारी यह post संविधान की अनुसूचियों से संबंधित प्रश्न, sanvidhan ki anusuchiyan se sambandhit prashn Uttar पसंद आई हो तो इसे अपने friends के साथ जरूर share करें.